फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु की राशि में चन्द्रमा का संचार, जानिए किस राशि को मिलेगा शुभ समाचार

Wed, 04 Jan 2017 08:08 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
आज चन्द्रमा कुंभ राश‌ि से न‌िकलकर गुरु की राश‌ि मीन में आ रहे हैं। चन्द्रमा का यह गोचर आज क‌िस राश‌ि के ल‌िए शुभ रहने वाला है जानने के ल‌िए पढ़ें आज का राश‌‌िफल
विज्ञापन

मेष राशि: रुपये-पैसे के मामले में जल्द निर्णय लें

2 of 13
मेष राश‌ि
आपका मन खेलने या फिल्म देखने का कर रहा है लेकिन ये पढ़ाई करने का समय है। आज आपका मन कुछ विचलित सा रहेगा लेकिन आपको अपना ध्यान नकारात्मकता से हटा कर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। आपके व आपके जीवन साथी के बीच में किसी अन्य के आने के खतरे से सचेत रहें। इस बारे में अपने जीवन साथी से खुलकर बात करें, क्योंकि वह अन्य व्यक्ति दिल से आपका भला नहीं चाहता। यदि आप लंबे समय से अपनी नौकरी को बदलने की सोच रहे हैं लेकिन कोई अवसर हाथ नही आ रहा है, तब आज किसी पुराने मित्र से किसी संभावना की प्राप्ति हो सकती है। अपने दृढ़ संकल्प और निर्णय लेने की क्षमता के बल पर आप आर्थिक मोर्चे पर आई चुनौतियों से निबट लेंगे। जहां तक रुपये-पैसे का सवाल है जरूरी है कि आप जल्दी फैसले लें। आज अच्छी आदतें और नियम में रहना आपके लिए लाभकारी होगा। दिल से अपनी परेशानी और उनके हलों के बारे में सोचें ताकि आप अपने अच्छे स्वास्थ्य को कायम रख सकें।
विज्ञापन

वृष राशि: सेहत का ध्यान रखें

3 of 13
वृष राश‌ि
आज जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। इसके बारे में अच्छी तरह से सोच लें। इस समय शायद आप तनाव से गुजर रहे हैं। परेशान ना हों परिस्थितियां कुछ ऐसा मोड़ लेंगी कि आप खुद ही इस तनाव से बाहर आ जाएंगे। आज आपसी रिश्ते बनाने में ज्यादा उत्तेजित ना हों। यह सुनिश्चित करें कि आप अपने साथी की जरूरतों के प्रति वफादार हैं। आपके सहकर्मी आपका जीना दूभर कर सकते हैं। आज अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। कार्यालय में ध्यान रखें कि आपकी पीठ के पीछे क्या हो रहा है। आज के दिन आप अपने आपको विलासिता में डुबोना चाहेंगे। हो सकता है, कोई गहने खरीदना चाहें या फिर कुछ इससे भी अधिक। आप अपने आपको इस प्रकार के सुख अवश्य दे सकते हैं परंतु इसमें भी अपने बैंक खाते की दशा का विचार अवश्य करें। आपको अपनी सेहत का खयाल रखना होगा। हो सकता है, बुखार से आप बीमार पड़ जाएं। शीतल पेय और मधपान से दूर रहें।

मिथुन राशि: आर्थिक रूप से मजबूत है आज का दिन

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आपके और आपके दोस्तों में आपसी संबंधों में और प्रगाढ़ता आएगी। आप दोनो की आपसी समझ बहुत अच्छी है इसलिए आपको एक साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगेगा। इस रिश्ते को यूं ही बनाए रखें। अपने साथी के प्यार के कारण आज का दिन उज्जवल पाएंगे। ये छोटी-छोटी खुशियां आपके लिये यादगार बन जाएंगी, जिनसे कि आपका रोमांस बरकरार रहेगा। अपनी सूझ-बूझ से आप सभी व्यावसायिक समस्याओं को आसानी से हल कर सकेंगे। आज आपको कोई नया व्यावसायिक अनुबंध भी मिल सकता है। आज आपके आर्थिक रूप से मजबूत होने का दिन है। आपको खुद लगेगा की आपमें पैसे कमाने की अच्छी समझ है। आप पायेंगे कि लम्बी अवधि का जो निवेश आपने किया था उसका अच्छा फायदा मिल रहा है। आज आपको ऐलर्जी हो सकती है इसलिए उपयुक्त दवाई अपने साथ रखें। कुछ सिरदर्द हो सकता है इसलिये समय निकाल कर आराम करें। आप फिर से अच्छा महसूस करेंगे।
विज्ञापन

कर्क राशि: व्यावसायिक क्षेत्रों में उन्नति के आसार हैं

5 of 13
कर्क राशि
आज आप अपने परिजनों की जिंदगी को प्यार से भर दें। आज का दिन परिवार के साथ बिताने का है। आपके परिजन आपके प्यार को सराहेंगे। आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जो आपसे छिप-छिप कर प्यार करता है। आज सुबह-सुबह आप उसके लिए तैयार रहें। व्यावसायिक क्षेत्रों में उन्नति के आसार हैं। आपकी कड़ी मेहनत के फलस्वरूप आपके अधिकारी आपको बोनस दे सकते हैं। अथवा, पदोन्नति भी संभव है। यदि आप व्यवसाय में हैं तब आज का दिन सुखद आश्चर्य की सौगातें लेकर आने वाला है। यदि आप किसी पदोन्नति के विषय में इन्तजार कर रहे हैं, तब आज का दिन सही है।तनाव स्तर में आए सकारात्मक बदलाव की वजह से आज आप अच्छा महसूस करेंगे। अच्छा और सन्तुलित भोजन, आराम और कुछ व्यायाम आपके लिए फायदेमन्द रहेंगे। जो लोग पाचन क्रिया की परेशानी से जूझ रहे हैं, वो आज देखेंगे कि इस परेशानी के लक्षण खत्म हो जाएंगे और फिर से आप अच्छा महसूस करने लगेंगे।
विज्ञापन

सिंह राशि: किसी के साथ साझेदारी रंग लाएगी

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज कोई बहस या झगड़ा होने की संभावना है इसलिए पूरी कोशिश करें कि आप किसी बहस या झगड़े में ना पड़ें। अगर आपको लगे कि परिस्थितियां बिगड़ रही हैं तो अपने आप को उन से दूर रखें। 
आज लम्बे समय से चली आ रही दोस्ती प्यार में बदलेगी। यह आपकी आत्मा व कल्पना को नई उंचाइयों तक ले जाएगी। आपको अपने प्यार की देखभाल करनी होगी। किसी के साथ साझेदारी करने का विचार आज आपके दिमाग में चलता रहेगा, खासतौर से औरतों के। काफी सोच समझने के बाद आप इस साझेदारी के लिए हां कर देंगे। आपका निर्णय सही है और आप इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। लेकिन आप इस दिशा में सोच-विचार कर लें। कैरियर में आर्थिक लाभ के नये मौके सामने आयेंगे। ऐसा भी वक्त आयेगा जब आपको अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। आज आप सिरदर्द और कम मानसिक ऊर्जा से ग्रस्त रहेंगे। इसलिए सावधानी बरतें। इन बीमारियों का कारण बढ़ता तनाव है जो कि आप महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

कन्या राशि: आर्थिक लाभ आपके प्रयासों पर निर्भर होगा

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपको अपने कार्यालय और घर पर नाजुक मुद्दों को सुलझाने के लिए अपनी चतुराई और समझ का इस्तेमाल करना होगा। ध्यान रहे कि औरों को बहस करते देख कर आप भी शुरू ना हो जाएं। 
आज आपको अपने पार्टनर के साथ ऐसे हालात का सामना करना पड़ेगा, जिसमें अपनी बात पर अड़े रहने की बजाय समझौते का रास्ता अपनाना आपके लिए बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त कार्य भार सौंपा जा सकता है। सबके साथ मिल कर काम करने की आपकी क्षमता के कारण आप इसे आसानी से पूरा कर सकेंगे। आज आपका कठिन परिश्रम एवं एक दिशा में किया गया कार्य बहुत बड़ी संख्या में धन अर्जित करा सकता है। हाल ही में आपकी सृजनात्मक योग्यता अपने कार्यक्षेत्र में प्रदर्शित हुई है। आर्थिक लाभ आपके प्रयासों पर निर्भर होगा। जीवन में सकारात्मक सोच लाने के लिए आप खुद को सामाजिक कार्यों में व्यस्त रखें। इससे आप दूसरों की मदद करने के महत्व को जानेंगे और साथ ही साथ खुद को खुश रखना भी सीख जाएंगे।

तुला राशि: आज आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे

8 of 13
तुला राश‌ि
आज शायद आप कुछ निराशा महसूस कर सकते हैं। लेकिन आज आप इस बात पर भी ध्यान देंगे कि आप किस तरह से नकारात्मकता को अपनी जिंदगी से निकाल सकते हैं। अपने थोड़े से प्रयास से आप अपनी खुशी को बढ़ा सकते हैं। आज आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आपको कईं अच्छे प्रस्तावों के बीच चुनाव करने में कठिनाई की नौबत आ सकती है। पहले आपको यह कठिनाई भी अच्छी लगती थी, पर आज आप किसी को नहीं चुनना चाहते। यदि आप खेल के व्यवसाय में हैं तब आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज आपको नवीन छात्रवृत्ति, प्रस्ताव, नवीन टीम या कोई विशेष खबर मिल सकती है। इन क्षणों का भरपूर आनंद लीजिये। अगर आप शेयर बाजार में काम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष आपके लिए मजबूत बना रहेगा। अपने परिवार वालों की सेहत को लेकर आज आप थोड़ा घबराए हुए रहेंगे। चिन्ता ना करें, उनकी सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशि: प्रियजनों के नजदीक आएंगे आज आप

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
इस समय आपके रिश्तों में और विश्वास बढ़ेगा। आप अपने प्रियजनों के नजदीक आएंगे और अपनी जिंदगी में उनके महत्व को जान पाएंगे। आज की शाम अपने जीवनसाथी के साथ घर में ना बिताकर बाहर निकल कर कुछ मनोरंजन, जैसे कि फिल्म या नृत्य देखने जाएं, जिससे नीरसता खत्म हो जाएगी और आपको फिर से बात करने का अवसर मिलेगा। यदि आप नई नौकरी की तलाश है तब आज कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। हो सकता है कि ये वो काम न हो जिसके विषय में आपने सोचा था, लेकिन शुरूआत की जा सकती है, जिससे आर्थिक लाभ के संकेत प्रबल होते हैं। अनुभव का लाभ मिलेगा और बेरोजगारी दूर होगी। आज आपके काम के क्षेत्र में आर्थिक लाभ के संकेत हैं। यदि आप कोई चैरिटेबल संस्था चलाते हैं या इस तरह का कोई काम सोच रहे हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। जिन्हें आप प्यार करते हैं, आज आपको उनकी सेहत का ख्याल रखना होगा।

धनु राशि: झुकाव किसी नए काम की ओर होगा

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप अपना झुकाव किसी नए काम की ओर महसूस करेंगे। ये रुचि चेस खेलने से लेकर आसमान में उड़ने तक कुछ भी हो सकती है। ये समय अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने और कुछ मजे करने का है। आज आपको अपनी जिम्मेंदारियां निभाने के अतिरिक्त चाहिए कि कुछ समय अपने साथी के साथ रोमांस से भरपूर समय बिताएं। पूरे जोश और उत्साह के कारण आप अपने काम को समय पर पूरा कर सकेंगे। हालांकि उम्मीद से ज्यादा प्राप्त करने के लिए आपको थोड़ा रचनात्मक होना पड़ेगा। उच्चाधिकारी आपकी रचनात्मकता के लिए आपको अच्छा इनाम भी दे सकते हैं। हाल में ही आप न चाहते हुए भी व्यवसाय संबंधित किसी विवाद में घिर गये थे। हालांकि इस मामले में आपके पक्ष में ही फैसले होंगे लेकिन इतनी जल्दी नहीं जितनी जल्दी आप सोच रहे हैं। अपने खाने की आदतें सुधारें क्योंकि यह वो समय है जो आपको अच्छी सेहत को ओर ले जाएगा। यह वो समय है जब आपको अच्छी सेहत और व्यायाम पर ध्यान देना होगा। 

मकर राशि: ऑटोमोबाइल्स सेक्टर के लिए खास है दिन

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से संपर्क साधेंगे। ध्यान रहे कि आप उस व्यक्ति के सामने अपनी अच्छी छवि प्रस्तुत कर पाएं। ये व्यक्ति निजी जिंदगी में आगे बढ़ने में आपकी मदद कर सकता है। अपने साथी के साथ आज के दिन आप भरपूर चटकारे लेंगे। आपके शारीरिक संबंध बहुत अच्छे नहीं होंगे, तथापि साथ बैठकर कुछ मनोरंजन अवश्य करें। आज का दिन विपणन के क्षेत्र के कर्मचारियों के लिये काफी अच्छा रहेगा जब वे अपने आप को किसी प्रशिक्षण आदि के द्वारा आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। ये अवसर आपका भविष्य तो निखारेगा ही, आपको अपने सहकर्मियों के बीच ऊंचा उठा देगा। यदि आप गाड़ियों के उत्पादन या लेन देन के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आपको अचानक धन लाभ होने की संभावना है। खासकर ऑटोमोबाइल्स के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन विशेष शुभ है। आज बिना किसी परेशानी के आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इसलिए आप बिना किसी कारण व्यायाम करना ना छोड़ें।

कुंभ राशि: आज कुछ आर्थिक फायदा मिलने के संकेत हैं

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज शायद आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करें। आज आप अपने साथी से मिलने हेतु यात्रा पर जा सकते हैं। अन्यथा, दोनों ही एक साथ सैर-सपाटे पर जा सकते हैं। अपने मित्रों एवं परिजनों को छोड़कर आपस में एक-दूसरे के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आज ऑफिस में आपको अपने बॉस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कठिनाई हो सकती है। आप अपनी तरफ से पूरी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उसका परिणाम आपके अनुसार नहीं मिल रहा। लेकिन, परेशान ना हों, आने वाले समय में आपको इसका लाभ जरूर मिलेगा। आज आपको कुछ आर्थिक फायदा मिलने के संकेत हैं। आपका स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा। फिर भी आपको थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है इसलिए आप नियमित व्यायाम करें।
विज्ञापन

मीन राशि: आज कोई प्रियजन खुशखबरी ले कर आएगा

13 of 13
मीन राश‌ि
आपका कोई प्रियजन आज आपके लिए कोई खुशखबरी ले कर आएगा और आपको उस पर गर्व होगा। खुशियों का उत्सव मनाने का समय है क्योंकि आपको कोई नजदीकी कुछ खास हासिल कर सकता है। उनको और अधिक प्रोत्साहन दें और शाबाशी देना बिल्कुल ना भूलें। आपका आकर्षक व्यक्तित्व आज आपको आपकी मंजिल तक पहुंचा सकता है। आप आगे बढ़कर इस नये रिश्ते को अपनाएंगे और आपको इससे बहुत खुशी मिलेगी। आज के दिन विद्यार्थियों को बड़े अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। आपको किसी भी परीक्षा में आत्मविश्वास के साथ सम्मिलित होना चाहिये। घर या गाड़ी में निवेश या किसी कर्जा लेने का आवेदन करने के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। ग्रह सितारे संकेत दे रहे हैं आज आपके जीवन में शुभ परिवर्तन होने वाला है, इसका आनंद उठाएं। आज आपको सेहत को लेकर ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा क्योंकि आज आपकी सेहत ठीक रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें