धुन राशि में आज वक्री बुध का उदय होने जा रहा है। बुध का उदय होना धन और व्यवसाय के लिए कैसा रहेगा। अपनी नौकरी एवं पारिवारिक जीवन का हाल भी जान लीजिए।
विज्ञापन
मेष राशि: किसी सामाजिक मुद्दे की वजह से परेशान रहेंगे
2 of 13
मेष राशि
आज आप शायद खुद के किसी सामाजिक मुद्दे में फंसा हुआ पाएंगे। इससे बाहर निकलने के लिए कूटनीति के सहारा लें। ये परेशानी आपकी वजह से खड़ी नहीं हुई है लेकिन फिर भी आप इसमें फंस गए हैं। आप बस अपनी संप्रेषण कला का प्रयोग करें और सब कुछ अपने आप ही ठीक हो जाएगा। आज आप अपनी घरेलू व रोमांटिक जीवन में समन्वय पाएंगे। अपने साथी से संतुष्ट होने के कारण आपके मन में शांति का विकास होगा। बचे हुए काम को जल्दी से पूरा करने के लिए आपको शायद अपने अधीनस्थों को प्रेरित करना पड़े कि वो अपनी पूरी क्षमता से काम करें। लेकिन शायद सभी प्रोत्साहित ना हों, इसलिए उन्हीं को चुनें जो प्रत्साहित होने की क्षमता रखते हैं। आज कोई भुगतान करते वक्त सावधान रहें और ध्यान रखें कि आपके बैंक में इतने पैसे तो हैं ना कि इसका भुगतान हो जाए। क्योंकि आज चैक बाउंस होने के संकेत हैं। आज आपके लिए अच्छा दिन नहीं है, आपको बुखार या फिर दर्द हो सकता है। अपने आप को बचाने के लिए सावधानी बरतें।
विज्ञापन
वृष राशि: विदेश यात्रा के संकेत हैं
3 of 13
वृष राशि
आज आप किसी यात्रा पर जाने के मूड में हैं। आपकी विदेश यात्रा के भी संकेत हैं। ये यात्रा काम के सिलसिले में या परिजनों के साथ भी हो सकती है। आज आपको प्रेम संबंध टूटने से ठेस पहुंच सकती है। दोनों के बीच दरार काफी समय से थी। बैंकिंग के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन शुभ है। अतिरिक्त दायित्व और पदभार के कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको अपने काम में सराहना मिलेगी। आप पर आर्थिक दबाव चाहे जैसा हो आप अपनी क्षमता से उन दबावों को झेल जाएंगे। बस आप अपना लक्ष्य निर्धारित कीजिए, उसके लिए एक ठोस योजना बनाइये, उस योजना पर काम कीजिए। अगर आज आप काफी देर तक कंप्यूटर पर बैठे हैं तो आज ही जाकर अपनी आंखों की जांच कराएं। ध्यान रहे, आप ज्यादा देर तक स्क्रीन पर बैठकर काम ना करें और अपनी आंखों को आराम दें वरना सरदर्द की परेशानी बराबर बनी रहेगी। आज अपनी आंखों का खास खयाल रखें और कोई परेशानी पड़ने पर दवा जरूर लें।
मिथुन राशि: आकर्षण जल्द प्रेम प्रसंग में बदलेगा
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप अपने कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा। लेकिन आज आपको अपने परिवार के साथ भी कुछ समय गुजारना चाहिए। आज आप खुश रहेंगे, क्योंकि आपके आकर्षण के प्रेम प्रसंग में बदलने की संभावना है। जो भावनाएं बढ़ी हैं, उन्हें संभालकर रखें। अपने संबंध को लेकर एक-दूसरे को समझें व सख्त नियम ना बनाएं। आज आप काम के बढ़ते बोझ से परेशानी सी महसूस करेंगे। दूसरी ओर अपनी ऊर्जा शक्ति के बल पर आप काम के बढ़ते बोझ को आसानी से वहन कर लेंगे। परशानियों से बचने के लिए आपको कोई भी निर्णय लेने से पहले एक बार फिर से सोच लेना चाहिए। इन दिनों काम के सिलसिले में आपको काफी यात्रा करनी पड़ रही है। आज सोचें कि यह यात्रा जरूरी है या नहीं आप पायेंगे कि उम्मीद के मुताबिक फायदा नहीं हो रहा है, बल्कि यात्रा न करते तो ज्यादा फायदे में रहते। आज आपको सेहत के प्रति सतर्कता और सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
कर्क राशि: मानसिक ऊर्जा चरम सीमा पर रहेगी
5 of 13
कर्क राशि
आज आपकी मानसिक ऊर्जा चरम सीमा पर रहेगी। आपको मुश्किलें भी अवसर के रूप में दिखेंगी और ये आज आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा। मुश्किलों से लड़ने का आपका ये स्वभाव आपको जिंदगी में बहुत आगे ले जाएगा। आज आप पहचान करने में सक्षम होंगे कि कौन आपके पक्ष में है और कौन विपक्ष में। व्यवसायी, खासतौर से जिनका छोटा-मोटा व्यवसाय है, आज शायद उन्हें अपने कर्मचारियों को ले कर कुछ परेशानी का सामना करना पड़े । चाहे कितनी भी मजबूरी हो फिर भी किसी तरह का नकारात्मक निर्णय ना लें। इस समय आपकी कोई सम्पत्ति नष्ट होने का योग है। अत: आरामदायक कीमती सामान के प्रति सजग रहें विशेष कर उन वस्तुओं में जिन पर अधिक रूपये खर्च हुए हैं जैसे कार। आज आप हाइपरटैन्शन से निजात पा सकते हैं क्योंकि टहलने के द्वारा आपकी वजन घटाने की कोशिश आपको सकारात्मक परिणाम की ओर ले जा रही है।
विज्ञापन
सिंह राशि: धर्म की ओर रहेगा आकर्षण
6 of 13
सिंह राशि
इस समय आपका आकर्षण धर्म की ओर रहेगा। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। भाग-दौड़ की जिन्दगी को आराम देने का यही सही समय है। अकेले लोग आज दूसरे लोगों से मिलने के नए जरियों का पता लगाएंगे। आप ऑनलाइन का विकल्प भी चुन सकते हैं। यह आपके लिए अच्छा साबित होगा, पर अपने बारे में विवरण देते वक्त सावधानी बरतें। यदि आप आईटी के क्षेत्र में काम करते हैं तब पाएंगे कि आप पर दबाव कुछ ज्यादा ही है। बहरहाल ये किसी बड़े प्रोजेक्ट के पूर्ण होने से पहले की दबावपूर्ण स्थिति है। चाहे आप किसी संस्था के साथ जुड़ें है चाहें अपने व्यवसाय से, आज आपकी आमदनी बढ़ेगी। जो लोग काम के सिलसिले में यात्रा पर निकल रहे हैं तो समझिए पूरा दिन यात्रा में ही बीतेगा। अगर आप ट्रैवल व्यापार में हैं तो समझिए कि इस व्यापार से आपको खूब आमदनी होने वाली है। अगर आप कोई बहुमूल्य पत्थर पहनने की सोच रहे हैं तो चिन्ता की बात नही है, आज किसी ज्योतिषी की सलाह ले सकते हैं।
विज्ञापन
कन्या राशि: संपत्ति खरीदने के संकेत हैं
7 of 13
कन्या राशि
आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। जिंदगी हमें हर मोड़ पर कुछ ना कुछ सीख देती है इसलिए जीवन की हर चुनौती से हमें कुछ ना कुछ सीख लेनी चाहिए। आज आप सारे कामों को छोड़कर अपने पार्टनर पर ध्यान केन्द्रित रखेंगे। यह रिश्ते को और गहरा बनाएगा। एक दूसरे के साथ आनंद करें। आपमें से कुछ लोग अपने शहर से बाहर जा कर काम करना चाहते हैं। अपने दिमाग से इस विचार को निकाल दें, क्योंकि अभी आप जहां काम कर रहे हैं, वहीं आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी। विदेशी निवेश से आज आर्थिक लाभ के संकेत हैं। यदि आप अपना व्यापार विदेशों में फैलाना चाहते हैं तो यह बहुत ही अच्छा समय है। संपत्ति खरीदने के भी संकेत हैं और यदि सोच समझ कर निवेश किया गया तो भविष्य में उसके अच्छे फल मिलेंगे। आज आपको अपने परिवार वालों की सेहत के प्रति सावधानी बरतनी होगी। चिन्ता की कोई बात नहीं है, बस इतना ध्यान रहे कि आप उन्हें सालाना जांच के लिए लेकर जाएं।
तुला राशि: आज खोई वस्तुएं मिलेंगी
8 of 13
तुला राशि
याद है कि आपने अपने घर के आस-पास कुछ परिवर्तन करने की सोची थी। घर पर शांति का माहौल है इस लिए आप आराम से कोई भी परिवर्तन कर सकते हैं। अगर आपको मदद की जरूरत है तो अपने परिजनों से मदद मांगने में ना हिचकिचाएं। आपके और आपके साथी के मिलने के लिए यह उपयुक्त समय है। यदि आप अपने साथी के समक्ष कोई प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो यही उपयुक्त समय है। आज सफलता की इच्छा के कारण आप थोड़ा सा खतरा मोल लेने को भी तैयार रहेंगे। अच्छी बात ये है कि आपका विश्वास इसमें आपकी मदद करेगा। कुछ वस्तुएं जिन्हें आप बहुत पहले खो चुके थे आपको आज वह मिल जाएंगी। आप तनाव के कारण परेशान हो सकते हैं। इससे बचने के लिए कुछ समाधान ढूंढ़ें, क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य के लिए हितकर नहीं है। यह भी याद रखें की न खत्म होने वाली इच्छायें, नाकारात्मक सोच, ज्यादा उम्मीद और जलन आपकी सबसे बड़ी रुकावटें हैं।
वृश्चिक राशि: जिम्मेदारियों को निभाएं, पदोन्नति मिलेगी
9 of 13
वृश्चिक राशि
अगर आपको किसी तरह की मदद की जरूरत है तो आप किसी भी मित्र अथवा संबंधी से मांगने में जरा भी संकोच ना करें। आपके करीबी रिश्ते विश्वास और आपसी समझ पर आधारित हैं। जो सहयोग आप एक दूसरे को देंगे उससे आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। आज आप महसूस करेंगे कि अन्य विषयों पर ध्यान देने के कारण आप अपने संबंध व साथी को उपयुक्त समय नहीं दे पा रहे हैं। तनाव भरी परिस्थिति को संभाल पाने के कारण इनाम के रूप में आपको और जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ये अपनी क्षमता दिखाने का आपके लिए अच्छा मौका है। अगर आप अपने काम को सफलतापूर्वक पूरा कर सके तो आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। अपने बैंकर्स, इंन्श्युरेंस कंपनी और आपसे जुड़ी दूसरी विभिन्न संस्थाओं से लेन देन करने के लिए आज का दिन बड़ा बढ़िया है। दिमागी तनाव आज ज्यादा रहेगा इसलिए आज शान्ति के लिए दोस्तों और घरवालों के साथ समय बितायें।
धनु राशि: घर में सुख-शांति रहेगी
10 of 13
धनु राशि
आज आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी। आज का दिन आप अपने प्रियजनों के साथ बिताएंगे। आप उनके साथ घर पर बैठ कर खूब बातें करेंगे और मजा करेंगे। आज आप अपने साथी की इच्छाएं जानने में सफल होंगे। प्यार को आपके संबंध का आधार बनाए रखने का आपका प्रयास रंग लाएगा। आज आपको नौकरी का वो प्रस्ताव मिलेगा, जिसका विचार लंबे समय से आपके मन में चल रहा था। ये प्रस्ताव आपके सामने राहत के समान भी हो सकता है, क्योंकि आप नयी नौकरी तलाश रहे हैं। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी, रुके हुए कई काम बनने शुरू होंगे। अपने कैरियर और आर्थिक लक्ष्य को हासिल करने में इस बढ़िया समय का उपयोग कीजिए। आज आपको अपना ध्यान व व्यायाम करने के नए तरीके खोजने होंगे। किसी भी चीज को चुनते समय आपको ध्यान रहे कि आपका उसमें मन लग जाए और पसीना भी निकले। हो सके तो दोस्तों के साथ दौड़ने जाएं या फिर पास के सेहत सेन्टर पर खेल खेलें।
मकर राशि: पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा
11 of 13
मकर राशि
आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपके लिए रिश्ते बहुत ही महत्वपूर्ण रहेंगे फिर चाहे वो रिश्ता आपसे हो या उनसे जिन्हें आप जानते भी नहीं। आप का प्यार दिन-प्रति-दिन अपने पार्टनर के लिए गहराता जा रहा है, ऐसा आप आज महसूस करेंगे। हवाई कल्पना में ना उड़कर यथार्थ से जुड़े रहें। किसी सरकारी प्रबंधकीय पद को प्राप्त करने की इस समय प्रबल संभावना है। खास तौर से अगर आप आइ.ए.एस में जाना चाहते हैं तो सही पद की खोज करें और इसके लिए अपना आवेदन भेज दें। आपको इन्टरव्यू के लिए जरूर बुलाया जाएगा। अपने लाभ को बढ़ाने के लिए आज प्रचार-प्रसार का सहारा लें। समझदारी से अपने बाजार का चुनाव करें, ठीक से प्रचार-प्रसार करें, आप पायेंगे कि व्यापार दिन दूनी रात चौगुनी गति से बढ़ रहा है। आपको यह जानकर अच्छा लगेगा कि आपके बीमार पड़ने पर आपके दोस्त और परिवार वाले हमेशा आपको सहारा देने को तैयार रहते हैं।
कुंभ राशि: परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं
12 of 13
कुंभ राशि
आज का दिन अपने परिवार जनों के साथ किसी यात्रा की योजना बनाने के लिए बहुत ही अच्छा है। परिजनों के साथ आपकी ये यात्रा बहुत ही अच्छी रहेगी। आपके सितारे स्थिरता व शांति प्रदर्शित कर रहे हैं। आज घरेलू स्तर पर अपने परिवार के साथ का पूरा आनंद लीजिए। यदि आप विधि के छात्र हैं तब कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। हो सकता है ये किसी परीक्षा का परिणाम या नौकरी का प्रस्ताव हो, आपको शुभ सूचनाएं जल्द ही मिलने वाली है। काम का बोझ आपको व्यस्त तो रखेगा लेकिन भविष्य में यह और भी बढ़ने वाला है क्योंकि एक नया व्यवसाय भी शुरू होने का संकेत है। इसलिए अपनी मानसिक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी कुछ उपाय करें ताकि नये विचार काम आयें और आप और कमाई कर सकें। आज आप स्वास्थ्य को लेकर खुशनुमा स्थिति में रहेंगे। आज आप अपना दिमाग सकारात्मक भावनाओं जैसे प्यार, आशा और विश्वास की तरफ लगाएं इससे आपको लाभ मिलेगा।
आज आप शारीरिक और मानसिक दोनो रूप से स्वस्थ रहेंगे। घर हो या कार्यस्थल आपका आकर्षक व्यक्तित्व सबको रिझा लेगा। दंपत्ति अपने संबंध में ठहराव महसूस करेंगे। अपने साथी को कार्ड अथवा उपहार दें, आपकी समझ बूझ की सराहना होगी। यदि आप बेरोजगार हैं तब आज का दिन आपके लिये शुभ समाचार ला सकता है। हो सकता हे कि ये आपका वो काम न हो, जिसे आपने सोचा था, लेकिन इससे आपकी स्थिति में तो सुधार अवश्य ही होगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक बनी रहेगी, इस बात से संतुष्ट रहिये। मतलब ये कि आज ना कोई नुकसान ना कोई बड़ा फायदा लेकिन खुश रहने के लिए इतना क्या कम है। अगर आपका अपना व्यापार है तो आज का दिन आपका है। जो काम हाथ में है वह तेजी से हो रहा है और नया काम भी आयेगा। आपको किसी भी तेज या नोकीली वस्तुओं से चोट लग सकती हैं। आप खुद की रसोई में काम करते समय किसी नोकीले धातु जैसे की चाकू से चोट पहुंचा सकते हैं।