जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: सहकर्मी नीचा दिखाने की करेेंगे कोशिश
2 of 13
मेष राशि
घर में सुख शांति बनी रहेगी। आज आप अपने रिश्तों को रोमांस से भरपूर पाएंगे, जबकि आप एक लंबे समय से साथ-साथ हैं। बच्चों एवं माता-पिता की उपस्थिति के बावजूद भी आज आप कुछ खास नयापन पाएंगे। आपके सहकर्मी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी इच्छा शक्ति और दृढ़-निश्चय से विजयी हो जाएंगे। आज आपको ध्यान रखना होगा, क्योंकि दूसरे लोग आपकी पीठ पीछे कोई साजिश कर सकते हैं। आपके खिलाफ उठाए गए छोटे-मोटे गलत कदम शायद आपको बेईमानी लगें, लेकिन अगर आप उन सब को मिला कर देखें तो आपको कार्यालय में बुरे माहौल का एहसास होगा। अगर आप जेवर संबंधित काम करते हैं तो आपको आज फायदा होगा। सारे विकल्पों को खोजें व अपने काम को बढ़ाएं। आप अपनी क्षमताओं को जानकर अपने कार्य पर केन्द्रित हो सकेंगे। अच्छे खान-पान पर ध्यान दें और खुद को मनोरंजक गतिविधियों मे व्यस्त रखें ताकि आप अपना ऊर्जा स्तर बनाए रख सकें।
विज्ञापन
वृष राशि: नुकसान की होगी भरपाई
3 of 13
वृष राशि
आज आप अपने प्यार भरी जिंदगी के प्रति उदासीनता का अनुभव करेंगे, कुछ है जो आपके रिश्तों में दूरियां बढ़ा रहा है। जिसके कारण आप तनाव में है। आप हिम्मत रखें और अपने साथी के साथ इस बारे में विस्तार से विचार करें। यदि आज कंपनी आपके सामने विदेश जाने का प्रस्ताव सामने रखें तो इससे आपको कई मौके मिलेंगे। आपको आर्थिक व आजीविका, दोनों ही क्षेत्रों में लाभ होगा। आपको आज लगेगा कि पिछले दिनों आपको जो आर्थिक नुकसान हुआ, उसकी आज कुछ भरपाई हो गई। अचानक आई किसी रकम से आपका बैंक बैलेंस भी कुछ दुरूस्त हो जाएगा, लेकिन रुपए-पैसे के मामले में कोई हड़बड़ी ना दिखाएं। आज आपको सेहत के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। आज आप अपनी खाने की आदतों को सुधार सकते हैं। कोशिश करें की चिकने खाने से दूर रहें।
मिथुन राशि: निवेश में मामले में रहें सावधान
4 of 13
मिथुन राशि
असुविधा महसूस होने वाली परिस्थितियों से बचेें। अपनी सोच सकारात्मक रखें और बेकार की बातों में ना पड़ें। जो आप हैं ही नहीं वो बनने की कोशिश करने से क्या फायदा। अगर आप अकेले हैं तो आज अपने ऐसे दोस्त के साथ ना निकलें जो पहले इजहार करता रहा है और डेट पर बुलाता रहा है। यह रिश्ता उबाऊ साबित हो सकता है। आज आप किसी जानकार द्वारा दिए गए व्यावसायिक प्रस्ताव के बारे में सोचेंगे। आप इस बात से कुछ परेशान रहेंगे कि आपको क्या करना चाहिए। आज समय निकाल कर अपने अवसरों के बारे में सोच लें, वैसे ये व्यवसाय आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको धन का कुछ नुकसान होने का संकेत हैं। नुकसान कम से कम हो इसके लिए निवेश के मामले में सावधान रहें। आर्थिक मामले में कोई जोखिम भरा अंदाजा लगाने या जोखिम भरा सौदा करने के लिए आज का दिन बिलकुल अच्छा नहीं है।
विज्ञापन
कर्क राशि: कैरियर के बारे में गंभीरता से सोचें
5 of 13
कर्क राशि
आज आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। ऐसी यात्रा जिसकी आपने कभी आशा भी नहीं की थी। आज आपको अपने साथी से उपहार मिलेगा। आप अपने साथी के प्यार एवं संबंध की गहराइयों को दिल से अनुभव करें और वैसा ही उसको अनुभव कराएं। आज आपको अपने कैरियर के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। आपके प्रयासों के परिणाम शुभ ही रहेंगे। जन-संपर्क से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। व्यापारिक प्रोफेशनल्स आसानी से अपने लक्ष्य को पा लेंगे। यह मौका है कि आप अपनी व्यवसायिक क्षमता बढ़ाने के लिए कोई जरूरी कोर्स कर लें। अपने कैरियर को नई ऊंचाई और नया आयाम देने के लिए कुछ पैसे तो खर्च करने ही पड़ेंगे। इस बार आपको ख्याल रखना होगा कि किसी भी आग या बिजली के यन्त्रों का इस्तेमाल करते समय कुछ अनहोनी ना हो जाए। वरना कोई दुर्घटना या चोट लगने के संकेत हैं।
विज्ञापन
सिंह राशि: नई गाड़ी बन सकती है तनाव का कारण
6 of 13
सिंह राशि
आज आपका पारिवारिक जीवन सुख- शांति से भरा रहेगा। आज आप दूसरे सारे कामों को छोड़कर पार्टनर के साथ समय बिताना चाहेंगे। निजी क्षेत्र में आज उन्नति का माहौल दिखाई देगा। यदि आप अपने काम से बाहर आना चाहते हैं तो आज के दिन कोई अच्छी खबर व आर्थिक लाभ की बात हो सकती है। इस सकारात्मक विकास का भरपूर लाभ उठाएं। आज का दिन गाड़ी खरीदने के लिए अच्छा नहीं है। आज खरीदी गई गाड़ी आपके तनाव और चिंता का कारण बन सकती है। अगर आपको हाई और लो बल्डप्रेशर की शिकायत है तो आज आपको अपनी सेहत का खयाल रखना होगा। अपनी स्थिति की बेहतरी के लिए जीवनशैली में बदलाव लाएं।
विज्ञापन
कन्या राशि: नौकरी बदलने का उचित समय
7 of 13
कन्या राशि
आज आप कुछ ऐसा करेंगे जिससे आप अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित कर सकेंगे। मन में अहंकार ना आने दें, नही तो आप अपने दोस्तो से दूर हो जाएंगे। आपके रोमांटिक जीवन में गलतफहमी व मतभेद के कारण कलह होने की संभावना है। अपने किसी विश्वासपूर्ण दोस्त को सुलह कराने को कहें। आप लंबे समय से अपने काम को बदलने का सोच रहे हैं, लेकिन उचित अवसर नहीं मिल रहा है। आज के दिन आपका कोई मित्र अच्छी सलाह व प्रस्ताव दे सकता है। इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले अच्छे से पड़ताल कर लेना लें। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से अपेक्षा कर सकते हैं और आपके मित्र भी आपको ॠण के लिए पूछ सकते हैं। आज आप सकारात्मक सोच के साथ रहेंगे और सारी नकारात्मक सोच गायब हो जाएगी।
तुला राशि: रूकावटों को अधिकारियों की मदद से सुलझाएं
8 of 13
तुला राशि
आज आपको शायद अपने परिवार के किसी सदस्य का निर्णय सही ना लगे। इस निर्णय का असर आप पर भी पड़ सकता है, लेकिन आप इस स्थिति में नहीं हैं कि इसको बदल सकें। पारिवारिक स्तर पर आ रही अड़चनें आज दूर हो जाएंगी।आपकी पसंद के पार्टनर के साथ आपकी शादी को लेकर आपके परिवार वालों का विरोध आज थम सकता है। अब आपके ग्रह आपकी आजीविका के क्षेत्र में आप के पक्ष में हो रहे हैं। यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं तब कुछ रुकावटें आने के संकेत है। इन सभी रुकावटों को आपको एक के बाद एक अपने अधिकारियों की मदद से सुलझाना होगा। आयकर विभाग की तरफ से आपके लिए कोई मुश्किल खड़ी होने के संकेत हैं। आज आपके मन में अलग-अलग तरह से व्यायाम करने के तरीके घूमेंगे। जॉगिंग और वजन उठाने में आपका उत्साह नही बढ़ेगा। क्यों न आप कुछ अलग करें। आप तैरने जा सकते हैं या फिर अपने दोस्तों के साथ कोई खेल भी खेल सकते हैं।
वृश्चिक राशि: साथी की मदद लेने में ना हिचकें
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आप अपने परिवार के साथ समय गुजारेंगे और खूब मजा करेंगे। आज के दिन आप अपने साथी के साथ सहयोग की अपेक्षा करेंगे और वह भी आपका पूरी तरह से सहयोग करेगा। आप अपने साथी से सहयोग लेने में ना हिचकें, क्योंकि वह आपको सहयोग देने की भरपूर कोशिश करेगा। आपका जिज्ञासु दिमाग व कठिन से कठिन बात को भी समझने की कला के कारण आज आप विषम परिस्थिति को भी आसानी से अपने वश में कर सकेंगे। भविष्य में भी अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए इसी तरह से प्रयास करते रहें। आप यह ध्यान रखें कि आपने मूल्यवान वस्तुओं को कहां रखा है। ऐसा लगता है कि आज आप थोड़े असावधान रह सकते हें जिससे आज आपको कुछ महत्वपूर्ण सामान से हाथ धोना पड़ सकता है या वे वस्तुएं चोरी भी हो सकती हैं। योग विशेषज्ञ द्वारा दिए गए बहुमूल्य टिप्स आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। ध्यान रहे आप कुछ समय निकाल कर आराम जरूर करें।
धनु राशि: काम को सही से पूरा करें
10 of 13
धनु राशि
आज आप सभी का ध्यान अपनी और केन्द्रित पाएंगे। जहां–जहां आप जाएंगे लोगों के विशेष आर्कषण का कारण बनेंगे। अगर आपका अपने विरोधियों के साथ झगड़ा चल रहा है तो ध्यान रहे कि वे अपने कौशल से आपको हराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसलिए आप अपना सारा काम सही से पूरा करें और अपने विरोधियों को खुद पर हावी ना होने दें। आज आप खोई सम्पत्ति प्राप्त करेंगे, इसीलिए आप अपने बिस्तर के नीचे एवं दराज में सावधानी पूर्वक देखने की कोशिश करें। आपकी कीमती वस्तुएं वहां मिल सकती हैं जिस स्थान की आप कभी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। आज वह दिन है जब आपको साधारण कामों में ध्यान लगाना होगा जैसे चलना किताब पढ़ना आदि। जिससे आप अपने दिमाग को व्यस्त रख सकें।
मकर राशि: तैयारी के साथ करें सारा काम
11 of 13
मकर राशि
छुट्टी के दिन आप अपने मित्रों या नजदीकी रिश्तेदारों से मिलने भी जा सकते हैं। अगर आप अपने किसी काम के परिणाम को लेकर चिंतित हैं तो आपको डरने की कोई जरूरत नहीं है। सब कुछ ठीक होगा और आपको ये एहसास होगा कि आप बिना किसी बात के ही तनाव ले रहे थे। आज आपकी चुस्त और चतुर सोच आपको सही फैसला लेने में काम आ सकती है। जो व्यवसायकर्ता शेयर बाजार में काम कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन काफी अच्छा है। अगर आप चाहते हैं कि आपका व्यवसाय कई ऊंचाईयां छुएं तो सिर्फ मेहनत ही नहीं बल्कि आपको सारा काम एक तैयारी के साथ करना होगा। आज आपको अपने व्यस्त जीवन में से समय निकाल कर व्यायाम को देना होगा ताकि आप स्वस्थ रहें।
कुंभ राशि: सेहत को लेकर हो सकती है परेशानी
12 of 13
कुंभ राशि
उच्च अधिकारी आज आपकी सहायता करने के लिए तैयार रहेंगे। इसका मतलब ये हो सकता है कि वो आपको सही दिशा दिखाते हुए आपकी जरूरत के अनुसार मदद करेंगे। अपने संबंध में बदलाव ना करने के कारण आपके साथी के साथ कुछ नोक-झोंक हो सकती है। आज आप ऑफिस की परेशानियों को भूल कर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करने के मूड में हैं। काम के सिलसिले में आप पिछले कुछ समय से यात्रा ही कर रहे थे। इसलिए यात्रा की थकान मिटाने के लिए अब आप थोड़ा मजा करना चाहते हैं। यदि आप शेयर में निवेश करते हैं या वित्त के क्षेत्र में है, तब आज का दिन आपके लिए शुभ है। आप आपने स्वास्थ्य की ज्यादा चिंता करते हैं जिसके कारण आपको परेशानी हो सकती है। आपकी इच्छाएं आपको किसी बीमारी की तरफ ले जा सकती हैं। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और सकारात्मक सोच बढ़ाएं।
आज आप इंटरनेट पर किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। पूरी संभावना है कि वह विदेश में रहता हो। उत्साह ना खोएं, क्योंकि यह रिश्ता शादी तक पहुंच सकता है। आज उन लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है, जिन्हें विदेश में व्यापार करने का अवसर मिला है। दूर बैठे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी लाभ होगा। आप अक्सर पैसे का हिसाब- किताब रखने में भुलक्कड़ हैं इसलिए आज आप अपने खर्चे का ठीक हिसाब रखें। यह भी मुमकिन है कि आपने बैंक से रकम निकाली और उसे गैर जरूरी और छोटी-छोटी चीजों पर खर्च कर दिया, जिसका आपने हिसाब तक नहीं रखा। आपका मोटापा एक बड़ी परेशानी है इसलिए खान पान पर ध्यान दें, परन्तु अंत में आप पुराने रवैये पर आ जायेंगे।