महीने का पहला सप्ताह कैसा होगा आपके लिए, आपको मिलेगी तरक्की या फिर करना होगा अभी और इंतजार। जानें अपना साप्ताहिक राशिफल।
विज्ञापन
मेष राशि: आमदनी बढ़ने के आसार
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस सप्ताह आप घरेलु और व्यवसायिक स्तरों पर अच्छा समय बिता सकते हैं। ऑफिस में आपकी क्षमताओं को परखा जा सकता है और खरे उतरने पर आपको पुरस्कार भी मिलने की संभावना है। व्यवसायिक स्तर पर आपमें से कुछ लोगों के लिए पदोन्नति व वेतन वृद्धि के आसार बनने के आसार हैं। किसी भी व्यवसायिक अवसर को हाथ से ना जाने दें। व्यवसायियों को भी इस समय लाभ प्राप्ति हो सकती है। व्यर्थ खर्चों से बचें। व्यक्तिगत स्तर पर आप इस सप्ताह अपने परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। घर और कार्यस्थल में बेहतर संतुलन बनाए रखें। पारिवारिक जीवन भी बेहतरीन होगा।
विज्ञापन
वृष राशि: परिजनों से ना छुपाए कोई बात
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
किसी बात को लेकर इस सप्ताह आप तनाव में रह सकते हैं। कोई ऐसी बात जिसे आप अपने परिजनों के साथ साझा नहीं कर सकते। अपने परिवार से कुछ छुपाने के अपराध बोध को भी आप महसूस कर सकते हैं। चुप रहने से बेहतर है उनके पास जाएं और उन्हें सब कुछ सच-सच बता दें| आप में कुछ जातक ऐसे भी हो सकते हैं जो अपने परिजनों से खुल कर बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते, वे अपने किसी बहुत ही खास दोस्त से अपनी उलझन बांट सकते हैं। हो सकता है आपका यह खास दोस्त आपके लिए मददगार साबित हो।
मिथुन राशि: गुस्से व भावनाओं पर काबू रखें
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस हफ्ते आपकी बहुत सी परेशनियां खत्म हो सकती हैं। किसी मुश्किल घड़ी में साथी या दोस्त की मदद करने से आप राहत की सांस लेंगे। उन्होंने आपके बड़े नुकसान से बचाया। इस समय आपके लिए ज़रुरी है कि आप अपने गुस्से और भावनाओं पर काबू रखें, नहीं तो आपके मधुर संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। निजी जीवन में छोटी-छोटी परेशानियां बनी रहने के आसार रहेंगें।
विज्ञापन
कर्क राशि: सफलता मिलने की उम्मीद
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
इस सप्ताह बेहतर समय की अपेक्षा कर सकते हैं, क्योंकि आप जो भी काम करेंगे उनमें से अधिकतर कार्यों में आपको सफलता हाथ लगने की संभावना अधिक हैं। व्यक्तिगत और व्यवसायिक दोनों स्तर पर आपको किसी भी प्रकार की बाधाओं का सामना शायद न करना पड़ें। इस पूरे सप्ताह आपके रोमांस में भी कोई कमी नहीं आएगी। साथी के साथ संबंधों में बेहतरी भी आप महसूस कर सकते हैं। अपनी राह में आने वाले किसी भी अवसर के लिए आप सतर्क रहें।
विज्ञापन
सिंह राशि: शुभ रहेगा सप्ताह
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आपको अपने काम और निजी जीवन में किसी तरह की परेशानी झेलनी नहीं पड़ेगी। किसी महत्तवपूर्ण फैसले को लेने में भी आप किसी तरह की जल्दबाज़ी नहीं दिखाएंगे और सोच समझकर ही कोई फैसला लेने की उम्मीद है। आपका जोश पूरे समय आपके मनोबल को बढ़ाए रखने में सहायक होगा। रोमांस के लिहाज से भी यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने के आसार हैं। जो भी अवसर आपको मिल रहे हैं उनका जमकर लाभ उठाएं।
विज्ञापन
कन्या राशि: सप्ताह का अंत रहेगा विपरीत
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
इस समय आप जो भी करेंगे उसमें आपके परिवार वाले आपका साथ देंगे। निजी और प्रोफेशनल जीवन में भी आप किसी तरह की बाधा का सामना नहीं करेंगे। इस पूरे सप्ताह आपका जोश और उत्साह आपको अच्छे मूड में रखेगा। रोमांस के मामले में भी यह सप्ताह बाकी दिनों से अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में कुछ चीजें आपके काबू में नहीं रहेंगी पर चिंता ना करें ये केवल कुछ देर के लिए ही हैं।
तुला राशि: यात्रा का बिल्कुल सही समय
8 of 13
तुला राशि
इस सप्ताह आप अपनी प्राथमिकताओं में बदलाव ला सकते हैं। यह सप्ताह आपको बहुत ज़िंदादिल रखने वाला हो सकता है। यह समय आपके लिए यात्रा करने के लिए समय बिल्कुल सही है, इसका पूरा लाभ आप उठा सकते हैं। साथी के साथ छुट्टियों पर जाने से आपके रिश्ते में सुधार आने की संभावना है, और आप एक दूसरे के और करीब आ सकते हैं। व्यावसायिक दृष्टि से भी इस हफ्ते आपको काफी मुनाफा हो सकता है और अपने लक्ष्यों में उम्मीद से बढ़कर सफलता मिलने के आसार हैं।
वृश्चिक राशि: छोटी सी बात को ना दें ज्यादा तूल
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
इस सप्ताह आप साधारण बातों पर भी आपा खो सकते हैं। घरेलू जीवन में उत्पन्न हो रही परेशानियों के चलते आप कार्यस्थल में अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। व्यक्तिगत जीवन और व्यावसायिक जीवन की समस्याओं को एक-दूसरें से अलग रखें अन्यथा इसका प्रभाव आपकी व्यावसायिक छवि पर पड़ेगा और आपके पदोन्नति के आसार भी कम हो सकते हैं। इस सप्ताह कार्यस्थल में आपके समक्ष कई चुनौतियां आ सकती हैं इसलिए सलाह यही है कि आप एकाग्रता से अपना काम करें। घर में हो रहे उफान को संभालने के लिए कुछ ख़ास कदम उठाएं और परिवार के साथ अपने मतभेद समाप्त करने का प्रयास करें। आर्थिक जीवन में बेहतरी के लिए व्यर्थ खर्चें ना करें।
धनु राशि: घरेलु समस्या का मिलेगा समाधान
10 of 13
धनु राशि
इस सप्ताह घरेलु स्तर पर उत्पन्न हुई समस्याओं का हल आपको मिल सकता है। यह समय आपको अपनी ज़िन्दगी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा और निराशावादी सोच को आपके ज़हन में नहीं आने देगा। आप अपने बीते हुए कल को भूल जाने के बारे में विचार करेंगे। अपने आर्थिक मुद्दों के मामले में भावुक होने की बिल्कुल ज़रुरत नहीं है। आप किसी भी समस्या का समाधान शांत रहकर और सूझ-बूझ से निकाल सकते हैं। जो विद्यार्थी घर से दूरस्थ स्थान पर शिक्षा पाने के इच्छुक हैं उनकी इच्छा पूरी हो सकती है।
मकर राशि: निजी व प्रोफेशनल जिंदगी में बनाएं संतुलन
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
इस सप्ताह परिवार के किसी सदस्य की कामयाबी के कारण आप खुश रहेंगे। आप इस व्यक्ति को बधाई ज़रुर दें नहीं तो आप जाने-अनजाने मे उसका दिल दुखा सकते हैं। आप पर काम का बोझ भी बढ़ने के आसार हैं जिस कारण परिवार को समय देना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। परिवार की खुशियों को ताक पर रखकर लक्ष्यों के पीछे भागना सही नही है। व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करें।
कुंभ राशि: दूसरे पर ना रहें निर्भर
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
इस सप्ताह आप किसी दूसरे पर निर्भर रहने की भूल ना करें। यह सप्ताह आपके नेतृत्व क्षमता की भी परीक्षा लेगा। दूसरे पर निर्भरता से आपको काफी हानि पहुंच सकती है, खासकर यह निजी मामला में अधिक हानि पहुंचने की संभावना हैं। निजी संबंधों में परेशानी आ सकती है, इसलिए सभी मुद्दों के प्रति अपनी सोच आशावादी रखें और विवाद से बचें। हो सके तो बहस में न पड़ें।
इस सप्ताह आपको आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। खर्च बढ़ने की संभावना अधिक है। आपको स्वयं पर काबू रखने की आवश्यकता है। हालांकि कुछ खर्च ऐसे भी हो सकते हैं जिन्हें रोकना आपके लिए संभव न हो, इसलिए व्यर्थ खर्चों से बचें। इस समय आपको तनाव लेने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं हैं और संयम बनाए रखें। व्यवसायियों के लिए यह समय लाभकारी है। यदि किसी नई योजना के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय आपके उपयुक्त है। कार्यस्थल में भी वातावरण सकारात्मक है और आप अपने अधिकारियों के बीच अपनी छाप छोड़ने में सफल होंगे। संभव है कि आपको अपने प्रयासों का लाभ भी मिले।