फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के इस हफ्ते में माता की कृपा रहेगी इन 7 राशियों पर, जानिए कहां कहां से मिलेगा लाभ

Mon, 03 Oct 2016 10:50 PM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
सप्ताह के शुरुआत में ही ग्रहों के राजकुमार बुध स‌िंह राश‌ि से न‌िकलकर कन्या राश‌ि में आए हैं और तीन ग्रहों का योग बना है ज‌िसमें सूर्य, गुरु और बुध शाम‌िल है। ग्रहों के इस संयोग का लाभ इस हफ्ते इन 7 राश‌ि वालों को म‌िलने वाला है लाभ।
विज्ञापन

मेष राश‌िः रुके हुए काम पूरे होंगे

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
यह सप्ताह उन कार्यों को शुरू और खत्म करने के लिए अनुकूल रहने के आसार हैं जिन्हें पूरा करने के लिये किसी उच्च अथॉरिटी से स्वीकृती की आवश्यकता है, पिछले बहुत दिनों से यदि कोई काम अटका हुआ है तो उसके भी पूरा होने की उम्मीद है। इस सप्ताह आप अपने शानदार विचारों से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हो सकते हैं। आपके लिये बेहतर रहेगा कि अपनी उर्जा नये सबंध बनाने व कामकाज संबंधी कागजी प्रक्रिया अच्छे से पूरा करने में लगायें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने के आसार हैं। रोमांटिक जीवन का भी भरपूर आनंद आपको मिल सकता है पर ध्यान रहे आपकी किसी बात से आपके साथी की भावनाओं को ठेस न पंहुचे।
विज्ञापन

वृष राश‌िः सप्ताह आपके ल‌िए सुखद रहेगा

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
यह सप्ताह आपके लिए कुछ नया करने और जोखिम लेने के लिहाज से अच्छा रहने के आसार हैं| इस दौरान आपका आत्मविश्वास काफी अच्छा रहेगा, जिससे आप अपनी क्षमताओं पर पूरा विश्वास कर सकते है| आप में नेतृत्व करने की क्षमता है और आप किसी भी काम को स्वीकारने से नहीं कतराते| आपका जीवन सुखद रहने के आसार हैं इसी सप्ताह किसी पुराने या खास मित्र से मुलाकात आपकी खुशियों को और बढ़ा सकती है। व्यवसायिक लिहाज से ये सप्ताह अपने आपको साबित करने का है। यदि किसी व्यवसायिक मंच पर अपने विचार रखने का अवसर मिले, तो बिलकुल ना हिचकिचाएं।

म‌िथुन राश‌िः बहुत समय से अटके काम बनेंगे 

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
इस सप्ताह जिस प्रकार जीवन के हर पहलु में सुधार नजर आ रहा है उससे आप संतुष्ट रह सकते हैं। निवेश करने के लिहाज से ये सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ है। आपकी किसी लंबित परियोजना को हरी झंडी मिल सकती है। बहुत समय से अटके हुए कामों को पूरा करने के लिए भी यह समय उचित है। कार्यस्थल पर आप कठिन मेहनत और रचनात्मकता से तय समय से पहले लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं, जिससे आपके व्यक्तिगत और कामकाजी जीवन में संतुलन बने रहने के आसार हैं। तमाम परिस्थितियों में जीवन साथी का सहयोग आपका हौसला बढ़ाएगा।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः आपके ल‌िए यह सप्ताह उथल पुथल भरा रहेगा

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
यह सप्ताह आपके लिए कुछ खास अच्छा नहीं कहा जा सकता। व्यक्तिगत से लेकर व्यावसायिक जीवन तक में आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह लक्ष्यों को हासिल करने के लिये आपको अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। हो सकता है इन वजहों से आपके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन रहे और आपके व्यवहार में भी एक नकारात्मकता झलके। इसका असर आपके प्रेमजीवन पड़ सकता है। इसलिये बेहतर रहेगा अपने दफ्तर की परेशानी से आपके घर की शांति भंग न हो। इस सप्ताह हर तरह से सामंजस्य रखने के लिए आपके थोड़ा सहनशील होना पड़ेगा।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः काम का दबाव व्यक्त‌िगत जीवन को प्रभाव‌ित करेगा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
इस सप्ताह आपका सौभाग्य आपको मनवांछित परिणाम हासिल कराने में सहायक रह सकता है विशेषकर व्यक्तिगत जीवन के लिये तो ऐसा कहा ही जा सकता है| हालाँकि व्यावसायिक जीवन में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने व्यावसायिक अनुबंधों के कारण थोड़े से विचलित भी हो सकते हैं दरअसल आपके व्यवसायिक जीवन में थोड़ी उथल-पुथल उत्पन्न हो सकती है| जीवन में संतुलन बनाए रखें और अपने काम को खुद पर हावी ना होने दें| साथी के साथ समस्याएं कम हो सकती हैं लेकिन इसके लिये आपको अपने रोमांटिक जीवन को उत्साहित बनाए रखने के लिए प्रयास करने की आवश्यकता होगी|
विज्ञापन

कन्या राश‌िः क‌िसी से ऐसा वादा न करें ज‌िसे पूरा न कर सकें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
आपके लिये यह सप्ताह शांत मन से जीवन के हर पहलु पर अवलोकन करने का सप्ताह है। अपनी कमजोरियों व मजबूत पक्षों को चिन्हित करने का है। इस सप्ताह शायद ही आप दूसरों की उम्मीदों को पूरा करने में सक्षम हों। हो सके तो अपने किसी भी परिचित से कोई ऐसा वादा ना करें, जिसे आप पूरा नहीं कर सके। अपनी गलतियों से सबक लेकर आप एक नई शुरूआत करेगें। इससे आपके मन का बोझ कम होगा। व्यावसायिक रुप से भी आप अपनी परियोजना को लेकर असमंजस में रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहने की संभावना है।

तुला राश‌िः छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
इस सप्ताह आप अपने रवैए और जीवन के प्रति अपनी सोच को बदलने के बारे मे विचार कर सकते हैं। समय के साथ अपने को ढ़ालने की आपकी कला इस सप्ताह आपको मुश्किल हालातों से बचा सकती है। रोमांटिक जीवन की अगर बात करें तो साथी के साथ आपके रिश्ते मे नई बहार आ सकती है और आप दोनों एक साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। साथी के साथ छोटी मोटी यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बनाकर अपने लम्हों को हसीन व यादगार बना सकते हैं। इस यात्रा की दूरी आपके संबंधों में पैदा हुई दूरी को नापने में भी कारगर हो सकती है।

वृश्च‌िक राश‌िः आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
आर्थिक रुप से देखा जाए तो यह सप्ताह अच्छा रहने के आसार हैं पिछले कुछ समय से आपकी आर्थिक स्थिति यदि डांवाडोल रही है तो उसमें स्थिरता प्राप्त हो सकती है| आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं| व्यवसायी जातकों के लिये भी यह समय एकदम अनुकूल है| इसलिए व्यापारी जातक जोखिम ले सकते हैं| किन्तु इस बात का विशेष ध्यान रखें कि अपना सारा कुछ इसी योजना में दांव पर न लगा दें भविष्य को सुरक्षित करके ही जोखिम उठाना बेहतर होगा। साथ ही व्यावसायिक जीवन की व्यस्तता के चलते व्यक्तिगत जीवन को नज़रअंदाज़ करने की भूल ना करें| अपने जीवनसाथी को समय दे| मानसिक सुकून के लिए ज़रूरी है कि आप अपने जीवन के हर स्तर पर संतुलन बनाए रखे|

धनु राश‌िः कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही आरामदायक रह सकता है। निजी और व्यावसायिक जिंदगी में आपको किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसकी उम्मीद की जा सकती है। कार्यस्थल पर भी आपका प्रदर्शन सराहनीय हो सकता है। पदोन्नति से आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है। सामाजिक उत्सवों में भी आपको शामिल होना पड़ सकता है जिनमें आप एक चर्चित व्यक्ति हो सकते हैं। रोमांटिक जीवन भी बहुत अच्छा रहने के आसार हैं। जो जातक अभी तक किसी के प्रेमपाश में नहीं पड़े हैं वे विपरीत लिंगी को अपनी ओर आसानी से आकर्षित कर सकते हैं।

मकर राश‌िः नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को कामयाबी म‌िलेगी

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
पिछले कुछ समय से कोई उलझन यदि आपको काफी परेशान कर रही है तो इस उलझन के सुलझने से आप राहत की सांस ले सकते हैं। इससे आपका तनाव भी कम हो सकता है। अपने दोस्तों के साथ समय व्यतीत करके भी आपको अच्छा महसूस हो सकता है| जो जातक पिछले कुछ समय से रोजगार पाने के लिये प्रयासरत हैं उनमें से कुछ को इस हफ्ते सफलता मिल सकती है। अपने अधिक प्रयास से आप अपनी वित्तीय समस्या का भी समाधान निकालने में कामयाब हो सकते हैं लेकिन आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतरी आपके कठिन परिश्रम से संभव हो सकेगी|

कुंभ राश‌िः रुके हुए कार्यों को पूरा कर सकते हैं

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
इस सप्ताह आपके जीवन में कई महत्त्वपूर्ण परिवर्तन होने की उम्मीद है| यह परिवर्तन आपकी प्राथमिकताएं निर्धारित करने में भी निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं| हालांकि इस दौरान आपको किसी भी तरह की चिंता करने की ज़रुरत नहीं है क्योंकि यह नयी परिस्थितियाँ आपको अपने जीवन में सुधार लाने के लिए आवश्यक होंगी| आप में से कुछ जातक इस सप्ताह अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर सकते हैं| दूसरों से आगे बढ़ने के लिए आप नयी परियोजनाओं को शुरू करने का विचार भी बना सकते हैं|
विज्ञापन

मीन राश‌िः आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि पहले से बेहतर होगी

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
इस सप्ताह आप उत्साह और उर्जा से भरपूर रह सकते हैं| व्यवसायिक जीवन और अपने करियर में वृद्धि के लिये इस उर्जा को सकारात्मकता के साथ प्रयोग में ला सकते है| अपने सभी रुके हुए कार्य पूरे करने के लिये भी यह समय बहुत अनुकूल है| रोमांटिक जीवन में यदि साथी के साथ कुछ समय से अनबन चल रही है तो अपने रिश्तों में नई ताजगी लाने के प्रयास रंग ला सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है लेकिन कुछ अतिरिक्त खर्चे चिंता बढाने वाले भी सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें