आज सितारे आपकी राशि पर क्या असर डाल रहे हैं। क्या सितारों की चाल से आपकी जिंदगी आज मजेदार होने वाली है। क्या कहीं से धन का लाभ या कोई खुशी मिलने वाली है। जानिए पूरे दिन का हाल अपनी राशि से।
विज्ञापन
मेष राशिः मंहगी खरीदारी से बचें
2 of 13
मेष राशि
आज आप अपनी दिनचर्या को एक नई दिशा देंगे। अपनी हमेशा काम करने की आदत छोड़ें और अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाएं। अपने पुराने विचारों को त्याग कर नए विचारों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। आज अपने आप को नया जीवन देने का दिन है। नए विचारों से अपने जीवन में आए बदलाव को देख कर आप खुद ही बहुत खुश होंगे।
यदि आप एमबीए कर रहे हैं तब आज के दिन कुछ प्रोजेक्टों में आपको प्रगति दिखाई दे सकती है। कुछ अध्ययन के क्ष्रेत्र आपको प्रगति का आधार दे रहे हैं। आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लाभप्रद है, इसका फायदा उठाएं।
आज आप कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी पर पैसा खर्च करेंगे, चाहे वे जरूरत से महंगी ही क्यों न हों। खर्च करने के लिए आज का दिन ठीक है लेकिन बहुत बड़ी या मंहगी खरीदारी से फिर भी बचें। याद रखिये बेशक आप आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति में हैं, पर अचानक आई कोई जरूरत या बड़ी खरीदारी में पैसा लगने से आपका सारा हिसाब-किताब गड़बड़ भी हो सकता है।
विज्ञापन
वृष राशिः आर्थिक मामले में किसी के कहे में ना पड़ें
3 of 13
वृष राशि
आज शायद अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित ना कर पाएं। चंचल दिमाग शायद आपका दिमाग अपने काम से हटा दे। लेकिन दिन के अंत तक अपने सौभाग्य के कारण आप अपने हर काम को पूरा कर पाएंगे। कोशिश करें कि आप अपने दिमाग को इधर-उधर अधिक ना भटकने दें। हम सब कभी ना कभी अपने भविष्य को लेकर अधिक सोचने लगते हैं। लेकिन हमें हकीकत को भी नहीं भूलना चाहिए।
विक्रय के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने लक्ष्य पूरे करने में कठिनाई हो सकती है और संभव है कि आज अधिकारियों की डांट भी खानी पड़े। आपको दिन के प्रत्येक क्षण में पूरी तरह से तैयार रहना होगा। यदि आप अपने घर में ही काम करते हैं तो आज व्यावसयिक परिसर की ओर भी आपको जाना पड़ सकता है।
आर्थिक मोर्चे पर आप किसी के कहे में ना पड़ें, अपने दिल की सुनें। अब तक आपके अपने किये फैसले अच्छे ही रहे हैं, तो फिर खुद पर संदेह कैसा! अपने फैसले पर अड़े रहें। आपका फैसला सही साबित होगा।
मिथुन राशिः आर्थिक अस्थिरता की आशंका है
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप गुस्से के शिकार हो सकते हैं, अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखने की कोशिश करें। कुछ भी हो अपने कार्यालय व सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने से बचें। आप बस अपने गुस्से पर काबू रखें और परेशानी से बचें। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं।
पिछले दिनों आपकी जिंदगी नये पार्टनर की संभावनाओं और गुप-चुप प्रेम संबंधों से भरी रही है। आज आप पाएंगे कि पिछले कुछ समय से जो बात आपको परेशान कर रही थी आज वो परेशानी कम हो रही है। आप पर काम का बहुत बोझ रहेगा, लेकिन काम से संबंधित कुछ तनाव आज कम हो जाएगा। कम तनाव के इस दौर को नजरअंदाज ना करें व अपना प्रयास जारी रखें। आज यह जरूरी है कि आप अपने आर्थिक मामलों से संबंधित सभी सूचनाएं जुटाएं। कोई बड़ा आर्थिक फैसला ना लें क्योंकि आर्थिक अस्थिरता की आशंका है। अगर आप शेयर बाजार में पैसा निवेश करना चाह रहे हैं तो आज सिर्फ शेयर बाजार के मिजाज पर नजर रखिए। आज जुटाई गई सभी सूचनाओं को कल के बेहतर निवेश के लिए इस्तेमाल कीजिए।
विज्ञापन
कर्क राशिः आर्थिक व आजीविका क्षेत्र में लाभ होगा
5 of 13
कर्क राशि
आज आप अपने परिवार के साथ किसी खास प्रयोजन का जश्न मनाएंगे या फिर कहीं बाहर घूमने जाएंगे जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आज का दिन अपनों के साथ कहीं पिकनिक पर जाने के लिए बहुत ही अच्छा है। आपको खूब मजा आएगा। अपने परिवार के साथ समय बिताने से एक मजबूत रिश्ते के रूप में शुभ परिणाम मिलेंगे। आज आपके रास्ते में कोई बाधा नहीं आएगी। आज अपने परिवार के साथ समय बिताने व अपने रिश्तों को मजबूत करने का दिन है।
यदि आज कंपनी द्वारा आपको विदेश जाने के लिये प्रस्तावित किया जाता है, तब ये मौका आपके लिये कईं प्रमुख अवसर साथ लाएगा व आपको आर्थिक व आजीविका, दोनों ही क्षेत्रों में लाभ होगा। इस दौरान आपके सितारे काम के लिये यात्रा का संकेत भी करते हैं। इसलिये, इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।
अगर आप उत्पादन उद्योग में ही हैं तो आज आपके सामने फायदा पहुंचाने वाले कई विकल्प आयेंगे। इसमें आपको परेशानी भी नहीं होगी क्योंकि सभी विकल्प एक से बढ़कर एक हैं। इसलिए थोड़ा समय लें और इनमें से अपने लिए सबसे बढ़िया चुनें। इस अच्छे मौके का भरपूर मजा लीजिए।
विज्ञापन
सिंह राशिः अचानक धन मिलने के संकेत हैं
6 of 13
सिंह राशि
आज का दिन आपके परिवार के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा क्योंकि आप उनके साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। इस समय परिवार में एकता के प्रबल संकेत हैं। शायद आप कहीं बाहर घूमने या कोई फिल्म देखने जाएं। खैर जो कुछ भी हो आपका मकसद अपनों के साथ कुछ समय बिताना ही होगा। आज आप अपनो बच्चों को भी ये बात सिखाएं कि जीवन में पारिवारिक एकता का कितना महत्व है।
आज आप अपने साथी को मनाना चाहेंगे। दिन समाप्त होने से पहले सभी मतभेदों को भुलाकर सुलह कर लेने में दोनों का लाभ है। यदि आप ग्राफिक डिजायनिंग के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन काफी उत्पादक सिद्ध हो सकता है। आज आपकी सृजनात्मकता अपने चरम पर है। आपके उच्च अधिकारियों द्वारा आपकी कड़ी मेहनत पर आपको प्रशंसा व प्रगति प्रदान की जाएगी।
लॉटरी पर दांव लगाना जारी रखिए, क्योंकि आज आपको कहीं से अचानक धन मिलने के संकेत हैं। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप अपनी जमी जमाई नौकरी छोड़ दें। हां बस आर्थिक लाभ के लिए हाथ पांव मारते रहें, लाभ होगा जो पहले नहीं दिख रहा था।
विज्ञापन
कन्या राशिः आज का दिन लाभकारी है
7 of 13
कन्या राशि
आज आपको हैरानी होगी कि आपने उस समस्या को सुलझा लिया जिसे कोई भी नहीं सुलझा पा रहा था। ये समस्या वो भी हो सकती है जो आपकी जान पहचान के लोगों के बीच चल रही थी। अपने आप को इस काम के लिए सराहें और अपने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती करें।
आज का दिन एक यादगार दिन साबित हो सकता है। अगर आप चाहते हैं कि कोई काम सही ढ़ंग से हो तो उसे आपको खुद ही करना पड़ेगा, आज आप ये बात समझ सकेंगे। इस बात की पूरी कोशिश करें कि जो चीज आपके लिए महत्वपूर्ण है, वो आपके नियंत्रण में ही रहे। ये ना समझें कि अगर आपने किसी को काम करने की जिम्मेदारी सौंप दी तो वो भी उसे आपकी तरह ही करेगा। उस काम को एक बार देख भी लें।
आज आय के कईं स्रोतों से धन आने की संभावना है। आज वह दिन है जिससे आपको लम्बी अवधि के लिए किये गये पूंजी निवेश से लाभ होने वाला है। यदि आप किसी खाद्य सामग्री अथवा अनाज के व्यवसाय में हैं तो आज का दिन लाभकारी है। आप देखेंगे कि आज आपको अपने किये गये कठिन परिश्रम का फल मिलने वाला है। यह लाभ आपके अतिरिक्त कोष के माध्यम से स्वागत योग्य हो सकता है।
तुला राशिः कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगे
8 of 13
तुला राशि
आज आप अपने मूड में बदलाव महसूस करेंगे और इसी कारण काम में भी आपका मन नहीं लग पाएगा। अपने चिड़चिड़े व्यवहार पर नियंत्रण रखें। ये कुछ ही समय की बात है आप दोबारा से सामान्य व्यवहार करने लगेंगे। व्यवस्था के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगे। कुछ रुकावटें अभी समाप्त हुई हैं व काम करना आसान हुआ है। आज का दिन शांतिपूर्वक व उत्पादक होगा। आज कोई लम्बित पड़ा व्यवसाय लेन देन फाइनल हो जाएगा और नये व्यवसाय के भी रास्ते खुलेंगे। नये संपर्क और व्यावसायिक रिश्ते बढ़ायें। आज के दिन को एक रचनात्मक दिन बना लीजिए। आज बल्डशुगर की समस्या आपके लिए बनी रहेगी। अगर आपको लगता है कि बल्डशुगर की समस्या बढ़ती जा रही है तो अब वो दिन आ चुका है जब आपको डॉक्टर के पास जाना पड़ेगा। बाद में पछताने से अच्छा है कि पहले ही आप खुद को सुरक्षित रखें।
वृश्चिक राशिः आज आप बहुत खुश होंगे
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपके घर में कोई सामाजिक समारोह हो सकता है। ये आपके लिए एक अवसर होगा अपने दुखों और चिंताओं को भुलाने का और अपने प्रियजनों के साथ मजे करने का। आप इससे बहुत तरोताजा महसूस करेंगे।
अपने परिवार की ओर से आपके पार्टनर के लिए रजामंदी की बात सुनकर आज आप बहुत खुश होंगे। कार्यक्षेत्र में विषम परिस्थितियों से आपको आगे बढ़ने का रास्ता दिखाई देगा। इन विपरीत परिस्थितियों में आप अपने आत्मविश्वास व बुद्धिमानी का परिचय दे सकेंगे। अगर आप अपनी वाक कला का प्रयोग करें तो आपको बहुत लाभ होगा। परीक्षा की इस घड़ी में अपनी कुशलता का परिचय दें। आपके ग्रह और सितारे इस हक में नहीं हैं कि आप साझेदारी में कोई काम करें। अगर आप अपने देश में अपना व्यवसाय बंद करके कहीं और व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो अभी यह भी आपके लिए ठीक नहीं। इस योजना को थोड़े दिनों के लिए टाल दीजिए।
धनु राशिः आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा
10 of 13
धनु राशि
ये समय प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए अच्छा है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें व इस परीक्षा में पूरे आत्म-विश्वास के साथ भाग लें।
आपका आज का दिन अपने साथी के साथ प्रेम एवं उत्साह से बीतेगा। आज आप अपने साथी के साथ छोटी-मोटी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आप अपने आप को सामाजिक क्षेत्र में भी प्रेम से, भरपूर पायेंगे। आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। आप नई नौकरी पर विचार करना चाहेंगे। आप जिस नई नौकरी या नए काम की तलाश में हैं, उस पर ठीक से विचार कर लें। कभी-कभी हमें लगता है कि हमारी सफलता का रास्ता टेढ़ा है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उस रास्ते पर चलने से आपको कुछ नहीं मिलेगा। नई तकनीक का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें। जीवन में भौतिक चीजें आने से जिन्दगी का आनंद उठायेंगे। लेकिन सुख सुविधा में जीवन की अनमोल चीजें जैसे कि परिवार, मित्र और सेहत को नजरअंदाज ना कर दें।
मकर राशिः अच्छी आमदनी हो सकती है
11 of 13
मकर राशि
अगर आज आपसे किसी सामाजिक कार्य के लिए मदद मांगी जाए तो किसी भी हालत में पीछे ना हटें। इससे जरूरतमंदों को तो मदद मिलेगी ही आपको भी बहुत संतुष्टी मिलेगी। आगे बढ़ें और इस अनुभव का मजा लें।
अगर आप किसी कार्यालय में मेनेजर हैं तो आज आपको अपने कर्मचारियों को ले कर किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके कर्मचारी शायद जिद्दी हों और आपकी बात ना मानें। आप धैर्य और सही तरीके से स्थिति को संभालने की कोशिश करें और बात इससे आगे ना बढ़ने दें।
जमीन जायदाद की खरीद फरोख्त इन दिनों आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। जमीन की कीमत बढ़ती जा रही है और आगे भविष्य में यह बढ़ती ही जायेगी। अत: जमीन जायदाद खरीदने में पूंजी निवेश करें तथा पहले ली हुई जमीन बेचें जिसमें आपको अच्छी आमदनी हो सकती है। परन्तु बुध्दिमत्ता पूर्वक निवेश करने की आवश्यकता है। ऐसे में आप देखेंगे कि आपकी मूलभूत पूंजी में वृध्दि हो रही है।
कुंभ राशिः नौकरी में बदलाव के लिये सोच सकते हैं
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप अचानक ही अपने पुराने दोस्तों से मिल पाएंगे जिससे आपको बहुत खुशी होगी। आज आप अपने पुराने मित्रों के साथ अपनी पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं। इस शुभ अवसर का पूरा लाभ उठाएं । इन दोस्तों के साथ अपना रिश्ता यूं ही बनाए रखें।
आज यदि आप सरकारी क्षेत्र में हैं तब आप नौकरी में बदलाव के लिये सोच सकते हैं। इसके पीछे ये कारण नही है कि आप अपने काम से संतुष्ट नही हैं, इसके स्थान पर आपको अच्छा अवसर मिल रहा है। ये एक ऐसा अवसर होगा, जिसे आप मना नहीं करना चाहेंगे।
अभी शेयर बाजार से दूर ही रहें। क्योंकि यह समय शेयर बाजार के खिलाड़ियों के लिए बड़ी दुविधा वाला है। यह समय ऐसा है कि आप कुछ और सोचें और बाजार में कुछ और ही हो। इसलिए किसी तरह का अंदाजा लगाकर ना चलें। आज निवेश के लिए सभी विकल्पों को जानें समझें, लेकिन ऐसा कोई निवेश ना करें जिसमें जोखिम हो।
मीन राशिः महत्वपूर्ण सामान के प्रति विशेष सजग रहें
13 of 13
मीन राशि
आज आप अपनी जिंदगी को बदलना चाहेंगे। ये कुछ ठोस कदम उठाने का समय है। समस्याओं को नजरअंदाज करने से उनका हल नहीं निकलेगा। बल्कि कोशिश करने से ही आप उनको सुलझा पाएंगे। आपको सही दिशा को पहचान कर उसकी ओर बढ़ना चाहिए।
आज उन छात्रों के लिये खुशी का दिन होगा जो इंजीनियरिंग या सीए की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिये भी आज का दिन अवसरों की सौगात लेकर आएगा। यदि आप अपने काम को बदलना चाहते हैं तब आज के दिन किसी सलाहकार की सेवाएं ली जानी चाहिएं।
आज आपकी महत्वपूर्ण वस्तुएं अथवा कीमती सामान गुम हो सकता है, आज आपको बेकार में कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप अपने कीमती एवं महत्वपूर्ण सामान के प्रति विशेष सजग रहें। यह सुनिश्चित कर लें कि आप अपने सामान को बुरी नजरो से दूर रखें।