फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज किसी भी व्यापार में पैसे ना लगाएं कुंभ राशि वाले लोग, पढ़ें राशिफल

Wed, 03 May 2017 09:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : getty images
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: पारिवारिक व्यवसाय से जुड़ने के बारें में सोचेंगे

2 of 13
मेष राश‌ि
जिन्दगी के प्रति आज आपका नजरिया पूरी तरह से बदल सकता है। आज आप व्यवहारिक और तर्कसंगत बातों की ओर अपना रुझान महसूस करेंगे। आज आप अपने साथी के साथ बैठकर दोनों के संबंध के शुरुआती दौर को याद करेंगे। आज शायद आप अपने पारिवारिक व्यवसाय से जुड़ने के बारे में सोचेंगे। आज आपके सामान्य व्यवसाय या वेतन के अलावा कहीं और से भी धन की प्राप्ति दिख रही है, जिसकी आपको कोई उम्मीद नहीं थी। अगर आप छाती के दर्द या फिर गले की समस्या से परेशान हैं तो लापरवाही ना करें। स्थिति गंभीर नहीं है तो ध्यान रहे आप खुद को आराम दें और खान-पान पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: आर्थिक योजना पर एक बार विचार करें

3 of 13
वृष राश‌ि
आपमें रचनात्मकता कूट-कू़ट कर भरी है। आज के दिन आप इसका पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं। आज आपको अपनी जिंदगी सुधारने के लिए अपनी कलात्मकता को उभारना चाहिए। आपके पास बहुत सा अन्वेषित हुनर है, जिसका अच्छा इस्तेमाल हो सकता है और जिसके कारण आपके करियर में वृद्धी हो सकती है। आर्थिक मामलों से जुड़े समाचार अच्छे ही होंगे। यह समय है कि आप अपनी आर्थिक योजना पर फिर से विचार करें और लम्बे भविष्य के लिए बजट की व्यवस्था करें। ग्रह और नक्षत्र बता रहे हैं कि दूर के किसी व्यक्ति या संगठन से लाभ मिल सकता है। सिरदर्द से सावधान रहें। ज्यादा तनाव थकावट बड़ी रूकावटें हो सकती हैं। 

म‌िथुन राश‌ि: गाड़ी खरीदने की योजना को अभी टाल दें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज अपने मार्ग में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करने की कोशिश करें। इससे आप अपने नवीन विचारों का प्रयोग कर पाएंगे। ध्यान रखें जैसे कि आपके पिछले अनुभव से आज आप यहां तक पहुंचे हैं वैसे ही अपनी इस सफलता से ही आपको अगला काम मिलेगा। आज का दिन गाड़ी खरीदने के लिए अच्छा नहीं है, इसलिए आपके लिए सलाह यही है कि आज नई गाड़ी की खरीदारी ना करें। आज खरीदी गई गाड़ी आपके तनाव और चिंता का कारण बन सकती है। जो आपके आस-पास रहते हैं भले ही वह परिवार में हों या परिवार से बाहर, आपको उनकी सेहत का ख्याल रखना होगा। 
विज्ञापन

कर्क राशि: आर्थिक फायदा होने की संभावना

5 of 13
कर्क राशि
ये अपने परिजनों के साथ किसी समारोह में जाने का वक्त है। संवेदनशील रिश्तों पर आपस में बातचीत करते हुए ध्यान रहे कि आपकी बातों से गलतफहमियां न पैदा हों। कुछ कहने से पहले भली प्रकार सोच लें व अपने साथी की बातों को भी ध्यानपूर्वक सुनें। जो लोग निर्यात से संबंधित व्यवसाय में हैं, आज का दिन उनके लिए बहुत अच्छा है। दूर रह रहे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी आपको लाभ होगा। जो लोग किसी उद्योग से जुड़े हैं और उनकी दूर किसी व्यक्ति या किसी विदेशी से लेन-देन है तो आज आर्थिक फायदा होगा। आप कुछ दिनों से ज्यादा व्यस्त चल रहे हैं इसलिए अब आराम करने का समय है। आप बिना बात छोटी चीजों के लिए भागदौड़ न करें वरना परेशान हो सकते हैं।
विज्ञापन

सिंह राशि: कार्यालय में सावधान रहें

6 of 13
आज आप आराम करें, क्योंकि आप कुछ समस्याओं के कारण परेशान हो सकते हैं।  आज आप अपने आप को अपने ऑफिस के अकेले सहकर्मियों की ओर आकर्षित पाएंगे। आज आपको अपने कार्यालय में सावधान रहने की जरूरत है। कोई आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। आज किसी की भी मदद सोच-समझ कर ही लें, क्योंकि आज धोखे की प्रबल संभावना है। इन दिनों पैसे रूपए की चिंता सता सकती है, लेकिन ये घड़ी भी निकल जाएगी। आज आप पेट से सम्बन्धित बीमारी से ग्रस्त हो सकते हैं, इसलिए आपको अपनी खुराक में शुद्धता की मात्रा देखनी होगी और अपनी खुराक को और बेहतर बनाने के उपाय खोजने होंगे।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: मोटापे से रहेंगे परेशान

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपको घर और काम में बहुत बोझ सा महसूस होगा। बहुत से लोग आपकी सलाह मांगेंगे। आज आप और आपके पार्टनर के लिए बहुत अच्छा दिन है। अगर आज आप किसी आयोजन में लगे हैं तो आपके पार्टनर आपको एक बहुत अच्छा तोहफा दे सकते हैं। आज आपको बाहर जा कर लोगों से मिलना चाहिए, इससे आपको भविष्य में लाभ होगा। आपका सावधानी पूर्वक किया गया कार्य आपके आर्थिक दबाव को काफी हद तक कम कर सकता है। मोटापे से आपको काफी परेशानी हो सकती है। यह समय शारीरिक रूप से चुस्त रहने का है।

तुला राश‌ि: विवादास्पद मुद्दों को बंद कमरे में सुलझाएं

8 of 13
तुला राश‌ि
घर में लम्बे समय से चले आ रहे मनमुटाव का आज कोई ना कोई हल निकल आएगा, जिससे ना सिर्फ आपको बल्कि घर के हर एक सदस्य को राहत मिलेगी। इसलिए घर में शान्ति बनाए रखें और विवादास्पद मुद्दों को लेकर बन्द कमरे के अन्दर बात करें। घर में बच्चों को किसी भी तरह के गुस्से या नाराजगी से दूर रखें। विद्यार्थियों को आज किसी कर्ज या स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से बचना चाहिए, क्योंकि आज का दिन ऐसे प्रयासों के लिए फलदायी नहीं है। आप तो जानते ही हैं बहुत कुछ सितारों की चाल पर निर्भर करता है। आज त्वचा से सम्बन्धित कोई परेशानी हो सकती है। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: ऑफिस में अधिक काम करना शुरू कर दें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपको वो प्रशंसा मिलेगी, जिसकी आप अपेक्षा भी नहीं कर रहे थे। आपने निस्वार्थ भाव से काम किया। आज आप अपने पार्टनर के प्यार का सामर्थ्य जानेंगे और वे भी आपके बारे में ऐसा कर पाएंगे। आप लगातार अपने करियर को आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे, लेकिन ध्यान रखें कि इसके लिए आप ऑफिस में बहुत ज्यादा काम करना शुरू ना कर दें। आप पर काम  का बोझ बहुत बढ़ गया है और आप कुछ थका हुआ सा महसूस करने लगे हैं। संतुलन बना कर रखें। आज आप कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी पर पैसा खर्च करेंगे, चाहे वे जरूरत से महंगी ही क्यों न हों। खर्च करने के लिए आज का दिन ठीक है। आज खुद पर संयम रखें ताकि आपको परेशानी न हो। तनाव से आपको अनिद्रा की परेशानी भी हो सकती है।

धनु राश‌ि: सेहत के प्रति सावधान रहें

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपका मन करेगा कि आप कहीं बाहर जाएं और लोगों से मिलें। आज आप अपनी जिंदगी को लेकर कुछ तनाव में हैं। आपकी प्रेम भरी जिंदगी का आज सफलतम दिन है। आपके द्वारा की गई कोशिशें आपके प्यार को मजबूत करती दिखाई देंगी। आज आपकी अपने सहकर्मियों से बहस हो सकती है। अगर आपके कार्यस्थल पर ऐसे लोग हैं, जो शांति बनाए नहीं रख सकते तो कम से कम आप अपनी जुबान पर काबू रखें। विदेशी निवेश से आज आर्थिक लाभ के संकेत हैं। यदि आप अपना व्यापार विदेशों में  फैलाना चाहते हैं तो यह बहुत ही अच्छा समय है। संपत्ति खरीदने के भी  संकेत हैं। आज आपको सेहत के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। आज आप अपनी खाने की आदतों को सुधार सकते हैं। 

मकर राश‌ि: खर्च करने से पहले सोच लें

11 of 13
मकर राश‌ि
आज विद्यार्थियों का मन किताबों से हटकर अपने दोस्तों के साथ मजे करने को करेगा। आज आप ऐसे दोस्त से मिल सकते हैं जिसके लिए आप लम्बे समय से खोज में थे। आज आपको व्यवसायिक सफलता मिल सकती है। विदेशी संबंधों से लाभ संभावित है। अगर अपने काम से संबंधित विदेश में आप किन्हीं लोगों को जानते हों तो देखें कि उन लोगों के द्वारा आपको कौन से व्यवसायिक अवसर मिल सकते हैं। आज खर्च करने से पहले सोचें, क्योंकि आपकी नकदी की आवक बहुत ज्यादा नहीं है। हो सकता है कि आपकी ज्यादा खरीदारी की आदत के कारण कुछ लोगों को परेशानी हो रही हो, इसलिये आज थोड़ा सा नियंत्रण रखें। आज आपका व्यायाम करने का मन होगा।

कुंभ राश‌ि: मोटी लागत वाला कोई काम शुरू ना करें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आपका साहस और तेज सोच आपको और लोगों से बहुत आगे ले जाएगा। आपकी तीव्र बुद्धि और अच्छी सम्पेषण कला लक्ष्य प्राप्ति में आपकी मदद करेगी। आज आपके रिश्तों में गलतफहमी एवं तनाव पैदा हो सकता है, जिसे दूर होने में कुछ समय लगेगा। आज आप अपनी मेहनत और स्पष्ट बातचीत से अपने व्यवसायिक विरोधियों को निरस्त कर देंगे। अगर आप व्यवसाय में हैं तो आज कोई नई योजना शुरू करने से पहले सावधान रहें। कोई ऐसा काम तो आज कतई शुरू न करें जिसमें मोटी लागत आ रही हो क्योंकि आज का दिन ऐसा काम शुरू करने के लिए ठीक नहीं। आज का दिन सेहत के अनुसार काफी अच्छा रहेगा। आज आप सभी कार्य अच्छे करेंगे और शारीरिक श्रम से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: अपने चिड़चिड़े व्यवहार पर नियंत्रण रखें

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप अपने मूड में बदलाव महसूस करेंगे और इसी कारण काम में भी आपका मन नहीं लग पाएगा। अपने चिड़चिड़े व्यवहार पर नियंत्रण रखें। रोमांस की नजर से आज आप अकेला अनुभव कर सकते हैं। आज आप अपनी मेहनत व साथियों की मदद से सफलता प्राप्त कर सकेंगे। अपने समूह में सभी को उत्साहित करके एक साथ काम करें। उनको ये बताएं कि आप उनसे क्या चाहते हैं। आप अपनी गाड़ी या अपना घर बेचना चाह रहे हैं तो इसका अखबार में या इंटरनेट पर विज्ञापन आज ही दे दें। इस दिशा में किया गया आज का प्रयास सार्थक होगा। आज आप दर्द से परेशान हो सकते हैं इसलिए दर्द को गोली लें उससे आपको आराम मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें