फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सरप्राइज की तरह कोई आर्थिक लाभ मिल सकता है ,जानें अपना राशिफल

Sun, 30 Jul 2017 06:49 AM IST
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आर्थिक लाभ के संकेत है

2 of 13
मेष राश‌ि
आपके आस-पास के लोग आपके मधुर व्यवहार को देख कर हैरान रह जाएंगे। आज आप अपने साथी से मिलने हेतु यात्रा पर जा सकते हैं। आज शायद आप अपने पारिवारिक व्यवसाय से जुड़ने के बारे में सोचेंगे। अपने प्रोफेशन में किसी भी हालत में खुद को ढाल लेने की आपकी क्षमता के कारण आज आप फायदे में रहेंगे। आपके काम को प्रोत्साहन और आपको आर्थिक लाभ के संकेत हैं। इसलिए निश्चिंत रहिए आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: सरकारी नौकरी मिलने की संभावना है

3 of 13
वृष राश‌ि
आपका अपने साथी के साथ रिश्ता प्रेम से भरपूर होगा, जिसका प्रतिकार साथी से आपकी इच्छानुसार आपको प्राप्त होगा। अपने साथी के साथ अपनी भावनाओं को प्रकट करने पर उससे भरपूर प्रेम प्राप्त होगा। अविवाहित लोग अपने गुणों का विशेष ख्याल रखें जिन पर आपका चाहने वाला अपना ध्यान केन्द्रित कर रहा है। अगर आप सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस समय उसकी संभावना है। साथ ही सरकारी नौकरी से प्राइवेट नौकरी में आने के लिए भी अच्छा दिन है। बैंकर्स, इंन्श्युरेंस कंपनी और इससे जुड़ी दूसरी विभिन्न संस्थाओं से लेन देन करने के लिए आज का दिन बड़ा बढ़िया है। 

म‌िथुन राश‌ि: जोखिम भरे व्यवसाय से बचें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप अपने काम से संबंधित यात्रा की तैयारी करेंगे। ये यात्रा आपको सफलता दिलाएगी। आज आपको कार्यालय में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अपने सहकर्मियों के बारे में किसी भी अफवाह को नजरअंदाज करें। अगर आप नहीं चाहते कि कोई आपके बारे में अफवाह फैलाए तो आप भी किसी के बारे में अफवाह ना फैलाएं। अगर आप अपने कार्यालय में गलत व्यवहार करेंगे तो आपके उच्च अधिकारी और सहकर्मी भी आपके साथ अच्छी तरह से पेश नहीं आएंगे। जोखिम भरे बड़े व्यवसाय से परहेज करें तथा छोटे व्यवसाय में पूंजी निवेश करें। 
विज्ञापन

कर्क राशि: प्रेम संबंध मजबूत होंगे

5 of 13
कर्क राशि
आज आपके दोस्तों को आपकी मदद व सलाह की जरूरत है। आपको उनकी मदद जरूर करनी चाहिए। आखिरकार आपका रिश्ता ही कुछ ऐसा है। खूब सोच समझ कर ही किसी को कोई सलाह दें। एक-दूसरे के साथ विचारों का आदान-प्रदान करें। आपके प्रेम संबंध में आज नई जान आएगी। अपनी पुरानी आदतों को छोड़कर आप नई शुरुआत करने को तैयार हैं। आज आपको अपनी रचनात्मकता का प्रयोग करना चाहिए। अगर आप किसी कलात्मक क्षेत्र में शुरुआत  करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इस समय में आप बहुत ही रचनात्मक रहेंगे। तो इस समय का पूरा लाभ उठाएं।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: कोई दुर्घटना होने के संकेत है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप कुछ तनाव में रहेगे जिसके कारण आप अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। तत्काल पैदा हुई गलतफहमियों एवं विवाद से आज आपको निराशा होगी। 
आज आपको अपने व्यवसाय की वृद्धि के लिये भागीदारी के विषय में सोचना चाहिये। आपको व्यावहारिक होकर निर्णय लेने होंगे। यदि आप किसी कानूनी मामले में फंसे हुए हैं, तब आपको आज इसके शुल्क के रूप में भारी रकम चुकानी पड़ सकती है। आज यात्रा करते समय आप वाहन ठीक से चलाएं क्योंकि आज कोई दुर्घटना होने के संकेत हैं। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: दूसरों का ख्याल रखें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज अपने लिए बड़े सपने देखने का दिन है। आपको जिंदगी में क्या करना चाहिए। आज ही उन सब चीजों की सूची बनाएं जो आप अपने जीवन में करना चाहते हैं। आज आपको अपने प्यार के रिश्ते में अचरज भरी बातें देखने को मिलेंगी। आज आप दूसरों की सहायता के लिए कुछ खर्च करेंगे। आज कुछ धरम-करम के काम कीजिए। अपनी आर्थिक और समाजिक हैसियत को थोड़ा इस्तेमाल कीजिए इससे आज कुछ औरों का भी भला कीजिए। आपको लगेगा कि आपको बाद में इसका फायदा भी मिलेगा। इससे एक खास तरह की संतुष्टि तो मिलेगी ही कुछ ऐसे संपर्क भी बनेंगे जिसके चलते भविष्य में आपको फायदे भी होंगे।

तुला राश‌ि: दोस्तों से प्यार पाने का दिन है

8 of 13
तुला राश‌ि
आज मजे और आराम करने का दिन है। सामाजिक गतिविधियां आज आपके लिए बहुत सारी खुशियां ले कर आएंगी। आपके जीवन में हाल में जो बदलाव आए हैं उनसे भी आपको बहुत खुशी मिलेगी। अपनी आगे की जीवन यात्रा पर ध्यान केंद्रित करें और सफलता की ओर आगे बढ़ते जाएं। आज आप किसी अनपेक्षित जगह पर अपने पुराने दोस्त के रूप में अपना प्यार पा सकते हैं। उसके लिए आपके जज्बात काफी दिनों से सुलगते रहे हैं, पर आज उसे रिश्ते का रूप देने और बढ़ाने की कोशिश सफल होगी। आप इस रिश्ते को गंभीरता से लें, क्योंकि इसमें आपका विश्वास पहले से बन चुका है। आपको क्या पता यह रिश्ता पूरी जिंदगी के लिए पार्टनर के रूप में बदल सकता है।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: तनाव से घिरे रह सकते है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आपका संबंध आज बहुत संतुष्टि लाएगा। आपका फायदा अपने प्रेम प्रसंग को बढ़ाने व अनेक मन बहलाने के कामों से गहरा करने में है। अपना प्यार दिखाने के लिए किसी खास दिन का इंतजार ना करें। अपने संबंध के लिए हर दिन को खास दिन बनाएं। वे जो प्रबन्धन की परीक्षाओं में बैठने वाले हैं, उन्हे आज अपने परिणामों से निराशा होगी। लेकिन आपकी चिंता निराधार है। आपको जल्दी ही एक अच्छा मौका मिलने वाला है। आज आप लम्बी अवधि के लिए जमीन खरीदने में निवेश की योजना बनायेंगे।  यदि आप आज संपत्ति या पूंजी निवेश करेंगे तो आप को हानि का सामना करना पड़ेगा। आज आपको कुछ तनाव हो सकता है। 

धनु राश‌ि: सरप्राइज की तरह कोई आर्थिक लाभ मिल सकता है

10 of 13
धनु राश‌ि
आज कोई बहस या झगड़ा होने की संभावना है इसलिए पूरी कोशिश करें कि आप किसी बहस या झगड़े में ना पड़ें। अगर आपको लगे कि परिस्थितियां बिगड़ रही हैं तो अपने आप को उन से दूर रखें। यदि आप एमबीए कर रहे हैं तब आज के दिन कुछ प्रोजेक्टों में आपको प्रगति दिखाई दे सकती है। कुछ अध्ययन के क्ष्रेत्र आपको प्रगति का आधार दे रहे हैं। आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लाभप्रद है। आज सभी ओर से उपलब्धियों का दिन है। आज सरप्राइज की तरह कोई आर्थिक लाभ मिल सकता है। कोई ऐसा धन या प्रॉप्रर्टी जो आप सोचते थे कि हाथ से गया ही गया, वह आज वापस मिल सकता है। 

मकर राश‌ि: नए क्षेत्रों में रुचि बनाएं

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपके दिमाग में मनोरंजन की बात छाई रहेगी। आगे कदम बढ़ाएं और आपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ मिल कर कुछ खास करें। आज आप अपने सभी कामों को एक तरफ रख कर सिर्फ मौज-मस्ती करें क्योंकि जिंदगी में कभी-कभी ऐसा करना भी जरूरी होता है। अगर आप अपने निश्चय पर अटल रहे तो जहां पहुंचना चाहते हैं, वहां पहुंच सकते हैं। आपके पास  कोई जादुई छड़ी नहीं है, लेकिन अगर आप अपने काम को कड़ी मेहनत से पूरा करने की कोशिश करें तो सफल जरूर होंगे। आप अपनी क्षमता के प्रति ईमानदार रहें और नए-नए क्षेत्रों में अपनी रुचि बनाएं।
 

कुंभ राश‌ि: सुखद समाचार जल्द मिलने की सम्भावना

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज शायद आपको अपने घर अथवा व्यवसाय के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े। फैसला करने से पहले बुरे भले का विचार कर लें तो अच्छा होगा। आज का दिन किसी अनुसंधान अथवा कोई निर्णय करने के लिए बहुत ही अच्छा है। आपको अपने काम में थोड़ा ज्यादा समय देने से हिचकना नहीं चाहिये। इसके सुखद परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे। जीवन में अनेकानेक मोड़ हैं और कभी भी कुछ भी हो सकता है। अभी आपको अनुभव लेना है और उसके लिये कड़ी मेहनत करनी है। तारीफ और लाभ आगे मिलेंगे। आज आपको अपने परिवार वालों की सेहत के प्रति सावधानी बरतनी होगी। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: किसी कागजात पर दस्तखत से बचें

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे नए व्यक्ति से होगी जो आपसे चोरी-छिपे प्यार करता है। वह आपको कॉफी पर बुला सकता है। आप देखेंगे कि आपका रिश्ता नया रूप ले रहा है। आज की मुलाकात से आप एक खास रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं जो भविष्य में आपके लिये काफी मायने रख सकता है। हो सकता है जीवन भर साथ निभाने वाले साथी की आपको तलाश है वो आज आपको मिल जाये। यदि आप अपना निवेश कहीं और करने की सोच रहे हैं तथा जमीन जायदाद पर आपका ध्यान है तो आपको थोड़े समय का इंतजार करना चाहिए क्योकि अभी यह लाभप्रद नहीं होगा। अभी इस पर शोध कर लें। आज आप जमीन जायदाद सम्बंधित कागजात दस्तखत ना करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें