फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल का अंतिम दिन किस राशि के लिए रहेगा भाग्यशाली - 31 दिसंबर

Sat, 31 Dec 2016 04:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
आज 2016 व‌िदा होने जा रहा है। साल का यह अंत‌िम द‌िन जाते.जाते आपके ल‌िए क‌ितना भाग्यशाली रहने वाला है जान‌िए अपनी राश‌ि से।
विज्ञापन

मेष राशि: नौकरी मिलने में समय लगेगा

2 of 13
मेष राश‌ि
आपकी संप्रेषण कला और दृढ़-निश्चय आज आपको कई समस्याओं को हल करने में आपकी मदद करेगी। जब आपको सफलता मिलेगी तो आप जान पाएंगे कि इन तत्वों का आपके जीवन में कितना महत्व है। आज आपको एक ऐसे व्यक्ति के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आप आगे चलकर प्रेम सम्बन्ध बना सकते है। आज के दिन आप थोड़े से अवसाद में आ सकते हैं, यदि आप किसी नौकरी की तलाश में है। आप लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं और अब अपना आवेदन कंपनियों में डालते हुए परेशान हो चुके हैं। आपके प्रयास व्यर्थ नहीं जाएंगे। यदि आपके पास व्यवसायिक सम्पत्ति है और आप उसे बेचना चाहते हैं या बेचने का मन बना चुके हैं तो आज का दिन लोगों से सम्पर्क करने का उचित समय है। यह आपका तनावपूर्ण समय रहा है जिसकी वजह से आपकी सेहत पर प्रभाव पड़ा है। आज तनाव कम करें और पर्याप्त नींद के लिए समय निकालें। आप अपने दिमाग तथा शरीर को आराम दें।
 
विज्ञापन

वृष राशि: लक्ष्यों को पाने के लिए अभी से जुट जाएं

3 of 13
वृष राश‌ि
आज जहां तक आपके व्यावसायिक उद्देश्यों का सवाल है आपके सितारे गर्दिश में ही हैं। आपको इसी जीवन में सब कुछ चाहिए जैसे दोस्त, परिवार, पैसा शोहरत और सफलता। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए अभी से काम पर लग जाएं। आज आप अपने सपनों के पार्टनर से मिलेंगे। बातचीत के वक्त शर्माना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है और सुनहरा मौका हाथ से फिसल सकता है। आज के दिन, नौकरी की तलाश में अपने गुस्से को बेकाबू ना होने दें। आपके लिये सही पद का प्रस्ताव आने में समय लग सकता है, धैर्य रखना आवश्यक है। आज आपको खर्चे के मामले में अपने ऊपर नियंत्रण रखना होगा। सिर्फ जरूरी बिलों का ही भुगतान करें। आज आप स्वादिष्ट और स्वच्छ खाना पसन्द करेंगे। आज खूब मस्ती करें क्योंकि ऐसे दिन बार-बार नहीं आते हैं। आज आपको स्वादिष्ट भोजन करने में बहुत मजा आएगा मगर इसके साथ आप यह भी ध्यान रखें कि आप उतनी ही ज्यादा कैलोरी ले रहे हैं।

मिथुन राशि: अपनी पसंद का पार्टनर मिलेगा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपको अपने कर्यालय या घर पर थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। संभावना है कि आपके आस-पास के लोग गुस्से में रहें जिसका असर आपके मूड पर भी पड़ सकता है। चिंता ना करें ये समय भी बीत ही जाएगा। किसी सामाजिक समारोह में आज आपको अपनी पसंद का पार्टनर मिलेगा। उसका साथ आप को अपार खुशी देगा। आज का दिन कुछ अच्छी खबर आपके लिये ला सकता है। आप धैर्य और उत्तेजना के साथ इस दिन की प्रतीक्षा कर रहे थे। आज के दिन आपको नवीन व सकारात्मक वित्तीय विकास के संकेत मिलेंगे, ये किसी प्रकार की पदोन्नति या वेतनवृध्दि हो सकती है। अगर आप हाई बल्डप्रेशर और थोड़े भारी वजन वाले व्यक्ति हैं तो आज आपको कुछ परेशानी आ सकती है। ध्यान रहे, ये वो दो खतरनाक बीमारियां हैं जो आपकी सेहत के लिए खतरनाक हैं। इसलिए इन बीमारियों को दूर करने के लिए कड़ी मेहनत करें ताकि ये काबू में आ जाएं।
विज्ञापन

कर्क राशि: कानूनी लड़ाई का फैसला हक में होगा

5 of 13
कर्क राशि
बहुत लंबी प्रतीक्षा के बाद कानूनी लड़ाई का फैसला आपके हक में रहेगा। अब आप चैन की सांस ले सकते हैं। आज का दिन आप अपने साथी के साथ बिताए पलों की यादों में खो कर ही बिता सकते हैं।यदि आप अपना व्यवसाय चलाते हैं तब आपको अपने पुराने कर्मचारियों के प्रति आभरी होना चाहिये। हो सकता है कि नवीन कर्मचारियों की गलती के कारण जो नुकसान आप उठा रहे थे, उसे पुराने कर्मचरियों द्वारा सही कर दिया गया हो। चैरिटेबल संस्थाओं को आज खूब दान मिलने की उम्मीद है। इन्हें किसी नये प्रोजेक्ट के लिए ग्रांट या दान मिल सकता है। दूसरी ओर अगर आप समाज सेवा के लिए अपनी जमी जमाई मोटी तनख्वाह की नौकरी छोडने की सोच रहे थे तो ये काम आज कर डालें। अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो उसे कम करने का समय आ गया है। यह एक रात में नहीं होगा परन्तु कुछ समय में इसका फल मिलेगा।
विज्ञापन

सिंह राशि: सड़क पर चलते वक्त सावधानी बरतें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप आराम फरमाएं व अपने आस-पास के लोगों के साथ मजा करें। इन रिश्तों से आपको भविष्य में बहुत लाभ होगा। आज आप दिन भर हाल में मिले दोस्त के बारे में सोचते रहेंगे। यह क्षणिक आकर्षण के अलावा कुछ नहीं, इसलिए अपनी भावनाओं पर लगाम लगाएं। आज आप किसी गैर सरकारी संगठन में काम करने का मन बना सकते हैं। रोज़ाना ऐसा अवसर आपको नहीं मिलेगा। आज अपनी संपत्ति के रखरखाव के लिए आपको कुछ बड़े खर्चे करने पड़ेंगे। इससे बजट बिगड़ भी सकता है। आज वो दिन है जब आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती हैं। इसलिए रोड़ पर चलते समय सावधानी बरते और कोशिश कीजिए रोड़ पर चलते समय सावधानी बरते और बचाव के उपाय भी अपने पास रखें। अगर आप यातायात के नियमों का पालन करेंगे तो किसी तरह की दुर्घटना को होने से बचा सकते हैं।
विज्ञापन

कन्या राशि: आज कोई खुशखबरी मिलेगी

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज अध्यात्म की ओर आपका रुझान ज्यादा रहेगा। आप अपनी जिंदगी में धर्म के महत्व को जान पाएंगे। आपको चाहिए कि आप अपने साथी के समक्ष अपने प्यार को इस प्रकार व्यक्त करें, जिससे वह आज कुछ नयापन व खास अनुभव कर सके। इस बात का ध्यान रखें कि प्रोत्साहन तारीफ पाकर इंसान की कार्य क्षमता बढ़ जाती है। जिन लोगों से आपकी नहीं बनती है वो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आप सावधान रहें। जो लोग आपकी सफलता से ईर्ष्या करते हैं, वो आपको नीचा दिखाने के साथ ही आपकी छवि बिगाड़ने की भी कोशिश में रहेंगे। यदि आप आयात निर्यात के धंधे में हैं तो आज आपके और आपके व्यवसाय के लिए बहुत अच्छा दिन है। किसी विदेशी से साझेदारी के संकेत हैं और इसके बढ़िया परिणाम भी होंगे। आज आपके लिए खुशखबरी है कि आपको पुरानी बीमारी से राहत मिल जाएगी। यह आप पर निर्भर करता है कि आप इस इलाज को चलते रहने दें या नहीं।

तुला राशि: आश्चर्यजनक आर्थिक लाभ मिलेगा

8 of 13
तुला राश‌ि
घर पर बनी अशांति आज आपको चिंता के दो- चार पल दे सकती है। अपने गुस्से को काबू में रखने की पूरी कोशिश करें। आज आपको अपने पार्टनर के साथ ऐसे हालात का सामना करना पड़ेगा, जिसमें अपनी बात पर अड़े रहने की बजाय समझौते का रास्ता अपनाना आपके लिए बेहतर होगा। विवाद को शान्तिपूर्ण ढंग से सुलझाने की कोशिश करें। काम में बदलाव के बावजूद आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। आपमें नई चीजों को सीखने की तीव्र इच्छा है। अपनी कुशलता बढ़ाने के लिए आपको किसी नई तकनीक का सहारा लेना चाहिए। आज आप कुछ आश्चर्यजनक आर्थिक लाभ की अपेक्षा कर सकते हैं। जो आपके हित में हो सकता है। आज आप ऐसी पैतृक संपत्ति प्राप्त कर सकते हैं जिसकी आपने कभी अपेक्षा भी नहीं की होगी। आज आप ध्यान की कला सीखना चाहेंगे और कम से कम श्वास और शान्त होने की क्रियायें करने पर ध्यान देंगे। इससे आपके मस्तिष्क को शान्ति मिलेगी।

वृश्चिक राशि: आर्थिक मामले में कोई बड़ा निर्णय लेंगे

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपका दिल किसी सामाजिक कार्य के लिए दान करने को करेगा। अपने दिल की बात सुनें और किसी सामाजिक संस्था की मदद करें। अगर आप अकेले हैं और किसी के साथ आपका प्रेम संबन्ध चल रहा है तो आपने महसूस किया होगा कि आप पार्टनर के साथ झगड़े और गलतफहमी के शिकार होते रहे हैं। अपने नजदीकी लोगों से बेकार की बहस में ना पड़ें। इस समय छोटे-मोटे झगड़ों की आशंका है। जो भी बोलें सोच-समझ कर ही बोलें। अपने शब्दों का चुनाव सोच-समझ कर ही करें। आर्थिक मामले में आप कोई बड़ा निर्णय लेंगे। सही और तत्पर निर्णय आपको औरों से आगे ले जायेगा। अपने आर्थिक सलाहकार की बात को गौर से सुनें और उस पर अमल करें। आज आप सकारात्मक विचारों को अपने दिमाग में रखने के महत्व को महसूस करेंगे। ध्यान रखें, की जो भी मानसिक छवि आप अपने दिमाग में बनाएं उससे आपको प्रोत्साहन के साथ-साथ आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहे। इसलिए आप खुद को अच्छा स्वास्थ्य बनाने का मौका दें।

धनु राशि: रुके काम पूरे होंगे आज

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज आप अच्छे परिणाम देने वाले उपायों पर ही ध्यान देंगे। आज आप पूरे जोर-शोर से अपना काम शुरू कर देंगे। आप अपने संबंध में नयापन लाने का प्रयास करेंगे। यह आपके संबंध में नया उत्साह व स्फूर्ति भर देगा। व्यवसाय में चलने वाले कठिन दौर के चलते आप भागीदारी के विकल्प की बात मन में ला सकते हैं। आप इस समय भ्रम की स्थिति में भी हो सकते हैं, जहां पर आप ये सोचेंगे कि भागीदार के साथ आगे जाना सही होगा या नहीं। आप घरेलू भागीदार के साथ मिलकर इस व्यवसाय को धन प्राप्ति का जरिया बना सकते हैं। आज आपको आर्थिक नुकसान के संकेत हैं इसलिए पैसे रुपये को लेकर आज थोड़ा सावधान रहें। आज आप अच्छी सेहत की उम्मीद रख सकते हैं इसलिए आप शारीरिक व्यायाम करते रहें। आप स्वास्थ्य में थोड़ी सावधानी बरतें ताकि आप किसी पुरानी बीमारी के कारण पिछड़ न जाएं।

मकर राशि: नौकरी में पदोन्नति की बात हो सकती है

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप आईने के सामने अपना बहुत सा वक्त गुजारेंगे क्योंकि आप किसी सामाजिक समारोह में बहुत अच्छा दिखना चाहते हैं। आज आप शायद कुछ चिंतित सा महसूस करें क्योंकि आज आप सबको अपनी खूबसूरती से प्रभावित करना चाहते हैं। आज आप अपने साथी के साथ जिंदगी का भरपूर आनन्द लेंगे। आज काम में आप किसी ऐसी स्थिति में फंस सकते हैं, जिससे आपको निराशा ही होगी। आज शायद आप अपने बॉस से अपनी पदोन्नति की बात करने वाले हैं। आज आप यह सोचेंगे कि आप अपना पैसा ऐसी जगह क्यों लगाएं जिसे आप देख भी ना पाएं। आप यह सोचेंगे कि पैसा ऐसी जगह लगाएं जिसका तुरंत फायदा आपको या आपके परिवार को मिले। शायद आप घर की साज सज्जा पर खर्च करें या पूरे परिवार के अच्छे खान पान पर खर्च करना पसंद करें। ज्यादा वजन की परेशानी से आपको स्वास्थ्य संबंधी अन्य परेशानियां हो सकती हैं। आप जल्द ही वजन घटायें ताकि भविष्य की परेशानीयों को टाल सकें।

कुंभ राशि: कीमती सामान खो सकता है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
जहां तक कीमती सामान की बात है तो आपको सतर्क रहना होगा क्योंकि आज कुछ कीमती वस्तु खोने के संकेत हैं। अच्छा होगा कि आप अपना मानसिक संतुलन बनाए रखें और अपने सामान को सुरक्षित रखें। यदि आपके व आपके साथी के बीच मनमुटाव था तो अब वह कम हो जाएगा व दोबारा से प्रेम विकसित होगा। यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको किसी ऐसे नियोक्ता से प्रस्ताव मिलने की संभावना है, जो अनेक प्रकार के कार्यों में संलग्न है। आपका अवसाद समाप्त होगा और इनमें से आपको सही विकल्प को सोच समझ कर चुनना चाहिये। आज का दिन आप पूरी मौज मस्ती में गुजारना चाहेंगे। आपके खर्चे किसी महंगे रेस्त्रां में भोजन से लेकर कपड़े, गहने आदि तक में होंगे। आज थोड़ा खर्चा करते हुए आनंद मनाना सही है लेकिन इसमें भी संतुलन तो चाहिये। आज आप पाऐंगे कि पुरानी चोटों और दर्द को ठीक करने के लिए आप तरह-तरह के ईलाज अपनाएंगे।
विज्ञापन

मीन राशि: आज कोई शुभ समाचार मिलेगा

13 of 13
मीन राश‌ि
छोटी-छोटी बातों पर आज आपकी अपने परिजनों से अनबन हो सकती है। आज आप अपने आपको शायद अकेला सा महसूस करें। आज अकेले लोगों को एक दूसरे से मिलने और मस्ती भरा समय बिताने का पूरा योग है। इस दिन को कहीं बाहर घूम-फिर कर यादगार बनाएं। कैरियर के क्षेत्र में वृद्धि के संकेत हैं। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें आपको सफलता ही मिलेगी। क्या पता किस दिशा से कोई नया मौका आ जाए या फिर कौन कहां आप पर नजर लगाए बैठा हो, इसलिए हर समय अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करें। शुभ समाचार हालांकि अचानक ही आएगा, लेकिन इसके लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज आपको नकदी की कमी से जूझना पड़ सकता है। आज आप अपनी सेहत को लेकर परेशान नहीं रहेंगे बल्कि अपने किसी करीबी के बीमार होने पर आप परेशानी में रहेंगे। आपके ऊपर तनाव ज्यादा बढ़ जाएगा। इसलिए आपको अपना ख्याल भी रखना होगा ताकि आपकी सेहत खराब ना हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें