जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशिः अपने दृष्टिकोण में परिवर्तन लाएं
2 of 13
मेष राशि
आज आपको अपना ध्यान इधर-उधर से हटा कर अपनी जिम्मेदारयों की ओर लगाना चाहिए। हाल में हुए लड़ाई झगड़े व गलतफहमी के कारण आप आज बोझिल महसूस करेंगे, किन्तु यह समय जल्दी ही समाप्त होने वाला है। अपने करियर को आगे बढ़ाने के सपने को पूरा करने के लिए आपको अपने दृष्चिकोण में परिवर्तन लाना पड़ेगा। इसे पाने के लिए अपने इरादे मजबूत रखें व लगातार मेहनत करते रहें। आप में से कुछ को अपनी पैतृक अचल सम्पत्ति से लाभ मिल सकता है। हो सकता है, यह आपको किसी विशेष प्रोपर्टी के रूप में प्राप्त हो। आज आप जोखिम में आकर गहरे पानी के करीब ना जाएं, जब तक की आपको सही तैराकी ना आती हो।
विज्ञापन
वृष राशिः जेवर संबंधित काम में होगा फायदा
3 of 13
वृष राशि
आज आपको लगेगा कि आप बहुत भाग्यशाली हैं आपके आस-पास के लोगों को भी ऐसा ही लगेगा। आज आप बिना सोचे समझे कार्य करने के मूड में हैं। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए विदेश में पढ़ाई हेतु वीजा आवेदन के लिए सही है। यदि आपने पहले ही आवेदन किया है तब आज कोई अच्छी खबर आ सकती हैै। अगर आप जेवर सम्बन्धित काम करते हैं तो आपको आज फायदा होगा और आपका काम फलेगा। आज आप सिरदर्द और कम मानसिक ऊर्जा से ग्रस्त रहेंगे। इसलिए सावधानी बरतें। इन बीमारियों का कारण बढ़ता तनाव है जो कि आप महसूस कर रहे हैं।
मिथुन राशिः विदेश से लाभ के समाचार मिलने की संभावना
4 of 13
मिथुन राशि
आज के दिन की शुरुआत कुछ निराशा पूर्ण हो सकती है, लेकिन दिन का अंत संतुष्टीजनक ही होगा। आज आप आत्मपरीक्षण की स्थिति में रहेंगे। आप सोचेंगे कि आप कितनी दूर आ चुके हैं , कितनी दूर और जाना है और आगे रास्ते में आपको और क्या मिल सकता है। विदेश से लाभ के समाचार मिलेंगे। यदि आपका विदेशी ग्राहकों से लेना देना है तो आज का दिन आपके लिए फायदे का है। आज आप खान-पान का आपनी त्वचा पर होने वाले असर को देख सावधानी बरतें।
विज्ञापन
कर्क राशिः मोटापे पर काबू पाने के लिए अच्छा दिन
5 of 13
कर्क राशि
आज आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। अपने असली रूप को पहचाने और आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। आज आप अपनी रोमांस से भरी जिंदगी से बोरियत महसूस कर रहे हैं। आज अपने कार्यस्थल पर आपको ऐसे तरीके ढूंढने होंगे, जिनसे कि आप अपने कर्मचारियों को उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए प्रेरित कर सकें। आज आपके लिए अच्छा मौका है आप मोटापे पर काबू कर सकते हैं। आप वजन कम कर के सिर्फ मोटापे की परेशानी से नहीं बचेंगे, बल्कि जीवन का आनंद भी लेंगे।
विज्ञापन
सिंह राशिः रिश्तों की खटास कम होगी
6 of 13
अगर किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ आपके रिश्ते में कोई खटास आ गई है तो आप उसे सुधरता हुआ पाएंगे। आज आप किसी को अपने आकर्षण के जाल में फंसा सकते हैं। सावधान रहें, आप जहां भी जाते हैं, सभी आंखें आप पर टिक जाती हैं। आप जो भी काम करेंगे, उसमें अपनी जान डाल देंगे और अपने रास्ते में आने वाली परेशानियों को लांघ जाएंगे। आप बड़े हिम्मत वाले हैं और काम के बोझ में भी हार नहीं मानते। ये आपकी वो काबिलियत है, जो ज्यादातर लोगों में नहीं होती। आज आप खुद को थोड़ा सा बोर महसूस करेंगे, जिसकी वजह से आपको थकावट रहेगी। आपको खुद से हिम्मत बांधनी होगी और बिस्तर से उठकर व्यायाम के लिए जाना होगा।
विज्ञापन
कन्या राशिः अपनी कमाई पर ध्यान दें
7 of 13
कन्या राशि
अपने मित्र के साथ किसी भी बहस में ना पड़ें, वरना मानसिक शांति खो बैठेंगे। अगर आप अपने आप को किसी तनाव भरी परिस्थिति में पाएं तो भी शांत ही रहें। आज आपकी अलग और रचनात्मक सोच आपके आस-पास वालों के लिए बहुत मददगार साबित होगी। आज आप उन लोगों की मदद कर पाएंगे, जो बहुत दिनों से किसी समस्या को हल करने के लिए लड़ रहे हैं। आप अपनी कमाई को पूरा करने पर थोड़ा ध्यान दें। पिछले दिनों आपने खुल्ला खर्च किया, कमाई तो गई। इसलिए आज सतर्क हो जाइये।
तुला राशिः आर्थिक परेशानियां जल्द होगी खत्म
8 of 13
तुला राशि
इस समय आपको अपने सपनों को समझ कर उन्हें पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करनी चाहिए। अगर इसके लिए आपको यात्रा भी करनी पड़े तो भी पीछे ना हटें। कार्यक्षेत्र में भी विषम परिस्थितियों का सामना करने के लिए आपको पूरी हिम्मत से काम लेना चाहिए। हाल ही में आपके दिमाग में कुछ आर्थिक परेशानियां उत्पन्न होंगी, लेकिन आज आपकी सभी समस्याओं का निदान हो जायगा। यह संकट की घड़ी समय के साथ साथ स्वयं समाप्त हो जायेगी। आज आप में काम करने की शक्ति थोड़ी कम रहेगी और थकावट भी महसूस करेंगे।
वृश्चिक राशिः सोच समझकर शब्दों का प्रयोग करें
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपके आस-पास के लोग आपको गलत समझ सकते हैं, इसलिए अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करें। जो भी बोलें सोच समझ कर ही बोलें, क्योंकि अगर आपके शब्दों को गलत समझ लिया गया तो परेशानी हो सकती है। आज किसी ताकतवर पद की दावेदारी के लिए शुभ समय है। आप जहां पहुचना चाहते हैं, उसे पाने के लिए कोई कसर ना छोड़ें। आपको यह जानकर अच्छा लगेगा कि आपके बीमार पड़ने पर आपके दोस्त और परिवार वाले हमेशा आपको सहारा देने को तैयार रहते हैं। इसलिए कोई भी परेशानी आने पर आप उन्हें बेहिचक बुला सकते हैं।
धनु राशिः आज कोई बड़ा आर्थिक फैसला ना लें
10 of 13
धनु राशि
आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आप पाएंगे कि आपका काम का क्षेत्र बदल दिया गया है। किसी न किसी प्रकार का बदलाव आपके साथ अवश्य ही होगा। इसमें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है ये तनाव क्षणिक है और आप जल्द ही इससे उभरने में कामयाब हो जायेंगें। आर्थिक मामलों में आज आपके सामने बड़ी मुश्किलें हैं। आप समझ नहीं पाएंगे कि इस आर्थिक संकट से कैसे पार पाया जाए। आप शर्मनाक स्थिति में फंसे लग रहे हैं, लेकिन घबराएं नहीं यह थोड़े दिन की बात है। कोई बड़ा आर्थिक फैसला अभी मत लीजिए। आज आप कुछ परेशान रहेंगे। आपकी सोच आपको ज्यादा परेशानी में डाल सकती है। यह जब भी हो तो ध्यान रखें कि यह विचार अल्प समय के लिये हैं इसलिए इन पर ध्यान न दें।
मकर राशिः मेहनत का मिलेगा फल
11 of 13
मकर राशि
अपने कौशल व हिम्मत से आप अपने रास्ते में आने वाली सभी परेशानियों को हल कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के लिए अच्छा प्रतिफल मिलेगा। इसके लिए आपको अपनी सभी प्रतिभाओं को प्रयोग करना होगा। सफलता पाने के लिए आपको अपने लंबे समय के उद्देश्यों को भी ध्यान में रखना चाहिए। अगर आप उत्पादन उद्योग में ही हैं तो आज आपके सामने फायदा पहुंचाने वाले कई विकल्प आयेंगे। इसमें आपको परेशानी भी नहीं होगी, क्योंकि सभी विकल्प एक से बढ़कर एक हैं। इसलिए थोड़ा समय लें और इनमें से अपने लिए सबसे बढ़िया चुनें।
कुंभ राशिः हिम्मत से सभी परेशानियों को करेंगे हल
12 of 13
कुंभ राशि
अपने कौशल व हिम्मत से आप अपने रास्ते में आने वाली सभी परेशानियों को हल कर लेंगे। आज आपकी सभी रुकावटें दूर हो जाएंगी व आप पहले से सोची हुई दिशा में आगे बढ़ेंगे। सरकारी महकमे से संबंधित कामों के लिए समय शुभ है, आप अपने सभी काम बिना ज्यादा परेशानी के आसानी से पूरे कर लेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, आज का दिन उनके लिए भी शुभ ही रहेगा। आज आप किसी बड़ी खरीद के विषय में सोच सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा होगा।
आज का दिन अपने परिजनों के साथ बिताने के लिए शुभ है। अगर आज आप अपने ऑफिस में परेशानियों को हल करने के लिए नवीन विचारों का प्रयोग करें तो आपको बहुत लाभ होगा। ध्यान रखें कि कभी-कभी छोटी सोच भी बड़े काम आती है। ये सोच आपको अपनी परेशानियों को हल करने का मौका देगी। इससे आप कम समय में अधिक काम कर पाएंगे और बहस से भी बच सकते हैं। आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी व बचत में कमी होगी।