जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: अटके काम पूरे होने की संभावना
2 of 13
मेष राशि
लंबे समय से अटके काम आज पूरे हो जाएंगे। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति जो अब तक आपके लिए बाधा बन रहा था वो अब आपकी मदद को आगे आएगा। इसकी मदद से आप अपना काम आसानी से पूरा करवा लेंगे। अगर आप किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन संपर्क में रहे हैं तो पूरी संभावना है कि वह आज पहली बार आप से मिल सकता है। मुलाकात सफल रहेगी। रास्ते में रुकावटों के कारण आप अपने जीवन को एक नई दिशा देना चाहेंगे। उत्साहित या उग्र होना तो स्वाभाविक ही है और इसलिए आप उस दिशा में चल पड़ेंगे जिस पर आप पहले कभी नहीं चले हैं, लेकिन अगर आप बिना किसी पूर्व तैयारी के ही इस दिशा में बढ़ेंगे तो जल्दी ही वापस भी आना पड़ सकता है। रुपए-पैसे के लिहाज से जब समय अच्छा है और उधार चुका कर कर्ज मुक्त हो जाइए। अगर आप जोड़ों के दर्द से जूझ रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतर समय है। आप कुछ हल्के व्यायाम कर सकते हैं ताकि आप स्वस्थ रहें और शरीर मजबूत हो।
विज्ञापन
वृष राशि: आॅफिस में रहेंगे व्यस्त
3 of 13
वृष राशि
अगर आपको किसी तरह की मदद की जरूरत है तो आप किसी भी मित्र अथवा संबंधी से मदद मांगने में जरा भी संकोच ना करें। पिछले दिनों आपकी जिंदगी नए पार्टनर की संभावनाओं और गुपचुप प्रेम संबंधों से भरी रही है। आज भी यह स्थिति बनी रहेगी। ऑफिस में आज आप बहुत ही व्यस्त रहेंगे। आप पाएंगे कि काम बहुत है, लेकिन समय कम है। ध्यान रखें कि इससे फायदा ही होता है। परेशान ना हों बल्कि इस बात को समझने की कोशिश करें कि आपको पहले क्या काम करना चाहिए, इससे आपको शांति मिलेगी। जो बैंकिंग क्षेत्र में काम कर रहे हैं उनकी तरक्की हो सकती है और यही नहीं उनको और भी कईं जिम्मेंदारियों को संभालने का मौका मिल सकता है। बाकी दिनों के मुकाबले आज आपको कम भूख लगेगी। हो सकता है यह ज्यादा तनाव की वजह से हो रहा हो। आप खुद पर ज्यादा तनाव ना डालें और ना ही खुद को ज्यादा खाने पर मजबूर करें। कुछ ही समय में आपको ठीक भूख लगने लगेगी।
मिथुन राशि: गुस्से पर रखें काबू
4 of 13
मिथुन राशि
आज का दिन अपने प्रियजनों के साथ बाहर जाने के लिए बहुत अच्छा है। आज आप सोचेंगे कि क्या कभी आप सच्चे साथी से मिलेंगे। चिंता ना करें और अपने मित्रों के साथ बाहर घूमने जाएं। आज आपका अपने बॉस के साथ कोई छोटा मोटा झगड़ा हो सकता है। आपका बॉस चाहे जो भी कहें अच्छा ही होगा कि आप अपने गुस्से पर काबू रखें। आज अपने विचारों को दूसरों पर थोपना अच्छा नहीं है, इसलिए अपने विचारों को अपने तक ही रखें। आज नई कार खरीदने का योग है। हालांकि आपको लगेगा पुरानी कार को बेचने में दिक्कत आ रही है, फिर भी नई कार खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपकी सेहत चमकती नजर आएगी और इस चीज को दूसरे लोग भी महसूस करेंगे। आज आप मानसिक और शारीरिक दोनों तरीके से खुद को स्वस्थ पाएंगे। आज मानसिक तनाव भी कम होगा।
विज्ञापन
कर्क राशि: सेहत को लेकर लापरवाही ना बरतें
5 of 13
कर्क राशि
आज अपने परिजन व पड़ोसियों से बहस करने से बचें, क्योंकि आज कोई छोटी सी बहस भी बड़े झगड़े का रूप ले सकती है।आशा है कि आप किसी के प्यार में डूब कर अपना दिल उसे दे सकते हैं। आप अपनी भावनाओं को साथी के सामने रखें और पाएंगे कि सामने वाला भी वहीं चाहता है। आप यदि होटल या सेवा के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन आपके भविष्य के लिए शुभ है। भले ही ये अवसर आपको अभी लाभदायक ना लगे, लेकिन लंबे समय में इससे लाभ मिल सकता है। आज का दिन रसायन के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए अच्छा है। आप किसी प्रयोगशाला या फैक्टरी में काम करते हैं तो आपके लिए वित्तीय प्राप्तियों के अच्छे योग हैं। आज कमर से संबंधित किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें। कमर की परेशानी से निजात पाने के लिए आप हलका-फुलका व्यायाम या योग भी कर सकते हैं ताकि दर्द से निजात मिल जाए। ध्यान रहे कुछ भी ऐसा नहीं करें, जिससे आप इस छोटी परेशानी को बड़ा बना दें। आज शारीरिक श्रम ज्यादा ना करें।
विज्ञापन
सिंह राशि: रिश्तों में ना आने दें खटास
6 of 13
सिंह राशि
आपको विदेश जाने का न्योता मिल सकता है। इसलिए अपने आंखें और कान खुले रखें, ताकि आप सही अवसर को हाथ से जाने ना दें। अपने खर्चो पर भी काबू रखें। आज दंपत्तियों को बाहरी लोगों के कारण मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है।आपसी मतभेदों को मिटाने के लिए साथ बैठकर, बातचीत करके और अपने मनोभावों को प्रकट करके आपसी मतभेदों को मिटाया जा सकता है। आज आप अपने काम को या कार्यक्षेत्र को बदलने की बात सोच सकते हैं। यदि आप वर्तमान काम को छोड़ते हैं तो ये याद रखें कि इस दौरान रिश्तों में किसी किस्म की खटास जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। यदि आप अपने संबंधों को अच्छे से बनाए रखेंगे तब संभव है कि आगे भी आपको इससे लाभ मिले। कमाई से ज्यादा आज खर्चे के संकेत हैं इसलिए गैर जरूरी चीजों को खरीदने से बचें। आज आपको किसी भी तरह की दुर्घटना से बचकर रहना होगा। किसी भी भारी सामान को उठाते समय या फिर चिकने फर्श पर चलते समय आपको सतर्क रहने की आवश्यकता हैं।
विज्ञापन
कन्या राशि: कीमती सामान का रखें ध्यान
7 of 13
कन्या राशि
आज का दिन अपने परिजनों के साथ बिताने के लिए शुभ है। आप उनके साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे। आज आप किसी पारिवारिक समारोह में भी भाग लेंगे। ऐसी संभावना है कि आज आपका पहला आकर्षण पहला प्यार बन सकता है। आज आप अपने सपनों के सौदागर से मिलेंगे और उसके सारे गुण आपको दिखेंगे। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। यदि आप कॉर्पोरेट जगत में हैं तब पदोन्नति मिलने की संभावना है। परीक्षा में विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। अपने वाहन जैसे कार आदि के प्रति उचित सावधानी बरतें, क्योंकि चोरी होने की वजह से इन चीजों से आपको हाथ धोना पड़ सकता है। आज आपको अपनी कीमती वस्तुओं की अच्छी प्रकार देखभाल करने की आवश्यकता है क्योंकि आपकी गलती के बिना भी उसके नुकसान होने या चोरी हो जाने की आशंका है। आज त्वचा के मामले मे थोड़ी सावधानी बरतें। खुद को ढक कर चलें और सूर्य से बचने के उपाय करें।
तुला राशि: आमदनी के अनुसार ही खर्च करें
8 of 13
तुला राशि
आज आप कुछ समय से घर पर चल रहे झगड़ों को सुलझा कर चैन की सांस लेंगे। आज आप घर पर ही रह कर घरवालों के साथ बात करें और खूब मजा करें। आज आप अपने आप को साथी से दूर पाएंगे। इस समय का प्रयोग अपनी रुचि को पूरा करने व पुराने दोस्तों से फोन पर बात करने में बिताएं। विक्रय व विपणन क्षेत्र के व्यक्तियों पर अपने पिछले काम व अधिकारियों का दबाव रहेगा। आज बदलाव के रूप में थोड़ा सा आराम किया जाना चाहिए। आमदनी के अनुसार ही खर्च करें। आज आप खुद को शान्त और अच्छा महसूस करेंगे। कुछ घर और काम का बोझ कम होना शुरु हो जाएगा। आखिरकार आज आप राहत की सांस ले पाएंगे। आप योग और ध्यान में मन लगाए रखें, ताकि आपको शान्ति मिलती रहे। अपने घर वालों के साथ टहलने का लुत्फ उठाएं।
वृश्चिक राशि: रिश्तों को संभालने की कोशिश करें
9 of 13
वृश्चिक राशि
किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ आपका रिश्ता खराब हो सकता है। आज अपनी तरफ से अपने रिश्ते को सुधारने की पूरी कोशिश करें। इसकी शुरूआत आप अपनी जुबान पर काबू रख के कर सकते हैं। आज आपकी शादी के बारे में परिवार वाले या पार्टनर के परिवार वालों की तरफ से असहमति के कारण अड़चनें आ सकती हैं। आप धीरज रखें और अगर इस रिश्ते को लेकर आप आश्वस्त हैं तो अपने परिवार वालों व दोस्तों को समझाने के लिए कुछ समय प्रतीक्षा करें। यदि आप काम के लिहाज से यात्रा करने वाले हैं तब आपकी उत्तेजना बढ़ेगी। चिंता ना करें, आपकी यात्रा सफल रहेगी। आज आपको कुछ अल्प अवधि में होने वाली आय का लाभ मिल सकता है, यह शेयर बाजार से भी हो सकता है। अगर आप ट्रेडिंग में हैं तो आपको लगेगा कि होशियारी से की गई कुछ खरीदारी का आज आपको बड़ा लाभ मिला। फिर भी आज कोई नया जोखिम ना उठाएं। आज तनाव का स्तर कम करने के लिए बाहर जाएं। आप कोई ऐसी मजेदार क्रिया करें ताकि आपको लगे कि आपने कोई लाफ्टर थैरेपी ग्रुप में जाना शुरु कर दिया हो।
धनु राशि: गलतफहमी दूर करने की करें कोशिश
10 of 13
धनु राशि
आज आप खुश रहने की कोशिश करें। अपने पसंद का काम करें, जिससे आप खुश रहें। आज का दिन उन विषयों पर बात करने के लिए उचित है, जिन पर आपके साथी ने अपना गुस्सा व्यक्त किया था। इससे गलतफहमी दूर होगी। आपकी व्यावसायिक सफलता आज आपकी मेहनत पर निर्भर करती है। आपको अपने काम को ठीक से समझ कर निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। सभी प्रकार से सावधानी बरतने के बावजूद आज आपकी बहुमुल्य वस्तुएं चोरी हो सकती हैं या खो सकती हैं। अपने दिमाग में इस बात को रख लें कि आप अपने घर एवं सामान की सुरक्षा के प्रति सावधान रहेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आप हल्का महसूस करेंगे। आप आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। आप गहरी सांस लें, अपने खान-पान का ध्यान रखें। आपको काफी हल्कापन महसूस होगा। आज आपको अच्छा फल मिलेगा परन्तु स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
मकर राशि: लाभदायक रहेगा दिन
11 of 13
मकर राशि
अपने रूके हुए काम को आप आज पूरा कर लेंगे। खास तौर से उन कामों को जिनको पूरा करने के लिए उच्च अधिकारियों की स्वीकृती चाहिए थी। अपनी पूरी ऊर्जा और जान पहचान का प्रयोग करते हुए जितनी जल्दी हो सके अपने काम को पूरा करवा लें। ध्यान रहे कि आप सभी जरूरी कागजात तैयार रखें। आज आपके रास्ते की सारी परेशानी खत्म हो जाएंगी। अगर आप दूसरी शादी की तलाश में हैं तो आज का दिन आप के लिए अच्छा है। आप इस बारे में निराश हो चुके हैं, पर आज आपका पार्टनर कहीं से भी आपको मिल सकता है। दोस्तों के जरिए आपको अपनी पसंद की नौकरी मिलने की खबर मिलेगी, जिससे आप हैरान हो जाएंगे। इस अवसर के बारे में पूरी जानकारी अवश्य लें, क्योंकि ये लोग दिल से आपका भला ही चाहते हैं। अगर आप यात्रा संबंधी काम करते हैं तो आज का दिन लाभदायक होगा। जो खाना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं हैं, उससे आपको दूर रहना होगा।
कुंभ राशि: किसी सपने का सच होने के संकेत
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप आत्म विश्लेषण के मूड में हैं। आप सोचेंगे कि आप जिंदगी में कहां तक सफल हुए हैं और इसके लिए आपको कितनी मेहनत करनी पड़ी है। इस आत्मविश्लेषण से आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। अपने साथी के साथ आज के दिन आप भरपूर चटकारे लेंगे। रोजाना की तनावपूर्ण दिनचर्या से कुछ समय निकाल कर साथ बैठें और अपने प्यार को तरोताजा कर लें। वे व्यवसायी जो तकनीकी क्षेत्र में दखल रखते हैं, उनके लिए दिन बड़ा अच्छा जाएगा। आपके ग्रहों के ये संकेत मिल रहे हैं कि आप किसी पुराने सपने को सच करने जा रहे हैं। आप पाएंगे कि दूर विदेश में बैठा कोई आदमी आर्थिक रूप से आपके लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। आज आपको थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि आप सिरदर्द या फिर पेट की समस्या से परेशान हो सकते हैं। इसलिए उन चीजों से दूर रहें जिनसे आपका स्वास्थ्य खराब हो। ज्यादा चिन्ता से मानसिक तनाव और सिरदर्द पैदा हो सकता है। स्वस्थ रहने के लिए आप अपने दिमाग को शान्त रखें। सिरदर्द और पेटदर्द जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
आज अपने आपको व्यवस्थित करने का दिन है। अपने बिलों को अलग-अलग करें, अलमारियों को साफ करें और अपने लिए एक बजट निर्धारित करें। आपके साथी के कारण आपकी जिंदगी खुशनुमा एवं मनोरंजन से भरपूर बन गई है। आज का दिन मनोरंजन एवं प्रेम से सराबोर होगा। कार्यक्षेत्र में विषम परिस्थितियों से आपको आगे बढ़ने का रास्ता दिखाई देगा। इन विपरीत परिस्थितियों में आप अपने आत्मविश्वास व बुद्धिमानी का परिचय दे सकेंगे। अगर आप अपनी वाक कला का प्रयोग करें तो आपको बहुत लाभ होगा। परीक्षा की इस घड़ी में अपनी कुशलता का परिचय दें। आज आपको अप्रत्याशित धन की प्राप्ति होगी। यह अस्थाई बाहरी आमदनी नकद रूप में हो सकती है। यह प्रोत्साहन राशि हो सकती है अथवा यह कोई नई योजना हो सकती है जिससे धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आप खुद के लिए कुछ समय निकालें। अपने आपको इन भागते हुए कामों से दूर रखें अन्यथा आप अच्छे स्वास्थ्य का लाभ नहीं उठा सकेंगे।