फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृश्चिक राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा दिन, पढ़ें अपना राशिफल

Wed, 29 Mar 2017 09:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : getty images
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: बड़ा निवेश करने से बचें

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपको विदेश से कोई खुशखबरी मिल सकती है। बिना किसी बेमतलब ​के वाद विवाद से बचें और बिना सोचे समझें अपना गुस्सा व्यक्त ना करें। घर में शांति बनाए रखें और अपने साथी के साथ मिलकर आनंद लें। अगर आपके माता-पिता व्यवसाय करते हैं तो आपको इस व्यवसाय का हिस्सा बनने का न्यौता दे सकते हैं, जिससे कि आप असमंजस में रहेंगे। ये निर्णय लेने में आपको समय लगेगा। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा सावधान रहें। कोई बड़ा निवेश करने से आज बचें। आज आपको कुछ तनाव रहेगा जिसका आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। इसे दूर करने के लिए आपको तनाव कम करना होगा। जब आप फिर से दिमाग में शान्ति बना लेंगे तभी आप स्वास्थ्य की परेशानियों को दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: शारीरिक रूप से फायदेमंद होगा दिन

3 of 13
वृष राश‌ि
आज का दिन आत्मनिर्भरता का दिन है। ध्यान रहे कि आज आप अपने सभी महत्वपूर्ण कामों को खुद ही पूरा करें। अगर आज आप अपना काम किसी और पर छोड़ देंगे तो निराशा ही हाथ लगेगी। आपस में बात करके अपने रोमांटिक रिश्तों पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें। यदि आपसी विश्वास में कमी आती है तो आप दोनों ही जिम्मेदार होंगे। परेशानी में भी शांत रहने की कला आपके साथियों को प्रभावित करेगी। आपकी संप्रेषण कला से आपको तो लाभ होगा ही, साथ ही आपकी शांत रहने की कला भी सभी को आश्चर्य में डाल देगी। इससे आपको बहुत लाभ होगा। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की ओर से थोड़ा बहुत आर्थिक सहयोग मिल सकता है। जो आपको सुकून पहुंचाएगा। यदि किसी रिश्तेदार से आपने कुछ पैसा लिया है तो वह आपको इसे चुकाने के लिए थोड़ा और समय दे सकता है। आज आपको त्वचा से सम्बन्धित रोगों से मुक्ति मिलेगी और चले आ रहे रोगों में आराम मिलेगा। आप इसके साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

म‌िथुन राश‌ि: नए व्यवसाय के लिए दिन शुभ

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आपका मन खेलने या फिल्म देखने का कर रहा है, लेकिन ये पढ़ाई करने का समय है। आज आपका मन कुछ विचलित सा रहेगा। एक नए साथी के लिए आपके मन में रोमांटिक विचार उत्पन्न होंगे। आप यदि इस दोस्ती को आगे ले जाना चाहते हैं तो घबराइये मत, क्योंकि यह समय रोमांटिक संबंधों के विकास के लिए उत्तम है। व्यावसायिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आज आपको कुछ आर्थिक फायदा मिलने के संकेत हैं। इस तरह आपको अतिरिक्त धन की प्राप्ति हो सकती है। ये भी हो सकता है कि कोई विदेश से आपके लिए कोई बड़ी सौगात भेज दे, जिसकी आप सोच भी नहीं थे। आपकी सफलता से आपके कुछ सहकर्मी ईर्ष्या कर सकते हैं, लेकिन आपके काम के क्षेत्र में आपकी साख बढ़ेगी। अपनी त्वचा को लेकर सावधान रहें, कोई बीमारी हो सकती है।
विज्ञापन

कर्क राशि: बेकार के विवाद में ना पड़ें

5 of 13
कर्क राशि
आज शायद आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करें। आज चाहने वाले से कुछ दूरियां बढ़ सकती है। चिंता ना करें, यह थोड़े समय में सब ठीक हो जाएगा। अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ समय बिताएं। फालतू की बहस में ना पड़ें। आज आपको नौकरी का वो प्रस्ताव मिलेगा, जिसका विचार लंबे समय से आपके मन में चल रहा था। ये प्रस्ताव आपके सामने राहत के समान भी हो सकता है। घर या गाड़ी के लिए कर्ज लेना चाहते हैं तो आवेदन करने के लिए आज का दिन अच्छा है। कार खरीदने की योजना है तो आज खरीद लें।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: पदोन्नति  मिलने के संकेत

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
फिलहाल सत्ताधारी लोगों से ना ही उलझें तो अच्छा होगा, खास तौर से अगर आपको उनसे कोई काम निकलवाना हो तो। सरकार से संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। यदि आप अपने प्रेमी को परिवार वालों से मिलाना चाहते हैं तो आज ही उचित समय है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में हुई प्रगति पर नजर डाल सकते हैं और देख सकते हैं कि आपने क्या पाया है। आज का दिन आपको पदोन्नति के मौका देगा। आज अपनी गुणवत्ता का पूरा उपयोग कीजिए, जिससे आपको लेकर किसी प्रकार की नकारात्मक बातें न हो सकें। आगे बढ़ें और अपनी आकांक्षाओं को पूरा करें। सेहत से सम्बन्धित परेशानियां आज खत्म हो जाएंगी और उसके बाद आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: आपके अनुकूल रहेगा दिन

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
समय निकाल कर कहीं बाहर घूमने जाएं। आपको प्रकृति की गोद में जाने की जरूरत है। आज का दिन आपको अपनी रोमांटिक जिंदगी से महत्वपूर्ण सबक सीखने का दिन साबित हो सकता है। आप अनुभव करेंगे कि महज ऊपरी आर्कषण से ही दो लोग लंबे समय तक एक साथ नहीं रह सकती। इसलिए प्रेम भरे सफर को शुरू करने से पहले ही विचार कर लें। इस समय सभी चीजें आपके अनुसार ही होंगी। सब कुछ आपके नियंत्रण में है और आप अपनी जिम्मेंदारियां अच्छी तरह से पूरी कर रहे हैं। व्यवसाय के लिए आज का दिन तरक्की वाला है। यदि पैसा निवेश करना चाहते हैं तो वहां कीजिए जहां लम्बे समय तक लाभ की गुंजाइश है। शेयर बाजार और संपत्ति में पैसा लगाना ठीक रहेगा। आप जिस नए क्षेत्र में भी निवेश की सोच रहे हैं, सोच समझ कर करें। आपको आपका स्वास्थ्य बिगड़ा नजर आएगा, परन्तु वह सब छोटी-छोटी बीमारियों के एक साथ होने के कारण है। अपने दिमाग पर इन को हावी न होने दें और सभी का उपचार एक बार में ही करें।

तुला राश‌ि: संभलकर रहें प्रेमी

8 of 13
तुला राश‌ि
एक अजीब सा डर आज आपको परेशान कर सकता है। बिना किसी कारण डरने की जरूरत नहीं है और ना ही बेकार में परेशान होने की जरूरत है। इस डर की कोई वजह नहीं है। प्यार की दुनिया में आज आप संभल के आगे बढ़ें, क्योंकि आज कोई आपको ब्लैकमेल कर सकता है। अगर पिछले दिनों आपको किसी ने धोखा दिया है तो आप अब उनके बारे में दुबारा सोचें। आज के दिन आपको अपने समूह के सदस्यों का सहयोग लेना होगा। आज का दिन सभी तरह के लोगों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा है, खासकर व्यापारियों के लिए। आपका व्यवसाय तरक्की कर रहा है व आपको पता है कि इसका क्या फायदा उठाया जा सकते हैं। आज आपके अच्छे मूड और आत्मविश्वास के कारण आपके स्वास्थ्य में बढ़ोतरी आएगी।इसमें खुशियां और आत्मविश्वास अहम भूमिका निभाएंगे। आप शारीरिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ महसूस करेंगे। ऐसे कार्य करें, जिससे आपका मूड अच्छा रहे और आप अच्छा और मजबूत महसूस करें।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: खुशनुमा रहेगा दिन

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आप जिस व्यक्ति के साथ चल रहे हैं वो ही आपका झगड़ा खत्म कर पाएगा। घरेलु झगड़ा खत्म हो जाएगा। सबके हित को कायम रखते हुए ये झगड़ा खत्म करना ही ठीक होगा। आज का दिन आपके लिए बहुत खुशनुमा है। आपका पार्टनर अपनी बेहतरीन अदाओं से आपको हैरत में डालेगा। आप अपने रिश्ते को लेकर आज आसमान में उड़ान भरते रहेंगे। आज व्यापार में लाभ व नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपके समक्ष आपके भविष्य के सुनहरे रास्ते खुलेंगे। विद्यार्थियों को आज किसी कर्ज या स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से बचना चाहिए, क्योंकि आज का दिन ऐसे प्रयासों के लिए फलदायी नहीं है। आपको किसी भी तेज या नुकीली वस्तुओं से चोट लग सकती हैं। आप रसोई में काम करते समय किसी नुकीले धातु जैसे की चाकू से चोट पहुंचा सकते हैं।

धनु राश‌ि: समस्या सुलझाने के लिए सहकर्मियों की लें मदद

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपके दिमाग में मनोरंजन की बात छाई रहेगी। आगे कदम बढ़ाएं। अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ मिल कर कुछ खास करें। आज आप अपने सभी कामों को एक तरफ रख कर सिर्फ मौज-मस्ती करें। आज आप अपने आप को प्रेम से भरपूर पाएंगे, क्योंकि आपको अपने साथी से मनचाहा साथ प्राप्त होगा। आप महसूस करेंगे कि किन्हीं शर्तो के बिना आपको पहली बार अपने साथी का सहयोग मिलेगा। अगर हो सके तो अपनी समस्या सुलझाने के लिए अपने सहकर्मियों की मदद लें। समय पर की गई उनकी मदद से आपको फायदा होगा। आपको कुछ और जिम्मेंदारियां मिल सकती हैं, क्योंकि आपका बॉस चाहता है कि आप थोड़ा और सहयोग दें। अपने कैरियर के लिए आपको ये जिम्मेंदारियां स्वीकार कर लेनी चाहिएं। आज आपको पेटदर्द से सम्बन्धित समस्या हो सकती है। इसलिए सावधानी बरतें। आपको आंख से सम्बन्धित परेशानी होने के भी संकेत हैं। ध्यान रहें कि आप इन समस्याओं को टालें नहीं और किसी विशेषज्ञ की सलाह लें।

मकर राश‌ि: आमदनी बढ़ाने से पहले चुकाए कर्जा

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपको महसूस होगा कि आप अपने दोस्तों से बहुत प्यार करते हैं और उनके साथ समय बिताना पसंद करते हैं। आपके बाहर जाने की योजना आज पक्की हो जाएगी। यदि अपने साथी के साथ कहीं बाहर जाने की योजना है तो किसी ऐसे स्थान पर जाएं जहां आराम से बातचीत कर सकें। इसके लिए आप दोनों कॉफी हाऊस या फिर लंबी सैर पर निकल जाएं। आज आपके सभी रुके हुए काम पूरे हो सकेंगे। आप अपना लेन-देन ठीक रखें, ताकि बाजार में आपकी साख बनी रहे। यदि आप एक बार अपना ॠण चुकता कर देते हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि हो जाएगी। ध्यान रखें कि आप अच्छी चीजों को अपनाएं, ताकि आप खुद को प्रोत्साहित कर सकें। आप खुद को खुशनुमा बनाए रखें, इससे आपको शान्ति मिलेगी।

कुंभ राश‌ि: मुसीबत में मांगे अपनों की मदद

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप खुद को किसी मुसीबत में पाएं तो बेहिचक अपनों से सहयोग मांग लें। जरूरत पड़ने पर आपके अपने आपकी मदद जरूर करेंगे। आज आपकी शादी का भविष्य सुनहरा दिख रहा है। अगर आप अकेले हैं या आपकी सगाई हो चुकी है तो कोशिश करें। आज आपका दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। आज इस मामले में निर्णय लेना आपके भविष्य के लिए बहुत अच्छा रहेगा। अगर आज आप अपने ऑफिस में परेशानियों को हल करने के लिए नवीन विचारों का प्रयोग करें तो आपको बहुत लाभ होगा। ध्यान रखें कि कभी-कभी छोटी सोच भी बड़े काम आती है। आज आपको शेयर बाजार में निवेश के लिए सोचना चाहिए, क्योंकि आज इससे अच्छी आमदनी के संकेत हैं। आज आपको अपनी आंखों का ज्यादा ख्याल रखना होगा। संभावना है कि आज आप किसी दबाव या तनाव से परेशान हो सकते हैं।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: तनाव के कारण हो सकते हैं बीमार

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप शायद कुछ पेशानियों में फंसे हैं, ऐसे समय में आपको जो मदद मिलेगी उससे आपको बहुत राहत मिल सकती हैं। आपको इस बात से बहुत खुशी होगी कि आपके बुरे वक्त में आपके नजदीकी मित्र आपका साथ देने को तैयार हैं। अपने प्रेम संबंध के विकास पर ध्यान दें। आपका ध्यान कई दिशाओं में बंटा हुआ है, किन्तु इस समय सभी प्रयास अपने साथी को महत्वपूर्ण महसूस कराने में लगाने चाहिए। आज आपकी सफलता की कुंजी है, कार्यालय में सहकर्मियों के साथ काम करने की सही क्षमता का होना। आज की आपकी सफलता सिर्फ आपकी ही नहीं वरन् समूह की है। आज यदि आप नए मकान या संपत्ति में निवेश करना चाह रहे हैं तो उसके दस्तावेजों को ठीक से पढ़ सुन लें। छोटी सी चूक भी आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है इसलिए इन्हें गौर से पढ़े-सुनें। अनचाहा तनाव कम करें वरना आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। ज्यादा तनाव से आप बीमार पड़ सकते हैं जिसका असर अल्प अवधि या लंबे मे देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें