फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर महीने का अंतिम दिन, जानिए आज किस राशि के व्यक्ति हैं ज्यादा भाग्यशाली

Wed, 30 Nov 2016 11:28 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
नवंबर महीने के अंत‌िम द‌िन में स‌ितारों की चाल का आपकी राश‌ि पर क्या असर हो रहा है क्या आज का द‌‌िन आपके ल‌िए लाभपद्र रहेगा, जान‌ लीज‌िए।
विज्ञापन

मेष राश‌िः आज का दिन बहुत ही खास है

2 of 13
मेष राश‌ि
आज शाम को किया गया समारोह एक महत्वपूर्ण उद्देश्य की पूर्ति करेगा। शायद कोई महत्वपूर्ण सौदा पक्का हो जाए या फिर किसी परियोजना को अंतिम रूप मिल सके। शाम को शायद आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। स्थिति चाहे कुछ भी हो आप बस खुद पर ही विश्वास करें।
आज आप अच्छे दिख रहे हैं, अच्छा महसूस कर रहे हैं कुल मिला कर आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपके आकर्षण व कार्य क्षमता से कार्यक्षेत्र में आपको बहुत ही लाभ होगा। आज आप अपने व्यक्तिगत प्रयासों से ही व्यावसायिक सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
आपको खुद लगेगा कि व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। आज तो जमकर बिक्री करने का दिन है। दिन भर की थकान को भूल जाइए और अपनी उत्पादन क्षमता और आर्थिक लाभ का आनंद लीजिए। आपकी पहल, कड़ी मेहनत और आगे बढने की क्षमता के बदौलत अभी और अच्छी आमदनी होनी है, जिसकी आप उम्मीद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

वृष राश‌िः आज आप कुछ निवेश करेंगे

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपनी जिंदगी की समस्याओं को सुलझाने के लिए किसी सलाहकार को ढूंढ़ेंगे। ये सलाहकार शायद आपको ज्योतिषी हो जो आपको सही दिशा दिखा सके। ध्यान रहे कि आप सही व्यक्ति से ही सलाह लें ताकि बाद में आपको पछताना ना पड़े।
आज आपके लिए रोमांस का मौका बहुत जल्दी आ सकता है। यह व्यक्ति आज आपको बाजार में आपकी तरफ निहारता नजर आएगा। कोई दोस्त आपको बताएगा कि इस व्यक्ति का आपके प्रति आकर्षण है। इस रिश्ते को निर्णायक रूप देने की कोशिश की जा सकती है। आज मौका हाथ से ना निकलने दें।
चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन थोड़ा परेशानी से भरा हो सकता है। आपको ये सोचने पर मजबूर होना पड़ सकता है कि क्या आपने सही क्षेत्र चुना है। लेकिन, चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। ये एक अस्थायी समय है, जो जल्दी ही बीतेगा। 
आज लम्बित पड़े बिल और उधार चुका देने का दिन है। आज आप कुछ निवेश करेंगे, इससे आपको लगेगा कि आपने भविष्य में आमदनी के कुछ उपाय कर लिये। हालांकि जल्दबाजी में कोई आर्थिक फैसला नहीं करें। संभलकर कोई कदम उठायेंगे तो ही अच्छा होगा।

म‌िथुन राश‌िः आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप अपने परिवार जनों या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। इस यात्रा से आपका तनाव दूर हो जाएगा और आप खूब मजा करेंगे। इस यात्रा के रोचक किस्सों का आप आने के बाद सब के साथ बांटना चाहेंगे।
आज आप होने वाली शादी की तैयारी को लेकर व्यस्त रहेंगे। अगर आप अकेले हैं तो आज आप अपने किसी अभिन्न की शादी की तैयारी में विशेष रूप से व्यस्त रहेंगे। अत्यधिक व्यस्त रहने के बावजूद यह समय आपके परिवार व दोस्तों के लिए यादगार साबित होगा। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है।
आप मजबूत इरादों वाले व्यक्ति हैं और परेशानियों से नहीं घबराते, इसलिए आप कठिन से कठिन काम को भी आसानी से पूरा कर सकेंगे। इसके साथ आपको अपने उच्चाधिकारियों के साथ भी मिल कर काम करना चाहिए। उनकी सलाह व मदद से आप अपनी ऊर्जा को पूरा प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः कार्यक्षेत्र में आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है

5 of 13
कर्क राशि
आज आप खुद को समाजसेवा की और आकर्षित पाएंगे। आज के दिन आप जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हर तरह से प्रयास करेंगे फिर चाहे वो पैसों से संबंधित हो या फिर समय से। दिन के अंत में आप सोच भी नहीं सकते कि आपको कितनी खुशी होगी।
कार्यक्षेत्र में आज आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि कोई छोटी सी परेशानी बार-बार आपको परेशान कर रही है। आज आपका कम्प्यूटर खराब हो सकता है या बिजली जा सकती है, कुछ भी हो आपका काम तो रुक ही जाएगा। परेशान ना हों इन परेशानियों पर आपका कोई बस नहीं है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आप अपनी सभी फाइलों को पहले से सुरक्षित कर लें।
आज आप गैजेट्स और विद्युत उपकरण खरीदेंगे। हो सकता है कि आपको इनकी इतनी जरूरत ना हो। इन्हे खरीदने से पहले एक बार अवश्य सोच लें। कहीं ये आपका बजट तो नही बिगाड़ रहे? इन्हे खरीदने से पहले अच्छे से सोचें कि कहीं आगे चलकर पछताना ना पड़े। धन के संतुलन को बनाए रखें।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः आज का दिन किसी बड़ी खरीदारी का है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप अपनी बुरी आदतों को छोड़ कर अच्छी आदतों को अपनाना चाहेंगे। आज आप अपने रिश्तों पर भी एक नजर डालेंगे और उन्हें और अच्छा बनाने की सोचेंगे। आज का दिन आत्मविष्लेशण का दिन है। आज के दिन का उपयोग अपने आप को और अच्छी तरह जानने में लगाएं और अपने आप को सफलता के लिए तैयार रखें।
आज ऑफिस में आपको अपने बॉस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कठिनाई हो सकती है। आप अपनी तरफ से पूरी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उसका परिणाम आपके अनुसार नहीं मिल रहा। लेकिन, परेशान ना हों, आने वाले समय में आपको इसका लाभ जरूर मिलेगा। आपकी सबसे बड़ी ताकत आपका लगातार काम करते रहना ही है।
आज आप अपने आप को विचारशील महसूस कर रहे हैं और इसीलिये आज का दिन किसी बड़ी खरीदारी का है। आज आप अपने वाहन की बातें पक्की कर सकते है। लेकिन अपनी नकदी और बैंक बैलेंस का ध्यान रखते हुए सभी निर्णय लें। इस मामले में प्रायोगिक बनना सही होगा।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः आजीविका में कोई परेशानी पेश आ रही है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
जो लोग परीक्षा देने की तैयारी में हैं आज का दिन उनके लिए तनावपूर्ण हो सकता है। शायद आपका मन पढ़ाई में ना लगे लेकिन आपको पूरा मन लगा कर पढ़ाई करने की कोशिश करनी चाहिए। किसी भी नकारात्मकता को अपने मन में ना आने दें वरना आप कुछ गलती कर बैठेंगे। अपने आप से कहें कि आप ये कर सकते हैं और फिर देखिये आप सब कुछ कर पाएंगे।
आज आपके लिए हर तरफ रोमांस ही रोमांस है। आपके पास कुछ खाली समय है, जिसमें आप अपनी भावनाओं को अलग अंदाज में पेश कर सकते हैं।
आज का दिन उन महिलाओं के लिये अच्छा है, जिन्हे अपनी आजीविका में कोई परेशानी पेश आ रही है। किसी क्षेत्र से अनापेक्षित अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। सितारे आपके पक्ष में है। आशा का दामन न छोड़ें।
आज आपको व्यापार में अच्छे फायदे के आसार हैं। आप इस समय का सदुपयोग अपने व्यापार को बढ़ाने में कर सकते हैं। आप अपने सबसे बड़े काम पर ध्यान दीजिए, आपको लगेगा कि आपको अपने उत्पाद और अपनी सेवाओं का विस्तार करना चाहिए। अपने काम में लगे रहिए, सफलता जरूर मिलेगी।

तुला राश‌िः आर्थिक योजना की एक सही रूपरेखा तैयार कर लें

8 of 13
तुला राश‌ि
आपका परिवार आपके लिए सहायता का स्त्रोत होगा। वो आपकी हर प्रकार से मदद करने को तैयार रहेंगे, इसलिए उनकी बात जरूर सुनें। आपके हित को ध्यान में रखते हुए ही वो सलाह देंगे।
आज आप अपने स्थानांतरण को लेकर चिंतित हो सकते हैं। हो सकता है आपको अपने फैसले पर पछतावा भी हो लेकिन घबरायें नहीं अपनी सोच को सकारात्मक रखें और अपने दिल को तसल्ली दें कि जो होता है वह अच्छे के लिये होता है। ज्यादा तनाव आपके काम को प्रभावित कर सकता है जो आपकी छवि के लिये ठीक नहीं है। इसलिये अपने नये साथियों से तालमेल बैठाकर एक नई शुरुआत करने के लिये अपने आप को तैयार रखें।
आज आपके लिए जरूरी है कि आप अपनी आर्थिक योजना की एक सही रूपरेखा तैयार कर लें। एक बजट बनाकर चलें और उसी के मुताबिक एक लक्ष्य तय करें, फिर देखें कि उसके हिसाब से क्या आमदनी हो रही है। आप लम्बी अवधि की कोई योजना बनाते हैं तो उसमें आपको फायदा मिलेगा। और इसकी शुरुआत करने के लिए आज का दिन अच्छा है।

वृश्च‌िक राश‌िः अधिकारियों की नजरों में अच्छे बने रह सकते हैं

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप खुद को बुरी संगत में फंसा हुआ पएंगे जिससे आपकी छवि बिगड़ सकती है। अब आपको जरा संभल कर चलना चाहिए क्योंकि इंसान अपनी संगति से ही पहचाना जाता है। बुरे लोगों के साथ से आपको बहुत नुकसान हो सकता है।
आप अच्छी तरह से जानते हैं कि कूटनीति और समझदारी से अपने विरोधियों को कैसे काबू में किया जा सकता है। आपके कार्यालय में आपके विरोधी आपको अपने उच्च अधिकारी की नजर में गिराने की कोशिश करेंगे। वैसे आप ऐसी परिस्थितियों को आसानी से हल करना जानते हैं। आपकी समझ और कूटनीति से आप अपने उच्च् अधिकारियों की नजरों में अच्छे बने रह सकते हैं।
आज आपके सामान्य व्यवसाय या वेतन के अलावा कहीं और से भी धन की प्राप्ति दिख रही है, जिसकी आपको कोई उम्मीद नहीं थी। इससे आपको बेहद खुशी मिलेगी, क्योंकि आपने ये तो सोचा ही नहीं था। आपकी कड़ी मेहनत रंग ला रही है, आपके लिए कुछ नये मौके खुल रहे हैं जिनकी आपको उम्मीद तक नहीं थी।

 

धनु राश‌िः आज आप सार्वजनिक जीवन का आनंद लेंगे

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप जो भी निर्णय लें बहुत सोच-समझ कर लें क्योंकि बाद में जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के लिए आपको पछताना पड़ सकता है। अपनी राह जल्दी में ना चुनें नहीं तो आपको लगेगा कि आपने गलत निर्णय लिया। सोच समझ कर लिए गए फैसले अंत में आपको खुशी देंगे।
आज आपका साथी आपको भावनात्मक रूप से धक्का पहूंचा सकता है, जिससे कि वफादारी पर प्रश्न चिन्ह लग सकता है। इन परिस्थितियों में आप अनावश्यक रूप से तमाशा ना बना कर व बहसबाजी से दूर रह कर अपने साथी को समझा सकते हैं। 
आज आप सार्वजनिक जीवन का आनंद लेंगे। आप ऐसे व्यक्ति हैं जो ये जानता है कि सभी व्यक्तियों से किस तरीके से व्यवहार रखा जाए और यही इस समय अपेक्षित भी है। यदि आपका झुकाव राजनीति की ओर है और यदि आप कोई चुनाव लड़ते हैं तो आप अवश्य सफल रहेंगे।
आर्थिक मामलों में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आर्थिक मामलों में आपकी लगातार मेहनत रंग लाएगी, अपनी अच्छी सफलता के लिए अच्छी योजना बनाकर चलना बेहतर होगा। अपनी हिम्मत बनाये रखें, कड़े कदम उठाएं, मेहनत करते रहें, और धैर्य भी रखें फिर देखिए दुनियां आपकी मुट्ठी में है।

मकर राश‌िः योग्यता साबित करने का मौका मिलेगा

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप सामाजिक गतिविधियों की ओर आकर्षित रहेंगे फिर वो चाहे दोस्तों के साथ कॉफी पीने कहीं बाहर जाना हो या फिर रात का खाना खाना हो। ये आपके लिए मजे करने का समय है इससे आप अपने तनाव को भी पूरी तरह से भूल जाएंगे। इस समय का प्रयोग नए दोस्त बनाने में करें और पुराने दोस्तों से अपने संबंधों को और मजबूत करने की कोशिश करें।
आज कार्यालय में दिन अच्छा रहेगा। कार्यालय में आज लिए गए फैसलों का परिणाम जल्दी ही दिखेगा, इसलिए आप सोच समझ कर ही कोई फैसला ले। आपके पास अपने काम को सही तरह से आगे बढ़ाने के लिए ज्ञान और योग्यता दोनो ही हैं। इसलिए, फैसला लेते समय आत्मविश्वास बनाए रखें। आज किए गए काम शायद जल्दी ही आपको अच्छे परिणाम देंगे। अगर आप अपने कार्यक्षेत्र और आर्थिक क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहते हैं तो यह बहुत जरूरी है कि आप रचनात्मक और अपने मिजाज के लोगों से साझेदारी करके चलें। इससे आपको अपनी योग्यता साबित करने का भी मौका मिलेगा। आपके हित में है कि आप नित नई आ रही तकनीक की जानकारी रखें। इस तरह आप जमाने के साथ कदम से कदम मिलाकर तो चलेंगे ही कि आप अपनी क्षमता भी साबित कर पायेंगे। यह सही समय है कि आप अपनी रचनात्मक ऊर्जा को अपना आर्थिक लक्ष्य पाने की तरफ लगायें। समय को अपने पक्ष में करने का सबसे बढ़िया रास्ता है अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना।

कुंभ राश‌िः अच्छी आमदनी के संकेत हैं

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आपके और आपके परिवार के बीच मामला तनावपूर्ण चल रहा है। अगर आप लोगों के बीच कुछ झगड़े चल रहे हैं और वो बातचीत से नहीं सुलझ रहे तो आपके अपने परिजनों को और वक्त देना चाहिए। आखिर हम सब इंसान ही तो हैं। हमारी सोच कभी- कभी एक दूसरे से मेल नहीं खाती इसलिए अच्छा होगा कि ऐसी परिस्थिति में आप थोड़ी नम्रता से काम लें।
वे विद्यार्थी जो अपनी परीक्षाओं के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं, उन्हे ये महसूस होगा कि और अधिक मेहनत करनी होगी। आपको महसूस होगा कि आपको माता पिता की ओर से थोड़ा सा प्रोत्साहन चाहिये। इससे आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे पाएंगे।
आज आपको शेयर बाजार में निवेश के लिए सोचना चाहिए क्योंकि आज इससे अच्छी आमदनी के संकेत हैं। झटपट पैसा कमा कर अमीर होने की न सोचें बल्कि सुरक्षित निवेश का विकल्प चुनें जिसमें लाभ होना निश्चित है। निवेश करने से पहले इस बात का जायजा ले लें कि इसमें जोखिम कितना है। अगर आपने आज सही फैसला लिया तो समझिए अगले दस साल में आप बड़े सुखी होंगे।
विज्ञापन

मीन राश‌िः कोई आपके कैरियर का सत्यानाश करने पर तुला है

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप कुछ ऐसा करेंगे जिससे आप अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित कर सकेंगे। आज आपकी योग्यताएं अपनी चरम सीमा पर हैं, हर क्षेत्र में आपका प्रदर्रशन सराहनीय रहेगा। लेकिन इस बात का गुमान अपने मन में ने आने दें वरना आपके दोस्त ही आपके खिलाफ हो जाएंगे।
अकेले लोगों का दिन आज उनके लिए नया प्यार लाएगा। अब यह आप के ऊपर है कि इस मौके का आप कितना फायदा उठाते हैं। वह व्यक्ति आपके कार्यस्थल पर मिल सकता है। सावधान रहें, अपने प्यार का इजहार ऑफिस से बाहर ही करें, नहीं तो आपकी प्रसिद्धि पर असर पड़ेगा। अगर आपको यह रिश्ता ठीक लगे, तो बात आगे बढ़ाएं।
आज आपको ध्यान रखना होगा शायद कोई आपके कैरियर का सत्यानाश करने पर तुला है। अपने काम व कम्प्यूटर को सुरक्षित रखें। इस बात का भी ध्यान रखें कि कहीं कोई आपकी पीठ पीछे आपकी छवि को खराब तो नहीं कर रहा। आप किसी के भी चंगुल में ना फंसे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें