आज सितारों की चाल का आपकी राशि पर क्या असर होगा, नौकरी, व्यवसाय, घर परिवार, करियर और प्यार के मामले में आप कितने भाग्यशाली रहेंगे, जान लीजिए।
विज्ञापन
मेष राशि: ज्ञान प्राप्त करने का अवसर है
2 of 13
मेष राशि
आज आपको ऐसा ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा जिससे आपको लाभ होगा। ये ज्ञान आपको किसी व्यक्ति या किसी किताब से प्राप्त हो सकता है। ज्ञान कहीं से भी मिले बात ये है कि आप उसका पूरा लाभ उठाएं। साथी के प्रति आपकी भावनाएं विकसित हो चुकी हैं। यदि आप विद्यार्थी हैं तब आपको अपनी किताबों से दूरी बनाकर उन व्यक्तियों से मिलना चाहिये जो आपके ही क्षेत्र के सफलतम व्यक्तियों में शामिल हैं। आज विदेश से आपको लाभ मिलने के संकेत हैं। यदि आपने विदेशों में निवेश किया है अथवा विदेश से किसी अच्छे समाचार की प्रतीक्षा है, तो आपकी इच्छा पूरी होगी, खुशखबरी मिलेगी। सितारे आपके पक्ष में है, सकारात्मक विचार बनाये रखें। आपके साथी के स्वास्थ्य के कारण आप कुछ परेशान हो सकते हैं। पर सच में चिंता करने की बात नहीं है बस आप उनका हौसला बढ़ायें। अगर आपको लगे तो डॉक्टर से सलाह लें। आपका सहारा आपके साथी के लिए महत्व रखता है।
विज्ञापन
वृष राशि: आज मिलेंगे नए अवसर
3 of 13
वृष राशि
इस दिन का प्रयोग नए दोस्त बनाने के लिए करें। सामाजिक समारोह में भाग लें व नए दोस्त बनाएं। आप कुछ नए रिश्ते भी कायम कर पाएंगे। क्या पता कब अवसरों के नए द्वार खुल जाएं। यदि आप अपने संबंध की गतिशीलता व लम्बे समय तक चलने के बारे में अनिश्चित हैं तो किसी परिवार के सदस्य या करीबी मित्र की सलाह लें। हालांकि आपकी नौकरी ठीक से चल रही है, फिर भी आप पाएंगे कि आपके लिए काम के कई ऐसे दरवाजे खुले हुए हैं, जिनकी कि आपने कल्पना भी नहीं की थी। जो योजनाएं आपको हाथ में हैं, उनके अलावा और बहुत सा काम आपके हाथ में रहेगा। यदि आप किसी कानूनी मामले में फंसे हुए हैं, तब आपको आज इसके शुल्क के रूप में भारी रकम चुकानी पड़ सकती है। अपने लक्ष्यों के प्रति सही तरीके से बढ़ते रहिए और इन कानूनी लड़ाईयों से बाहर निकलने का प्रयास कीजिये जिससे इस तनाव से बाहर निकल सकें। आज आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है इसलिए बिजली उपकरणों तथा आग से सतर्क रहें। आज आपको बेहद सावधानी बरतनी होगी।
मिथुन राशि: आज ध्यान में मन लगाएं
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप अपना मन प्रार्थना और ध्यान में लगाएं और अपने भीतर शांति ढ़ूंढ़ने की कोशिश करें। आप अपनी अंतर-आत्मा की राह पर चलना चाहते हैं। बाहरी दुनिया से रिश्ता तोड़ कर खुद से रिश्ता जोड़ने का ये बहुत अच्छा मौका है। आज आपकी प्यार भरी जिंदगी में तनाव उत्पन्न हो सकता है। किसी भी कारण से अपने साथी को अपना दुश्मन ना मानिए। बीते हुए कल के कारण अपने साथी को दोषी करार मत कीजिये। किसी तीसरे के सामने आपसी मतभेदों को उजागर करने से दूरियां और बढ़ेंगी, जिसका अंत अच्छा नहीं होगा। आज आप अपने विरोधियों पर विजय पा सकेंगे। आपके कार्यस्थल पर किये गए प्रयासों और अपने सहकर्मियों और प्रतिस्पर्धियों को कूटनीति से संभालने की योज्ञता से आपकी अच्छी छवि बनेगी। आज खर्च तो ज्यादा है, लेकिन पैसे की आवक उतनी नहीं दिख रही जितनी आप उम्मीद कर रहे थे। इसलिए अपने बजट का लेखा-जोखा एक बार फिर से कर लें। आज आप सकारात्मकता पर ध्यान केन्द्रित करने की वजह से लाभ उठाएंगे। ध्यान रहे कि जो छवि हम अपने दिमाग में बनाते हैं, उसका हमारी सेहत पर बहुत असर पड़ता है।
विज्ञापन
कर्क राशि: मेहनत का फल जल्द मिलेगा
5 of 13
कर्क राशि
आज आप जुबान पर काबू रखें वरना अपने प्रियजनों को ठेस पहुंचा बैठेंगे। बेकार की बातें करने से परहेज करें और अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। आज आपका दिन जोश भरा हो सकता है। कोई जो आपके लिए खास है, आपके और करीब आ सकता है व आपका संबंध ज्यादा गंभीर हो सकता है। यह आपको खुशी के लम्हे देगा, क्योंकि आप प्यार में होंगे। काम के लिहाज से आज का दिन बहुत शुभ है। जिन योजनाओं पर आप मेहनत कर रहे थे, उनसे आपको लाभ मिलेगा। कुल मिला कर आपका कैरियर सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, इसलिए आपको अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना चाहिए। अगर आप लंबे अरसे से किसी पूंजी निवेश के लिए सोच रहे हों तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। बाकी समय से लंबित किसी जमीनी सौदे का निपटारा शीघ्र ही होने वाला है। इस चमत्कारी निवेश के लिए आप शाबाशी के पात्र हैं। आज आप कुछ विचलित रहेंगे। शान्ति से काम लें और इसका कारण सोचें और इसी के आधार पर कोई हल निकालें।
विज्ञापन
सिंह राशि: चली आ रही समस्याओं का अंत होगा
6 of 13
सिंह राशि
घर पर कुछ समय से चल रही समस्याओं का अंत हो जाएगा। शांति बनाए रखने के प्रयास अब रंग लाएंगे। अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए आपको अपने घर वालों के साथ कहीं बाहर घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए। बहुत लंबे अंतराल के बाद आज का दिन रोमांस एवं प्रेम से परिपूर्ण दिन होगा। आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, इसलिए ध्यान रखें कि वो आपको नुकसान ना पहुंचाने पाएं। आज कार्यालय में ठीक से पेश आएं। अगर आपको लगे कि कुछ परेशानी है तो तुरंत उसका हल ढूंढने की कोशिश करें। आज कोई भुगतान करते वक्त सावधान रहें और ध्यान रखें कि आपके बैंक में इतने पैसे तो हैं ना कि इसका भुगतान हो जाए। क्योंकि आज चैक बाउंस होने के संकेत हैं। आज आप खुद को थोड़ा सा बोर महसूस करेंगे जिसकी वजह से आपको थकावट रहेगी। आपको खुद से हिम्मत बांधनी होगी और बिस्तर से उठकर व्यायाम के लिए जाना होगा। ज्यादा मेहनत करने से आपके अन्दर ऊर्जा का संचार होगा।
विज्ञापन
कन्या राशि: आज मुश्किल से मुश्किल समस्या हल कर लेंगे
7 of 13
कन्या राशि
अपने तेज दिमाग से आप कोई ऐसी समस्या हल कर देंगे जो कि आपको बहुत समय से परेशान कर रही थी। आज आपकी बौद्धिक क्षमता और योग्यता चरम सीमा पर है। आज आप अपने परिवार के अंदर महसूस करेंगे कि लोग दूसरे के व्यक्तिगत मामले में हस्तक्षेप कर रहे हैं। जितना हो सके, बहस से बचने की कोशिश करें। आज वो दिन है जबकि आपको अपने कार्यालय में अपने से ज्यादा क्षमता वाले कर्मचारियों को ट्रेनिंग के लिए चुनना होगा। अगर आपके कर्मचारियों को आपकी ओर से प्रोत्साहन और प्रशंसा मिलेगी तो वे आपसे और अधिक वफादारी करेंगे। आप पर आर्थिक दबाव चाहे जैसा हो आप अपनी क्षमता से उन दबावों को झेल जाएंगे। बस आप अपना लक्ष्य निर्धारित कीजिए, उसके लिए एक ठोस योजना बनाइये, उस योजना पर काम कीजिए। आप खुद पर सयंम बना के रखें ताकि आपको कोई शारीरिक परेशानी न हो। खासकर तब जब आप दूसरों से अपनी परेशानी छुपते हैं। आप तनाव की स्थिति अपने दिमाग में ज्यों की त्यों बनाये रखेंगें। आज आप तनाव कम करें।
तुला राशि: अटके हुए काम आज बन जाएंगे
8 of 13
तुला राशि
आज आपके सरकार से संबंधित अटके हुए काम बन जाएंगे। उन संस्थानों से आपके काम को प्राथमिकता मिलेगी जहां अब तक आपके काम पर ध्यान नहीं दिया जाता था। आपका आज का दिन अपने साथी के साथ प्रेम एवं उत्साह से बीतेगा। आज आप अपने साथी के साथ छोटी-मोटी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आप पाएंगे कि पिछले कुछ समय से जो बात आपको परेशान कर रही थी आज वो परेशानी कम हो रही है। आप पर काम का बहुत बोझ रहेगा, लेकिन काम से संबंधित कुछ तनाव आज कम हो जाएगा। आज आपकी निवास स्थान बदलने की संभावना है। नया परिवेश आपको अच्छा लगेगा आप इसका भरपूर आनंद भी उठायेंगे। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। हो सकता है आपको सर्दी-गर्मी या फिर श्वास सम्बन्धित समस्या हो जाए। मदिरापान और शीतल पेय से दूर रहें और ध्यान रहे धुम्रपान से भी दूर रहें। हो सके तो धूल और धुएं से दूर रहें। अगर आपको बुखार महसूस हो तो पूरा आराम करें ताकि यह बीमारी दूर हो जाए।
वृश्चिक राशि: रिश्ते को बढ़ाने के लिए शुभ है दिन
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपको बहुत सी मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने साहस को बनाए रखना होगा। आप अक्सर लापरवाह या उत्तेजित हो जाते हैं लेकिन आज आपको समझदारी से काम करना होगा। आज आप अपने पक्के व पुराने दोस्त से किसी ऐसी जगह मिल सकते हैं, जिसके बारे में आपने सोचा ना हो। आज रिश्ते को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। आज विद्यार्थी अगर अपने करियर को लेकर किसी उलझन में हैं तो उन्हें किसी निपुण करियर सलाहकार से बात करनी चाहिए। इस सलाह का पूरा लाभ उठाएं सब कुछ सही होगा। आज फिजूल खर्च का दिन है, जेब ढीली हो जाएगी। पारिवारिक मामलों में भी आज आपके लिए खर्च का दिन है। आप किसी बुरे सपने के कारण दिन भर परेशान रहेंगे। आपको पता है कि नींद और अच्छा खाना आपके लिये आवश्यक हैं। इससे हमें उर्जा मिलती हैं और हम खुश रहते हैं। आपको आराम करने के लिये योग और ध्यान का इस्तेमाल करना चाहिये।
धनु राशि: रिश्तों में आई दूरियां कम होंगी
10 of 13
धनु राशि
अगर किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ आपके रिश्ते में कोई खटास आ गई है तो आप उसे सुधरता हुआ पाएंगे। ये सुधार दोनो तरफ से किए गए प्रयासों का ही फल होगा। दम्पति को एक दूसरे से ठहराव व सन्तुष्टी मिलेगी। इस समय का आनन्द उठाएं। आज आप अपनी नौकरी या कार्यक्षेत्र बदलना चाहेंगे और इसकी तीव्रता को महसूस करेंगे। लेकिन जहां आप कार्यरत हैं वहीं टिके रहना भी भविष्य में आपके लिये लाभकारी हो सकता है। आज आप अपना बजट बढ़ा सकते हैं एवं आपके पास आगामी योजनाओं के लिए कुछ धनराशि उपलब्ध होनी चाहिए। आप अपनी आर्थिक योजनाओं को ठीक रखें और बचत की प्रवृत्ति को भी जारी रखें। आज आपको अन्दरुनी सुन्दरता पर विशेष ध्यान देना होगा। ध्यान रहे आप आत्म-सम्मान को बढ़ावा दें और अपने सकारात्मक विचारों पर ही ध्यान दें। आज आप नेक काम में अपना मन लगाएं ताकि आप खुद पर गर्व महसूस कर सकें। दिन की समाप्ति तक आप आत्म-विश्वास दोबारा पा सकेंगे।
मकर राशि: जमीन-जायदाद खरीदने के लिए शुभ है दिन
11 of 13
मकर राशि
आज अपने लिए बड़े सपने देखने का दिन है। आपको जिंदगी में क्या करना चाहिए। आज ही उन सब चीजों की सूची बनाएं जो आप अपने जीवन में करना चाहते हैं। इस दिशा में किये गए प्रयास बहुत ही लाभदायक रहेंगे। यदि आप किसी साथी की तलाश में हैं या किसी को अपने दिल की बात बताना चाहते हैं तो आज का दिन सबसे उत्तम है। यदि आप अंकों के व्यवसाय में हैं तब आज का दिन कईं सुखद प्रस्ताव लिये हुए है। अवसरों से भरा और उत्पादक अवसरों से भरा दिन है आज का। जमीन जायदाद बेचने के लिए यह एक शुभ दिन है इसीलिए अगर आप कोई जमीन खरीदना या बेचना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए लाभकारी है। आज आपको छोटी-छोटी चोटों से सावधान रह कर रोजमर्रा के काम करने पड़ सकते है। हो सकता ये चोटें आपको परेशान भी कर दें। आज आपको बेहद सतर्क रहकर अपना एक-एक कदम रखना होगा। सीढ़ियों पर चलते समय आपकी सावधानी बरतनी होगी।
कुंभ राशि: दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा दिन
12 of 13
कुंभ राशि
आज का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने के लिए बहुत अच्छा है। अपनी सारी परेशानियों को भूल कर मजा करें। आज आप अपने सभी विचारों को खुल कर व्यक्त कर सकते हैं। अगर आप अकेले हैं तो आज दोस्तों के साथ बाहर निकलने पर कुछ नये व्यक्ति मिलेंगे और आप यह सोचने पर मजबूर होंगे कि मुझे कैसा पार्टनर चाहिए। आज अपने ग्राहकों से मिलने के लिए समय शुभ है, इसलिए आप बाहर जा कर इनसे मिल कर अपने संबंधों में सुधार ला सकते हैं। आज आप जो संबंध बनाएंगे उनसे आने वाले समय में आपको कई तरह से लाभ हो सकता है। आज अपने धन को लेकर थोड़ा सम्भल कर चलें, आने वाले कठिन समय में आपको अपने इस कदम पर खुशी होगी। आज आपको महसूस होगा कि आप व्यायाम करने में खुद को सक्षम महसूस नहीं कर पा रहे हैं। आज आपको वास्तव में ज़िम जाने की आवश्यकता है ताकि आपको अच्छा लगना शुरु हो जाए।
आपको अपने समूह से समर्थन मिल सकता है अगर आप आगे बढ़ कर उनके सामने अपने विचार अभिव्यक्त करें। अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए पूरी तरह से प्रयास करें। आज का दिन आपसी मतभेदों को भुलाकर अपने रिश्तों को कायम रखने का दिन है, आप पाएंगे कि आज हालात समाप्ति के दौर पर हैं। अपनी सही जगह प्राप्त करना आपके लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि आप एक जगह से दूसरी जगह घूमते फिर रहे हैं। आप अब भी सही नौकरी की तलाश में हैं। आज अपने काम के बारे में जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। यदि आप आयात निर्यात के क्षेत्र में हैं, तब आज का दिन काफी अच्छा व लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आज के दिन की आपकी मेहनत, आनेवाले समय के लिये नींव का काम करेगी। आज खुद पर संयम रखें ताकि आपको परेशानी न हो। तनाव से आपको अनिद्रा की परेशानी भी हो सकती है। आज अपनी जुबान पर भी संयम रखें तभी आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।