जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: जल्दबाजी में ना करें कोई गलती
2 of 13
मेष राशि
इस समय शायद आप कुछ मुश्किल काम में लगे हैं । अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। अपने मन के पार्टनर से मिलने का ख्याल आपको आज उलझाए रखेगा। आपका धीरज और दृढ़ता आज या कल आपके लिए अच्छा परिणाम लाएंगे। आप पिछले कुछ समय से किसी नए व्यापार या संपत्ति में निवेश कर रहे थे, आज इसमें आगे बढ़ने के लिए बढ़िया दिन है। आपके सामने किसी अंतरराष्ट्रीय व्यापार में भी निवेश का मौका आएगा, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा दिखेगा। आज आप अपने मन को पढ़ाई या किसी अन्य कार्य में व्यस्त रखेंगे ताकि आप अपना मन अपनी बीमारी से हटा सकें।
विज्ञापन
वृष राशि:विरोधी नीचा दिखाने की करेंगे कोशिश
3 of 13
वृष राशि
आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। आज आप कुछ नए लोगों से मिलेंगे काम में भी आप खुद को ज्यादा अच्छी तरह से स्थापित कर पाएंगे। पिछले दिनों से जिन सामाजिक या पारिवारिक समस्याओं से आप परेशान रहे हैं, वे आज दूर हो जाएंगी। इस मौके का फायदा उठाएं और अपने परिवार को यह अहसास दिलाएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं। आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, इसलिए ध्यान रखें कि वो आपको नुकसान ना पहुंचाने पाएं। आज भविष्य के लिए अपनी आर्थिक योजना बनाएं। आप अपनी योजना और लक्ष्य को तय कीजिए उसके हिसाब से योजना बनाएं। बहुत दिनों से स्वास्थ्य खराब होने के कारण, आज आप अच्छा महसूस करेंगे। कम तनाव होने से ब्लड प्रैशर भी कम रहेगा। इससे आपकी सेहत को फायदा होगा।
मिथुन राशि: ऑफिस की परेशानियों को समझदारी से सुलझाएं
4 of 13
मिथुन राशि
आज उन विद्यार्थियों का मन मौज-मस्ती करने को करेगा, जो अब तक कड़ी मेहनत कर रहे थे। काम के हिसाब से ये उतना अच्छा दिन नहीं रहेगा। आज कार्यस्थल में होने वाली परेशानियों को आपको पूरी कुशलता से हल करना चाहिए। आप समस्याओं को बढ़ने से तो नहीं रोक सकते, लेकिन ये तो आपके हाथ में ही है कि वो किस दिशा में बढ़ें। समझदारी से आप इन परेशानियों को आसानी से हल कर सकेंगे। अपनी पूंजी के प्रति और किसी भी निवेश के प्रति सावधान रहें। इस समय बड़े आर्थिक पूंजी निवेश बहुत लाभदायक नहीं हो सकेंगे। योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने से आज आपको मानसिक शान्ति मिलेगी।
विज्ञापन
कर्क राशि: अधिक खर्चे के कारण होगी परेशानी
5 of 13
कर्क राशि
आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी। आज अपने रोमांटिक जीवन में कठिनाइयों को उत्पन्न ना होने दें। आपके व आपके साथी या आपके माता पिता के बीच मनमुटाव हो सकता है। गलतफहमी छोटी सी बात से शुरू होकर घर का चैन खराब कर सकती है। फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज किसी भी मौके से ना चूकें। व्यावसायियों को अपने कार्यक्षेत्र या मित्रों की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आज आपको अधिक खर्च के कारण सामने आने वाली स्थिति का सामना करना होगा। आप तनाव और बुखार के बाद पूरे दिन सिरदर्द महसूस करेंगे।
विज्ञापन
सिंह राशि: आमदनी के लिए मेहनत के साथ बनाएं योजना
6 of 13
सिंह राशि
आज आपके परिवार के किसी सदस्य को नई पहचान मिल सकती है। इसके लिए शायद उनको खूब प्रशंसा मिले। आज आप के लिए रोमांस अच्छा नहीं है। इसलिए आपको कुछ सुधार की कोशिश करने की जरूरत है। किसी सरकारी प्रबंधकीय पद को प्राप्त करने की इस समय प्रबल संभावना है। अच्छी और आरामदेह जिन्दगी की आपकी चाहत आपको वह ऊर्जा देगी कि आप पल-पल बदलते समय के साथ कदम मिलाकर चल सकें। किसी भी तरह की आर्थिक चुनौती से निपटने के लिए आप में योग्यता है। अपनी अच्छी आमदनी के लिए आपको मेहनत के साथ-साथ एक सही योजना बनाकर भी चलना होगा। आज भी मानसिक तनाव रहेगा। आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन
कन्या राशि: भाग्यशाली रहेगा आज का दिन
7 of 13
कन्या राशि
आज आपका कोई अपना आपको अचंभित कर सकता है। मुद्दा आपसे संबंधित हो भी सकता है और नहीं भी, लेकिन हर हाल में आपको शांत ही रहना चाहिए। आपके पसंदीदा
कामों से आज आपका साथी भी भरपूर आनन्द प्राप्त करेगा, साथ- साथ काम करने से आपसी रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे। अपने ग्रुप में पहचान मिलने व करियर में वृद्धी के कारण आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है, क्योंकि आपको कोई अचल सम्पत्ति मिलने वाली है। आप यह सुनिश्चित कर लें कि आप अपने धन का समुचित उपयोग करते हैं, क्योंकि इन दिनों आपकी वित्तीय स्थिति विकास की राह पर है।
तुला राशि: अचानक धन लाभ होने की संभावना
8 of 13
तुला राशि
आज का दिन अपने परिवार व मित्रों के साथ बिताने के लिए बहुत ही अच्छा है। आज आप शायद उन नजदीकी रिश्तेदारों के साथ समय बिताएं। जिनसे आप बहुत समय से नहीं मिल सकें हैं। बचे हुए काम को जल्दी से पूरा करने के लिए आपको शायद अपने अधीनस्थों को प्रेरित करना पड़े। यदि आप गाड़ियों के उत्पादन या लेन देन के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आपको अचानक धन लाभ होने की संभावना है। आज आप सेहत से सम्बन्धित तरह-तरह की थैरेपी की खोज करेंगे और नए रास्ते खोजेंगे। जिससे आप अपनी पुरानी बीमारी का इलाज कर सकें।
वृश्चिक राशि: सभी परेशानियां खत्म हो जाएगी
9 of 13
वृश्चिक राशि
अपने कौशल व हिम्मत से आप अपने रास्ते में आने वाली सभी परेशानियों को हल कर लेंगे। आपकी इन खूबियों का जादुई असर होगा व सारी परेशानियां खुद ही खत्म हो जाएंगी। अपना उत्साह बनाए रखें क्योंकि इसी से आपकी सारी परेशानियां खत्म हो सकेंगी। यदि आप फैशन के जगत से ताल्लुक रखते हैं तब आज का दिन विशेष फलदायी है। आज का दिन जनसंपर्क में बीतेगा। संभावना है कि किसी विदेशी से आपकी साझेदारी हो जाएं या किसी विदेशी संस्था में आप निवेश करें। हालांकि यह फायदेमंद दिख रहा होगा, पर समझदारी इसी में है कि अभी थोड़ा इंतजार कर लें। कोई छोटा सा तनाव भी आपको परेशान कर सकता है। उसे रोकने का तुरन्त प्रयास करें, क्योंकि अगर यह परेशानी बढ़ेगी तो आपको ज्यादा कष्ट हो सकता है। आपकी नाकारात्मक सोच भी आपके अच्छे स्वास्थ्य प्राप्ति के मार्ग की बाधा बन सकती है।
धनु राशि: प्रबंधन के सामने रखें अपनी बात
10 of 13
धनु राशि
आज आपका आत्म विश्वास ऊंचाई के शिखर पर रहेगा। हर क्षेत्र में आपकी उत्पादन क्षमता अच्छी रही है, जिसके लिए आपको बहुत प्रशंसा भी मिली है। इस सकारात्मक ऊर्जा और उत्पादन क्षमता का प्रयोग आपको किसी अटकी हुई समस्या को सुलझाने में करना चाहिए। छात्रों को अपना ध्यान पढ़ाई में लगाने में कठिनाई होगी, क्योंकि कोई उन्हे प्यार भरे संदेश भेज रहा है। आप ऐसे व्यक्तित्व के हैं, जिनकी बातों को इन दिनों प्रबन्धन द्वारा विचारणीय माना जाने लगा है। यही वो समय है, जब आपको अपने मन की बातों को प्रबन्धन के सामने रख देना चाहिए। पैसे कमाने के लिए बहुत बढ़िया मौका सामने है और आप इसका फायदा भी उठाएंगे। अगर आप किसी व्यापार से जुड़े हैं तो कोई नया काम हाथ लगेगा।
मकर राशि: मिलेगा मान सम्मान
11 of 13
मकर राशि
आज आध्यात्म की ओर आपका रुझान पहले से अधिक रहेगा। आप धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यताओं के बारे में सोच विचार करेंगे। आज आप खुले दिल से अपने पार्टनर से मन की बात कह सकेंगे। खुलापन और ईमानदारी रिश्ते की जान होती है। आज आपको बहुत मान सम्मान और प्रशंसा मिलेगी। घर और जमीन संबंधी निवेश आपके लिए आय के स्रोत बन सकेंगे। अगर आप इस वक्त कोई भी जमीन खरीदते या बेचते हैं तो आपकी पूंजी बढ़ेगी। अपनी अच्छी सेहत के लिए व्यायाम करें। अगर आपने हाल में व्यायाम छोड़ा है तो आज आप पहले जैसे हो सकते हैं।
कुंभ राशि: सहकर्मी काम का बोझ कम करने में करेंगे आपकी मदद
12 of 13
कुंभ राशि
आज आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी। ये समय आपके और आपके परिवार वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। रोमांस की नजर से आज आप अकेला अनुभव कर सकते हैं। यदि आप लंबे समय से काम के बोझ तले दबे हुए हैं तो आज के दिन आपके सहकर्मी इसमें से आपको बाहर निकलने में मदद कर सकते है। आज आप लम्बी अवधि के लिए किसी सौदे पर निवेश कर सकते हैं। आपको यह अवसर जल्दी से ग्रहण कर लेना चाहिए। आज आपको अपने परिवार वालों की सेहत के प्रति सावधानी बरतनी होगी। चिन्ता की कोई बात नहीं है, बस इतना ध्यान रहे कि आप उन्हें सालाना जांच के लिए लेकर जाएं।
आज आपकी जिंदगी में थोड़ी हलचल सी मची रहेगी। ऐसा लगता है जैसे आपके आस-पास की परिस्थितियां बिगड़ रही हैं। वो आपके कार्य स्थल पर कुछ अनचाहे बदलाव भी हो सकते हैं। बैंकिंग के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। अतिरिक्त दायित्व और पदभार के कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में तगड़ा झटका लगने का भय है। इससे बचने की कोशिश करें। अच्छा तो यह रहेगा कि इस तात्कालिक झटके से अपने व्यवसाय को बचाने का प्रयास करें। एक लक्ष्य बनाकर उसे पाने का प्रयत्न करें। आज आपको गले की परेशानी हो सकती है। अगर आपको ऐसा लगे तो आर्युवेदिक चाय लें और आराम करें।