फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेष राशि वालों को इस सप्ताह होगा अपनी गलतियों का अहसास, जानें अपना प्रेम राशिफल

Fri, 28 Apr 2017 03:24 PM IST
चन्द्रप्रभ्ाा/ज्योतिषशास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
अप्रैल माह का यह आखिरी सप्ताह कैसा रहेगा आपके प्रेमी जीवन के लिए, मिलेगा कोई साथी या अभी भी करना होगा इंतजार, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल।
विज्ञापन

मेष राशिः प्रेम संबंधों को संभालने की कोशिश करें

2 of 13
मेष राश‌ि
भूतकाल के किए गए कुछ काम भी वजह से सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं होगी। जिसके कारण आप तनाव में रह सकते हैं। प्रेम संबंधों की डोर भी भटकती सी नजर आएगी, लेकिन यदि आपको अपनी गलती का अहसास होता है तब स्थिति को संभाला जा सकता है और आप बाकी का सप्ताह अपने पक्ष में कर सकते हैं। प्रेमी जीवन में बहार ला सकते हैं। कोई अजनबी आपके करीब आने का प्रयास कर सकता है, लेकिन आपको ऐसी परिस्थितियों के चंगुल से खुद को बचाना आना चाहिए। किसी जाल में फंसने से अच्छा सावधानी बरतना है। सप्ताह का आरंभ आपके लिए प्रतिकूल कहा जा सकता है।
विज्ञापन

वृष राशिः आपके व्यवहार से नाराज होगा साथी

3 of 13
वृष राश‌ि
सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है। आप अपनी ही बनाई परेशानियों में ज्यादा ही उलझे रहेगें और प्रेमी से दो मीठे बोल बोलने का समय भी नहीं मिल पाएगा। आपके रुखेपन से प्रेमी की नाराजगी साफ झलकती दिखाई दे सकती है। वैसे भी परिस्थितियां इतनी भी बुरी नहीं होगी जितना सप्ताहांत में आपको प्रेमी की ओर से सरप्राईज मिल सकता है और वह आपको एक ब्लाइंड डेट पर ले जा सकता है। इससे आप सप्ताह की सभी बुरी यादों को भुलाकर ताजगी का अनुभव करेगें।

मिथुन राशिः प्रेम संबंधों में दिखेंगे उतार चढ़ाव

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
इस सप्ताह को आपके प्रेम संबंधों के नजरिए से अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपको कई तरह के उतार -चढ़ाव इस सप्ताह में देखने को मिल सकते हैं। आप दोनों की विचारधाराओं के टकराव से सप्ताह का आरंभ देखा जा सकता है। यदि दोनों ही अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे तो पूरा सप्ताह बर्बाद होने में देर नहीं लगेगी। यदि आपके प्रेम संबंध अभी रुके से लगते हैं तो आप उन्हें चालू करें, आप गुणों की खान हैं और आप जानते हैं कि प्रेमी जीवन को कैसे हैंडिल किया जाता है।
विज्ञापन

कर्क राशिः किसी भी भावनाओं के साथ ना खेलें

5 of 13
कर्क राशि
सप्ताह का पहला और दूसरा भाग तो आपके पक्ष में कहा जा सकता है लेकिन अंतिम भाग को आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आप अपने व्यवहार में भी कठोरता ला सकते हैं इसलिए भी आपका प्रेमी जीवन पेचीदा हो सकता है। आप कामकाजी है या विद्यार्थी हैं। कुछ भी हैं लेकिन आप दोनों जगह पर तालमेल बनाकर चलें। यदि आपको लगता है कि प्रेम संबंधों में आप समय बर्बाद कर रहे हैं तब आपको अभी इसी क्षण इन्हें खत्‍म कर देना चाहिए, ताकि आपका प्रेमी भ्रम में ना जीता रहे। आप प्रेमी जीवन को एक तरफा कर दें और किसी की भावनाओं से ना खेलें। अपनी भावनाओं को सदा ऊपर रखना आपकी बहुत बड़ी कमी है। ऐसे में प्रेम संबंध ज्यादा समय तक चलने वाले नहीं होते हैं।
विज्ञापन

सिंह राशिः रोमांच से भरा होगा सप्ताह

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आपके लिए सप्ताह का आरंभ रोमांचकारी और रोमांस से भरा कहा जा सकता है। आप प्रेमी के साथ से सुखद अनुभूति करेगें और मन ही नहीं चाहेगा कि कभी अलग भी हुआ जाए। प्रेमी की ओर से आपको उपहार स्वरुप कोई वस्तु भी मिल सकती है। आपको वस्तु का आंकलन उसके मूल्य से करने की गलती नहीं करनी चाहिए। आप उसमें छिपा प्रेमी का प्यार और भावनाएं महसूस करने का प्रयास करें। आप दोनों के मध्य मनमुटाव की भी स्थिति पैदा हो सकती है इसलिए आप जो भी बोलें अथवा कोई भी प्रतिक्रिया जाहिर करें तो उस पर पहले सोच विचार कर लें। सप्ताह का पहला और दूसरा भाग तो आपके लिए अनुकूल और रोमांटिक कहा जा सकता है, लेकिन बाद के भाग को बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा।
विज्ञापन

कन्या राशिः छोटी सी ट्रिप से होगी सप्ताह की शुरुआत

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
सप्ताह की शुरुआत ब्लाईंड डेट से कर सकते हैं। इससे आपकी बोरिंग प्रेमी जीवन में एक नई जान आएगी। डेट पर को खास बनाने के ‌लिए स्पेशल गिफ्ट का इंतजाम कर सकते हैं और प्रेमी की पसंद - नापसंद को ध्यान में रखकर कुछ खास किया जा सकता है, लेकिन कुछ ऐसा ना करें जिससे सप्ताहांत में आपका मूड खराब हो जाए। सप्ताह का आरंभ आपके छोटे से ट्रिप से हो सकता है। उसके बाद आप थोड़ा व्यस्त दिखाई देगें, लेकिन सप्ताह के तीसरे भाग में फिर से आपका प्रेम परवान चढ़ सकता है।

तुला राशिः प्रेमियों के लिए अनुकूल रहेगा

8 of 13
तुला राश‌ि
आप दोनों परस्पर एक - दूसरे को बहुत प्यार दे सकते हैं और जीवन भर साथ निभाने के वादे भी आप कर सकते हैं।  जो लोग अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं वह कर सकते है, बल्कि सप्ताह के आरंभ में ही उन्हें यह काम कर लेना चाहिए। इस सप्ताह आपका ज्यादातर समय प्रेमी से बाते करने में ही बीतेगा, क्योंकि बहुत दिनों के बाद आप खुद को इतना खुश अनुभव करेंगे। प्रेमी जीवन के लिहाज से यह सारा सप्ताह ही आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है, लेकिन बीच में आप प्रेमी से कुछ ज्यादा ही अपेक्षाएं करेगें। जरुरी नहीं है कि आपकी सभी अपेक्षाओं पर प्रेमी खरा ही उतरे। उसका अपना निजी जीवन भी है और कुछ सामाजिक बंधन भी हैं जिन्हें निभाना जरुरी है।

वृश्चिक राशिः प्रेमी जीवन में मुश्किलें आने की संभावना

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आप खुद को एक प्रेम संबंध में फंसा हुआ महसूस कर सकते है। यदि आप अभी तक अकेले हैं। तब इन्हें आगे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन यदि आप पहले से ही प्रेम संबंधों में लिप्त हैं तब आप फ्लर्ट करने का प्रयास ना ही करें। आरंभ में तो सब नया नया अच्छा ही लगेगा, लेकिन ज्यादा आगे बढ़ गए तो लौटना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा। सप्ताह के आरंभ में आपके प्रेमी जीवन में तूफान देखा जा सकता है और आप उसमें से निकलने का रास्ता भी ठीक से ढूंढ नहीं पाएंगे।

धनु राशिः आपके और साथी के बीच के हो सकता है तनाव

10 of 13
धनु राश‌ि
सप्ताह के आरंभ में आप और आपके साथी के बीच थोड़ा तनाव देखा जा सकता है।  इसका कारण यह भी हो सकता है कि जितना समय आप अपने प्यार के लिए निकालना चाहते हैं, उतना निकाल नहीं पा रहे हैं। सप्ताह का आरंभ रोमांटिक नहीं कहा जा सकता है और आप चाहकर भी प्रेमी से नहीं मिल पाएंगे। इस बात का आपको भी अफसोस रहेगा, लेकिन दिल की बात प्रेमी तक नहीं पहुंच पाएगी और आपकी मजबूरी को अनदेखा भी किया जा सकता है। समय के साथ आपके संबंध स्वत: ही आगे बढ़ना आरंभ हो जाएंगे, ज्यादा समय तक आपका प्यार आपसे दूर नहीं रह पाएगा।   

मकर राशिः अपने रिश्ते पर खुलकर बात करें

11 of 13
मकर राश‌ि
यदि आप दोनों अपने रिश्ते से ऊब रहे हैं और मजबूरन इस रिश्ते को निभा रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप दोनों को इस पर बात करनी चाहिए। खुद को धोखे में रखने से अच्छा है कि आप दोनों अपने रिश्तों को सुधारने का प्रयास करें। कुछ रचनात्मकता अपने प्रेम संबंधों में लाएं। सप्ताह का आरंभिक भाग आपके लिए बहुत अच्छा कहा जा सकता है और इसी अनुकूलता का आपको भी लाभ उठाना चाहिए।

कुंभ राशिः एक दूसरे को और अधिक जानने का प्रयास करें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
ये पूरा सप्ताह आपके प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल ही कहा जाएगा। आप दोनों एक अच्छा रोमांटिक समय साथ बिता सकते हैं। सप्ताह के आरंभ में आप छोटी-मोटी यात्रा पर प्रेमी के साथ जा सकते हैं। साथ रहने का कोई भी मौका आप दोनों गंवाना नहीं चाहेगें और जैसे ही समय मिलता है आप फिल्म भी देख सकते हैं। आप दोनों एक - दूसरे को पहले से भी अधिक जानने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन फिर भी आप अपनी घरेलु परेशानियों को शेयर करने से बचें।
विज्ञापन

मीन राशिः रिश्ते से अलग होने में ही समझदारी

13 of 13
मीन राश‌ि
वैसे तो पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन आपके बदलते रहते मूड के कारण आप खुद इस अनुकूल समय को खराब कर सकते हैं। आपको लगता है कि प्रेमी को तो आप मना ही लेते हैं, लेकिन बार-बार ऎसा होते रहने से आपका प्रेमी भी ऊब सकता है और प्रेम संबंधों को लेकर उसे अरुचि भी हो सकती है। आप उसकी भावनाओं को भी समझें और बार-बार सॉरी बोलने से संबंधों में जान नहीं बच पाएगी। यदि आप हर बार अंतिम क्षण में अपनी डेट को कैंसिल करते रहेगें तो शायद समय आ गया है कि आप दोनों अलग हो जाएं ताकि आपका प्रेमी खुद को इस बोझिल रिश्ते से आजाद महसूस करें।

chanderprabha.com 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें