फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक मामलों में सिंह राशि वालों के लिए बेहतर रहेगा दिन, पढ़ें पूरा राशिफल

Tue, 28 Mar 2017 08:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

मेष राश‌ि: नई योजना की शुरुआत के लिए अच्छा दिन

2 of 13
मेष राश‌ि
अपने दोस्तों, परिजनों या फिर किसी सहकर्मी से लड़ाई हो सकती हैं। इसीलिए सावधान रहें। बातों को ज्यादा गंभीरता से ना लें, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि अगर कोई आपके अच्छे व्यवहार का फायदा उठाए तो आप उसे करने दें। आज आप अपने साथी की इच्छाएं जानने में सफल होंगे। प्यार को आपके संबंध का आधार बनाए रखने का आपका प्रयास रंग लाएगा, लेकिन इसे बनाए रखने के लिए आप दोनों की ओर से प्रयास जरूरी है। आज के दिन अपनी आजीविका को लेकर कोई नई योजना की शुरुआत करें। यदि आप अपना व्यापार बढ़ाना चाह रहे हैं तो आज का दिन शुभकारी है। प्रचार, धंधा बढ़ाने का सबसे बढ़िया तरीका हैं। आज आपके सीने में कफ या किसी संक्रमण की शिकायत हो सकती हैं। आज आपको ज्यादा सर्दी और ज्यादा गर्मी से दूर रहना हैं। धुम्रपान से दूर रहें, क्योंकि इसे करने से आप बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए ध्यान रहे की आप आराम करें ताकि बीमारी जल्द ही चली जाए।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: नई तकनीक को सीखें

3 of 13
वृष राश‌ि
आज के दिन आराम करें और दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करें।  आप अतिरिक्त खुशी में मग्न होकर अपने साथी के लिए कुछ कर गुजरने की स्थिति में है। इन दिनों आप दोनों ही रोमांटिक मूड में हैं। आज के दिन अपने साथी को कोई उपहार दे सकते हैं। आज आपको महसूस होगा कि आपकी इंडस्ट्री आपकी सोच से भी तेजी से बदल रही है। आपको बदलते समय के साथ चलने के लिए नए तकनीकी ज्ञान को प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। आज आप किसी नेक काम के लिए दान की सोचेंगे। इन दिनों आर्थिक आवग भी खूब दिख रही है, लेकिन उन्हें संभालकर रखिए। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा होगा। परन्तु खाने और व्यायाम पर ध्यान दें। इससे आपको फायदा मिलेगा। अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो यह उचित समय है इस पर ध्यान देने का। आपको इसका असर एक रात में तो नहीं, परन्तु आने वाले समय में मिलेगा।

म‌िथुन राश‌ि: संपंत्ति खरीदने का निर्णय जल्द ही लें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
उच्च अधिकारी आज आपकी सहायता करने के लिए तैयार रहेंगे। इसका मतलब ये हो सकता है कि वो आपको सही दिशा दिखाते हुए आपकी जरूरत के अनुसार मदद करेंगे। अपने सारे कागजात संभाल कर रखें और जितनी जल्दी हो सके अपना काम करा लें। आप या फिर आपका साथी रिश्ते को गहरा बनाना चाहता है। अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर करें और सुनें भी। आप दोनों के रिश्ते में नई ऊंचाई आ सकती है। कोई आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकता है। अपने धैर्य़ और आत्मिक शक्ति के उपयोग से इस दबाव से बाहर निकलने की कोशिश करें। यदि आप पूंजी निवेश के लिए अपने इलाके में अचल सम्पत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज ही उसका निर्णय कर लें। जमीन जायदाद पर किया गया खर्च आगे चल कर बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। आज अच्छी आदतें और नियम में रहना आपके लिए लाभकारी होगा। अगर आप खुद को अच्छे खान-पान और रोजाना व्यायाम जैसी गतिविधियों में व्यस्त रखेंगे तो आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
विज्ञापन

कर्क राशि: नकारात्मक विचारों को भूल जाएं

5 of 13
कर्क राशि
आज आप अपने परिजनों की जिंदगी को प्यार से भर दें। आज का दिन परिवार के साथ बिताने का है। हाल में हुई गलतफहमी व विवाद के कारण आज आप थोड़े निराश रहेंगे। निराशा भरे विचारों को भूल जाएं और अपना मन शांत रखें। आप अपने विचारों को सा​थी के सामने रखें। कुछ समय ये आपको महसूस हो रहा है कि अपनी परियोजनाओं को सही समय पर पूरा कर पाना कठिन हो रहा है। इसका कारण आपके आस पास विवाद करने वाले लोगों का जमघट होना हैं। आपको अपने कार्य की सफलता के लिए निरन्तर प्रयास करते रहने की आवश्यकता है, जिससे आप निश्चित रूप से धीरे धीरे अपने लक्ष्य की और बढ़ स​के। अपनी बीमारी को दूर करने के लिए आप तरह-तरह के नुस्खे अपनाएंगे। ऐलोपैथिक दवाईयां आपको सन्तुष्ट नहीं कर पाएगी। इसलिए हो सकता है आप आयुर्वेदिक इलाज कराएं। आप वही इलाज कराएं, जिस पर आपको भरोसा हो।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आर्थिक स्थिति सही होगी

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
रोमांस की नजर से आज आप अकेला अनुभव कर सकते हैं। अगर आप अकेले हैं तो आपको लगेगा कि मुझे कभी मेरे सपनों का पार्टनर मिल ही नहीं सकता। या फिर आपको लगेगा कि उसके पास मेरे लिए समय ही नहीं है। सरकारी महकमे से संबंधित कामों के लिए समय शुभ है। आप अपने सभी काम बिना परेशानी के आसानी से पूरे कर लेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, आज का दिन उनके लिए भी शुभ ही रहेगा। व्यवसाय के विकल्प पर तुरंत और सकारात्मक ढंग से सोचें। इसका आपको बड़ा फायदा मिलेगा। आप इस विकल्प को अपनी मेहनत से हकीकत में बदल दीजिए। थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव के साथ आपकी आर्थिक स्थिति लगातार ठीक होती जाएगी। आज आपको त्वचा से सम्बन्धित बीमारी हो सकती है। खासकर अगर आपकी त्वचा तैलीय है। धूप से दूर रहने की कोशिश करें। त्वचा साफ रखें और ज्यादा पानी पीएं।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: व्यावसायिक सीमा को बढ़ाएं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
अगर आपको काम के सिलसिले में या निजी काम के लिए किसी यात्रा पर जाना था तो किसी कारण आपकी इस योजना में बाधा आ सकती है। विवादों और तकरारों से बचते हुए अपने प्यार को बरकरार रखने का प्रयास करें। बोलने से पहले यदि भली प्रकार सोच लेंगे तो आप अपने साथी के मिजाज को बिगड़ने से बचा सकते हैं। अपनी व्यावसायिक सीमा को बढ़ाने के लिए ये दिन बहुत अच्छा है। समय निकाल कर अपनी ताकत और कमजोरी को पहचानने की कोशिश करें और फिर उन्हें सुधारने की कोशिश करें। नए व्यवसाय की योजना को हकीकत में बदलने का समय आ गया है। आज आप ऐलर्जी से परेशान रहेंगे। नाक के रुकने और आंखों से पानी निकलने जैसी ऐलर्जी आपको दुविधा में डाल सकती है। आप लापरवाही ना बरतें और इसका जल्द इलाज कराएं। ध्यान रहे कि यह बीमारी आपको परेशानी में डाल सकती है इसलिए जल्दी इलाज कराएं।

तुला राश‌ि: सफलता मिलने के संकेत

8 of 13
तुला राश‌ि
आपके आस पास की परिस्थितियां बिगड़ने के कारण आज आपकी जिंदगी में थोड़ी हलचल सी मची रहेगी। परेशान ना हो सब कुछ ठीक हो जाएगा। आप बस अपने गुस्से को काबू में रखें। आज आप इंटरनेट आदि किसी खास जरिए से किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। पूरी संभावना है कि वह विदेश में रहता हो। आज आप अपनी मेहनत व साथियों की मदद से सफलता प्राप्त कर सकेंगे। अपने समूह में सभी को उत्साहित करके एक साथ काम करें। हाल में दिखावा और ठाट-बाट पर खर्च करने के कारण आज आपको नकदी की कमी खलेगी।इसके चलते आज कोई कर्ज ले सकते हैं। आज आप पीछे रहें, दोस्तों को ही खर्च करने दें। जो आपके आस-पास रहते हैं भले ही वह परिवार में हों या परिवार से बाहर, आपको उनकी सेहत का ख्याल रखना होगा। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आर्थिक फायदा होने की उम्मीद

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपकी रोज की दिनचर्या बदल जाएगी। ये शायद आपके घर में शादी के समारोह की वजह से हो। यदि आपका संबंध अभी कुछ समय पूर्व ही बना है तो आज आप उसमें एक मोड़ का अनुभव करेंगे। आपस में वायदे होंगे, जो कि आपके रिश्तों को एक नई मजबूत नींव प्रदान करेंगेे। आज का दिन आपको बहुत अच्छे से बिताना है, क्योंकि पदोन्नति यदि लंबे समय से नहीं हुई है तो ये उसका अंतिम चरण हो सकता है। अपने अधिकारियों को किसी प्रकार का नकारात्मक कारण ना दें। यदि आपका विदेशी ग्राहकों से लेने देन है तो आज आपको आर्थिक फायदा होगा। नए ग्राहक भी बनेंगे और बड़ा आर्डर भी देंगे, इसलिए इस मौके का फायदा उठाएं। आपको लगेगा कि आपने इसके लिए बड़े परिश्रम भी किए हैं। आज आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। आज कोई दुर्घटना हो सकती है जिसकी वजह से चोट लगने के संकेत हैं। बस आपको ख्याल रखना होगा कि आप ऐसा कोई काम ना करें, जिससे आप परेशानी में पड़ जाएं। कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी और आज आप अच्छा महसूस करेंगे।

धनु राश‌ि: व्यवसा​यिक यात्राा लाभदायक होगी

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप सभी परेशानियों और चिंताओं को पीछे छोड़ कर अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहेंगे। आपके प्रेम प्रसंग में आज नई उत्सुकता व हैरानी घुल जाएंगी। इसलिए बदलाव के लिए तैयार रहें। एक दूसरे का साथ प्रेम के भावों को एक दूसरे के साथ बांटने में मदद करेगा व आपके संबंध में नई जान आएगी। नई योजना में आपको अपनी सच्ची भावनाओं व रचनात्मकता को अभिव्यक्त करना चाहिए। अनुभवी लोगों की सलाह लेने से आपको लाभ ही होगा। अगर आप अपने काम को पूरा कर सके तो आज आप पाएंगे कि भविष्य में आपके कैरियर में तेजी से सुधार आएगा। आज का दिन उन लोगों के लिए काफी अच्छा है जिनका अपना खुद का व्यवसाय है। व्यवसाय के लिए यात्रा आपके लिए काफी लाभदायक हो सकती हैं। अपने नए प्रोजेक्ट में अपने नए-नए तरीकों का इस्तेमाल करें। आज आपको गले की परेशानी हो सकती है। अगर आपको ऐसा लगे तो आर्युवेदिक चाय लें और आराम करें। बीमारी छोटी ही है जो आपकी सूझ-बूझ से ही ठीक हो जाएगी।

मकर राश‌ि: विदेशी संस्था में निवेश करने के लिए करें इंतजार

11 of 13
मकर राश‌ि
आप कुछ दिनों से समझ नहीं पा रहे कि आपको क्या करना हैं, लेकिन आपकी सोच में स्पष्टता आ ही जाएगी। इस अवसर का फायदा उठाते हुए आज आप अपने सभी रुके हुए काम कर लें। जल्दी से उन सभी विचारों को एक कागज पर लिख लें जो आपके दिमाग में आ रहे हैं। अगर आप अकेले हैं तो आपको आज अनेक प्रस्ताव मिल सकते हैं। वह व्यक्ति भी आज आपको प्रस्ताव भेज सकता है, जिससे आप आकर्षित रहे हैं। निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें। संभावना है कि किसी विदेशी से आपकी साझेदारी हो जाए या किसी विदेशी संस्था में आप निवेश करें। हालांकि यह फायदेमंद दिख रहा होगा, पर समझदारी इसी में है कि अभी थोड़ा इंतजार कर लें। आप सुबह उठेंगे तो आपको सिरदर्द, दांतदर्द जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिन खत्म होने तक आप आराम महसूस करेंगे। आप इस के बारे में बिल्कुल चिंता न करें, क्योंकि ये न ठहरने वाली बीमारी हैं।

कुंभ राश‌ि: सोच समझकर लें कर्जा

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप अपने मूड में बदलाव महसूस करेंगे और इसी कारण काम में भी आपका मन नहीं लग पाएगा। अपने चिड़चिड़े व्यवहार पर नियंत्रण रखें। आज अपने मन की भावनाओं को अपने साथी के समक्ष स्पष्ट रूप से रख दें। यदि आपको डर है कि प्रतिकार कैसा होगा तो लिख कर अपनी भावनाओं को प्रकट करें। यदि आप योजना बनाकर चलेंगे तो अनापेक्षित क्षेत्रों में भी सफलता संभव है, लेकिन नपे-तुले जोखिम लेना ही समझदारी होगा। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से अपेक्षा कर सकते हैं और आपके मित्र भी आपको ॠण के लिए पूछ सकते हैं। इसके लिए आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें कि आप ॠण किस व्यक्ति से ले रहे हैं क्योंकि ॠण चुकता करने में काफी समय लग सकता है। आज आप शाकाहारी भोजन का रुख कर सकते हैं। आज आप महसूस करेंगे कि पौष्टिक और हल्का खाना खाने से आपकी जिन्दगी में बदलाव आ रहा है। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आपके जीवन में मदद करेगी बढ़ी आय

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपको उच्च अधिकारियों की वजह से शायद कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ें। ये समय सोच-समझ कर कदम उठाने का है। आपके आस-पास का वातावरण कुछ खास अच्छा नहीं है, इसलिए जरा सावधानी से काम लें, वरना किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। आज आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात की संभावना हैं, जिसके साथ आप पूरी जिन्दगी बिता सकते हैं। आज विद्यार्थी अपने आप को भविष्य के प्रति भ्रम की स्थिति में पाएंगे। इंजीनियरिंग के विद्यार्थी किसी कोचिंग क्लास का सहारा लेकर अपनी पढ़ाई करेंगे। आपकी बढ़ी हुई आय, सही जीवन जीने में मदद करेगी। भले ही आपको सही वित्तीय सफलता थोड़े दिनों के बाद मिलने वाली है, लेकिन आप आज ही विलासिता पर खर्च करने के लिए तैयार हैं। आज आप गहरे पानी के करीब ना जाएं। आज पानी से दुर्घटना होने के संकेत हैं। आपकी सही तैराकी ही आपको नुकसान या चोट पहुंचने से बचा सकती हैं। इसलिए आपके लिए बहतर होगा कि कोई दुर्घटना होने से पहले ही आप खुद को बचा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें