फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार का दिन आर्थिक मामलों में इन राशि वालों के लिए बढिया है

Wed, 28 Sep 2016 09:52 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
चन्द्रमा आज स‌िंह राश‌ि में है और गुरु हस्त नक्षत्र के पहले चरण में ऐसे में बुधवार का यह द‌िन आपके ल‌िए धन, पर‌िवार, प्यार और कैर‌ियर के मामले में कैसा रहेगा बता रहे हैं स‌ितारे।
विज्ञापन

मेष राश‌िः आज आपको व्यवसायिक सफलता मिल सकती है

2 of 13
मेष्‍ा राश‌ि
आज आपको अपने दोस्तों से इज्जत मिलने से बहुत खुशी होगी। लेकिन सावधान रहें क्योंकि आपके कुछ दोस्त आपसे ईर्ष्या भी कर सकते हैं। आप उनके इस बर्ताव के लिए जिम्मेदार नहीं हैं और आप ये भी नहीं चाहेंगे कि उनकी ईर्ष्या आपको प्रभावित करे इसलिए आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए।
आज आपको अपने पार्टनर की तरफ से बड़ा ज्यादा प्यार और गर्मजोशी मिलेगी। अपनी भावनाएं उसके साथ खुलकर बांटें, आपको भी जवाब में वही मिलेंगी। अकेले लोग किसी नए रिश्ते को बनाने की कोशिशों पर ध्यान दें। कोई ना कोई आप पर फिदा है।
आज आपको व्यवसायिक सफलता मिल सकती है। विदेशी संबंधों से लाभ संभावित है। अगर अपने काम से संबंधित विदेश में आप किन्हीं लोगों को जानते हों तो देखें कि उन लोगों के द्वारा आपको कौन से व्यवसायिक अवसर मिल सकते हैं। अगर आपको कोई अवसर मिले तो उसके बारे में सोच -विचार जरूर करें, यह आपके लिये लाभकारी हो सकता है।
आज के गलाकाट आर्थिक प्रतिस्पर्धा के समय में आपको सलाहकारों से सतर्क रहना होगा। यदि आपने आज किसी से सलाह ली तो आपको बाद में एहसास होगा कि उसने आपको गुमराह किया है। उनसे सावधानी बरतें।
विज्ञापन

वृष राश‌िः अध‌िकार‌ियों के साथ व‌िवाद से बचें

3 of 13
वृष्‍ा राश‌ि
कोशिश करें कि आज आप अपने उच्चाधिकारियों व सहकर्मियों से किसी बहस में ना पड़ें। कई बार शांत रहने में ही इंसान की भलाई होती है इसलिए आज आप जो भी करें सोच समझ कर ही करें। आपको खुशी होगी जब आप देखेंगे कि आपके शांत रहने से किस तरह बातें सुलझ जाएंगी।
सब के साथ मिल कर काम करने के कारण आप अपने सभी लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। अगर आप औरों के साथ मधुर संबंध बनाने में समय लगाएं तो व्यावसायिक क्षेत्र  में आपको लाभ ही होगा। इससे ना केवल आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे बल्कि औरों से आपके रिश्तों में भी मधुरता आएगी।
आज आप अपनी ऊपरी कमाई को अपने दोस्तों और परिवार के मनोरंजन पर खर्च करेंगे। आप बहुत दिनों से काम से फुरसत निकाल कर कहीं मौज मस्ती करना चाह रहे थे। सो आज अपने ग्रुप के साथ जाइये उन पर कुछ पैसा खर्च कीजिए। आज खर्च हो रहे पैसे की फ्रिक मत कीजिए। बस जाइये? और दोस्तों के साथ आनंद लीजिए। 
आज अच्छी सेहत के लिए बाहर जाकर ताजी हवा और व्यायाम का आनन्द उठाएं। अगर आप घर से बाहर खेल या फिर किसी खास काम में अपने दोस्त के साथ रहेंगे तो आज आपका मन अंदर से व्यायाम करने को करेगा। बाहर जाकर दूसरों से मिलने पर आपका मन अच्छा रहेगा उसका असर आपकी सेहत पर अच्छा पड़ेगा।

म‌िथुन राश‌िः आज जल्दबाजी में कोई गलती ना करें

4 of 13
म‌िथ्‍ाुन राश‌ि
इस समय शायद आप कुछ मुश्किल काम में लगें हैं । अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं। अपने काम को पूरी तरह समझने के लिए आपको सब्र से काम लेना होगा।
अपनी व्यावसायिक सीमा को बढ़ाने के लिए ये दिन बहुत अच्छा है। ये वो दिन है जबकि आपके कदम धरती पर नहीं टिकेंगे। इस समय आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आपका रुझान अपनी व्यावसायिक और सामाजिक योग्यताओं को बढ़ाने में रहेगा। समय निकाल कर अपनी ताकत और कमजोरी को पहचानने की कोशिश करें और फिर उन्हें सुधारने की कोशिश करें। देखना आज किए गए सुधार लम्बे समय के लिए आपको लाभ देगा।
जमीन-जायदाद के मामले में उनके कागजातों को सावधानी पूर्वक अध्ययन करें क्योंकि मामूली त्रुटियां भी किसी बड़े झंझट का कारण बन सकती हैं। आप जोखिम भरे जमीन जायदाद के मामले में कदम रख रहे हैं। आपसे जमीन के कागजातों को पढ़ने में कोई भूल भी हो सकती हैं। अत: विशेष रूप सें सावधान रहने की आवश्यकता है सभी कागजातों को भलीभांति जांच परख लें। जरा सी भूल-चूक से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।
आज आपको महसूस होगा कि आपके दोस्त और घरवाले आपके स्वास्थ्य की चिंता करते हैं और आपको स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मदद करेंगे। आप हर काम में अकेला महसूस नहीं करेंगे। आपके साथ हमेशा आपका कोई साथी होगा जो आपको किसी कार्य में अकेला महसूस नहीं होने देगा।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः आज का दिन आपके व्यापार के लिए लाभदायक है

5 of 13
कर्क राश‌ि
आप आपको अपनी पुरानी दोस्ती वापस मिल सकती है। लेकिन इसके लिए पहला कदम आपको ही बढ़ाना होगा। अपने इस रूंठे दोस्त तक अपना संदेश पहुंचाने में आपका दिल और दिमाग आपका पूरा साथ देगा। अपनी दोस्ती में सुधार आने से आपको बहुत खुशी होगी और आपसी प्यार भी बढ़ेगा।
आपकी रोमांटिक जिदंगी खिल रही है व आप इस का आनन्द उठा रहे हैं। अपने प्रेमी को बाहर ले जाने पर पूर्णता का एहसास होगा। यदि आप अपने प्रेमी को परिवार वालों से मिलाना चाहते हैं तो आज ही उचित समय है।
आज विद्यार्थी अपने आप को भविष्य के प्रति भ्रम की स्थिति में पाएंगे। इंजीनियरिंग के विद्यार्थी किसी कोचिंग क्लास का सहारा लेकर अपनी पढ़ाई करेंगे। आईटी के विद्यार्थियों को नवीन नौकरी मिल सकती है।
आज का दिन आपके व्यापार के लिए लाभदायक है और आपको फायदा होगा। अगर आप शादी संबंधित काम करते हैं तो आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आप व्यस्त रहेंगे। आप थकान में भी काम करेंगे क्योंकि आप इस वक्त अपनी जमा-पूंजी बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः आज आपका काम बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपको सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं। अगर आपको अपनी सफलता के लिए दूसरों से सराहना मिले तो परेशान ना हों। ये सफलता आपको किसी भी रूप में मिल सकती है जैसे कि अपने उच्च अधिकारी द्वारा सराहना, तरक्की या फिर कोई इनाम आदि। इसी तरह आगे भी जिन्दगी में सफलता हासिल करते रहें।
आज आपका काम बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा। कुछ नई योजनाओं के जुड़ जाने से आपके काम का बोझ और बढ़ गया है। ध्यान रखें कि अगर आप अपना काम समय पर खत्म कर पाए तो आपको पदोन्नति भी मिल सकती है।
आज खर्चे ज्यादा हैं, इसलिए होशियारी इसी में है कि हाथ थोड़ा खींच कर चलें। इस कठिन स्थिति से निबटने में अपनी समझदारी दिखायें। फिर भी इसे लेकर बहुत चिंतित मत होइये। आपके मन की शांति धन दौलत से कहीं अधिक है। इस हालात को गुजरने दें। 
आज आप अपने खान-पान का असर अपनी त्वचा पर देखेंगे। अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो तेल वाला खान-पान अपने भोजन से हटा दें। पर्याप्त मात्रा मे पानी पीयें और ताजा खाना खायें जिससे आप और आपकी त्वचा स्वस्थ रहेगी। अगर जरूरत हो तो डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः रोमांस की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उत्तम है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपकी मानसिक ऊर्जा चरम सीमा पर रहेगी। आपको मुश्किलें भी अवसर के रूप में दिखेंगी और ये आज आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा। मुश्किलों से लड़ने का आपका ये स्वभाव आपको जिंदगी में बहुत आगे ले जाएगा। ये अपनी पहले से चली आ रही समस्याओं को हल करने का समय है।
आज आप अपने पार्टनर के प्यार का सामर्थ्य जानेंगे और वे भी आपके बारे में ऐसा कर पाएंगे। पार्टनर शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से आपको सन्तुष्ट करेगा। रोमांस की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उत्तम है। मौके का फायदा उठाएं। लम्बे समय से रिश्ते में बंधी जोड़ियां आज रिश्ते के ठहराव की तारीफ करेंगी।
उच्चाधिकारी आज आपके कैरियर को बढ़ाने में मदद करेंगे। आपने जिस तरह से अपने काम को संभाला है, उससे आपके उच्च अधिकारी बहुत खुश हैं। वे आपकी प्रशंसा भी कर रहे हैं। ऐसे ही मेहनत करते रहें। वैसे आप अब तक तो जान ही गए हैं कि सफलता के लिए कोई छोटा रास्ता नहीं होता।

तुला राश‌िः धन लाभ और प्रस‌िद्ध‌ि म‌िलेगी

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपको अपनी योज्ञताओं को विकसित करने का मौका मिल सकता है। इस मौके का पूरा फायदा उठाएं इससे आपको शैक्षणिक क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें क्योंकि यही अवसर भविष्य में आपकी सफलता के द्वार खोल सकता है।
आज आप काम के बोझ से घिरे रहेंगे। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सफलता के लिए एकाग्रचित हो कर काम करना बहुत जरूरी है। इस समय तनाव को दूर ही रखें। हालांकि सफलता बहुत ही धीरे मिल रही है, लेकिन फिर भी चिंता ना करें। उन स्थानों पर अपना ध्यान केंद्रित करें, जहां अभी आगे बढ़ने की जरूरत है।
आज बड़ी आसानी से आपको आर्थिक लाभ और साथ ही प्रसिद्धी भी मिलने वाली है। आज तो बिना किसी मेहनत के कोई मोटी रकम मिलने वाली है। जैसे मान लीजिए कोई आपको अपना उत्तराधिकारी ही बना ले अब इसे समझदारी से खर्च कीजिए।
इस समय आप पेट की परेशानी से जूझ सकते हैं। आज आपको अपने परिवार के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा। आपके परिवार के किसी भी सदस्य को पेट की परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधानी से बचाव करें। आराम करें, इससे लाभ मिलेगा। अपना और अपने परिवार वालों का ख्याल रखें।

वृश्च‌िक राश‌िः व्यावसायिक लिहाज से दिन अच्छा बीतेगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप अपने घर में सुख-शांति की अपेक्षा कर सकते हैं। मेहमानों की आज आपके घर पर खूब खातिरदारी होगी और आप उनके साथ का खूब आनंद लेंगे। ऐसी सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते रहें आप को बहुत खुशी मिलेगी।
आज शादी का निर्णय हो सकता है। पिछले दिनों से इस बारे में चली आ रही असमंजस की स्थिति आज खत्म हो जाएगी। सूरत पर ना जाएं, वह ठग सकती है। देखने में उतना सुन्दर ना होते हुए भी हर तरीके से अच्छा और दिलदार व्यक्ति आपका पसंदीदा पार्टनर बन सकता है, यह आपके लिए सर्वथा अनुकूल भी होगा।
व्यावसायिक लिहाज से दिन अच्छा बीतेगा। हो सकता है कि कुछ अनापेक्षित बातें आपके पक्ष में हों और आपको इससे आत्मविश्वास मिले। शेयर बाज़ार में काम करने वाले लोगों के लिये भी आज का दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिज्ञों को भी किसी प्रकार की परेशानी नही होगी। 
यह ध्यान रखें कि अपने घर से जुड़े किसी आर्थिक मामले में भी आप अपने साझेदार की सहमति से ही कोई फैसला लें। आप चेक-बुक पर नियंत्रण रख सकते हैं लेकिन आर्थिक मामले तो घर में सभी को प्रभावित करते हैं। अपने साझेदार की सलाह को नजरअंदाज ना करें और कोई भी फैसला आपसी सहमति से ही लें। इसमें किसी तरह का कोई नुकसान तो है नहीं।
आज आप महसूस करेंगे कि आपके अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास का स्तर ज्यादा बना रहेगा। आज आप अपना ध्यान ज्यादा काम करने में लगाएंगे। दूसरे लोग आपके आत्मविश्वास को महसूस करेंगे।

धनु राश‌िः ज्यादा तनाव ना लें और झगड़े से बचने की कोशिश करें

10 of 13
ध्‍ानु राश‌ि
हफ्ते भर से चली आ रही बहस और तनाव से आप खुद को थका हुआ सा पाएंगे। ज्यादा तनाव ना लें और झगड़े से बचने की कोशिश करें। अपने दोस्तों और परिजनों से प्यार से पेश आएं और अगर कोई बात बिगड़ भी जाए तो उसे प्यार और समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। इससे आपको खुशी और मानसिक शांति मिलेगी।
जहां तक आपके कैरियर का सवाल है, सब कुछ बहुत अच्छा तो नहीं रहेगा बस ठीक ही रहेगा। संतुष्टि के इन दिनों में आपको अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहना चाहिए और साथ ही अपने मैनेजर के साथ अपने संबंधों को सुधारने की कोशिश करनी चाहिए।
यदि आप किन्हीं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को खरीदने या उनमें पूंजी निवेश करने के लिए विचार कर रहे हैं तो आप ये जान लें कि इस में बाधाएं आ सकती हैं। इसलिए फिलहाल इस प्रकार के व्यवसायिक विचारों पर विराम लगाने की आवश्यकता है। आने वाले समय में आप ऐसे निवेश पर नये सिरे से विचार कर सकते हैं। इस क्षेत्र में की गई मेहनत आपको सोचने के लिए मजबूर कर सकती है एवं आपको विचलित कर सकती है। परन्तु इस बुरे समय को जाने दें। 
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आप हल्का महसूस करेंगे। आप आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। आप गहरी सांस लें, अपने खान-पान का ध्यान रखें। आपको काफी हल्कापन महसूस होगा। आज आपको अच्छा फल मिलेगा परन्तु स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

मकर राश‌िः सहकर्मी और अध‌िकारी आपसे प्रभाव‌ित होंगे

11 of 13
मकर राश‌ि
इस समय अपने दोस्तों के साथ किसी भी झगड़े में ना पड़ें। सभी शायद तनाव से गुजर रहे हैं जिसके कारण तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसी कुछ परिस्थितियां भी हो सकती हैं जो आपको बहस करने पर मजबूर कर दे। लेकिन, आप शांत ही बने रहें। इस समय कोई भी बहस आपके रिश्ते के लिए खतरनाक तो होगी ही आपकी सेहत पर भी बुरा असर डालेगी। अक्सर आपकी जिद आपको अपनों से दूर कर देती है। अपनों के साथ प्यार और खुले पन से पेश आएं। 
आज आप पाएंगे कि आपको अपने काम के लिए अपनी छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालना होगा। शायद आपको नहीं पता कि आप कितने कलात्मक और प्रतिभाशाली हैं। नए विचारों का प्रयोग करने में बिल्कुल ना घबराएं, क्योंकि शायद इन विचारों से आपका काम बन जाए। आपके उच्चाधिकारी व सहकर्मी आपकी प्रतिभा को देख कर आपसे प्रभावित होंगे और आपके प्रोजेक्ट को देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे।
आज आपको ऐसी सम्पत्ति हाथ लगेगी जिसकी आपने कभी कल्पना भी ना की होगी। या यह भी हो सकता है कि आप जुआ खेलें और जीत जाएं। आज आप देखेंगे कि जितने रूपये आप घर से लेकर चले थे उससे अधिक आप की जेब में हो सकते हैं। आज आपको योग करने से लाभ मिलेगा। आज आपको महसूस होगा कि रोज नियमित योग करने से आपके अंदर आन्तरिक बदलाव आ रहा है।

कुंभ राश‌िः आपकी कड़ी मेहनत का फल अब मिलने वाला है

12 of 13
कुंभ्‍ा राश‌ि
आज आप अपने परिवार की किसी समस्या को सुलझाने का प्रयास करेंगे। दूसरे लोग फैसले के लिए आपकी कुशलता व योग्यता पर निर्भर कर रहे हैं। सभी आप पर ही निर्भर हैं, शायद इस बात से आपको कुछ अजीब सा लगे। लेकिन फिर भी उनकी समस्या को सुलझाने का पूरा प्रयास करें। आपकी सहायता को बहुत सराहा जाएगा।
आज आपको ज्यादा प्रयास किए बिना ही अपने काम में सफलता मिल जाएगी। आज आप पाएंगे कि आपके लंबे समय से रुके हुए काम अब पूरे हो रहे हैं, इससे आपको राहत मिलेगी। ये आपकी कड़ी मेहनत और सही चुनाव का ही परिणाम है। अब आप कुछ समय मजे मारने के लिए भी निकाल सकते हैं।
पैसे कमाने के लिए बहुत बढ़िया मौका सामने है और आप इसका फायदा भी उठाएंगे। अगर आप किसी व्यापार से जुड़े हैं तो कोई नया काम हाथ लगेगा। एक पसंद नहीं आया तो दूसरा काम मिल जायेगा। आपकी कड़ी मेहनत का फल अब मिलने वाला है, इसलिए अपने सारे संपर्क और मौके साथ लीजिए व अपनी क्षमता के हिसाब से आगे बढ़िये। हिचकिये मत।
आज आपकी त्वचा के लिए अच्छा दिन है और आपकी इससे सम्बन्धित बीमारी ठीक होती नजर आयेंगी। आप इसे कायम रखें, क्योंकि उससे सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। आपकी त्वचा मे लगातार सुधार होगा।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आज अपने गुस्से पर काबू रखें

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज आप अच्छे परिणाम देने वाले उपायों पर ही ध्यान देंगे। आज आप पूरे जोर-शोर से अपना काम शुरू कर देंगे। अपनी इस ऊर्जा का प्रयोग लंबे समय से अधूरे पड़े कामों को पूरा करने में लगाएं।
आज अपने गुस्से पर काबू रखें। आज संकेत हैं कि आप अपने कार्यालय में अपना आपा खो देंगे जिससे आपकी छवि बिगड़ सकती है। अपना ध्यान अपने लक्ष्यों पर रखें और अपने व्यावसायिक संबंधों को बिगड़ने ना दें। याद रहे कि आज आप छोटे-मोटे मुद्दों को छोड़ कर अपने लंबे समय के लक्ष्यों पर ध्यान दें।
आपको खबर मिलेगी कि जो चीज आपके लिये काफी मायने रखती थी या फिर बड़ी कीमती थी, वो नष्ट हो गई है, आपको अपने आप को काबू में रखना होगा। हो सकता है कि इसकी कीमत काफी अधिक हो अथवा आपका इससे संवेदनशील जुड़ाव हो, दोनों ही दशाओं में आपको दुख तो होना ही है। इन भौतिक वस्तुओं के प्रति मोह का त्याग करें, अपना समय परिवार व दोस्तों के साथ गुजारें।
कान में संक्रमण होने पर लापरवाही ना बरतें। सभी लक्षण संकेत कर रहे हैं कि यह संक्रमण गंभीर भी बन सकता है इसलिए अच्छे चिकित्सक के पास जाएं। दवाइयां लेने में लापरवाही ना बरतें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें