फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृश्चिक राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा दिन, जानें कैसा होगा आपका आज

Mon, 27 Mar 2017 09:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। 
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आर्थिक लाभ होने के संकेत

2 of 13
मेष राश‌ि
अपनी जीवनशैली को सुधारने के लिए अपने दोस्तों से बातचीत करें और सकारात्मक जवाब लें। अपनी नकारात्मकता को छुपाएं नहीं वरना ये आपके मार्ग में बाधा बनेगी। कुछ रहस्यों के खुल जाने से और कुछ गलतफहमियों से आप तनाव में आ सकते हैं। आज आपको अपने सपनों का साथी मिल सकता हैं। आज आप अपनी मेहनत और स्पष्ट बातचीत से अपने व्यवसायिक विरोधियों को निरस्त कर देंगे। अगर आप ये दिखाएं कि आपके इरादे नेक हैं और आपके काम करने का ढंग सही है तो आपके विरोधी आपको बिल्कुल भी अस्थिर नहीं कर पाएंगे। अपने प्रोफेशन में किसी भी हालत में खुद को ढाल लेने की आपकी क्षमता के कारण आज आप फायदे में रहेंगे। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। इसलिए निश्चित रहें, आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बस आप अपनी तरफ से बेहतर काम करते रहें। अपनी फिटनेस को नजरअंदाज ना करें। इसलिए इस बात को दिल से सोचिए की अगर आप व्यायाम के लिए जाएंगे तो आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आप अपनी डाईट को सुधारने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: ​किसी पद की दावेदारी के लिए शुभ समय

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपको अपनी पुरानी दोस्ती वापस मिल सकती हैं, लेकिन इसके लिए पहला कदम आपको ही बढ़ाना होगा। अपने इस दोस्त तक अपना संदेश पहुंचाने में आपका दिल और दिमाग आपका पूरा साथ देगा। अपनी दोस्ती में सुधार आने से आपको बहुत खुशी होगी और आपसी प्यार भी बढ़ेगा। आज आप अपने प्रेम संबंध को अगले स्तर पर ले जाने के बारें में सोच सकते हैं। हो सकता है आप अपने साथी के साथ लम्बे समय से संबंध में हैं व अब इसे स्थायी बनाने का विचार आपके दिमाग में हो। आज किसी ताकतवर पद की दावेदारी के लिए शुभ समय है। आप जहां पहुचंना चाहते हैं, उसे पाने के लिए कोई कसर ना छोड़ें। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो हो सकता है, आज आपको कोई कॉन्ट्रेक्ट पाने के लिए किसी से झगड़ा भी करना पड़ें। आज अपना हाथ ही ऊपर रखें। आज खुशखबरी मिलने से आपकी सेहत और आपका मन खुश रहेगा। एक नया बच्चा जल्दी ही आपके परिवार में आ रहा है, जिसकी वजह से आपकी आत्मा को सन्तुष्टी मिलेगी। 

म‌िथुन राश‌ि: मानसिक उलझनों में ना पड़ें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप किसी यात्रा पर जानें के मूड में हैं। आपकी विदेश यात्रा के भी संकेत हैं। ये यात्रा काम के सिलसिले में या परिजनों के साथ भी हो सकती है। इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी। प्रेम के क्षेत्र में आज आपको कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। यदि आप अपनी शादी की बात पर घरवालों से विचार विमर्श कर रहे हैं तो उसका सकारात्मक परिणाम निकलने की उम्मीद कम है। यदि आप रसायन के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन अवसरों का मिला जुला स्वरूप लेकर आपके सामने आएगा। आपका कोई जानकार आपको किसी मानसिक उलझन में डालने की कोशिश करेगा। ऐसे लोगों को पहचान कर उन्हें अपने से दूर रखने की ही कोशिश कीजिएगा। ऐसे किसी व्यक्ति के इरादे को भांपते हुए आप अपनी राह पर चलते रहें। आज आप अपनी स्वास्थ्य सबंधी क्रियाओं पर ध्यान देंगे। आज आप योग और ध्यान के बारे में सोचेंगे, जिससे आपका मानसिक स्तर सुधरेगा। आप ताजा खाना खाने पर ध्यान देंगे, ताकि आप संतुलित आहार ले सकें। 
विज्ञापन

कर्क राशि: आपकी क्षमता को सराहेंगे अधिकारी

5 of 13
कर्क राशि
आज आपको एहसास होगा कि आए दिन आपके घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो रहे हैं। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ रहा है। आज आपके किसी प्रियजन का मूड खराब भी हो सकता है। कुछ परेशानियों से छुटकारा मिलेगा व जीवन में वापस से रोमांस लौटेगा। अपनी इच्छाओं के बारे में अपने साथी से खुलकर बात करें। आज आपका अपने काम को लेकर आत्मविश्वास बना रहेगा। आपकी अपने कार्यालय में कुछ समस्याओं को सुलझाने की आपकी क्षमता को आपके उच्च अधिकारी सराहेंगे। अगर आज आपके काम में कुछ बदलाव हो रहे हैं तो भी आप उसे स्वीकार करने को तैयार रहें। आपको लगेगा कि आपकी आमदनी बहुत ही कम रह गई है। आपके लिए अच्छा रहेगा कि छोटा-छोटा निवेश करें। अपने बजट को संतुलित रखें व एक योजना बना कर चलें फिर धीरे-धीरे आमदनी बढ़ेगी। अगर आप कोई बहुमूल्य पत्थर पहनने की सोच रहे हैं तो चिन्ता की बात नही हैं। आज किसी ज्योतिषी की सलाह ले सकते हैं। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: बाहर जाकर काम करने का विचार छोड़ दें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
दूसरे लोग आपकी दयालुता का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। याद रहें जिंदगी में हर चीज का संतुलित होना जरूरी है, इसलिए जरूरत से ज्यादा दया करना भी ठीक नहीं।अपने साथी से प्राप्त हुए रोमांचक संदेश से आज आप फूले नहीं समाएंगे और बेताबी से मिलने की उम्मीद लगाएंगे। आपमे से कुछ लोग अपने शहर से बाहर जाकर काम करना चाहते हैं। अपने दिमाग से इस विचार को निकाल दें, क्योंकि अभी आप जहां काम कर रहे हैं, वहीं आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी। आज आप अच्छा महसूस करेंगे, परन्तु आपका दिमाग वजन को लेकर परेशान रहेगा। आप अपने भोजन पर ध्यान दें, क्योंकि अच्छा भोजन ही आपको वजन की परेशानी से छुटकारा दिला सकता है।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: अपनी बात की सही से रखें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपके आस-पास के लोग आपको गलत समझ सकते हैं इसलिए अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करें। जो भी बोलें सोच समझ कर ही बोलें, क्योंकि अगर आपके शब्दों को गलत समझ लिया गया तो परेशानी हो सकती है। आज आप अपनी प्यार की जिंदगी में कुछ यादगार लम्हें जोड़ेंगे। आज आप दोनों पहली डेटिंग पर जा सकते हैं। आज आप अपने ऊपर काम का बोझ महसूस करेंगे। आज का दिन आपके अपने लिए हैं, इसलिए इसे अपने लिए ही बना रहने दें। आज अपने साथ समय बिताएं। आज आपको अपना ध्यान खुद को मजबूत और स्वस्थ रखने में लगाना होगा। खुद को बहाना बनाने से रोकें और जिम में जाने के लिए खुद को प्रोत्साहित भी करें।

तुला राश‌ि: नए लोगों से मिलना चाहिए

8 of 13
तुला राश‌ि
आज का दिन यात्रा करने के लिए बहुत अच्छा हैं। अपनी इस यात्रा पर आप खूब मजे करेंगे। आपकी ये यात्रा मजेदार बातों से ही नहीं रोचक दृश्यों से भी भरी रहेगी। आज शादी का निर्णय हो सकता है। पिछले दिनों से इस बारे में चली आ रही असमंजस की स्थिति आज खत्म हो जाएगी। आज ऑफिस से बाहर निकल कर आपको लोगों से मिलना चाहिए या फिर किसी सेमीनार में जाना चाहिए। जिससे आपको नवीनतम तकनीक की जानकारी हासिल हो सके। अपने क्षेत्र में आपको लोगों से अपने संबंध बनाने की कोशिश करनी चाहिए। यदि आज आप अपने लिए कुछ संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तब इस काम को कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। आज आप अपना मन और ध्यान योग में केन्द्रित करें, ताकि आप बढ़ते वजन पर रोक लगा सकें। आज आपका चेहरा चमकता रहेगा और आपके चेहरे पर हाल ही में जो दाग धब्बे उभर आए थे, वो भी आज खत्म हो जाएंगे।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: फायदेमंद रहेगा दिन

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप शायद किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं, क्योंकि आजकल आध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ गया है। इससे आपको खुशी व संतोष मिलेगा। आज आपस में पैदा हुए मतभेदों को अनदेखा करें व गुस्सा थूक दें। अगर आपको अपने कैरियर को लेकर कोई उलझन हैं तो उसको सुलझाने की दिशा में कदम बढ़ाएं। आज उन लोगों को ढूढ़ें, जिन्होंने अपने कैरियर में बहुत सफलता प्राप्त की है। उनसे आपको ये समझने की कोशिश करनी चाहिए कि वो उस स्थान तक कैसे पहुंचे हैं। अगर आपका अपना व्यापार है, जिसमें आपके पास कोई सरकारी लेन देन है तो आज पैसे रूपए के मामलें में आपको बड़ा फायदा होने वाला है। आज बिजली से सम्बन्धित कोई भी कार्य करते समय आपको बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता हैं। आज आपके साथ कोई दुर्घटना या कोई चोट लग सकती है।

धनु राश‌ि: साहसिक काम करने के लिए अनुकूल है दिन

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप अपने दिल की बात सुनें। आज आपका अपने पार्टनर के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। वे जो आज नया रिश्ता जोड़ना चाहते हैं, उनके लिए वह रिश्ता लम्बे समय तक चलेगा और खुशनुमा रहेगा। आज आप कोई महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करने का सपना देखेंगे। इसे केवल एक सपना ही ना रहने दें। सोचें कि आप अपनी नेतृत्व कुशलता को बढ़ाने के लिए और क्या कर सकते हैं। आज आप का दिन किसी साहसिक कार्य करने के लिए उपयुक्त है, लेकिन इस कार्य में लाभ धीरे-धीरे हो सकते हैं। हाल ही में सेहत से सम्बन्धित परेशानियों से जूझने के बाद आज आप अपने पैरों पर खड़े होकर अच्छा महसूस करेंगे। आज वह दिन है जब आप अच्छी सेहत के महत्व को समझेंगे। इसलिए ध्यान रखें की आप सही भोजन लें और रोज व्यायाम करें।

मकर राश‌ि: पदोन्नति मिलने की उम्मीद

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप अपने साथी के साथ ऐसी जगह जाएं, जहां ​कोई व्यवधान ना हों। तनाव भरी परिस्थिति को संभाल पाने के कारण इनाम के रूप में आपको और जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ये अपनी क्षमता दिखाने का आपके लिए अच्छा मौका है। अगर आप अपने काम को सफलतापूर्वक पूरा कर सके तो आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। इसलिए पूरी मेहनत व लगन से काम को पूरा करने की कोशिश करें।
विदेशी निवेश से आज आर्थिक लाभ के संकेत हैं। यदि आप अपना व्यापार विदेशों में फैलाना चाहते हैं तो यह बहुत ही अच्छा समय है। संपत्ति खरीदने के भी  संकेत हैं और यदि सोच समझ कर निवेश किया गया तो भविष्य में उसके अच्छे फल मिलेंगे। इस समय आपके रिश्तों में और विश्वास बढ़ेगा। आप अपने प्रियजनों के नजदीक आएंगे और अपनी जिंदगी में उनके महत्व को जान पाएंगे। पहले आप उन पर इतना ध्यान नहीं देते थे, लेकिन अब उनको गले लगा कर पहले की सभी शिकायतें और दूरियां मिटा दें।

कुंभ राश‌ि: सहकर्मियों की मदद से परेशानियों से बचेंगे आप 

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की सोचेंगे। आज आप महसूस करेंगे कि आपकी जिंदगी आपके प्यार एवं चाहतों के अनुकूल चल रही है। सुनिश्चित करें कि आप अपने बनाए आदर्शों के अनुसार अपना जीवन व्यतीत करें। आज आपके सहकर्मियों द्वारा समय पर की गई मदद कार्यस्थल पर आपको किसी परेशानी से बचा लेगी। घर या गाड़ी में निवेश या किसी कर्जा लेने का आवेदन करने के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। ग्रह सितारे संकेत दे रहे हैं आज आपके जीवन में शुभ परिवर्तन होने वाला हैं। आज आप मानसिक तनावों से घिर सकते हैं। जिदंगी कभी चुनौती पूर्ण भी बन जाती हैं। इसलिए आप धैर्य न छोड़ें और अपने चेहरे पर हंसी बरकरार रखें।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: छानबीन करके ही किसी सूचना पर विश्वास करें

13 of 13
मीन राश‌ि
अपवाहों पर ध्यान ना दें। किसी भी सूचना की पूरी जांच करके ही उस पर विश्वास करें। आज आपका साथी आपको प्यार के इजहार से हैरान कर देगा। आप दोनों ने संबंध सुधारने के लिए जो प्रयास किए हैं, यह उसी का फल है। आज आपको बहुत सम्मान व प्रशंसाा ​मिलेगी। आज सुख सुविधा और ऐशो आराम की चीजों की खरीदारी करने के लिए बाजार की तरफ कदम बढ़ जाएंगे। यदि बड़ी से बड़ी खरीदारी करने की आपकी क्षमता है तो कुछ अचल संपत्ति-जमीन, प्रापर्टी जैसी चीज खरीदें। आज आपको अपने स्वास्थ्य का जायजा लेना होगा जैसे रोजाना दांतो की सफाई आदि। आप अगर अभी थोड़ा ध्यान देंगे तो भविष्य मे इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें