जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: जमीन- जायदाद से पूंजी बढ़ने के आसार
2 of 13
मेष राशि
आज के दिन की शुरुआत कुछ निराशा पूर्ण हो सकती हैं, लेकिन दिन का अंत संतोषजनक ही होगा। आपके धैर्य और दृढ़ता का आपके आस-पास के लोगों पर सकारात्मक असर होगा और आपकी हर समस्या खुद ही हल हो जाएगी। आज आप नकारात्मक विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आपका साथी आपकी रोमांस भरी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरेगा। आपको चाहिए कि आजकल चल रहे आपसी रिश्तें के बारे में आप कोई निर्णय लें। आज आपको कुछ लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा। आपके आस-पास कुछ नकारात्मक लोग हैं, जो आपके बारे में नहीं सोचते। घर और जमीन संबंधी निवेश आपके लिए आय के स्रोत बन सकेंगे। अगर आप इस वक्त कोई भी जमीन खरीदते या बेचते हैं तो आपकी पूंजी बढ़ेगी। अचल सम्पत्ति के बाजार में आपके लिए सुनहरे अवसर हैं, जो आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकते हैं। आज ज्यादा काम की वजह से थकावट पूरे दिन बनी रहेगी। अपने आप को ब्रेक दें।
विज्ञापन
वृष राशि: लड़ाई- झगड़े से बचें
3 of 13
वृष राशि
आपकी नम्रता और समझदारी आपके रिश्तें में आई खटास को दूर कर देंगी। आपके खोए हुए रिश्तों को वापस पाने के आपके प्रयास जरूर सफल होंगे, जिससे ये रिश्ता फिर से मजबूत हो सकेगा। आज आपका मन बहुत उत्साहित है। आपका दिमाग आज अपनी जिम्मेंदारियों से दूर भाग रहा है और अपने प्यार का साथ पाने को बेताब है। अगर आप अकेले हैं तो आज आप किसी से मिलेंगे। आज तनाव के संकेत हैं, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप बेकार का लड़ाई झगड़ा ना करें। प्रतियोगिता शायद आपको थोड़ा परेशान कर दें । बेकार में अपनी मानसिक शांति को भंग ना करें। अपने घर के बढ़े हुए खर्चे से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपकी आय बढ़ने की प्रबल संभावना हैं। आज आप अपने कैरियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिससे आपको मानसिक तनाव मिल सकता है। किसी की सलाह अनुसार योग और ध्यान करें, ताकि आपको तनाव से छुटकारा मिलें और मांसपेशियां भी ठीक रहें। आपकी ऊर्जा शक्ति बढ़ेगी और दिमाग को शान्ति मिलेगी।
मिथुन राशि: सफलता मिलने की खुशी मनाएं
4 of 13
मिथुन राशि
घर पर आज लड़ाई-झगड़े से दूर रहें तो अच्छा होगा। आपके घर में शांति बनी रहेगी, लेकिन अगर आपने अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो घर की शांति भंग हो सकती है। आपके प्यार के रास्ते में आ रही अड़चनें आज दूर होंगी और इच्छित दिशा में आपकी बात आगे बढ़ेगी। पार्टनर के साथ आपके प्यार का रिश्ता और ज्यादा गहरा होगा। आपके परिवार वाले आपकी राय से सहमत हो जाएंगे। आपकी सफलता से आपके आस-पास के लोगों को ईर्ष्या होगी। पूरी कोशिश करें कि ये नकारात्मकता आप पर हावी ना हो पाएं। सच्चाई ये है कि आपके लिए ये समय अपनी सफलता की खुशी मनाने का है। जो लोग किसी उद्योग से जुड़े हैं, उनको आज आर्थिक फायदा होगा। नए मौके मिलेंगे जो आपको आकर्षित करेंगे। अगर आपको आंख से सम्बन्धित कोई परेशानी है तो डॉक्टर के पास चैक-अप के लिए जाएं। फिर भी अगर आपको आंख से दिखने में कोई परेशानी है तो आज आप शरीर की जांच करा सकते हैं।
विज्ञापन
कर्क राशि: नई साझेदारी से को टाल दें
5 of 13
कर्क राशि
आज आपको घर और काम में बोझ सा महसूस होगा। बहुत से लोग आपकी सलाह मांगेंगे। आप ईमानदारी से सबको सलाह दें और जो काम आप कर रहे हैं उसकी पूरी जिम्मेदारी लें। आज आप अपनी रोमांस से भरी जिंदगी से बोरियत महसूस कर रहे हैं। आपको चाहिए कि अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव लाएं। शहर से बाहर घूमने जाएं या किसी सामाजिक गतिविधि में भाग लें। आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा। आपकी मेहनत, लगन व कार्य कुशलता को परखने के लिए आपको कोई ऐसा काम दिया जा सकता है, जिसे आपको निर्धारित समय में ही पूरा करना होगा। इस समय आपको अपनी पूरी क्षमता के साथ इस लक्ष्य को हासिल करना होगा। नए निवेश का विचार लेकर आने वालों से सावधान रहें, खासकर उनसे तो जरूर सावधान रहें जिनकी किसी विदेशी के साथ साझेदारी है। किसी नई साझेदारी या अंतरराष्ट्रीय साझेदारी से आज परहेज करें। आपको कोई पाचन की समस्या हो सकती है। आप अपनी सभी बुरी आदतों को छोड़ दें। आप अपने तनाव को भी कम करने की कोशिश करें।
विज्ञापन
सिंह राशि: बिना अधिक मेहनत के होंगे सफल
6 of 13
सिंह राशि
आज आप आत्म विश्लेषण के मूड में रहेंगे। आप सोचेंगे कि आपने अभी तक जीवन में जो सफलता पाई है वो कितनी मेहनत से पाई है और भविष्य में आपको क्या करना चाहिए। अकेले लोग आज दूसरे लोगों से मिलने के नए जरियों का पता लगाएंगे। आप ऑन लाइन का विकल्प भी चुन सकते हैं। यह आपके लिए अच्छा साबित होगा। अपनी व्यक्तिगत सूचना एवं फोन नंबर देने से पहले सावधानी से वहां तक पहुंचे। इस समय आप बिना ज्यादा प्रयास के सफलता प्राप्त कर लेंगे। आपके कार्यालय में आपको प्रशंसा मिलेगी और आप पाएंगे कि आप सभी काम सही कर रहे हैं। अगर आप व्यवसाय में हैं तो आज कोई नई योजना शुरू करने से पहले सावधान रहें। कोई ऐसा काम तो आज कतई शुरू न करें जिसमें मोटी लागत आ रही हो। ध्यान रहे, जोखिम उठाकर आप अपने घर से ज्यादा दूर ना निकल जाएं क्योंकि सड़कों की हालत ज्यादा अच्छी नहीं होगी।
विज्ञापन
कन्या राशि: लाभकारी होगा दिन
7 of 13
कन्या राशि
आपके आस-पास के लोग आपके मधुर व्यवहार को देख कर हैरान रह जाएंगे। आप सबकी मदद करने के लिए आगे रहेंगे। आज आप पाएंगे कि जिन्दगी के प्रति आपका नजरिया पूरी तरह से बदल गया हैं। आज आप दोनों एक दूसरे से प्यार की कामना करेंगे। अपनी इच्छाएं जाहिर करने से प्रेम और भी गहरा होगा। आज आपको व्यवसायिक सफलता मिल सकती हैं।विदेशी संबंधों से लाभ संभावित है। अगर आपको कोई अवसर मिले तो उसके बारे में सोच-विचार जरूर करें, यह आपके लिए लाभकारी हो सकता है। आज अचानक कोई आर्थिक लाभ हो सकता है। इस तरह आप देखेंगे कि आपके पास जो चीजें कल तक नहीं थीं वो आज हो गईं। आज आपको अपने स्वास्थ्य के बारे में अच्छी खबर मिलेगी। आज आप अपनी अस्वस्थ आदतों को छोड़कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाएंगे, जिसमें आपकी लगन और मित्र महयोग देंगे।
तुला राशि: खुद को तनावयुक्त महसूस करेंगे
8 of 13
तुला राशि
आज आपका ध्यान सिर्फ मौज- मस्ती की ओर ही रहेगा। आपके सितारे स्थिरता व शांति प्रदर्शित कर रहे हैं। आज घरेलू स्तर पर अपने परिवार के साथ का पूरा आनंद लीजिए। आज आप अपने काम के प्रति उत्सुक रहेंगे, पर खुद को तनावयुक्त महसूस करेंगे। अगर आप ये समझ सकें कि आपको पहले क्या करना है तो आप आसानी से अपना काम कर सकेंगे। आराम से बैठ कर लंबी सांस लें, इससे शारीरिक व मानसिक दोनों तरह से आपको लाभ मिलेगा। यदि आज आप अपने निवेश को केवल शेयर एवं स्टाक बॉन्ड से अलग करना चाह रहे हैं तो आपको घरेलू या व्यावसायिक जमीन जायदाद में निवेश करने का मन बना लेना चाहिए। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें आप बीमार पड़ सकते हैं। आप अपने शरीर को अच्छा कर सकते हैं परन्तु आपको सड़क किनारे तैयार होने वाले खाने से बचना होगा। आप ज्यादा पानी, ताजें फल और सब्जियां लें।
वृश्चिक राशि: पुराने घर की देखभाल करें
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपका आत्म विश्वास शिखर पर रहेगा। इसका पूरा लाभ उठाएं। आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। आज किसी काल्पनिक साथी के बारें में सोचने के स्थान पर अपने वर्तमान संबंध पर ध्यान दें। तुलना करने से आपके संबंध में कड़वाहट आ सकती है। आप ऐसे व्यक्तित्व हैं, जिनकी बातों को इन दिनों प्रबन्धन द्वारा विचारणीय माना जाने लगा है। यही वो समय है, जब आपको अपने मन की बातों को प्रबन्धन के सामने रख देना चाहिए। आज नया घर खरीदने का इरादा बन सकता है। पुराने घर को भी सजाएं संवारें ताकि कुछ बदलाव का एहसास हो सके। आज अच्छी सेहत के लिए बाहर जाकर ताजी हवा और व्यायाम का आनन्द उठाएं। अगर आप घर से बाहर खेल या फिर किसी खास काम में अपने दोस्त के साथ रहेंगे तो आज आपका मन अंदर से व्यायाम करने को करेगा।
धनु राशि: लगातार काम करने की अपनी ताकत को ना भूलें
10 of 13
धनु राशि
लंबे समय से चल रही परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आज आपको अपने गुरू की सलाह लेनी चाहिए। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए उनकी सलाह का उपयोग करने में जरा भी ना हिचकें। आज आप नीरसता को अपनी जिंदगी में ना आने दें। कुछ ऐसा करें, जिससे आपकी रोमांटिक जिंदगी में जोश एवं उत्साह पैदा हो सके। आज ऑफिस में आपको अपने बॉस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कठिनाई हो सकती है। आप अपनी तरफ से पूरी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उसका परिणाम आपके अनुसार नहीं मिल रहा। परेशान ना हों, आने वाले समय में आपको इसका लाभ जरूर मिलेगा। आपकी सबसे बड़ी ताकत आपका लगातार काम करते रहना ही हैं। यदि आप अपना निवेश कहीं और करने की सोच रहे हैं तो आपको थोड़े समय का इंतजार करना चाहिए क्योकि अभी यह लाभप्रद नहीं होगा। आज आपको अपने परिवार वालों की सेहत के प्रति सावधानी बरतनी होगी। चिन्ता की कोई बात नहीं हैं, बस इतना ध्यान रहे कि आप उन्हें सालाना जांच के लिए लेकर जाएं।
मकर राशि: आज मिलेगी पहचान
11 of 13
मकर राशि
आज आपको अपनी रोज की दिनचर्या से मुक्ती मिलेगी और आप अपने आपको तरोताजा कर पाएंगे। अगर आप किसी विवाहित व्यक्ति के साथ दुविधापूर्ण स्थिति में हैं या एक से अधिक व्यक्तियों के साथ जुड़े हुए हैं तो आज सावधान रहें। अपने कदमों के बारे में काफी अच्छी तरह सोच लें और फिर ठीक निर्णय लें। आपको जो पहचान मिलनी चाहिए थी, आज वो मिल सकेगी। आज आप सभी की नजरों में रहेंगे। यदि आपका अपना व्यापार है तो आज यात्रा करनी पड़ सकती हैं।हालांकि आपको कोशिश करनी चाहिए कि आपके व्यापारिक रिश्ते अच्छे बनें, लेकिन शायद उम्मीद के मुताबिक फायदा न हो। आपकी व्यापार लेन देन में थोड़ी देर भी हो सकती है। वक्त का इंतजार करें। आपका मोटापा एक बड़ी परेशानी है, इसलिए खान पान पर ध्यान दें। आपको माजबूत बनना होगा। आप ही बदलाव ला सकते हैं, इसलिए पहले दिमाग में सोचें और फिर उसे लागू करें।
कुंभ राशि: दुर्घटना से बचने की करें कोशिश
12 of 13
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए खुशी और संतुष्टी भरा रहेगा। ये दिन आपके लिए बड़ी सफलताओं वाला है। ये सब आपेक धैर्य, इच्छा शक्ति और कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। ये समय आपके लिए जश्न मनाने का है। आज प्रेम के क्षेत्र में आपको उतनी सफलता नहीं मिलेगी, जितनी आप उम्मीद कर रहे थे। आज आप महसूस करेंगे कि आपका हाल ही में किया गया स्थानांतरण आपको कष्ट दे रहा है और आप असंतुष्ट हैं। आपको यही करना है कि अपने आस पास के वातावरण के साथ सामंजस्य बैठाकर अपना काम करते रहें। आपके व्यावसायिक क्षेत्र में जो नई-नई बातें सामने आ रही हैं उसके बारे में आप खुद भी सतर्क रहें, जानकारी लेते रहें। काम का दबाव आप पर हावी न हो इसके लिए आपको अपनी अतिरिक्त ऊर्जा इस्तेमाल करनी होगी और आप राह में आई अड़चनें पार करते रहे तो समझिए कमाई भी उसी तरह बढती रहेगी। आज किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने की कोशिश करें। किसी भारी सामान को उठाते समय या फिर चिकने फर्श पर चलते समय बेहद सावधानी की जरूरत हैं।
आज अध्यात्म की ओर आपका रुझान पहले से अधिक रहेगा। आप धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यताओं के बारे में सोच विचार करेंगे। अपने संबंध में बदलाव ना करने के कारण आपके साथी के साथ कुछ नोक-झोंक हो सकती है। अपने व्यवहार की समीक्षा करना आवश्यक है। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में हुए बदलाव के बारे में सोच कर ये निर्णय लेना चाहिए कि आप इनका लाभ कैसे उठा सकते हैं। अपनी नजर अपने लक्ष्य पर रखें व उसी दिशा में केंद्रित होकर काम करते रहें। अभी हाल में आर्थिक मामले में लिया गया कोई निर्णय आपके लिए थोड़ी चिंता का कारण बन सकता है। आपके व्यवसाय में खड़ी हो रही कोई बाधा या चुनौती भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। हो सकता है, आपको अभी छोटा-मोटा नुकसान हो, लेकिन कुछ दिनों में उसकी भरपाई भी हो जाएगी और कमाई भी। अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आज अपने खान-पान और व्यायाम पर ध्यान दें। आज आप जिम छोड़कर आईसक्रीम खाना चाहेंगेख, परन्तु बाद में आप पछताएंगे।