फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितारे बताते हैं आज किन-किन राशि वालों के लोग रहेंगे भाग्यशाली, किन्हें होगा आर्थिक लाभ

Mon, 27 Feb 2017 10:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
आज स‌ितारों की चाल का आपकी राश‌ि पर क्या असर होगा, नौकरी, व्यवसाय, घर पर‌िवार, कैर‌ियर और प्यार के मामले में आप क‌ितने भाग्यशाली रहेंगे, जान लीज‌िए।
विज्ञापन

मेष राशि: अपने अंदर की सकारात्मकता को खत्म ना होने दें

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप उन लोगों से दूर रहें जो आपकी जिंदगी में नकारात्मकता लाने का प्रयास कर रहे हैं। आप काफी हद तक एक सकारात्मक इंसान हैं लेकिन आपको इस बात का अंदाजा नहीं है कि नकारात्मकता किस कदर आप पर हावी होती जा रही है। प्रयास करें कि आप अपनी सकारात्मकता को खत्म ना होने दें। अपने पार्टनर के चुनाव में सावधानी बरतें, आकर्षण के प्रवाह में अपनी जिंदगी भर की खुशी से समझौता ना करें। आज किसी ताकतवर पद की दावेदारी के लिए शुभ समय है। आप जहां पहुचना चाहते हैं, उसे पाने के लिए कोई कसर ना छोड़ें। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो हो सकता है, आज आपको कोई कॉन्ट्रेक्ट पाने के लिए किसी से झगड़ा भी करना पड़े। आपने कभी दूसरों के लिए भलाई का काम किया है आज आपको लगेगा कि आपको उसका फल मिल रहा है। दान देने से आपको टैक्स की छूट तो मिली ही है, दूसरों के लिए आपने कल किया आज दूसरे आपके लिए खड़े मिलेंगे। आपके सकारात्मक विचार ही किसी भी बीमारी को दूर करने में लाभदायक होंगे।
विज्ञापन

वृष राशि: कोई कानूनी फैसला हक में होगा

3 of 13
वृष राश‌ि
कोई कानूनी फैसला अब आपके हक में रहेगा। अब आपको अपने प्रयासों का फल मिल सकेगा। सब कुछ ठीक हो जाएगा लेकिन आपको अपने गुस्से को काबू में रखना होगा। अब खुशियों का समय आ गया है। अगर आप अपने पार्टनर की खोज में हैं तो आज का दिन आपके लिए थोड़ी निराशा लायेगा। आपको इस वक्त सही पार्टनर नहीं मिल सकता है। सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों के लिये आज का दिन शुभ है। आपको अपने प्रोजेक्टों की देरी पर जो खीज हो रही थी, उसका सही कारण आज समझ में आएगा। आज आपको यह सावधानी बरतने की आवश्यकता है की आप कहां और कैसे पूंजी निवेश कर रहे हैं। आज आपका ध्यान जल्दी लाभ होने वाले व्यवसाय से हटकर सुरक्षित व्यवसायों की ओर अधिक आकर्षित होगा। इस वक्त के लिए यही सही निर्णय है क्योंकि यह सावधानीपूर्वक तय किया गया निवेश है जो आगे चलकर फलदायक साबित हो सकता है। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहना होगा। पौष्टिक भोजन और रोज व्यायाम से आप स्वस्थता मन्त्र तक पहुंच सकते हैं।

मिथुन राशि: किसी बड़ी खरीदारी का दिन है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप किसी शांत जगह पर आत्म-चिन्तन करें। आप लंबे समय से बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ये ब्रेक आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आत्म-चिन्तन से आप खुद को नकारात्मकता से दूर रख पाएंगे। आज अपने साथी के व्यवहार के कारण आपसी रोमांटिक रिश्तों में ठंडापन रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपको उन कार्यों की वजह से दोषी माना जा रहा है, जिन्हे आपने किया ही नहीं है। किसी नवीन व्यवसाय की संधि आपके पास चलकर आ सकती है। बहरहाल, प्रारंभ में ये एक असंभव काम प्रतीत होगा, परंतु प्रयत्नों से ही यश प्राप्त होता है। वे विद्यार्थी जो प्रवेश की समस्या से जूझ रहे है, आज उन्हे सभी की मदद से राहत मिलेगी। आज आप अपने आप को विचारशील महसूस कर रहे हैं और इसीलिये आज का दिन किसी बड़ी खरीदारी का है। आज आप अपने वाहन की बातें पक्की कर सकते है। हो सकता है, आज आप जुकाम या कोल्ड के शिकंजे में फंस जाएं, इसलिए धूल-भरे वातावरण से दूर रहें।
विज्ञापन

कर्क राशि: मानसिक तनाव की स्थिति रहेगी

5 of 13
कर्क राशि
आज जरूरत पड़ने पर आपको मदद जरूर मिलेगी। कोई सत्ताधारी मुसीबत के समय आपकी मदद को आगे आएगा। इस सहायता का उपयोग करने में बिल्कुल भी ना हिचकिचाएं। आज आप किसी मुसीबत का हल करने में पूरी तरह से सफल रहेंगे। अगर आपकी पिछले दिनों अपनी प्रेमिका से अनबन हुई है तो आज आप थोड़ी राहत महसूस करेंगे। आप अकेले रहना भी पसंद कर सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि ही आपकी व्यावसायिक सफलता की कुंजी है। खुद को नेता साबित करने के लिए आपको चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए। काम को चलाने की आपकी आदत के कारण आपके काम का बोझ व मानसिक दबाव बहुत बढ़ सकता है। इसलिए खुद पर भरोसा रखें और पूरी मेहनत से काम करें। अपनी आर्थिक सुरक्षा को लेकर आप थोड़ी चिंता में पड़ सकते हैं। हो सकता है, परिवार के सदस्य कुछ बड़ी रकम आपसे मांग रहे हों पर आपको लगता है कि उस रकम की वापसी नहीं होगी। आज आपकी त्वचा के लिए अच्छा दिन है और आपकी इससे सम्बन्धित बीमारी ठीक होती नजर आयेंगी।
विज्ञापन

सिंह राशि: घर में सुख-शांति रहेगी

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप अपने घर में सुख-शांति की अपेक्षा कर सकते हैं। मेहमानों की आज आपके घर पर खूब खातिरदारी होगी और आप उनके साथ का खूब आनंद लेंगे। ऐसी सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते रहें आप को बहुत खुशी मिलेगी। अपने संबंध को गहरा करने के लिए आप दोनों का प्रयास रंग लाएगा नवीन काम के साथ ढेर सारे उत्तरदायित्व भी सामने आएंगे। आपको संस्थान के प्रतिमान के साथ चलने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी। संस्थान के किसी तकनीकी काम में आपकी प्रतिभा का परिचय मिलेगा। जो लोग आर्थिक क्षेत्र में व्यस्त हैं उनके लिए आज का दिन काफी मुश्किलों से भरा हुआ है। अपने प्रोफेशनल लक्ष्य में हार जाने के कारण उन्हें काफी नुकसान हो सकता है, और यही नहीं ये आपके बैंक बैलेंस के लिए भी काफी नुकसानदायक हो सकता है। कुछ अनचाहे स्वास्थ्य विकार आपके जीवन पर असर डाल सकते हैं। हो सकता है कि यह आपके जीवन में होने वाली गतिविधियों को भी प्रभावित कर सकें । अच्छा होगा आप तुरन्त इसका उपचार करें इसके लिए आप किसी की सलाह भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

कन्या राशि: सेहत के लिए शुभ है दिन

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप अपने घर की सजावट को एक नया रूप देना चाहेंगे। इससे आपको अपनी जिंदगी में भी नएपन का एहसास होगा। घर में किए गए ये परिवर्तन आपके अंदर के परिवर्तन को ही दर्शाएंगे। आज आप अपने रोमांस जीवन में महसूस करेगे कि पार्टनर की खोज के मामले में पूर्णता की अपेक्षा के बजाय यथार्थवादी होकर यथासंभव अच्छे पार्टनर की खोज की जाए। पार्टनर से अगर कोई गलती होती है तो धीरज रखें, आपने भी कईं दफा वह गलती की है। निजी क्षेत्र में आज उन्नति का माहौल दिखाई देगा। यदि आप अपने काम से बाहर आना चाहते हैं तो आज के दिन कोई अच्छी खबर व आर्थिक लाभ की बात हो सकती है। इस सकारात्मक विकास का भरपूर लाभ उठाएं। आपकी मेहनत की बदौलत आपकी अच्छी आमदनी होगी। अगर आप किसी कंपनी में कार्यरत हैं तो आपकी मेहनत के चलते उत्पादन में काफी इजाफा होगा। आज पूरे दिन आपकी सेहत ठीक रहेगी। ध्यान रहे अगर आप खुद को तंदुरुस्त देखना चाहते हैं तो आपको जंक फूड खाने की आदत छोड़कर अपनी डाईट में प्रोटीन युक्त भोजन लाना होगा।

तुला राशि: नए व्यवसाय के रास्ते खुलेंगे

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपको ये जान कर बहुत बुरा लगेगा कि जिनको आप अपना दोस्त समझते थे, वही पीठ पीछे आपकी बुराई करते हैं। ये सब सुन कर आप अपना आपा ना खो बैठें बल्कि शांति व धैर्य से परिस्थिति को संभालने की कोशिश करें। आज के दिन आपको अपने कवच से बाहर निकल कर अपने चाहने वाले के समक्ष अपना उत्साह व प्रेम प्रकट करना होगा। वह कोई दोस्त हो सकता है, जिससे कि आपका रोमांस पीगें बढ़ा रहा हो। आज आपको अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत व लगन से काम करना होगा। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके करियर की वृद्धी आपकी मेहनत व कार्य प्रदर्शन पर निर्भर करती है। आज कोई लम्बित पड़ा व्यवसाय लेन देन फाइनल हो जाएगा और नये व्यवसाय के भी रास्ते खुलेंगे। नये संपर्क और व्यावसायिक रिश्ते बढ़ायें। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और मनोबल ऊंचा रहेगा। आज आप गन्दी आदतों से निजात पाना चाहेंगे और कुछ नया करेंगे। धूम्रपान से दूर रहें और ताजा जूस पीने की आदत डालें। आप इस सकारात्मक ऊर्जा का इस्तमाल अपनी सेहत को ठीक करने में लगाएं।

वृश्चिक राशि: आर्थिक लाभ के मौके सामने होंगे

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आखिरकार वो वक्त आ ही गया जब कि आपको व्यवस्थित हो ही जाना चाहिए। आज अपनी जिंदगी का सबसे मुशकिल क्षेत्र चुन लें वो चाहे पैसे से संबंधित हो, घर से या फिर काम से संबंधित हो और उस पर काम करना शुरू कर दें। उस क्षेत्र के हर पहलु को सुलझा लें, कल से शायद आप खुद को एक अलग रास्ते पर पाएं। क्या आपको लगता है, आपका सम्बन्ध बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है? आपके प्रति आपके साथी की भावनाएं व्यक्त करने की तीव्रता आपको हैरान कर सकती है। आज के दिन यदि आप चिकित्सा के क्षेत्र में हैं तो पाएंगे कि आप वैकल्पिक चिकित्सा की ओर अपना रूझान बढता हुआ पा रहे हैं। आपका ध्यान उन विकल्पों की ओर भी है जिनमें वैकल्पिक चिकित्सा भी शास्त्रीय चिकित्सा के समान ही रोचक है। आर्थिक लाभ के बड़े अच्छे मौके आज आपके सामने होंगे। लेकिन बस मौके का फायदा उठाने के लिए आपको बड़ी ही ठोस और सटीक नीति बनाकर चलना होगा। कोई छोटी परेशानी आपको परेशान कर सकती है। इसलिए जरूरी उपचार करें। कार्य से सम्बन्धित तनाव आपको परेशान कर सकता है। आप बाहर की परेशानी घर मे न लायें, क्योंकि इससे घर का वातावरण खराब हो सकता है।

धनु राशि: भविष्य की योजनाएं बनाएंगे

10 of 13
धनु राश‌ि
भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए ये समय बहुत ही अच्छा है। आप में से जो लोग परेशानी को सामना कर हे उन्हें अपनी रणनीति में परिवर्तन करना चाहिए ताकि आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकें। ये सब करने के लिए आज से ज्यादा बेहतर दिन हो ही नहीं सकता। आज आपका पार्टनर आपके लिए सहूलियत लाएगा। आप दुनियाभर के तनाव को किनारे कर अपने सच्चे पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। ऑफिस में आज आप बहुत ही व्यस्त रहेंगे। आप पाएंगे कि काम बहुत है, लेकिन समय कम है। लेकिन ध्यान रखें कि इससे फायदा ही होता है। आज का समय आपकी वित्तीय योजनाओं को सही करने के लिये आदर्श है। इस दिन किये जाने वाले सही निर्णय आपको लाभ पहुंचाएंगे लेकिन बिना सोचे समझे किये जाने वाले वित्तीय निर्णय आपको हानि पहुंचा सकते हैं। आज आपके पद व व्यवसायिकता के कारण आपके सहकर्मी आपसे दबे हुए रहेंगे। आज आपको वाहन चलाते समय बेहद सावधान रहने की आवश्यकता हैं। आज आपको खयाल रखना होगा कि आप कार की स्पीड़ को थोड़ा कम रखें और सीट बैल्ट को प्रयोग में लाए।

मकर राशि: आज खूब सफलता मिलेगी

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपको खूब सम्मान, पहचान, पैसा और सफलता मिलेगी। आज आप इस स्थिति में हैं कि अपने विचारों को क्रियान्वित कर सकें। जिन्दगी ने आपको जो कुछ भी किया है और जिस दिशा में आपको ले जा रही है उससे आपको संतुष्ट रहना चाहिए। आज अगर आप अपने पार्टनर के चुनाव को लेकर माता-पिता को मनाने में लगे हैं तो आपको अपनी बात से उन्हे प्रसन्न करने में सफलता मिल सकती है। उन पर दबाव ना डालें, नहीं तो वे आपके विरुद्ध जा सकते हैं। आज तनाव के संकेत हैं, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप बेकार का लड़ाई झगड़ा ना करें। प्रतियोगिता शायद आपको थोड़ा परेशान कर दे । बेकार में अपनी मानसिक शांति को भंग ना करें। अचल सम्पत्ति जो विवाद में फंसी थी आज के दिन उसका निपटारा निश्चित रूप से होने की सम्भावना है। यह आपके लिए अत्यन्त लाभकारी है क्योंकि निकट भविष्य में जमीन की कीमत काफी बढ़ सकती है।  आज आपको ध्यान लगाने का महत्व समझ आयेगा। इससे आपके दिमाग में शांति होगी और दिन की अच्छी शुरुआत कर सकेंगे।

कुंभ राशि: पदोन्नति की संभावना है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज शायद अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित ना कर पाएं। चंचल दिमाग शायद आपका दिमाग अपने काम से हटा दे। लेकिन दिन के अंत तक अपने सौभाग्य के कारण आप अपने हर काम को पूरा कर पाएंगे। कोशिश करें कि आप अपने दिमाग को इधर-उधर अधिक ना भटकने दें। आज का दिन आपसी मतभेदों को भुलाकर अपने रिश्तों को कायम रखने का दिन है, आप पाएंगे कि आज हालात समाप्ति के दौर पर हैं। यह परिस्थितियां ग्रह नक्षत्रों के अनुसार बदली हैं। आज आपको महसूस होगा कि आपकी इंडस्ट्री आपकी सोच से भी तेजी से बदल रही है। आपको बदलते समय के साथ चलने के लिए नए तकनीकी ज्ञान को प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। आज का दिन आपको सुनिश्चित रूप से उस प्राप्ति अथवा पदोन्नति के अवसर देगा। आपको पाचन क्रिया या फिर पेट से सम्बन्धित कोई परेशानी हो सकती है। इसलिए आज ही खाने की आदत को सुधारें। ऐसा करने से आपको सेहत मन्त्र को पाने में सफलता मिलेगी। यह उचित समय है जब आप अपना ध्यान अच्छे स्वास्थ्य और व्यायाम में लगा सकते हैं। आप इस समय का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

मीन राशि: किसी सामाजिक समारोह में भाग लेंगे

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। आज आप कुछ नए लोगों से मिलेंगे काम में भी आप खुद को ज्यादा अच्छी तरह से स्थापित कर पाएंगे। इससे आपके नए दोस्त बनेंगे और आप जिंदगी को एक नए नजरिए से देख पाएंगे। आज आपको अपने पार्टनर से एक नायाब तोहफा मिल सकता है। शुक्रिया और प्यार अदा करें। आपकी कोशिशों से रिश्ते में बहार आ सकती है। परेशानी में भी शांत रहने की कला आपके साथियों को प्रभावित करेगी। आपकी संप्रेषण कला से आपको तो लाभ होगा ही साथ ही, आपकी शांत रहने का कला भी सभी को आश्चर्य में डाल देगी। इससे आपको बहुत लाभ होगा। आपकी सकारात्मक सोच से आप अपनी सभी परेशानियों को हल कर सकेंगे। यदि आप फार्मा के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। आज के दिन अपने क्षेत्र से संबंधित किसी विशेष अवसर को लेकर सचेत रहें व उसका लाभ उठाएं। नवीन कार्य करते हुए आप अवसरों का लाभ लेते हुए लंबा प्रयास कर सकते हैं। आज आप अपने स्वास्थ्य को उच्च स्तर पर पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें