फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज अपनी योग्यता साबित कर सकते हैं सिंह राशि के जातक, पढ़ें पूरा राशिफल

Tue, 25 Apr 2017 07:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: दोस्तों से साझा करें अपनी परेशानी

2 of 13
मेष राश‌ि
आप शायद कुछ अधिक तनाव से गुजर रहे हैं और इस बारे में अपने किसी दोस्त से बात करना चाहते हैं। बिना हिचकिचाए अपने करीबी मित्र से बात करें। आप चाहे विवाहित हों या अविवाहित, सभी जगह आपको रोमांस से परिपूर्ण मिलेंगी। आज कार्यक्षेत्र में समय शुभ रहेगा। आप अपने काम से अपने बॉस व ग्राहकों को खुश कर सकेंगे। अपना व्यवहार पूरी तरह से सभी के साथ अच्छा रखें ताकि किसी को भी शिकायत का कोई मौका ना मिले। आप पर आर्थिक दबाव चाहे जैसा हो आप अपनी क्षमता से उन दबावों को झेल जाएंगे। बस आप अपना लक्ष्य निर्धारित कीजिए, उसके लिए एक ठोस योजना बनाएं, उस योजना पर काम करें। आप काल्पनिक विचारों को अपने लक्ष्यों के आगे न आने दें। आप को यह समझना होगा कि काल्पनिक विचार कभी सच नहीं होते। आप बिना बात की परेशानी न लें जिससे आपका स्वास्थ्य खराब हो। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: बाहर जाकर लोगों से मिलें

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप घर पर संतुष्टी भरा दिन बिताएंगे। आज आप अपने परिवार की सुंदरता को पहचानेंगे। आज अपने ग्राहकों से मिलने के लिए समय शुभ है, इसलिए आप बाहर जाकर उनसे मिलकर अपने संबंधों में सुधार ला सकते हैं। आज आप जो संबंध बनाएंगे उनसे आने वाले समय में आपको कई तरह से लाभ हो सकता है। हालांकि सभी संबंध आपके लिए शुभ नहीं रहेंगे, लेकिन इनमें से एक या दो से तो आपको लाभ होगा। अपने बैंकर्स, इंन्श्युरेंस कंपनी और आपसे जुड़ी दूसरी विभिन्न संस्थाओं से लेन देन करने के लिए आज का दिन बड़ा बढ़िया है। आज तनाव बढ़ने से आप परेशान हो सकते हैं। शान्त रहने की कोशिश करें किसी भी परेशानी को ना बढ़ाएं,क्योंकि घर पर पहले से ही परेशानी है। यह परेशानियां तो आती जाती रहती हैं इसलिए इन्हें बढावा न दें।

म‌िथुन राश‌ि: लोगों से ना रखें अधिक उम्मीद

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज शायद आपको अपने आस-पास के लोगों की वजह से निराशा हो। इसका कारण शायद आपकी उनसे अधिक उम्मीदें रखना भी हो सकता है। सच तो ये है कि हमें कभी भी किसी से बहुत अधिक उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। आज आप फैसला करेंगे कि अपने साथी के साथ संबंध लंबे समय तक चलाएं अथवा नहीं। आपके विरोधी कुछ भी कर लें, लेकिन आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। कुछ लोग व्यावसायिक तौर से आपको नुकसान पहुंचाना चाहेंगे। आज आप अपने आप को विचारशील महसूस कर रहे हैं और इसीलिए आज का दिन किसी बड़ी खरीदारी का है। आज आप अपने वाहन की बात पक्की कर सकते है। आज आपके लिए अच्छा दिन नहीं है, आपको बुखार या फिर दर्द हो सकता है। अपने आप को बचाने के लिए सावधानी बरतें। अगर आपको ज्यादा परेशानी हो तो उसे लापरवाही से ना लें और तुरन्त डॉक्टर के पास जाएं।
विज्ञापन

कर्क राशि: सहकर्मियों पर रखें नजर

5 of 13
कर्क राशि
आज आपके घर में कोई सामाजिक समारोह हो सकता है। आपके सहकर्मी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आज अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। कार्यालय में ध्यान रखें कि आपकी पीठ के पीछे क्या हो रहा है। जिस बड़े प्रोजेक्ट को आप पाने की उम्मीद कर रहे थे, उस पर आपके सहकर्मियों की नजर है। इस समय आपके लिए ये अच्छा है कि आप अपने काम पर पूरी तरह से जुट जाएं। आपके उच्च अधिकारी आपकी मेहनत को जरूर पहचानेंगे और ये अवसर आपको ही देंगे। आज आपकी महत्वपूर्ण वस्तुएं या कीमती सामान गुम हो सकता है।  आज आपको बेकार में कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप अपने कीमती एवं महत्वपूर्ण सामान के प्रति विशेष सजग रहें। आपके सकारात्मक विचार ही किसी भी बीमारी को दूर करने में लाभदायक होंगे। आपका अच्छा स्वास्थ्य ही आपको खुशनुमा बने रहने में मदद करेगा। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: योग्यता को विकसित करने का मिलेगा मौका

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपको अपनी योग्यता को विकसित करने का मौका मिल सकता है। इस मौके का पूरा फायदा उठाएं इससे आपको शैक्षणिक क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें। आज आप अपने कार्यालय में बहुत व्यस्त रहेंगे। आपको खुद को बदलते समय के साथ बदलने के लिए तैयार कर लेना चाहिए। अगर आप उत्पादन उद्योग में ही हैं तो आज आपके सामने फायदा पहुंचाने वाले कई विकल्प आएंगे। इसमें आपको परेशानी भी नहीं होगी क्योंकि सभी विकल्प एक से बढ़कर एक हैं। इसलिए थोड़ा समय लें और इनमें से अपने लिए सबसे बढ़िया चुनें। इस अच्छे मौके का भरपूर मजा लीजिए। आज आप महसूस करेंगे कि आप अपने लक्ष्य से अलग जा रहे हैं। इस समय आपको अपने लिए थोड़ा सा समय निकालना होगा। आंखें बन्द करके अपनी सांसों पर ध्यान दें। इससे आपका दिमाग शान्त रहेगा।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: आंख बंदकर ना करें किसी पर विश्वास

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप ध्यान रखें कि आप किस पर भरोसा कर रहे हैं। आपकी आदत है कि आप आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं अपनी ये आदत बदल लें वरना किसी दिन आपको पछताना पड़ सकता है व आप किसी मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। किसी काल्पनिक साथी के बारे में सोचने के स्थान पर अपने वास्तविक संबंध सुधारने की कोशिश करें। काल्पनिक साथी के बारे में सोचने से आपके संबंध पर बुरा असर पड़ सकता है। आज आप अपने कार्यस्थल पर अपने काम से सम्बन्धित किसी समस्या को लेकर किसी सलाहकार या फिर किसी उच्च अधिकारी से सलाह लेना चाहेंगे। आप सलाह ले सकते हैं, लेकिन शायद इससे आपको कोई मदद न मिले। आपके लिए अच्छा होगा कि आप एक दो दिन और इंतजार करें जब तक कि सलाह के लिए आपको सही व्यक्ति न मिले। आज आप राहत की सांस ले सकते हैं, क्योंकि आज आपकी सेहत और मूड दोनो ही बढ़िया रहने वाले हैं।

तुला राश‌ि: परेशानियों को हावी ना होने दें

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप अपना मिजाज खुशनुमा रखें, छोटी-मोटी समस्याओं से परेशान ना हों । आज आप कुछ बहस करने के मूड़ में लगते हैं, लेकिन आप फिर भी सब कुछ संभाल लेंगे। अपनी परेशानियों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इनसे ही आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आज पिछले कुछ समय से चली आ रही चिन्ताओं से छुटकारा मिलेगा। आप सुकून से अपने अतीत व भविष्य के बारे में सोच सकेंगे। अपने ऊपर अधिक दबाव डालने की आवश्यकता नहीं है। आज आपको ये सूचना मिल सकती है कि आपका स्थानांतरण किसी अन्य शहर में कर दिया गया है या आपने स्वयं ही शहर को छोड़क़र कहीं ओर जाने की ठानी है। आप जल्दी ही अपने आप को अपने काम के जरिए सिद्ध कर दिखाएंगे। आपको काम के सिलसिले में विदेश भी जाना पड़ सकता है।  आज आपको शान्त और स्वच्छ वातावरण में जाने की आवश्यकता है।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: प्रतिस्पर्धा से रहे सावधान

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपके दोस्तों को आपकी मदद व सलाह की जरूरत है। आपको उनकी मदद जरूर करनी चाहिए। आज आप अपने संबंध को अगले स्तर पर ले जाने के बारे में सोचेंगे। हो सकता है, आप अकेले हों और किसी साथी के प्रति प्रेम की भावना विकसित हो रही हो। अगर आपको अपने काम में उपलब्धियों के लिए प्रशंसा मिले तो आपको अपने कार्यालय और उसके बाहर हो रही प्रतिस्पर्धा से सावधान रहना चाहिए। आपके विरोधी आप पर झूठा आरोप लगा सकते हैं। आपकी बढ़ी हुई आय, सही जीवन जीने में मदद करेगी। भले ही आपको सही वित्तीय सफलता थोड़े दिनों के बाद मिलने वाली है लेकिन आप आज ही विलासिता पर खर्च करने के लिए तैयार हैं। ये तो तय है कि आज आप इन वस्तुओं का सही आनंद अवश्य ले सकते हैं। आज आपके लिए बहुत व्यस्त दिन है, आपको पुरानी बीमारी से राहत मिल जाएगी। 

धनु राश‌ि: लक्ष्य पर रखें अपनी नजर

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप अपने आपको ठीक से जान पाएंगे। आज आप अपने दिमाग और व्यक्तित्व को अच्छी तरह से समझने की कोशिश करेंगे। ये समय आपके लिए बहुत अच्छा है। आज ध्यान रहे कि आप अपने साथी को किसी भी कारण से न कोसें। अत्यधिक नकारात्मक रवैये के कारण आप दोनों के बीच की दूरियां बढ़ सकती हैं। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में हुए बदलाव के बारे में सोचकर ये निर्णय लेना चाहिए कि आप इनका लाभ कैसे उठा सकते हैं। अपनी नजर अपने लक्ष्य पर रखें व उसी दिशा में केंद्रित होकर काम करते रहें। आज आपको महसूस होगा कि आपने कुछ वित्तीय परेशानियों से निजात पा ली है। कहीं से अचानक आए हुए धन के कारण आप राहत महसूस करेंगे। आज आप योग करते समय उत्साहित रहेंगे भले ही आप यह लम्बे समय से व्यायाम करते आ रहे हो।

मकर राश‌ि: मोटी लागत वाला काम शुरू ना करें

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपको लगेगा कि आप गुस्से और चिंता की चपेट में आ रहे हैं। आज अपनी जिंदगी के बहुत से क्षेत्रों में उन्नति की धीमी रफ्तार के कारण कुछ हताश भी हैं। आज आपको एक खास मौका हाथ लगेगा। आप बाहर घूमने जा सकते हैं। नए व्यक्ति से मिलें और आज के दिन का आनंद लीजिए। आज ऑफिस से बाहर निकलकर आपको लोगों से मिलना चाहिए या फिर किसी सेमीनार में जाना चाहिए। अगर आप व्यवसाय में हैं तो आज कोई नई योजना शुरू करने से पहले सावधान रहें। कोई ऐसा काम तो आज कतई शुरू न करें जिसमें मोटी लागत आ रही हो क्योंकि आज का दिन ऐसा काम शुरू करने के लिए ठीक नहीं। किसी भी वाहन को चलाते समय आज आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है वरना दुर्घटना हो सकती हैं। आज आपको सड़क दुर्घटना में कोई चोट भी लग सकती हैं।

कुंभ राश‌ि: अतिरिक्त काम का मिलेगा वेतन

12 of 13
कुंभ राश‌ि
अपने परिजनों के साथ आपके संबंध मधुर हैं। अपने रिश्तों को मधुर बनाने के लिए आपने बहुत मदद की है, प्रयास जारी रखें। आज आप अपने साथी की इच्छाएं जानने में सफल होंगे। प्यार को आपके संबंध का आधार बनाए रखने का आपका प्रयास रंग लाएगा। आज कुछ परेशानियों की वजह से आपका काम कुछ धीरे ही चल रहा है। इस समय का लाभ उठा कर आप इस बात पर विचार कर सकते हैं कि आप अपने काम से क्या चाहते हैं। यदि आप किसी कार्यालय में कार्यरत हैं तो आप यह पाएंगे कि कम्पनी की ओर से आपको अतिरिक्त कार्य के लिए अलग से वेतन मिल रहा है। इस प्रकार के प्रोत्साहन कार्य से आप ना घबराएं क्योंकि इस प्रकार भी आप अपनी आय को निश्चित रूप से बढ़ा सकते हैं। आपकी आमदनी के साथ-साथ आपकी आवश्यकताएं भी बढ़ती है इससे घबराने की आवश्यकता नहीं हैं।  आज आप दर्द से परेशान हो सकते हैं। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: वेतन वृद्घी के लिए अधिकारियों से बात करें

13 of 13
मीन राश‌ि
आप कुछ दिनों से समझ नहीं पा रहे कि आपको क्या करना है, लेकिन आपकी सोच में स्पष्टता आ ही जाएगी। इस अवसर का फायदा उठाते हुए आज आप अपने सभी रुके हुए काम कर लें। आज के दिन आपसी रिश्ते बनाएं एवं उन पर अपना ध्यान केन्द्रित करके अमल करें। अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराएं। अगर आप पैसों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और अपनी वित्तीय स्थिति सुधारना चाहते हैं तो अपने वेतन में वृद्धी के लिए अपने उच्चाधिकारियों के साथ बात करने के लिए यह दिन बहुत ही अच्छा है। अचानक मिली बड़ी आर्थिक सफलता आप को और अधिक प्रेरित करेगी। इस आर्थिक सफलता का सदुपयोग कुछ इस तरह करें कि इससे आपको और अधिक सफलता मिले। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा होगा। परन्तु खाने और व्यायाम पर ध्यान दें इससे आपको फायदा मिलेगा। अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो इस पर ध्यान देना का यह सही समय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें