फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यावसायिक मामलों में शुभ रहेगा तुला राशि वालों का दिन, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Sat, 25 Mar 2017 08:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। 
विज्ञापन

मेष राश‌ि: रिश्तों के बीच गलतफहमी ना होने दें

2 of 13
मेष राश‌ि
अपने और दोस्त के बीच कोई भी गलतफहमी ना पलनें दें। उनसें बात करके इस बात की वजह जानने की कोशिश करें। अगर कोई तीसरा व्यक्ति आपके और आपके दोस्तों के बीच दरार डालने की कोशिश कर रहा है तो उससे दूर ही रहें। आज आपकी बड़े ही रुचिपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके साथ रोमांटिक रिश्ता कायम होने की संभावना है। अगर आप चाहते हैं कि कोई काम सही ढ़ंग से हो तो उसे आपको खुद ही करना पड़ेगा। इस बात की पूरी कोशिश करें कि जो चीज आपके लिए महत्वपूर्ण है, वो आपके नियंत्रण में ही रहे। ये ना समझें कि अगर आपने किसी को काम करने की जिम्मेदारी सौंप दी तो वो भी उसे आपकी तरह ही करेगा। आज का दिन आपके व्यापार के लिए लाभदायक है और आपको फायदा होगा। अगर आप शादी संबंधित काम करते हैं तो आपकी किस्मत आपका साथ देगी। अगर आप जिम में तीस मिनट भी रहेंगे तो आप बेहतर महसूस करेंगे। घर में तीस मिनट व्यतीत करने से अच्छा है आप जिम में काम करें।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: साझेदारी काम के फायदा नहीं

3 of 13
वृष राश‌ि
घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। ये शायद कोई छोटी सी बात हो, लेकिन आने वाले समय में ये आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकती है। अपने साथी के लिए योग्य उपहार की खोज आपके प्यार को और अधिक बढ़ाएगी। अपनी दिल की चाहतों को अपने साथी के समक्ष रखने में न हिचकिचाएं। किसी नवीन व्यवसाय की संधि आपके पास चलकर आ सकती है। बहरहाल  प्रारंभ में ये एक असंभव काम प्रतीत होगा, लेकिन बाद में सब सही हो जाएगा। वे विद्यार्थी जो प्रवेश की समस्या से जूझ रहे है, आज उन्हें सभी की मदद से राहत मिलेगी। अगर साझेदारी में कोई काम शुरू करते हैं तो आज इसमें किसी तरह का फायदा नहीं दिख रहा है। आज आपको डॉक्टर के पास जांच के लिए जाना चाहिए। हो सकता है आप ठीक हों मगर फिर भी आज आपको जांच करानी होगी। दांत के डॉक्टर से समय लें ताकि आज ही सफाई करा सकें। जो भी फैसला आज आप लेंगे वह आपकी भविष्य में लाभदायाक होगा।

म‌िथुन राश‌ि: आर्थिक लाभ मिलने के संकेत

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपको विदेश से कोई खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। अगर आपके दोस्त या परिवार के लोग विदेश में रहते हैं तो ये खुशखबरी उनकी तरफ से आ सकती है। आप अपनी जिन्दगी में कुछ अलग उत्तेजना को पाना चाहते हैं, शायद अभी के रिश्ते से हटकर। चाहे आप कुछ भी करें पर अपने पार्टनर को दुखी ना करें। जंगली इलाकों की तरफ घूमने जाना मजेदार होगा पर खतरनाक भी, इसलिए इसके लिए तैयार रहें। यदि आप आईटी उद्योग में हैं तब संभव है कि आपको विदेश जाना पड़े। इस अवसर का लाभ उठाएं। काफी कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार आज आपको कुछ आर्थिक लाभ मिलता दिखेगा। इस पैसे को जोखिम भरे निवेश में लगाने से बेहतर है कि किसी सुरक्षित निवेश में लगाएं। आज बल्डशुगर की समस्या आपके लिए बनी रहेगी। अगर आपको लगता है कि बल्डशुगर की समस्या बढ़ती जा रही है, आपको डॉक्टर के पास जाना पड़ेगा। बाद में पछताने से अच्छा है कि पहले ही आप खुद को सुरक्षित रखें।
विज्ञापन

कर्क राशि: शारीरिक दर्द कर सकता है परेशान

5 of 13
कर्क राशि
आज आपका भाग्य ही आपको सफलता दिलाएगा। आज सब कुछ आपकी इच्छा के अनुसार ही होगा। आज का दिन रोमांस के लिए उत्तम है। आज आपको वो खास मौका मिलेगा, जब आपको तनाव से काफी राहत मिलेगी। आज का दिन विपणन के क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए काफी अच्छा रहेगा। जब वे अपने आप को किसी प्रशिक्षण आदि के द्वारा आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आप अपने व्यावसायिक लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ- साथ प्रशंसा व प्रसिद्धि भी पा सकेंगें। सही तरीके से बनाई गई आपकी आर्थिक योजना को आज अच्छा लाभ मिलने वाला है। अपने बजट को बढ़िया से व्यवस्थित कीजिए, इससे आपका पैसा सही ढंग से उपयोग होगा। आज आप दर्द से परेशान हो सकते हैं इसलिए दर्द की गोली लें, उससे आपको आराम मिलेगा। आज आपके सहने की क्षमता कम ही जाएगी, इसलिए वही करें जिससे आपका दर्द कम हो जाए।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: दिमाग को रखें शांत

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आपको निराश करने वाले लोगों से आप हताश हुए हैं। आपको आज अपना दिमाग शांत रखना होगा। आपके काम में आने वाली ये रुकावट अस्थाई है जो समय के साथ खुद ही समाप्त हो जाएगी। अपने परिवार की ओर से आपके पार्टनर के लिए रजामंदी की बात सुनकर आज आप बहुत खुश होंगे। यह हैरत भरी राहत आपके भविष्य को बहुत ज्यादा सहूलियत देगी। आप शादी और उससे सम्बन्धित अन्य रस्मों के लिए अपने परिवार वालों के सहयोग से तैयारी शुरू कर सकते हैं। आज आपको कार्यालय में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अपने सहकर्मियों के बारे में किसी भी अफवाह को नजरअंदाज करें। आज खूब खर्चे वाला दिन है पर मौज मस्ती में खर्च ना करें।आज भविष्य के लिए कुछ निवेश करें। मसलन बच्चों के लिए कोई शिक्षा योजना ले लें। आज आप अपने खान-पान का असर अपनी त्वचा पर देखेंगे। अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो तेल वाला खान-पान अपने भोजन से हटा दें। पर्याप्त मात्रा मे पानी पीएं और ताजा खाना खाएं। जिससे आप और आपकी त्वचा स्वस्थ रहेगी।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: खोई हुई कीमती वस्तु ​मिल सकती हैं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपका मन करेगा कि आप कहीं बाहर घूमने जाएं। आज आप खुले दिल से अपने पार्टनर से मन की बात कह सकेंगे।खुलापन और ईमानदारी रिश्ते की जान होती है। आज आप अपनी शानदार स्थिति से सन्तुष्ट होंगे और आप दोनों का रिश्ता गहरा होगा। यदि आप लंबे समय से किसी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आप कुछ अच्छे साक्षात्कार देंगे। ये सभी साक्षात्कार अच्छे ही होंगे ऐसा नही है, लेकिन आज आप के लिए सकारात्मक दिन हैं। कुछ वस्तुएं जिन्हें आप बहुत पहले खो चुके थे आपको आज वह मिल जाएंगी। यह आपके लिए कोई विशेष वस्तु हो सकती है। आज आपके साथ कुछ ऐसा घट सकता है जो आपके हित में ना हो। आपके लिए बेहतर होगा कि आज आप आग या फिर नुकीले पदार्थो से दूर रहें जैसे की चाकू। आपके लिए यह भी अच्छा होगा कि आप गर्म पदार्थों को ना छुएं और उनसे दूर रहें।

तुला राश‌ि: नया व्यावसायिक अनुबंध मिलने की उम्मीद

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपको लगेगा कि आप गुस्से और चिंता की चपेट में आ रहे हैं। आज अपनी जिंदगी के बहुत से क्षेत्रों में उन्नति की धीमी रफ्तार के कारण कुछ हताश भी हैं। लेकिन आप इस परिस्थिति से भी ना घबराएं क्योंकि इससे आपको पता चल जाएगा कि आप कितने पानी में हैं। आपका आकर्षक व्यक्तित्व आज आपको आपकी मंजिल तक पहुंचा सकता है। आप आगे बढ़कर इस नए रिश्ते को अपनाएंगे और आपको इससे बहुत खुशी मिलेगी। अपनी सूझ-बूझ से आप सभी व्यावसायिक समस्याओं को आसानी से हल कर सकेंगे। आज आपको कोई नया व्यावसायिक अनुबंध भी मिल सकता है। आज दान कीजिए। आज आप महसूस करेंगे कि आपके अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास का स्तर ज्यादा बना रहा हैं।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: बेरोजगारों के लिए अच्छे संकेत

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
अपनी उम्र के लोगों के बीच आज आपकी छवि को चार चांद लग जाएंगे। अपनी इस पहचान और सम्मान का पूरा मजा लें।
आज साथी द्वारा उचित समय ना दिए जाने की भावना के कारण आप स्वयं को दया के योग्य समझेंगे। दरअसल आपके साथी के पास कार्यभार की वजह से समय कम है। यदि आप बेरोजगार हैं तब आज का दिन आपके लिए शुभ समाचार ला सकता है। आज अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए आपका बजट सुधर जाएगा, जो कल तक खींचतान में चल रहा था। आज आप महसूस करेंगे कि आपकी दर्द जैसी परेशानी दूर हो जाएगी। आपका खुद का मन व्यायाम करने के लिए करेगा। हो सकता है आप फिर से योग करें। आप महसूस करेंगे कि आपके अन्दर कर्म करने की शक्ति बढ़ गई है। वैसे आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी इसलिए आज आप व्यायाम कर सकते हैं।

धनु राश‌ि: निवेश के कई विकल्प देखकर हो जाएंगे हैरान

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप किसी ऐसी गतिविधि में भाग ले सकते हैं जो आध्यात्म से वास्ता रखती है। इससे आपको खुशी व संतुष्टी मिलेगी। आज आपको एक खास मौका हाथ लगेगा। आप बाहर घूमने जा सकते हैं। नए व्यक्ति से मिलिए और आज के दिन का आनंद लीजिए। आप किसी के आकर्षण का केन्द्र बन रहे हैं। भीड़ में आप के प्रति किसी का विशेष ध्यान लगा हुआ है।यह आपकी जिंदगी का अपना पार्टनर भी हो सकता है। आज वास्तु के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सही अवसर मिल सकते हैं, जो कि विदेश से भी हो सकते हैं। आप निवेश की सोच रहे हैं। निवेश के लिए सारे विकल्प तलाशें। आप संपत्ति और दूसरे किसी निवेश का तो मन बना ही चुके थे, लेकिन निवेश के लिए और कई सारे अच्छे विकल्प देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आज आप अपनी डाईट को सुधारने का लक्ष्य बना सकते हैं। हो सकता है आज आप शाकाहारी भोजन ही खाएं। इस बदलाव से आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आपकी पाचन संबंधित परेशानी भी दूर हो जाएगी।

मकर राश‌ि: सेहत पर ध्यान दें

11 of 13
मकर राश‌ि
अगर आप अपनी रचनात्मकता को बढ़ाना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत ही अच्छा है। इस अवसर का लाभ उठाएं और नए तरीके से काम करने का कोई भी मौका हाथ से ना जाने दें। आज अपने अंदर के कलाकार को बाहर आने दें। आज आपका ध्यान अपने रिश्तों पर छाए हल्केपन व बोरियत को दूर करने पर जाएगा। आप दोनों आज ठंडे दिमाग से इस विषय पर विचार करें। आज आपके प्रतिफल आपकी मेहनत के अनुरूप ही रहेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपने परीक्षा परिणाम की चिंता रहेगी। परेशान ना हों। आप यह ध्यान रखें कि आपने मूल्यवान वस्तुओं को कहां रखा है। ऐसा लगता है कि आज आप थोड़े असावधान रह सकते हैं, जिससे आज आपको कुछ महत्वपूर्ण सामान से हाथ धोना पड़ सकता हैं। आज आपके साथ कुछ भी हो सकता है। जो लोग पेट के रोग से ग्रस्त हैं आज उन्हें उसका उपचार मिलेगा। शुरुआती दौर मे पेट का ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता हैं। सलाह अनुसार खाना लें और व्यायाम करें। जिससे आप जल्द ठीक हो सकेंगे।

कुंभ राश‌ि: सोच समझकर करें प्रॉपर्टी डीलिंग

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप जिन्दगी के प्रति अपने नजरिए को बहुत ही सकारात्मक पाएंगे। फिर चाहे वो आपके परिवार, काम या फिर प्यार से संबंधित हो। आज आप अपने भविष्य को लेकर अच्छे मूड में रहेंगे। आज आपके रिश्तों में गलतफहमी एवं तनाव पैदा हो सकता है, जिसे दूर होने में कुछ समय लगेगा। शुरू में ध्यान न देने के कारण समस्या गंभीर हो गई है। आज यदि आप सरकारी क्षेत्र में हैं तब आप नौकरी में बदलाव के लिए सोच सकते हैं। पैसा कमाना मुश्किल लगेगा, एक के बाद एक अड़चन सामने होंगी। आज व्यवसाय में उन मुद्दों को छेड़ने से बचें, जो आपके लिए समस्या खड़ी कर दें। क्योंकि आज आपकी राह में कईं अड़चनें खड़ी हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग से संबंधित किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से आज बचें। अगर आज हस्ताक्षर किया तो हो सकता है, आगे चलकर आप किसी बड़ी मुसीबत में घिर जाएं। आज आप सीखेंगे कि खुद को किस प्रकार अच्छी तरह प्रकट किया जा सकता है। जिससे दूसरे आप को आसानी से समझें। आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें ताकि कोई स्वास्थ्य विकार न हो।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: सपनों का घर मिलने की उम्मीद

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप कुछ तनाव में रहेंगे, जिसके कारण आप अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपका दिमाग अपने दोस्तों की तरफ ही लगा रहेगा। आप अपना ज्यादातर समय उनको संदेश भेजने या उनसे फोन पर बात करने में ही बिताएंगे। सगाई या शादी अगर पिछले दिनों से लटकी हुई है, तो आज उसका अन्तिम फैसला हो सकता है। उसके लिए आज बात करना शुभ है। आज आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि आपके व्यावसायिक विरोधी आपको नीचा दिखाने की ताक में हैं। आपको जल्दी ही अपने विरोधियों का सामना करना पड़ेगा। कड़ी मेहनत और रचनात्मकता से कार्यों को निपटा कर विरोधियों को करारा जवाब दें। यदि किराए के घर में रह रहे हैं तो आज अपने सपनों का घर खरीदने के लिए खोजबीन शुरू कर दें। इस दिशा में आज की कोशिश से अच्छे नतीजे मिलेंगे। बेहद सावधानी से रोड पर चलें और तेज रफ्तार से बचें। आज आपको ज्यादा सचेत रहने की आवश्यकता है, खासकर की हाईवे पर जहां स्पीड ज्यादा होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें