रविवार के दिन सितारों की चाल का आपके जीवन, नौकरी, व्यवसाय, धन, प्यार और परिवार पर क्या असर हो रहा है जानिए अपनी राशि से।
विज्ञापन
मेष राशिः कई मामलों में दिन लाभकारी है
2 of 13
मेष्ा राशि
आज नई दोस्ती की नींव रखने का दिन है। आज नए व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बनने के प्रबल संकेत हैं। किसी सामाजिक समारोह में आप नए-नए लोगों से मिलेंगे जिससे कई नए संबंध भी स्थापित हो सकते हैं। आज आपको अपना फोन नम्बर या ई-मेल आई डी बदलने में जरा भी नहीं हिचकना चाहिए।
अगर आप खुद को अलग सा महसूस कर रहे हैं तो आपको इस बारे में अपने बॉस से बात करनी चाहिए। हो सकता है, आपको विदेश भेजने की तैयारी चल रही हो। शांतिपूर्ण बात करने से आपकी समस्या का हल निकल सकता है।
अन्तर्राष्ट्रीय लेन-देन और अंतराष्ट्रीय बाजार से जुड़े व्यवसायियों के लिए आज लाभकारी दिन है। इस मौके का फायदा उठायें और जहां तक संभव हो अपना व्यापार बढ़ायें।
आज आपकी नई चीजों का आविष्कार करने में दिलचस्पी बढे़गी। आज आप कुछ ऐसा बनाएंगे जो आपने पहले कभी ना बनाया हो। आज आप बड़े चाव से खाना खाएंगे। आप रोजमर्रा की जिन्दगी से हट कर कुछ अलग बनाएंगे जिसे आप बेहद पसन्द करते हैं।
विज्ञापन
वृष राशिः अधिकारी से पदोन्नति की बात आज न करें
3 of 13
वृष्ा राशि
उच्च अधिकारी आज आपकी मदद करेंगे। अगर आपको अपने कार्यालय में कोई परेशानी है तो अपने अधिकारियों को जरूर बताएं। उनसे कार्यालय के माहौल को और अच्छा बनाने की बात करें। एक-दूसरे पर दबाव डालने से कुछ नहीं होगा। एक साथ मिल कर काम करने से ही अच्छे परिणाम सामने आएंगे।
यद्यपि आप अपने रिश्तों की गरिमा से खुश हैं, तब भी आप पायेंगे कि आज आप या आपका साथी अत्यन्त व्यस्त हैं, जिस कारण से आप अपने आपको अवांछनीय महसूस करेंगे व अपने साथी के प्यार में कमी महसूस करेंगे। आपको अपने साथी से इस विषय पर खुलेपन से विचार करना होगा, जिससे ईमानदारी से इस समस्या का हल निकाला जा सके। यह कठिन समय जल्दी ही गुजर जायेगा।
आज काम में आप किसी ऐसी स्थिति में फंस सकते हैं, जिससे आपको निराशा ही होगी। आज शायद आप अपने बॉस से अपनी पदोन्नति की बात करने वाले हैं। हो सकता है, आप जिस परिणाम की उम्मीद कर रहे थे वो आपको ना मिल सके। ऐसे में आपको अपने इस फैसले को कुछ समय के लिए टाल देना चाहिए।
आज का दिन गाड़ी खरीदने के लिए अच्छा नहीं है, इसलिए आपके लिए सलाह यही है कि आज नई गाड़ी की खरीदारी ना करें। आज खरीदी गई गाड़ी आपके तनाव और चिंता का कारण बन सकती है, इसलिए गाड़ी खरीदने की योजना अभी टाल दें।
मिथुन राशिः आर्थिक क्षेत्र में आपकी स्थिति थोड़ी डांवाडोल रहेगी
4 of 13
मिथ्ाुन राशि
आज आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी। आज का दिन आप अपने प्रियजनों के साथ बिताएंगे। आप उनके साथ घर पर बैठ कर खूब बातें करेंगे और मजा करेंगे। आप छोटी- छोटी खुशियां अपने परिवार के लोगों के साथ बांटेंगे। आप उनके साथ खरीददारी करने या फिर फिल्म देखने भी जा सकते हैं।
पिछले दिनों आपसी अनबन में फंसी जोड़ियां आज अपना मनमुटाव दूर कर लेंगी। रिश्ता फिर से लाइन पर आएगा इसलिए पुरजोर प्रयास करें। सकारात्मक रहकर लम्बे रिश्ते बनाने की सोचें।
किसी सरकारी प्रबंधकीय पद को प्राप्त करने की इस समय प्रबल संभावना है। खास तौर से अगर आप आइ. ए. एस में जाना चाहते हैं तो सही पद की खोज करें और इसके लिए अपना आवेदन भेज दें। आपको इन्टरव्यू के लिए जरूर बुलाया जाएगा। और ये तो आपको पता ही है कि नौकरी पाना आपके लिए कभी भी कठिन नहीं रहा है।
आर्थिक क्षेत्र में आपकी स्थिति थोड़ी डांवाडोल रहेगी, लेकिन आप इस स्थिति से आसानी से निपट लेंगे। अपने सीनियर अधिकारियों से मधुर संबंध बना कर रखें। आपकी कार्यशैली बहुत अच्छी है फिर भी कई बार लोगों को आपकी बातें चुभ जाती हैं। इससे आपका ही आर्थिक नुकसान है। इसलिए अपने काम पर ध्यान दें। शांत रहें। आप तरक्की करेंगे और जब आपकी बारी आयेगी तो आपकी पदोन्नति भी होगी।
अगर आज आप काफी देर तक कम्प्यूटर पर बैठे हैं तो आज ही जाकर अपनी आंखों की जांच कराएं। ध्यान रहे, आप ज्यादा देर तक स्क्रीन पर बैठकर काम ना करें और अपनी आंखों को आराम दें वरना सरदर्द की परेशानी बराबर बनी रहेगी। आज अपनी आंखों का खास खयाल रखें और कोई परेशानी पड़ने पर दवा जरूर लें।
विज्ञापन
कर्क राशिः कहीं से लाभ मिलने की उम्मीद कर सकते हैं
5 of 13
कर्क राशि
आखिरकार अब आपके विचारों में स्पष्टता आएगी और कुछ गंभीर मुद्दों पर आप स्पष्टता से सोच पाएंगे। हर समस्या का समाधान अब आपको साफ दिखने लगेगा। इसी स्पष्टता से आपको सफलता भी मिल सकती है।
आपको अपने साथी के साथ रिश्तों में और अधिक स्वतन्त्रता एवं खुलापन चाहिए। घुटन भरे माहौल से निकलने के लिए आपको चाहिए कि आपस में बैठकर अपने अनुभवों को आपस में बांटें, जिसके फलस्वरूप आपसी रिश्तों में वही महक व गरमाहट वापिस आ जाये।
आज आपकी आजीविका में भौगोलिक परिवर्तन परिलक्षित हो रहे हैं। आप नौकरी बदल सकते हैं। यदि आप घर से काम करते हैं या आपका स्वयं का प्रतिष्ठान है तो आज का दिन आप अपना कार्यालय भी बदलने का सोच सकते हैं। इस अवसर को अपनी सुविधाएं बढ़ाने के लिहाज से उपयोग में लाएं।
अपने फैसले को और प्रभावशाली बनाने के लिए अपने लकी नंबर का इस्तेमाल कीजिए। कोई बड़ी खरीदारी कर रहे हैं तो उसके दस्तावेजों का भी अपने लकी नंबर से मिलान कराइये। इससे आप फायदे में रहेंगे और कहीं से पैसा आता भी दिखेगा।
विज्ञापन
सिंह राशिः आर्थिक हालात के संकेत हैं
6 of 13
सिंह राशि
आज कोई बहस या झगड़ा होने की संभावना है इसलिए पूरी कोशिश करें कि आप किसी बहस या झगड़े में ना पड़ें। अगर आपको लगे कि परिस्थितियां बिगड़ रही हैं तो अपने आप को उन से दूर रखें। ऐसा भी हो सकता है कि परिस्थिति इतनी बिगड़ जाए कि बात आपके हाथ से ही निकल जाए। लेकिन फिर भी बहस से दूर रह कर ही आप खुश रह जाएंगे।
आज आप रोमांस के मामले में गलत जगह पर लड़खड़ा सकते हैं। शायद वह डायल किया गया गलत नंबर भी हो सकता। मौज-मस्ती के अलावा वहां कुछ गंभीरता नहीं होगी। फिर भी ऐसा नहीं है कि आप अन्ततः आनंद नहीं ले पाएंगे।
आज आपको अपने कैरियर के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। आपके प्रयासों के परिणाम शुभ ही रहेंगे। जन-संपर्क से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। अगर आप मौके का लाभ उठा सके तो एक अच्छा मौका आपका इंतजार कर रहा है।
आज आपके अच्छे आर्थिक हालात के संकेत हैं। कुछ पुराने कर्ज निपटा दें। लेने देने के मामले आपको चिंता में डाल देते हैं इसलिए उनसे आज निजात पा लें, अभी दिन ठीक चल रहे हैं। धन कमाने के लिए सकारात्मक विचार बनाये रखें। फिक्सड् डिपोजिट से लाभ के आसार हैं।
विज्ञापन
कन्या राशिः आज का दिन शांति से बिताएंगे
7 of 13
कन्या राशि
दूसरे लोग आपकी दयालुता का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। याद रहे जिंदगी में हर चीज का संतुलित होना जरूरी है इसलिए जरूरत से ज्यादा दया करना भी ठीक नहीं है। आपकी दयालुता का अगर गलत लाभ उठाया गया तो मानवता पर से आपका विश्वास उठ सकता है।
आज आपको अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत व लगन से काम करना होगा। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके कैरियर की वृद्धि आपकी मेहनत व कार्य प्रदर्शन पर निर्भर करती है। औरों से ऊपर उठने के लिए आपको अपने तकनीकी ज्ञान को निरंतर बढ़ाते रहने की कोशिश करनी चाहिए।
आज आपको अपनी वित्त व्यवस्था में से उन सभी के लिये प्रावधान करना चाहिये जो आप पर निर्भर हैं जैसे आपके बच्चे या माता पिता। अपने बच्चों के लिये किसी प्रकार की शिक्षा से संबंधित योजना या माता पिता के लिये सेवानिवृत्ति की योजना ले लीजिये। माना कि ये एक बड़ा उत्तरदायित्व है लेकिन आज नहीं किया तो आगे जाकर आप इसे लेकर पछताएंगे।
आज आप खुद को शान्त और अच्छा महसूस करेंगे। कुछ घर और काम का बोझ कम होना शुरु हो जाएगा, इसलिए आखिरकार आज आप राहत की सांस ले पाएंगे। आप योग और ध्यान में मन लगाए रखें ताकि आपको शान्ति मिलती रहे। अपने घर वालों के साथ टहलने का लुत्फ उठाएं।
तुला राशिः किसी अपने की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं
8 of 13
तुला राशि
आज आप खुद को किसी पारिवारिक समारोह में व्यस्त पाएंगे। इस समारोह का आयोजन करनें में भी आपको बहुत मजा आएगा। ये समारोह आपके व आपके परिजनों के जीवन में बहुत सी खुशियां ले कर आएगा। आप इस समारोह मे बहुत व्यस्त रहेंगे।
आज पिछले कुछ समय से चली आ रही चिन्ताओं से छुटकारा मिलेगा। आप सुकून से अपने अतीत व भविष्य के बारे में सोच सकेंगे। अपने ऊपर अधिक दबाव डालने की आवश्यकता नहीं है।
आज का दिन कर्मठ व्यक्तियों के लिये विशेष है। यदि आप धातु के क्षेत्र में काम करते है, खासकर तांबे के क्षेत्र में, तब आज का दिन महत्वपूर्ण है। इस शुभ दिन का पूरा लाभ उठाएं।
यदि आप कोई नई गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो आज उसका चुनाव कर लें। आज का चुनाव काफी संतोषजनक लगेगा। ग्रह नक्षत्र आपके पक्ष में हैं। यदि आज आप गाड़ी नहीं लेना चाह रहे तो कम से कम आज से शोरूम तो जाना शुरू कर ही दीजिए।
हो सकता कि आप जिन्हें प्यार करते हैं उनकी सेहत को लेकर आपको भयानक पलों का सामना करना पड़ जाए। चिन्ता ना करें, आप पूरी सावधानी बरतें। कम से कम आप उन्हें भावनात्मक रूप से तो बांधे रखें।
वृश्चिक राशिः नौकरी से संबंधित अच्छी खबर मिल सकती है
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आप अपनी कलात्मकता को पहचान पाएंगे। अपनी रोज की दिनचर्या में कुछ बदलाव लाएं। छोटी-छोटी चीजें भी आपको बड़ी खुशी दे सकती हैं। आज आपको बहुत से लोगों से अपनी तेज बुद्धी के लिए सराहना मिलेगी।
अगर आप किसी नई नौकरी की खबर सुनने को बेताब हैं तो वो खबर आपको आज मिल सकती है। अपनी सोच सकारात्मक रखें। बुरे समय का सामना करने के लिए हमें अच्छे विचारों की जरूरत होती है जो कि आपको पास है। इसके लिए आपको अपने सभी विकल्पों को ठीक से खंगाल लेना चाहिए।
आज आप यह सुनिश्चित कर लें कि आप आर्थिक अवसरों को प्राप्त करने के लिए अपनी पूरी व्यवसायिक ताकत लगा देंगे। गतिविधियों के क्षेत्र में आज आपको असीमित लाभ होने की संभावना है। आज आपके लिए बेहतर होगा की आप अपनी सारी कुशलता एक अच्छा स्थान ग्रहण करने के लिए लगा दें। और अगर आप अपने कार्य मे सजग हैं तो अवश्य ही आपको समय के साथ आर्थिक रूप से फायदा हो सकता है। यह फायदा पदोन्नति या प्रोत्साहन राशि के रूप में हो सकता है।
आज आप उदास हो सकते हैं। चुनौतियां भी होंगी परन्तु अपना मूड बनाये रखें और अच्छा महसूस करने की कोशिश करें आज के दिन को बीतने दें कल फिर नई शुरुआत होगी।
धनु राशिः ऊर्जा की कमी के कारण कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती हैं
10 of 13
ध्ानु राशि
आज आप कुछ तनाव में रहेगे जिसके कारण आप अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपका दिमाग अपने दोस्तों की तरफ ही लगा रहेगा। आप अपना ज्यादातर समय उनको संदेश भेजने या उनसे फोन पर बात करने में ही बिताएंगे। एक दिन की बात हो तो ठीक है लेकिन इसकी वजह से अपने जरूरी कामों को अधूरा ना छोड़ें। सब से बातचीत करने के बाद आप फिर से अपने काम पर लग जाएं।
ऊर्जा की कमी के कारण कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती हैं। इसके कारण आप मानसिक रूप से भी कुछ परेशान रहेंगे। इन व्यावसायिक सवालों का जवाब ढूंढने में आप खुद को कुछ उलझा हुआ भी महसूस करेंगे। अपना दिमाग शांत रखें और जितनी आपको खबर है, उसी के अनुसार निर्णय लेने की कोशिश करें।
यदि आप लेखे जोखे से संबंध रखते हैं, तो आज का दिन बडा शुभ हो सकता है। आज का दिन इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये बड़ा शुभ है। आपको कड़ी मेहनत करते रहना होगा जिसके सही परिणाम आपके सामने जल्दी ही आनेवाले हैं।
हाल ही में सेहत से सम्बन्धित परेशानियों से जूझने के बाद आज आप अपने पैरों पर खड़े होकर अच्छा महसूस करेंगे। आज वह दिन है जब आप अच्छी सेहत के महत्व को समझेंगे। इसलिए ध्यान रखें की आप सही भोजन लें और रोज व्यायाम करें।
मकर राशिः आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं
11 of 13
मकर राशि
आज शायद आपको अपने मित्रों व सहकर्मियों से कोई मदद ना मिले। इससे आपको शायद निराशा भी हो, लेकिन याद रखें कि हर किसी की अपनी कुछ सीमाएं भी होती हैं। बिना सोचे समझे जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। आत्म-विश्वास बनाए रखें, आज आप किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का सामना आसानी से कर पाएंगे।
अपने ग्रुप में पहचान मिलने व कैरियर में वृद्धि के कारण आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। जहां तक कैरियर का सवाल है, आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी योजनाएं सुचारू रूप से चलेंगी, आपके साथी आपके प्रदर्शन की सराहना करेंगे और आपके उच्चाधिकारी आपके काम करने के तरीके से खुश होंगे। ऑफिस में सारे दिन एक से नहीं होते, इसलिए आपको आज के दिन का पूरा मजा लेना चाहिए।
कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी लेकर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। आपको दूर के फायदे को सोचकर चलना होगा इसलिए दूसरों की प्रेरणा के बगैर ही खुद पहल करके अपने काम को आगे बढ़ाना होगा। अपना व्यावसायिक और आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए अपनी रचनात्मक क्षमता काम में लाइये। कोई भी नयी व्यवसायिक योजना शुरू करने से पहले उसकी समझदारी से प्लानिंग कर लेना जरूरी है। पैसा कमाने के लिए जरूरी है कि आप हाथ आये मौके को न गवाएं। जल्दी और सही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ायें, इससे भविष्य की चुनौतियों से लड़ने में आसानी होगी।
अगर आपको बल्डशुगर जैसी समस्या है तो आज आपको ध्यान रखना होगा कि शुगर की कितनी मात्रा आप ले रहे हैं। अगर आपको बल्डशुगर की समस्या ज्यादा बड़ी लग रही है तो डॉक्टर के पास जाएं। आज सेहत से सम्बन्धित परेशानी बनी रहेगी।
कुंभ राशिः अतिरिक्त जिम्मेदारी लेनी पड़ सकती हैं
12 of 13
कुंभ्ा राशि
आज आपको शायद थोड़ा तनाव महसूस हो, क्योंकि आपके परिजन आपसे मदद मांगने को आएंगे। आज आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी लेनी पड़ सकती हैं। आपको जो भी करने को कहा जाए पूरे मन से करें। क्योंकि, आपका परिवार बदले में हमेशा आपकी मदद करेगा। इस समय आपके परिवार वाले शायद आपसे मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
अगर आपकी सगाई हो चुकी है तो आज आप इस बात को जानकर खुश होंगे कि आपके पार्टनर की तरफ का भी आने वाली रस्मों के बारे में एक जैसा ख्याल है। इन रस्मों के बारे में आपके परिवार की भी पूर्ण सहमति होगी। शादी की तैयारी सहूलियत के साथ चलेगी और रास्ते में आने वाली अड़चनें बड़े आराम से निपट जाएंगी।
काम में देर हो जाने के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आप पाएंगे कि आजका दिन इसके लिए उतना अच्छा नहीं है। आपके सभी इन्टरव्यू बहुत अच्छे रहेंगे, लेकिन फिर भी नौकरी मिलने में देर ही होगी। कुछ समय अगर आप शांत रहें तो ही ठीक होगा।
जरूरत है कि आप व्यवसाय के नये विकल्प पर तुरंत और सकारात्मक ढंग से सोचें। इसका आपको बड़ा फायदा मिलेगा। आप इस विकल्प को अपनी मेहनत से हकीकत में बदल दीजिए। व्यवसाय में सफलता का मूल मंत्र यही तो है। थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव के साथ आपकी आर्थिक स्थिति लगातार ठीक होती जाएगी। कभी किसी छोटे मोटे बदलाव से चिंतित ना हों क्योंकि आप अपनी मेहनत से ऐसे आर्थिक संकटों से तुरंत पार पा लेंगे।
आज आप खुद को सही मायने में जानने की कोशिश करेंगे। आप अपनी मान्यताओं पर ध्यान देंगे। इसी राह पर चलते रहें क्योंकि इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आप किसी पवित्र स्थान पर भी जा सकते हैं। कुछ दान अवश्य करें।
आप लगातार अपने कैरियर को आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे। लेकिन ध्यान रखें कि इसके लिए आप ऑफिस में बहुत ज्यादा काम करना शुरू ना कर दें। आप पर काम का बोझ बहुत बढ़ गया है और आप कुछ थका हुआ सा महसूस करने लगे हैं। संतुलन बना कर रखें। अगर जरूरत हो तो काम को पूरा करने के लिए आप थोड़ा और समय भी मांग सकते हैं।
आपके ग्रह और सितारे इस हक में नहीं हैं कि आप साझेदारी में कोई काम करें। अगर आप अपने देश में अपना व्यवसाय बंद करके कहीं और व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो अभी यह भी आपके लिए ठीक नहीं। इस योजना को थोड़े दिनों के लिए टाल दीजिए।
आप आपने स्वास्थ्य की ज्यादा चिंता करते हैं जिसके कारण आपको लम्बे समय में परेशानी हो सकती है। आपकी इच्छाएं आपको किसी बीमारी की तरफ ले जा सकती हैं। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और सकारात्मक सोच बढ़ायें। उन्नति से आपको अच्छा स्वास्थ्य भी मिलेगा।