शनिवार का यह दिन नौकरी, व्यवसाय, प्यार, पैसा और परिवार के मामले में आपके लिए कैसा रहेगा जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।
विज्ञापन
मेष्ा राशिः अधिकारियों की ओर से प्रोत्साहन मिल सकता है
2 of 13
मेष्ा राशि
अपने तेज दिमाग से आप कोई ऐसी समस्या हल कर देंगे जो कि आपको बहुत समय से परेशान कर रही थी। आज आपकी बौद्धिक क्षमता और योग्यता चरम सीमा पर है। आज आप मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसानी से हल कर पाएंगे।
नए विचारों से काम करने के कारण आपका व्यावसाय बहुत ही अच्छा रहेगा। अपने अधिकारियों को अपना उत्साह दिखाने की कोशिश करें। कुछ को इसका प्रतिफल पदोन्नति के रूप में भी मिल सकता है। ये अपनी कार्य क्षमता दिखाने का सबसे अच्छा मौका है, इससे आप जो चाहें वो पा सकते हैं।
नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज कार शोरूम में नई कार देखें और खरीद डालें। आपको लग रहा होगा कि कार के बिना जिन्दगी में सुख नहीं है, तो आज ये खरीदारी कर ही लीजिए, मजा आ जायेगा।
व्यस्त जीवनशैली में असुरक्षित खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं। अच्छी सेहत के लिए आपको अपने खान-पान को और बेहतर करना होगा। गेहूं और हरी सब्जियों को अपनी रोजमर्रा की जिन्दगी का हिस्सा बनाएं और साथ ही व्यायाम पर भी ध्यान दें।
विज्ञापन
वृष राशिः नौकरी की तलाश कर रहे हैं, कहीं से अच्छी खबर मिलेगी
3 of 13
वृष्ा राशि
आज आपको ये सीखने की जरूरत है कि आप दूसरों के सामने खुद को कैसे ज्यादा अच्छी तरह से अभिव्यक्त कर सकते हैं ताकि दूसरे लोग वही समझें जो आप उन्हें समझाना चाह रहे हैं। इससे आप बहस और गलतफहमी से बच जाएंगे और साथ ही अपने दोस्तों, परिजनों व सहकर्मियों से अपने संबंधों को और प्रगाढ़ बना सकेंगे।
आज अकेले लोगों को पहली डेटिंग पर जाने की संभावना है। आपका पार्टनर तुरन्त मिलने वाला या पूर्वपरिचित भी हो सकता है। कुछ भी हो, आप अपने पार्टनर के साथ में सारी बातें कर सकेंगे और आप दोनों के बीच रिश्ता बहुत जल्द बहाल हो सकेगा। बल्कि, आज आपको अपने पैर फिसलते नजर आएंगे।
यदि आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तब आपको अपने किसी मित्र से आज किसी आकर्षक प्रस्ताव में सहायता का सन्देश आ सकता है। हो सकता है कि ये वास्तविक काम न हो जिसे आप ढूंढ रहे हैं, लेकिन इसे स्वीकार करने पर आप प्रगति के सही पथ पर बढ़ते जाएंगे।
आज साझेदारी का अच्छा फायदा मिलने वाला है। इसलिए, अगर आप कोई साझेदारी करने की सोच रहे हैं तो आज उसे करने का बढ़िया दिन है। अगर आपके सामने अच्छी अवधि के लिए भी कोई प्रस्ताव आता है तो भी आप उसे स्वीकार कर सकते हैं। आप पायेंगे कि व्यापार में अकेले चलने से कहीं बेहतर है दो लोगों का मिलकर चलना।
मिथुन राशिः कोई बड़ा आर्थिक फैसला ना लें
4 of 13
मिथ्ाुन राशि
आज आप शायद कुछ आलस सा महसूस करें। लेकिन ये समय खाली बैठने का नहीं है। अपने आराम को छोड़ें कुछ नया करने का प्रयास करें। आप किसी नई रुची में भाग ले सकते हैं या फिर दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। आप अपना अधूरा काम भी पूरा कर सकते हैं।
आज आपको एहसास होगा कि आप अपनी मेहनत से ही इतनी आगे आ सके हैं। सफलता पाने के लिए लगातार पूरा ध्यान केंद्रित करके प्रयास करने की जरूरत होती है। लगातार काम करने से आपको अपने साथियों से भी इज्ज्त मिलती है।
आज यह जरूरी है कि आप अपने आर्थिक मामलों से संबंधित सभी सूचनाएं जुटाएं। कोई बड़ा आर्थिक फैसला ना लें क्योंकि आर्थिक अस्थिरता की आशंका है। अगर आप शेयर बाजार में पैसा निवेश करना चाह रहे हैं तो आज सिर्फ शेयर बाजार के मिजाज पर नजर रखिए। आज जुटाई गई सभी सूचनाओं को कल के बेहतर निवेश के लिए इस्तेमाल कीजिए।
आपके सकारात्मक विचार ही किसी भी बीमारी को दूर करने में लाभदायक होंगे। आपका अच्छा स्वास्थ्य ही आपको खुशनुमा बने रहने में मदद करेगा। जिन्दगी को अच्छे और सकारात्मक विचारों से देखना ही आपकी सेहत के लिए एक दवा है। यह आप पर निर्भर करता है कि आप नकारात्मक विचारों को अपने आस-पास ना भटकने दें, क्योंकि अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको सकारात्मक विचारों पर ध्यान केन्द्रित करना होगा।
विज्ञापन
कर्क राशिः आज रोमांस से भरपूर दिन है
5 of 13
कर्क राशि
आज आप अपने जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवन साथी की भूमिका को पहचानेंगे। आपको जब भी सहायता की जरूरत पड़ती है वो हमेशा आपके साथ रहते हैं। आज आप किसी तरह उन्हें ये अवश्य दिखा दें कि आप भी उनसे कितना प्यार करते हैं और वो आपके जीवन में कितना महत्व रखते हैं।
आज रोमांस से भरपूर दिन है, जिससे कि कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं होगा। आप अपने साथी को अच्छी प्रकार से खिला-पिला कर खुश रखना ना भूलें।
अपनी रचनात्मकता व कार्य क्षमता का प्रयोग करने से कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। इनका प्रयोग आप वित्तीय लाभ प्राप्त करने के लिए भी कर सकते हैं। भविष्य में इससे आपको कंपनी में महत्वपूर्ण स्थान भी मिल सकता है। फैशन डिजाइनर्स को भी अपने क्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश करनी चाहिए।
नये निवेश का विचार लेकर आने वालों से सावधान रहें खासकर उनसे तो जरूर सावधान रहें जिनकी किसी विदेशी के साथ साझेदारी है। किसी नई साझेदारी या अंतरराष्ट्रीय साझेदारी से आज परहेज करें। विनम्रता से ऐसे प्रस्ताव को आगे के लिए टाल दें। फिर ठीक से अंदाजा लगायें कि क्या ऐसा प्रस्ताव आपके लिए फायदेमंद है या नहीं।
विज्ञापन
सिंह राशिः काम का दबाव बढ़ेगा
6 of 13
सिंह राशि
ग्रहों के बुरे प्रभाव के कारण आज आप घर पर किसी बहस में पड़ सकते हैं। इसलिए आपको अपनी कथनी और गुस्से को काबू में रखना होगा। अगर आज आप शांत रहेंगे तो भविष्य में काफी घरेलू समस्याओं से बच सकेंगे। आज की परेशानियों को लेकर आप गुस्से को अपने ऊपर बिल्कुल भी हावी ना होने दें। बुरा वक्त भी जल्दी ही बीत जाएगा।
आप यह निश्चित कर लें कि आप अपने चाहने वाले के प्रति वफादार एवं रोमांस से भरपूर रहेंगे। हो सके तो अपने साथी को अहसास कराएं कि आप उसके प्रति कितने चिंतित हैं। आज के दिन को भरपूर जीने के लिए उचित होगा कि आप शहर से बाहर कहीं पिकनिक पर या खाने पर चले जाएं। अपने जीवन के खट्टे-मीठे अनुभवों को बढ़ावा देते हुए यह भी जरूरी है कि आपसी रिश्तों में रोमांस को भी बढ़ाया जाए।
ऑफिस में आज का दिन मिला जुला ही रहेगा। आपको लगेगा कि आप पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है व आपको इच्छित परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं। आपको अपने काम को नियंत्रित करके उसको करने की गति पर ध्यान देना चाहिए। बाधाएं बहुत सी हैं, लेकिन भाग्यवश वो बहुत ही छोटी-छोटी हैं।
किसी पर आपका कोई धन बकाया है तो आज उसकी वसूली की संभावना है। दूसरे क्षेत्रों से भी पैसा आने के साफ संकेत हैं। आपने कोई कर्ज लिया है तो आज आप वो भी चुकता कर देंगे।
विज्ञापन
कन्या राशिः आज आप एक सितारे की तरह चमकेंगे
7 of 13
कन्या राशि
आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। जिंदगी हमें हर मोड़ पर कुछ ना कुछ सीख देती है इसलिए जीवन की हर चुनौती से हमें कुछ ना कुछ सीख लेनी चाहिए। वैसे भी नए-नए अनुभव करना आपको बहुत पसंद है।
आज अपने रोमांटिक जीवन में कठिनाइयों को उत्पन्न ना होने दें। आपके व आपके साथी या आपके माता पिता के बीच मनमुटाव हो सकता है। गलतफहमी छोटी सी बात से शुरू होकर घर का चैन खराब कर सकती है। अपने व अपने साथी के बीच में संबंध सामान्य करने का प्रयास करें।
आज आपको आपकी कंपनी की ओर कार्य के लिये सुदूर क्षेत्र में भेजा जा सकता है। आप शायद इस यात्रा को लेकर चिंतित हों, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। आप एक सितारे की तरह चमकेंगे। अब तक आपके जो काम रुके पड़े थे वे भी पूरे हो जाएंगे।
जो लोग घर खरीदना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन भाग्यशाली है। आज बिना किसी भागदौड़ के मनचाहा घर मिल जायेगा। घर खरीदने के लिए अगर कर्जा लेना चाह रहे हैं तो आज आवेदन करने का अच्छा दिन है। जो भी हो, घर खरीदने के मामले में आज आपको बड़ा अच्छा फल दिखेगा।
आज त्वचा से सम्बन्धित कोई परेशानी हो सकती है। सूरज से बचकर रहें और ज्यादा पानी पीयें। इससे आपकी त्वचा स्वस्थ होने के साथ-साथ चमकने भी लगेगी।
तुला राशिः शुभ समाचार पाकर प्रसन्न होंगे
8 of 13
तुला राशि
आज आप अपनी बुरी आदतों को छोड़ कर अच्छी आदतों को अपनाना चाहेंगे। आज आप अपने रिश्तों पर भी एक नजर डालेंगे और उन्हें और अच्छा बनाने की सोचेंगे। आज का दिन आत्मविष्लेशण का दिन है। आज के दिन का उपयोग अपने आप को और अच्छी तरह जानने में लगाएं और अपने आप को सफलता के लिए तैयार रखें।
आज आप अपने साथी को बाहर घूमने जाने के लिए मना ही लेंगे। आपको चाहिए कि आप किसी ऐतिहासिक स्थान पर जाकर पुरानी यादों को फिर से ताजा करें। जहां पर भी आप जायेंगे वास्तव में वहां आप तरोताजा हो जाएंगे। आपके रिश्ते में भावनात्मक एवं रोमांस से गर्माहट का अनुभव होगा।
वे विद्यार्थी जिन्होंने पिछले दिनों साक्षात्कार दिये हैं, वे शुभ समाचार पाकर प्रसन्न होंगे। आज का दिन उनके लिये शुभ है जो लेखाशास्त्र या वित्तीय क्षेत्र में कार्यरत हैं अथवा बेरोजगार हैं, उन्हे नवीन अवसर मिल सकेंगे।
आयकर विभाग की तरफ से आपके लिए कोई मुश्किल खड़ी होने के संकेत हैं। इसलिए ध्यान रखें कि आपके कर चुकाए गये हैं। अगर नहीं चुकाए गये हों तो अब चुका दें। आप पहले कभी टैक्स जैसे मामलों में दोषी नहीं रहे हैं इसलिए आज कोई समस्या खड़ी होती है तो उससे आप निपट लेंगे। अगर मन में कोई खोट नहीं है तो फिर ऐसी किसी बात का डर भी क्या है।
वृश्चिक राशिः अनपेक्षित स्रोत से लाभ मिल सकता है
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज शायद आप अपने दोस्तों के साथ कहीं मौज-मस्ती करने निकल जाएं। ये यात्रा एक दिन की या लंबे समय की हो सकती है। जैसी भी हो लेकिन आप इस यात्रा पर खूब मजे करेंगे। इस यात्रा को आप हमेशा याद रखेंगे।
आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जिसका साथ आपको बहुत खुशी देगा। उसका दोस्ताना व अच्छा स्वभाव आपको न सिर्फ आकर्षित करेगा, बल्कि आप उसके साथ नजदीकी रिश्ता बनाने की भी सोच सकते हैं। हो सकता है कि आप दोनों का जल्दी ही प्रेमसंबंध शुरू हो जाए। आगे बढ़ने से पहले उसे अच्छी तरह परख लें।
यदि आप पिछले कुछ दिनों से बेरोजगारी की स्थिति में हैं तब आज का दिन कुछ शुभफल लेकर आ सकता है। विश्वास बनाए रखें, किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें। आज किसी अनापेक्षित स्रोत से आपको अवसर मिलने की संभावनाएं बन सकती हैं।
आर्थिक मामलों में जो आपको नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करने के लिए बड़े जोखिम वाला कोई निवेश ना करें, अन्यथा नुकसान और बड़ा होगा। कुछ आर्थिक मामले ऐसे आएंगे जिसे आप टाल भी नहीं सकते। इसलिए निवेश करने के मामले में अभी पुराने तरीकों पर ही कायम रहें। ये दौर जल्दी ही गुजर जाएगा।
आज आपको अपनी आंखो को आराम देना होगा, क्योंकि ज्यादा देर तक टीवी या कंप्यूटर पर बैठने से आंखें खराब हो जाती हैं। आज आंख में दर्द हो सकता है।
धनु राशिः आपकी मेहनत और लगन से अधिकारी प्रसन्न होंगे
10 of 13
ध्ानु राशि
आज आपको अपने कीमती सामान को ध्यान से रखने की जरूरत है वरना आपको कोई सामान खो सकता है। इसका मतलब ये नहीं कि आप चिंतित हो जाएं बस थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।
यदि आप ग्राफिक डिजाइनिंग के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन काफी उत्पादक सिद्ध हो सकता है। आज आपकी सृजनात्मकता अपने चरम पर है। आपके उच्च अधिकारियों द्वारा आपकी कड़ी मेहनत पर आपको प्रशंसा व प्रगति प्रदान की जाएगी।
जहां तक आर्थिक मामलों की बात है, आपको आज किसी आर्थिक सलाहकार की सलाह की जरूरत पड़ेगी। किसी निवेश संबंधी मामले को लेकर आप उलझन में रहेंगे, ऐसे में कोई समझदार आर्थिक सलाहकार ही आपको सही सुझाव दे सकता है। उसे गौर से सुनें और उस पर अमल करें।
आज अच्छी आदतें और नियम में रहना आपके लिए लाभकारी होगा। अगर आप खुद को अच्छे खान-पान और रोजाना व्यायाम जैसी गतिविधियों में व्यस्त रखेंगे तो आप बिना परेशानी के अच्छे स्वास्थ्य को प्राप्त करेंगे। अगर आप किसी शारीरिक परेशानी या मानसिक अवरोध जैसे गुस्सा, डर आदि से परेशान हैं तो उसे टालने की बजाय उसका हल निकालने की कोशिश करें ताकि आप अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त कर सकें। दिल से अपनी परेशानी और उनके हलों के बारे में सोचें ताकि आप अपने अच्छे स्वास्थ्य को कायम रख सकें।
मकर राशिः कार्यालय में आपसी परेशानी पैदा हो सकती है
11 of 13
मकर राशि
आपके प्रियजन आज आपको बहुत सी खुशियां देंगे और आप उनके साथ इन खुशियों का जश्न मनाएंगे। अपने परिजनों के साथ किसी छोटी सी यात्रा पर जाने के लिए भी समय शुभ है। इससे आपके रिश्तें में और भी मजबूती आएगी।
आज आप अपने आप को अपने ऑफिस के अकेले सहकर्मियों की ओर आकर्षित पाएंगे। ज्यादा शर्मिले ना बनें और ना ही सीमा लांघें। धीरे-धीरे आगे बढ़ें और पहल करें।
कार्यालय में आपसी परेशानी पैदा हो सकती है। आज आपको चल रही परेशानी को झेलना होगा, जिसने आपको थोड़ा चिड़चिड़ा बना दिया है। घबराएं नहीं क्योंकि ये रुकावटें अस्थाई हैं और जल्दी ही दूर हो जाएंगी। कार्यालय में रिश्ते कुछ ठीक नहीं हैं लेकिन याद रखें कि आप इस बारे में अपने उच्चाधिकारियों को नहीं बता सकते।
जो लोग किराये के घर में रह रहे हैं उनके अपने घर का सपना साकार होने जा रहा है। कर्ज के आवेदन के लिए यह सही समय है। जो लोग व्यापारिक संपत्ति खरीदने या इसमें निवेश करने का मन बना रहे हैं उनकी राह में कुछ अड़चनें आ सकती है, इसलिए अच्छा होगा कि आप इस योजना को थोड़े दिन के लिए टाल दें।
आज आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है इसलिए खुद पर शारीरिक श्रम और तनाव कम रखें। आज आपकी मांसपेशियां या जोड़ों से सम्बन्धित कोई परेशानी आ सकती हैं इसलिए हल्का व्यायाम करें। अगर आप बाइक चलाते है तो ध्यान रहें हैलमेट का प्रयोग करें ताकि आप कोई भयानक दुर्घटना से बच जाए।
कुंभ राशिः अगर कुछ अच्छा कहने को नहीं है, तो अाज चुप रहें
12 of 13
कुंभ्ा राशि
आज आपका मन किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का हो रहा है। आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। आप अपने जीवन में धर्म के महत्व को भी जानना चाहेंगे। इस राह पर चलने से आपको खुशी व शांति मिलेगी।
रोमांस की दुनिया में आज सब्र ही सब कुछ है। आप महसूस करेंगे कि आपका गुस्सा ही आपसे वो चीजें कहलवा रहा है, जिनको लेकर आप बाद में पछताने वाले हैं। आज आपका गुस्सा बहुत देर तक नहीं टिकेगा, पर गुस्से के वक्त कहे गए कुछ अनुचित शब्दों का बुरा असर काफी दिनों तक रहेगा। आज आपका लक्ष्य होना चाहिए – अगर कुछ अच्छा कहने को नहीं है, तो चुप रहो।
आप जो भी काम करेंगे, उसमें अपनी जान डाल देंगे और अपने रास्ते में आने वाली परेशानियों को लांघ जाएंगे। आप बड़े हिम्मत वाले हैं और काम के बोझ में भी हार नहीं मानते। ये आपकी वो काबिलियत है, जो ज्यादातर लोगों में नहीं होती। इस राह पर आगे बढ़ते रहें।
घर या गाड़ी के लिए कर्ज लेना चाहते हैं तो आवेदन करने के लिए आज का दिन अच्छा है। कार खरीदने की योजना है तो आज खरीद लें, दिन अच्छा है। आपको लगेगा कि बड़ी खरीदारी से आपके जीवन स्तर में अच्छा बदलाव आया है।
आज व्यस्तता के बाद भी स्वास्थ्य ठीक रहेगा परन्तु इसका फायदा न उठाएं। आप शरीर की मालिश करा सकते हैं। आप कुछ मानसिक क्रियाएं करें जैसे पढना, क्रासवर्ड करना आदि इससे आप पुनः उर्जा एकत्र कर अपने कार्य कर सकते हैं।
आज का दिन अपने परिवार जनों के साथ किसी यात्रा की योजना बनाने के लिए बहुत ही अच्छा है। परिजनों के साथ आपकी ये यात्रा बहुत ही अच्छी रहेगी। इससे आपका आपसी प्यार बढ़ेगा और तनाव भी कम होगा।
आपके रोमांस की जिंदगी में आज खुशी के कुछ पल आ सकते हैं। आप उससे ऐसे हालात में मिल सकते हैं, जैसे अपने सोचा भी ना हो। वह मिलने वाला पार्टनर दोस्त का दोस्त या आपका पूर्व परिचित हो सकता है। इन पलों में आनंद करें। इस रिश्ते को संयोग के रूप में ही लें तो अच्छा है।
आज कल आपके दिमाग में विदेश में पढ़ाई करने या वहां जा कर करियर बनाने का विचार चल रहा है। इस बात के बारे में आपको गंभीरता से सोचना चाहिए। विदेश में सभी अवसरों को ध्यान में रख कर चुना गया अवसर आपको लाभ देगा। अगर आपने पहले से ही विदेश में निवेदन कर दिया है तो आपको खुशखबरी मिल सकती है।
आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है। यहां तक कि आमदनी आपकी कमाई से भी ज्यादा हो सकती है। जरूरी है कि अपने खर्च का एक बार लेखा-जोखा ठीक से निकालें नहीं तो स्थिति चिंताजनक भी हो सकती है। तय कर लें की पांव उतना ही फैलाना है जितनी लम्बी चादर है।
आज आप महसूस करेंगे कि कोई दर्द या जोड़ों के दर्द की परेशानी आज दिन भर बनी रहेगी। आप इस दर्द से दूर रह सकते हैं अगर आप सन्तुलित और ताजा भोजन खाएं और साथ ही व्यायाम भी करें। वैसे आपकी सेहत ठीक रहेगी। सारी परेशानियां जल्दी ही खत्म हो जाएंगी और जल्दी ही आप अच्छे हो जाएंगे।