मेष राशिः अपनी छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालना होगा
आज आपको प्रसिद्धि मिल सकती है जिस के कारण आपको सराहना मिलेगी और आप लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इस सफलता का भरपूर आनंद लें क्योंकि इसे प्राप्त करने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। लेकिन इस सफलता को अपने सिर पर ना चढ़ने दे वरना वही लोग आपकी आलोचना करनी शुरू कर देंगे।
आज आप पाएंगे कि आपको अपने काम के लिए अपनी छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालना होगा। शायद आपको नहीं पता कि आप कितने कलात्मक और प्रतिभाशाली हैं। नए विचारों का प्रयोग करने में बिल्कुल ना घबराएं, क्योंकि शायद इन विचारों से आपका काम बन जाए। आपके उच्चाधिकारी व सहकर्मी आपकी प्रतिभा को देख कर आपसे प्रभावित होंगे और आपके प्रोजेक्ट को देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे।
जमीन से जुड़े सभी लेन-देन आपके लिए शुभ हो रहे हैं। अगर आप किसान हैं तो आपकी फसल अच्छी होगी। आज का दिन जमीन व्यवसाय में लगे सभी लोगों के लिए अच्छा है। बीते समय में किया गया परिश्रम आज फलदायक सिद्ध होगा। आप अपने आप को आज दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान समझ सकते हैं।
आप काल्पनिक विचारों को अपने लक्ष्यों के आगे न आने दें। आप को यह समझना होगा कि काल्पनिक विचार कभी सच नहीं होते। आप बिना बात की परेशानी न लें जिससे आपका स्वास्थ्य खराब हो। आप अपने शरीर, खान-पान और व्यायाम पर ध्यान दें।
विज्ञापन
वृष राशिः घर का सपना साकार हो सकता है
2 of 12
वृष राशि
यह है भगवान श्री कृष्ण की लग्न राशि। इस राशि वालों को आज अपने मित्र के साथ हुई गलतफहमी को शीघ्र सुलझाने का प्रयास करना चाहिए, सफल होंगे। आज का दिन विशेष रूप से उन सभी के लिये अच्छा है जो अकाउंटैंसी के क्षेत्र में काम करते हैं। आज आपको नवीन ग्राहकों के अनेक संपर्क मिलेंगे। आपको थोड़ा सा अधिक समय देकर इन अवसरों का लाभ लेना चाहिए। इस दौरान की गई कड़ी मेहनत भविष्य में लाभ के अच्छे अवसर उपलब्ध करवाने में सहायक हो सकती है।
जो लोग किराये के घर में रह रहे हैं उनके अपने घर का सपना साकार होने जा रहा है। कर्ज के आवेदन के लिए यह सही समय है। जो लोग व्यापारिक संपत्ति खरीदने या इसमें निवेश करने का मन बना रहे हैं उनकी राह में कुछ अड़चनें आ सकती है, इसलिए अच्छा होगा कि आप इस योजना को थोड़े दिन के लिए टाल दें।
आज आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है इसलिए खुद पर शारीरिक श्रम और तनाव कम रखें। आज आपकी मांसपेशियां या जोड़ों से सम्बन्धित कोई परेशानी आ सकती हैं इसलिए हल्का व्यायाम करें। अगर आप बाइक चलाते है तो सावधानी के तौर पर हैलमेट का प्रयोग करें।
विज्ञापन
मिथुन राशिः आपको बहुत खुशी मिलेगी
3 of 12
मिथुन राशि
आज मजे और आराम करने का दिन है। सामाजिक गतिविधियां आज आपके लिए बहुत सारी खुशियां ले कर आएंगी। आपके जीवन में हाल में जो बदलाव आए हैं उनसे भी आपको बहुत खुशी मिलेगी। अपनी आगे की जीवन यात्रा पर ध्यान केंद्रित करें और सफलता की ओर आगे बढ़ते जाएं।
आज आपको अपने निर्णय को ले कर अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, फिर चाहे उन्हें अपने विचारों से प्रभावित करने में कुछ ज्यादा ही समय क्यों ना लगाना पड़े। अंत में आप अपने उच्च अधिकारियों और अधीनस्थों को अपनी ही तरफ पाएंगे । अब आप अपने काम को ले कर आगे बढ़ सकते हैं। इस अवसर पर अपनी योजनाओं को आरम्भ कर अपने नेतृत्व का यश बढ़ाएं।
व्यापार बहुत बढि़या चल रहा है और लाभ देखकर आप खुश हो जाएंगे। व्यापार से आपकी आर्थिक स्थिति खूब मजबूत हो रही है, यह आपके लिए खुशी की बात है। हालांकि यह आपकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं है लेकिन बड़ी बात तो यह है कि आप तरक्की की ओर जा रहे हैं। अपने बजट को संतुलित रखिये खर्च को सही तरीके से कीजिये, तरक्की कायम रहेगी।
आज आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। आज कोई दुर्घटना हो सकती है जिसकी वजह से चोट लगने के संकेत हैं। लेकिन घबराइये मत आप हर बड़ी मुश्किल से बच सकते हैं। बस आपको ख्याल रखना होगा कि आप ऐसा कोई काम ना करें जिससे आप परेशानी में पड़ जाएं। कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी और आज आप अच्छा महसूस करेंगे।
कर्क राशिः रोजमर्रा के खर्चे में सावधानी बरतें
4 of 12
कर्क राशि
आज आप कोई उत्सव मनाने के लिए तैयार हो जाइए। दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठे हो कर खूब मजे करेंगे जिसकी मीठी यादें आप कभी नहीं भूल पाएंगे। आज का दिन एक दूसरे के साथ खूब मजे करने का है।
आज आप अच्छे दिख रहे हैं, अच्छा महसूस कर रहे हैं कुल मिला कर आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपके आकर्षण व कार्य क्षमता से कार्यक्षेत्र में आपको बहुत ही लाभ होगा। आज आप अपने व्यक्तिगत प्रयासों से ही व्यावसायिक सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
आज आपको अपनी गलती से हुए आर्थिक नुकसान का आंकलन करना चाहिए। जो रूपये आपने उस बेकार सामान को खरीद कर गंवाए हैं जिससे आपकी आय का एक हिस्सा बरबाद हुआ है। अपने रोजमर्रा के खर्चे में सावधानी बरतें इससे आपको बचत हो सकती है जो आपके भविष्य में घाटे की भरपाई कर सकती है।
अगर आपको बल्डशुगर जैसी समस्या है तो आज आपको ध्यान रखना होगा कि शुगर की कितनी मात्रा आप ले रहे हैं। अगर आपको बल्डशुगर की समस्या ज्यादा बड़ी लग रही है तो डॉक्टर के पास जाएं। आज सेहत से सम्बन्धित परेशानी बनी रहेगी।
विज्ञापन
सिंह राशिः आपकी क्षमता को आपके उच्च अधिकारी सराहेंगे
5 of 12
सिंह राशि
आज आप मानसिक शांति से वंचित रहेंगे। अच्छा होगा कि आप कुछ मनोरंजक गतिविधियों में भाग लें। आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। अगर ना भी जा पाएं तो फोन पर ही अपने किसी प्रियजन से बात कर लीजिए। आपका दिल खुश हो जाएगा। आप ज्यादा चिंता ना करें क्योंकि आपको आपकी मानसिक शांति जल्दी ही वापस मिलेगी।
आज आपका अपने काम को ले कर आत्मविश्वास बना रहेगा। आपकी अपने कार्यालय में कुछ समस्याओं को सुलझाने की आपकी क्षमता को आपके उच्च अधिकारी सराहेंगे और आपको प्रशंसा भी मिलनी शुरू हो जाएगी। अगर आज आपके काम में कुछ बदलाव हो रहे हैं तो भी आप उसे स्वीकार करने को तैयार रहें।
आज किसी विदेशी से साझेदारी होने की संभावना है। यह दोनों के लिए फायदेमंद होगा। यदि आपने सही साझेदार चुना तो आपको लगेगा कि आपके व्यवसाय में आश्चर्यजनक रूप से तरक्की हो रही है जो कि आपने सोचा भी नहीं होगा। यह अच्छी तरह से जान-समझ लें कि आपका साझेदार कौन बनने जा रहा है, उससे व्यवसाय के सभी नियम और शर्तें समझ लें, लेकिन समय ठीक है आगे बढ़ें। किसी विदेशी पार्टी या विदेशी बाजार से आपको अच्छे कान्ट्रेंक्ट मिलेंगे।
आज आपके अंदर दृढ़ निश्चय और हिम्मत की कमी रहेगी। जिसकी वजह से आप कोई नया कार्य करने की क्षमता नहीं जुटा पाएंगे। आज आपको अपने साथ नरमी से पेश आना होगा। खुद को दोष देने की आदत से अच्छा होगा कि आप अपने अंदर सुन्दर विशेषताओं को प्रोत्साहित करें। इससे आपके मूड पर अच्छा असर पड़ेगा। आज आपको खुद पर दृढ़ विश्वास रखने की कोशिश करनी होगी।
विज्ञापन
कन्या राशिः आज आपके आर्थिक रूप से मजबूत होने का दिन है
6 of 12
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। खूब मजे करें। आज आपकी भावनाएं स्थिर रहेंगे और आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे। आज आपका आत्मविश्वास आसमान छू रहा है इसका फायदा उठाएं। अपने आत्मविश्वास व ऊर्जा का अगर आप सही प्रयोग करें तो आप वो अवश्य हासिल कर पाएंगे जो कि आपने अपने लिए तय किया है।
अगर आप अपने किसी काम के परिणाम को ले कर चिंतित हैं तो आपको डरने की कोई जरूरत नहीं है। सब कुछ ठीक होगा और आपको ये एहसास होगा कि आप बिना किसी बात के ही तनाव ले रहे थे।
आज आपके आर्थिक रूप से मजबूत होने का दिन है। आपको खुद लगेगा की आपमें पैसे कमाने की अच्छी समझ है। आप पायेंगे कि लम्बी अवधि का जो निवेश आपने किया था उसका अच्छा फायदा मिल रहा है। आज अपनी योजना पर कायम रहिए।
आज आपको अपने भावनात्मक विचारों पर नजर रखनी होगी। हो सकता है पढ़ाई या फिर किसी काम का बोझ आप पर बना रहे। आप किसी से अपने मन की बात कह सकते हैं ताकि आप तनाव कम महसूस करें और खुद को आराम भी दें।
विज्ञापन
तुला राशिः अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं
7 of 12
तुला राशि
आज जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। इसके बारे में अच्छी तरह से सोच लें। इस समय शायद आप तनाव से गुजर रहे हैं। परेशान ना हों परिस्थितियां कुछ ऐसा मोड़ लेंगी कि आप खुद ही इस तनाव से बाहर आ जाएंगे।
काम में सफलता मिलने के कारण आपके व्यावसायिक सपने पूरे हो सकेंगे। लेकिन फिर भी आपको मेहनत जारी रखनी चाहिए व अपनी सोच को सकारात्मक रखने की कोशिश करनी चाहिए। अपनी सफलता से प्रेरणा ले कर आप और मेहनत से काम कर सकते हैं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए आपको पूरे मन से काम करने की कोशिश करनी चाहिए।
कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी लेकर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। आपको दूर के फायदे को सोचकर चलना होगा इसलिए दूसरों की प्रेरणा के बगैर ही खुद पहल करके अपने काम को आगे बढ़ाना होगा। अपना व्यावसायिक और आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए अपनी रचनात्मक क्षमता काम में लाइये। कोई भी नयी व्यवसायिक योजना शुरू करने से पहले उसकी समझदारी से प्लानिंग कर लेना जरूरी है। पैसा कमाने के लिए जरूरी है कि आप हाथ आये मौके को न गवाएं। जल्दी और सही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ायें, इससे भविष्य की चुनौतियों से लड़ने में आसानी होगी।
आज आप खुद को ज्यादा ऊर्जावान् महसूस करेंगे। और यह सब अच्छी नींद की वजह से है। अपनी इस ऊर्जा का इस्तेमाल ताजी हवा लेने में और व्यायाम करने में लगाएं, ताकि यह ऊर्जा बराबर बनी रहे।
वृश्चिक राशिः धन के मामले में नुकसान का योग बना हुआ है, सावधानी बरतें
8 of 12
वृश्चिक राशि
अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएं और उन्हें खुश कर दें। आज आप थोड़ा जल्दी घर पहुंच जाएं और अपने परिजनों को कहीं बाहर घुमाने ले जाएं। ऐसा कुछ करें और फिर देखें कि आपको कितनी खुशी मिलेगी।
आज आप चाहेंगें कि आप अपने चाहने वालों से घिरे रहें और आपको अतिरिक्त उत्साह एवं जोश मिल सके, जिसकी आपको जरूरत है। आज आप पहचान करने में सक्षम होंगे कि कौन आपके पक्ष में है और कौन विपक्ष में। यदि आप अपने साथी को अपने पक्ष में पाते हैं तो क्यों न सदा के लिए रिश्ता कायम कर लिया जाए।
अगर आप सोचते हैं कि कैरियर के क्षेत्र में आपके पास कौन-कौन से विकल्प हैं तो ये समय कैरियर सलाहकार से सलाह लेने का है। उसी तरह अगर आप विद्यार्थी हैं और अपने स्कूल को लेकर उलझन में हैं तो किसी सलाहकार की सलाह अवश्य लें। आज किसी सही सलाहकार से ली गई सलाह आपको सही दिशा में ले जाएगी।
आपकी आय में कमी होने वाली है अत: किसी भी नये व्यवसाय को करने में सावधानी बरतें। आपके आय के स्त्रोत में भारी नुकसान होने की संभावना है। अत: आप सुरक्षित प्रस्तावों का चुनाव करें विशेषकर जिसके बारे में आपको पूर्ण जानकारी हो। यदि आप नौकरी पेशे में हैं तो ऐसी कम्पनी में जाएं जहां आपकी तनख्वाह सुनिश्चित है। ऐसे समय में आप देखेंगे कि आपके अच्छे से अच्छे प्रस्ताव भी बुरे परिणाम दे सकते हैं।
आज आपको योग करने से लाभ मिलेगा। आज आपको महसूस होगा कि रोज नियमित योग करने से आपके अंदर आन्तरिक बदलाव आ रहा है।
धनु राशिः रोजगार के मामले में खुशी मिल सकती है
9 of 12
धनु राशि
आज आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने परिवार, दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाना चाहिए। कभी-कभी आपको ये भी लगा होगा कि हर काम में सही संतुलन ना बना पाने के कारण आपकी प्रार्थमिकताएं पूरी नहीं हो पाई हैं। इन मुद्दों को ले कर अगर आज आप सोच-विचार करें और योजना बनाएं तो आपके दिमाग में स्पष्टता आएगी।
अगर आप अकेले माता या पिता हैं और अपने बच्चों के लिए पार्टनर की खोज में हैं तो आज सफल हो सकते हैं। यूं तो आप इस मोर्चे पर नाकाम रहे हैं, पर आज अन्ततः आपको अनुकूल पार्टनर मिल ही जाएगा।
अगर आपने किसी नई नौकरी के लिए आवेदन दिया है तो जल्दी ही आपको खुशखबरी मिलने वाली है। पुराने दोस्तों से इसमें आपको बहुत मदद मिलेगी। अगर आप पूरी तरह से सोच विचार कर आगे बढ़ें तो आपको लाभ होगा।
आज आपको ऐसी सम्पत्ति हाथ लगेगी जिसकी आपने कभी कल्पना भी ना की होगी। या यह भी हो सकता है कि आप जुआ खेलें और जीत जाएं। आज आप देखेंगे कि जितने रूपये आप घर से लेकर चले थे उससे अधिक आप की जेब में हो सकते हैं।
क्या आपका वजन आपके दिमाग में हर समय रहता है। अब वह वक्त आ चुका है जब आपको गम्भीरता से ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेंगी और ये आज से ही शुरू कर दें। फिट रहने को लेकर खुद को नजरअन्दाज ना करें। इसलिए इस बात को दिल से सोचिए की अगर आप व्यायाम के लिए जाएंगे तो आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आप अपनी डाईट को सुधारने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं।
मकर राशिः सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है
10 of 12
मकर राशि
आपका मन खेलने या फिल्म देखने का कर रहा है लेकिन ये पढ़ाई करने का समय है। आज आपका मन कुछ विचलित सा रहेगा लेकिन आपको अपना ध्यान नकारात्मकता से हटा कर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
आप सामाजिक जीवन के हर क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। चाहे वो कोई अध्यापक हो, किसी एन जी ओ से जुड़ा कोई क्षेत्र हो या फिर कोई विख्यात व्यक्तित्व हो। लोग आपकी ओर देख रहे हैं और उन्हें आप में एक लीडर दिखाई दे रहा है। आपको उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करनी चाहिए।
आज संभव है कि आपके द्वारा खरीदी गई भौतिक वस्तुओं को नुकसान पहुंचे, इसलिये बेहतर है कि उनकी खरीद को टालें। आज अपनी वस्तुओं के साथ अतिरिक्त ध्यानपूर्वक पेश आएं जिससे संभावित हानि को टाला जा सके। कुछ विद्युत से संबंधित वस्तुओं को भी नुकसान होने की आशंका है।
आज आपके लिए अच्छा दिन नहीं है, आपको बुखार या फिर दर्द हो सकता है। अपने आप को बचाने के लिए सावधानी बरतें। अगर आपको ज्यादा परेशानी हो तो उसे लापरवाही से ना लें और तुरन्त डॉक्टर के पास जाएं।
कुंभ राशिः प्रेमियों के लिए दिन कुछ खास रहेगा
11 of 12
कुंभ राशि
आज आपको वो प्रशंसा मिलेगी जिसकी आप अपेक्षा भी नहीं कर रहे थे। आपने निस्वार्थ भाव से काम किया जिसका फल आपको अब मिलेगा। शायद आपने अपना काम बहुत मेहनत से किया है और आपको इस बात का एहसास भी नहीं था कि उच्चाधिकारी आप पर नजर रखे हुए हैं। जब आपको आपके काम के लिए सराहा जाएगा तो आपको बहुत खुशी होगी । आपको कोई इनाम भी मिल सकता है।
रोमांस से भरपूर आज का दिन एक विशेष दिन साबित होगा। आज आप और आपका साथी आश्चर्यचकित करने का प्रयास करेंगे। अपने प्यार, मोहब्बत का गर्मजोशी से इजहार करिये, वैसा ही जवाब आपको अपने साथी से मिलेगा। आज की शाम एक यादगार शाम बनेगी।
आज के दिन आपको अपने समूह के सदस्यों का सहयोग लेना होगा। इसके लिये प्रेरणास्पद विचार साथ में रखने होंगे, जिससे समूह एक साथ चल सके। सभी को ये बता दें कि आपकी उनसे क्या अपेक्षाएं हैं व उन्हे कैसे सारा काम करना है। अपने नेतृत्व के कौशल को दिखाने का यह सही समय है।
आज शेयर बाजार में तगड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है, इसलिए अगर आप इस में पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो हर पल चौकन्ना रहें। आज इस बात पर नजर रखें कि शेयर बाजार में क्या कुछ चल रहा है, इससे भविष्य में निवेश करने में आसानी रहेगी। इस समय से सबक लें, इसका फायदा भविष्य में मिलेगा।
आज आप अपने रास्ते की मुश्किलों को देख कर थोड़ा परेशान हो जाएंगे। आप इन परेशानियों से बचने की बहुत कोशिश कर रहे थे लेकिन परेशानी आ ही गई। अपने गुस्से को काबू में रखते हुए धैर्य और साहस से इन परेशानियों से उबरने की कोशिश करें।
यदि आप विद्यार्थी हैं तब आपको अपनी किताबों से दूरी बनाकर उन व्यक्तियों से मिलना चाहिए जो आपके ही क्षेत्र के सफलतम व्यक्तियों में शामिल हैं। इनमें से अधिकांश व्यक्ति किसी जिज्ञासु विद्यार्थी से बात करने के लिये आतुर रहेंगे। इसका फायदा आपको लेना चाहिये।
काम का बोझ आपको व्यस्त तो रखेगा लेकिन भविष्य में यह और भी बढ़ने वाला है क्योंकि एक नया व्यवसाय भी शुरू होने का संकेत है। इसलिए अपनी मानसिक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी कुछ उपाय करें ताकि नये विचार काम आयें और आप और कमाई कर सकें।
आज आप जोखिम में आकर गहरे पानी के करीब ना जाएं जब तक की आपको सही तैराकी ना आती हो। आज पानी से चोट या दुर्घटना होने के संकेत हैं। आपकी सही तैराकी ही आपको नुकसान या चोट पहुंचने से बचा सकती हैं। इसलिए आपके लिए बहतर होगा कि कोई दुर्घटना होने से पहले ही आप खुद को बचा लें। बाद में पछताने से अच्छा कि आप पहले ही खुद को सुरक्षित कर लें इसलिए आज तैराकी के लिए ना जाएं भले ही वह कोई पूल हो या तालाब।