फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्ताव को मौका समझने की भूल ना करें ये राशि वाले, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Wed, 24 May 2017 08:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि:परेशानियों से मिलेगी निजात

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप अपने परिवार और दोस्तों को उनकी मदद के लिए सराहेंगे। यदि आप विमानन के क्षेत्र में अपना भविष्य बनना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए है। आप अपने साक्षात्कार में सफल होकर अपने भविष्य की नई शुरुआत करेंगे। ये आपको अपनी चुनौतियों को सही तरीके से लेने का फल मिल रहा है। इस सफलता से धन, प्रसिद्घि के साथ ही मानसिक रुप से संतुष्टि भी आपको मिल सकती है। जिन परेशानियों ने आपको काफी समय से घेरा हुआ था। आज आपको उनसे निजात मिल जाएगी और इससे आप अच्छा महसूस करेंगे। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: प्रस्ताव को मौका ना समझें

3 of 13
वृष राश‌ि
आज यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तब अनेक विकल्पों का कोई प्रस्ताव आपके सामने आ सकता है। इसलिए आपको सही समय देकर इन विकल्पों की पड़ताल करनी चाहिए, कहीं ऐसा ना हो कि आप सबसे पहले प्रस्ताव को ही अवसर समझ लें। आज आप यह सुनिश्चित कर लें कि आप आर्थिक अवसरों को प्राप्त करने के लिए अपनी पूरी व्यवसायिक ताकत लगा देंगे। गतिविधियों के क्षेत्र में आज आपको असीमित लाभ होने की संभावना है। आज आपके लिए बेहतर होगा की आप अपनी सारी कुशलता एक अच्छा स्थान ग्रहण करने के लिए लगा दें। ज्यादा खाने की वजह से आप खुद को सेहतमन्द महसूस करेंगे।

म‌िथुन राश‌ि: निवेश का मिलेगा लाभ

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आपको अपने ऑफिस में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगा पाएंगे। विदेश से कोई अच्छी खबर आ सकती है। आज तो सब तरफ से खुशी का दिन है। बहुत पहले आपने जो निवेश कर रखा था उसका आज बढ़िया लाभ मिलने वाला है। कोई पुराना लेनदेन जो आप भूल ही चुके थे उसका भी आपको आज लाभ मिलेगा। यह अचानक ही होगा। आज आपके अच्छे मूड और आत्म-विश्वास के कारण आपके स्वास्थ्य में बढ़ोतरी आएगी। इसमें खुशियां और आत्मविश्वास अहम भूमिका निभाएंगे। आप शारीरिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ महसूस करेंगे।
विज्ञापन

कर्क राशि: समस्याओं को एक-एक करके सुलझाएं

5 of 13
कर्क राशि
एक के बाद एक समस्या के कारण आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। इसका उपाय यह है कि आप एक-एक करके ही समस्याओं को सुलझाएं । आज जो अकेले हैं, उनका किन्हीं व्यक्तियों से सम्पर्क होगा। आप काम से संबंधित एक छोटी सी यात्रा करेंगे, संभवतः विदेश में। आज आप अपने लिए कोई गहने की खरीदारी करेंगे। ये चीज़ें बहुत महंगी ना होने के बावजूद आपको थोड़े समय के लिए एक संतोष प्रदान करेंगी, लेकिन इसके लिए आपको अपने बजट से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

सिंह रा‌िशशिः को संतुलित रखें

6 of 13
किसी प्रियजन के साथ आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। व्यापार बहुत बढि़या चल रहा है और लाभ देखकर आप खुश हो जाएंगे। व्यापार से आपकी आर्थिक स्थिति खूब मजबूत हो रही है, ये आपके लिए खुशी की बात है। हालांकि यह आपकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं है, लेकिन बड़ी बात तो यह है कि आप तरक्की की ओर जा रहे हैं। अपने बजट को संतुलित रखें। अगर आप मोटापे से ग्रस्त हैं तो आप इसे रोकने के लिए नई शुरुआत कर सकते हैं। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: पारिवारिक भूखंड बेचने का सही समय

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप अपने कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा, लेकिन आज आपको अपने परिवार के साथ भी कुछ समय गुजारना चाहिए। आपके शर्मीले स्वभाव के बावजूद आज रोमांस के क्षेत्र में बहुत संभावना है। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के हल हो जाने से आपका काम आगे बढ़ेगा। अचल सम्पत्तियों से जुड़े व्यावसायिक निवेश व्यर्थ नहीं जाते। अब उचित समय आ गया है जब आप अपने पारिवारिक भूखण्ड को सही ढंग से बेच दें, क्योंकि यदि आप उचित खरीददार का चुनाव कर लें तो यह आपके लिए एक बड़े लाभ का स्त्रोत बन सकता है। हाल ही में सेहत से सम्बन्धित परेशानियों से जूझने के बाद आज आप अपने पैरों पर खड़े होकर अच्छा महसूस करेंगे।

तुला राश‌ि: काम बदलने से पहले सलाहकार की मदद लें

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप अपने रास्ते की मुश्किलों को देखकर थोड़ा परेशान हो जाएंगे। आप इन परेशानियों से बचने की बहुत कोशिश कर रहे थे, लेकिन परेशानी आ ही गई। अगर आप अपने पार्टनर की खोज में हैं तो आज का दिन आपके लिए थोड़ी निराशा लाएगा। आपको इस वक्त सही पार्टनर नहीं मिल सकता है। आज उन छात्रों के लिए खुशी का दिन होगा, जो इंजीनियरिंग या सीए की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए भी आज का दिन अवसरों की सौगात लेकर आएगा। यदि आप अपने काम को बदलना चाहते हैं तब आज के दिन किसी सलाहकार की सेवाएं ली जानी चाहिए। आज आपको रोड़ पर चलते समय बहुत सावधानी बरतने की जरूरत हैं। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: समस्या का हल मिलने से खुश होंगे

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप बहुत खुश होंगे कि आपने अपनी समस्या का हल ढ़ूंढ़ लिया। बहुत लंबे समय से आप इस परेशानी का सामना कर रहे थे। आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जो आपसे छिप-छिप कर प्यार करता है। आज का दिन व्यावसायियों के लिए श्रेष्ठ है, क्योंकि वे अपने प्रतियोगियों से बेहतर स्थिति में रहेंगे। आज के दिन कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन ध्यान न दिए जाने पर वे हानि में भी बदल सकते है। आज आपको लगेगा कि रुपए- पैसे से किसी की मदद करनी चाहिए। आज आपको अपनी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक क्षमता को बढ़ाना होगा। 

धनु राश‌ि: नकारात्मक स्वभाव वाले लोगों से सतर्क रहें

10 of 13
धनु राश‌ि
घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। ये शायद कोई छोटी सी बात हो, लेकिन आने वाले समय में ये आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकती है। आज अपने प्रेमी के साथ छुट्टी पर जाने के बारे में विचार करें। यदि आप खेल के व्यवसाय में हैं तब आज का दिन महत्वपूर्ण है। अपनी सारी खरीदारी को धीमी गति में ले आएं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं है पर आप लगातार अपना कार्य करते रहेंगे, वो भी बिना थके। 

मकर राश‌ि:जल्द ही मिलेगी पदोन्नति

11 of 13
मकर राश‌ि
आज बिना किसी कारण आपके दिल में उदासी छाई रहेगी, लेकिन आप चिंता ना करें ये उदासी जल्दी ही खत्म भी हो जाएगी। अगर आप पार्टनर की खोज में हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्त्वपूर्ण है। आज आपको अनापेक्षित रूप से पदोन्नति मिलेगी। आज कहीं से धन की प्राप्ति दिख रही है। पुराने निवेश से आपको आज बड़ा फायदा भी मिल सकता है। आज आपको जोड़ों की परेशानी हो सकती है। इसलिए आपको तुरन्त उसका उपचार करना चाहिए। 

कुंभ राश‌ि: व्यापार बढ़ाने के लिए शुभ है दिन

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आप नई नौकरी पर विचार करना चाहेंगे। आप जिस नई नौकरी या नए काम की तलाश में हैं, उस पर ठीक से विचार कर लें। कभी-कभी हमें लगता है कि हमारी सफलता का रास्ता टेढ़ा है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उस रास्ते पर चलने से आपको कुछ नहीं मिलेगा। नई तकनीक का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें। यदि आप अपना व्यापार बढ़ाना चाह रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। प्रचार, धंधा बढ़ाने का सबसे बढ़िया तरीका है, इसके जरिए लोगों तक आपके व्यापार की जानकारी पहुंचेगी। आज आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है जिससे आप अच्छा स्वास्थ्य कायम रख सकें। अपने आप को विवादास्पद स्थितियों से दूर रखें।
विज्ञापन

मीन राश‌ि:अचल संपंत्ति मिलने की संभावना

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप सामाजिक रूप से कुछ व्यस्त रहेंगे। अगर आप अकेले हैं तो हाल के प्रेम संबंध के मामले में आज थोड़ी निराशा का सामना कर सकते हैं। परेशानी में भी शांत रहने की कला आपके साथियों को प्रभावित करेगी। आपकी संप्रेषण कला से आपको तो लाभ होगा ही साथ ही आपकी शांत रहने का कला भी सभी को आश्चर्य में डाल देगी। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है, क्योंकि आपको कोई अचल सम्पत्ति मिलने वाली है। आप यह सुनिश्चित कर लें कि आप अपने धन का समुचित उपयोग करते हैं, क्योंकि इन दिनों आपकी वित्तीय स्थिति विकास की राह पर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें