फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस राशि वालों को आज अपने गुस्से पर रखना होगा काबू, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Tue, 23 May 2017 05:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राशिफल
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌िः अपने गुस्से पर काबू रखें

2 of 13
मेष राश‌ि
आज का दिन रोमांस भरा होगा। अपने पार्टनर के साथ मधुर वाद-संवाद करें। आपके हाथ से बाहर होती परिस्थितियां शायद आपको बहस करने पर मजबूर कर दें। आप अपने गुस्से पर काबू रखें, इससे आपको ही लाभ होगा। इन दिनों आपके खर्चे खूब बढ़े हुए हैं। इसलिए खर्चे और आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा व्यवहारिक बनें। जब तक बहुत जरूरी न हो जाएं कोई भी चीज उधार ना खरीदें। शारीरिक सेहत की तरफ बढ़ाए गए कदम में आज आप सफल रहेंगे। आपकी ये योजना आपको बेहतर परिणाम की ओर ले जा रही है। रोज योग करें, इससे आपके शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़े।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: खुद को प्रोत्साहित करें

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप अपने परिजनों की जिंदगी को प्यार से भर दें। आज का दिन परिवार के साथ बिताने का है। आपके परिजन आपके प्यार को सराहेंगे। आज आपकी किसी व्यक्ति से रोमांटिक रिश्ते के बनने की प्रबल संभावना है। यह आकस्मिक मुलाकात आपके लिए यादगार साबित हो सकती है। यदि आप विद्यार्थी हैं तब आपको अपनी किताबों से दूरी बनाकर उन व्यक्तियों से मिलना चाहिए, जो आपके ही क्षेत्र के सफलतम व्यक्तियों में शामिल हैं। धन प्राप्त करना आसान नहीं है, लेकिन कठिन परिश्रम दुर्भाग्य को भी चुनौत्ती दे सकता है। आप अच्छी चीजों को अपनाएं, ताकि आप खुद को प्रोत्साहित कर सकें।

म‌िथुन राश‌ि: व्यापारिक लेन देन में होगी देरी

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप बहुत संतुष्ट महसूस करेंगे और अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहेंगे। एक नए साथी के लिए आपके मन में रोमांटिक विचार उत्पन्न होंगे। आप यदि इस दोस्ती को आगे ले जाना चाहते हैं तो घबराइए मत, क्योंकि यह समय रोमांटिक संबंधों के विकास के लिए उत्तम है। यदि आपका अपना व्यापार है तो आज यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको कोशिश करनी चाहिए कि आपके व्यापारिक रिश्ते अच्छे बनें, लेकिन शायद उम्मीद के मुताबिक फायदा न हो। आपकी व्यापार लेन देन में थोड़ी देर भी हो सकती है। वक्त का इंतजार करें, चीजें स्वत: ठीक हो जाएंगी। आज आपको गले की परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

कर्क राशि: निवेश के लिए अभी इंतजार करें

5 of 13
कर्क राशि
आज आपको अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करने की कोशिश करनी चाहिए। आप बेमिसाल विचारों से भरे हैं, लेकिन ये विचार अपना महत्व खो देंगे अगर आप उन्हें सही तरह से व्यक्त ना कर पाएं।  आज आपका मन बहुत उत्साहित है। आपका दिमाग आज अपनी जिम्मेंदारियों से दूर भाग रहा है और अपने प्यार का साथ पाने को बेताब है। लंबे समय से चली आ रही आपकी कोई इच्छा आज पूरी हो सकेगी। विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम बहुत अच्छा रहेगा। अपने परिणाम से उन्हें खुशी व आश्चर्य दोनो ही होंगे। यदि आप अपना निवेश कहीं और करने की सोच रहे हैं और जमीन जायदाद पर आपका ध्यान है तो आपको थोड़े समय का इंतजार करना चाहिए, क्योकि अभी यह लाभप्रद नहीं होगा। आज आपके परिजन छोटी-छोटी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। 
विज्ञापन

सिंह राशिः काम बढ़ने की वजह से हो सकते हैं उदास

6 of 13
अगर आज आपसे किसी सामाजिक कार्य के लिए मदद मांगी जाए तो किसी भी हालत में पीछे ना हटें। एक रोमांटिक दिन आपका इंतजार कर रहा है। आपसी खुशी के क्षणों का आनन्द उठाने के लिए तैयार रहें। एक दूसरे के मददगार बनें। सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ है। आपको अपने प्रोजेक्टों की देरी पर जो खीज हो रही थी, उसका सही कारण आज समझ में आएगा। आज आपका दिन लाभदायक होगा और आपका काम बढ़ेगा। आज आप उदास हो सकते हैं। चुनौतियां भी होंगी, परन्तु अपना मूड बनाएं रखें।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: किसी बात को बढ़ाएं नहीं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप किसी शांत जगह पर आत्म-चिन्तन करें। आप लंबे समय से बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आज आपको एहसास होगा कि आप अपनी मेहनत से ही इतनी आगे आ सके हैं। सफलता पाने के लिए लगातार पूरा ध्यान केंद्रित करके प्रयास करने की जरूरत होती है। आज आप अपनी ऊपरी कमाई को अपने दोस्तों और परिवार के मनोरंजन पर खर्च करेंगे। आज आपको किसी भी बात पर गुस्सा आ सकता है। ध्यान रखें किसी बात को बढ़ावा न दें अन्यथा कार्य में या आम जगह पर लड़ाई की परिस्थिति बन सकती है।

तुला राश‌ि: निवेश के लिए सही चुनाव करें

8 of 13
तुला राश‌ि
आज कोई व्यक्ति आपकी जिंदगी में खुशी और उत्साह लाएगा। यह अनुभव तब होगा, जब आप उससे एकाएक मिलेंगे। आज आपको कार्यालय में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अपने सहकर्मियों के बारे में किसी भी अफवाह को नजरअंदाज करें। अगर आप नहीं चाहते कि कोई आपके बारे में अफवाह फैलाए तो आप भी किसी के बारे में अफवाह ना फैलाएं। अगर आप आर्थिक जगत में काम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए मददगार साबित होगा। बस एक बात का ख्याल रखें कि निवेश के साथ-साथ आपका चुनाव सही हो। तनाव स्तर में आए सकारात्मक बदलाव की वजह से आज आप अच्छा महसूस करेंगे।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: संपत्ति को लेकर पारिवारिक झगड़े होने की संभावना

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपका सामाजिक जीवन बहुत सी गतिविधियों से भरा रहेगा। आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जिसका साथ आपको बहुत खुशी देगा। अगर आप इस समय बेराजगार हैं तो आपको कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। जिस दिशा से नौकरी मिलने की उम्मीद है, उस तरफ अपनी आंख व कान खुले रखें और जैसे ही कोई नया मौका मिले उसे तुरंत ही झपट लें। इस समय संपत्ति को लेकर किसी पारिवारिक झगड़े की संभावना हो सकती है। जो लोग पेट के रोग से ग्रस्त हैं आज उन्हें उसका उपचार मिलेगा।

धनु राश‌ि: सेहत को लेकर रहेगी शिकायत

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। आज आप अपने साथी से मिलने हेतु यात्रा पर जा सकते हैं। यह एक अच्छा मौका होगा, जिसके कारण आप अपनी व्यस्त दिनचर्या से बाहर निकलकर उन क्षणों को याद कर सकेंगे। आज उनके लिए सुनहरा दिन है, जो रक्षा सेवा में जाना चाहते हैं। यदि इस प्रकार का भविष्य बनाना आपके मन में है तो आज इस विषय में आगे बढना चाहिए। आप देखेंगे कि व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी ये क्षेत्र आपके लिये फायदे का सौदा होगा। अपने प्रोफेशन में किसी भी हालत में खुद को ढाल लेने की आपकी क्षमता के कारण आज आप फायदे में रहेंगे। अगर आपको हाई और लो ब्लडप्रेशर की शिकायत है, तो आज आप अपनी स्थिति में बेहतर बदलाव महसूस करेंगे। 

मकर राश‌ि: व्यापार में मिलेंगे नए प्रस्ताव

11 of 13
मकर राश‌ि
आज खासतौर से विदेश यात्रा के प्रबल संकेत हैं। आज आपको मालूम होगा कि आपका कंपनी में ही अनापेक्षित स्थानांतरण कर दिया गया है। आपको अपने लंबे समय के लक्ष्यों के लिये चिन्ता करने की आवश्यकता नहीं है, आप अब भी लक्ष्यों की ओर सही राह पर बढ़ रहे हैं। अगर आप आयात निर्यात के व्यवसाय में हैं तो आज का दिन बड़े काम का दिन है। व्यापार के नए नए प्रस्ताव आएंगे, जो पहले कभी नहीं आए। आपकी व्यस्तता आपको थका सकती है। आपको स्वास्थ्य का आंनद लेने में परेशानी हो सकती है। 

कुंभ राश‌ि: आर्थिक स्थिति सुधरेगी

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप अपनी पुरानी दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे। यदि आप आईटी के क्षेत्र में काम करते हैं तब आज का दिन विशेष प्रगतिवर्धक है। नवीन अवसर आपके समक्ष होगा, जिसका आपको फायदा लेना चाहिए। आज आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी, इसके लिए अपने व्यावसायिक साथी का धन्यवाद कीजिए। आपके व्यावसायिक साथी या व्यापार साझेदार की तरफ से यह बड़ी मदद है इसलिए उसका शुक्रिया अदा करें। आज आप कुछ आराम महसूस करेंगे। अगर आप अपनी कूलह या कमर की परेशानी से परेशान हैं तो आराम करने से आपको अच्छा महसूस होगा और आपके काम करने की क्षमता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: वित्तीय स्थिति का लेखा जोखा रखें

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप अपनी कलात्मकता को पहचान पाएंगे। अपनी रोज की दिनचर्या में कुछ बदलाव लाएं। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में हुई प्रगति पर नजर डाल सकते हैं और देख सकते हैं कि आपने क्या पाया है। इस सफलता को प्राप्त करने में जिन लोगों ने आपकी मदद की है, आपको उन्हें धन्यवाद कहना नहीं भूलना चाहिए। आज आपको अधिक खर्च के कारण सामने आने वाली स्थिति का सामना करना होगा। वो अतिरिक्त खर्चा हालांकि आपकी जेब पर भारी था, लेकिन आपने हिम्मत कर उसे खरीद डाला। आज आपको अपनी वित्तीय स्थिति का सही लेखा जोखा रखना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें