फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चंद्रमा का धनु राशि में संचार आपके लिए कितना भाग्यशाली है देखिए

Tue, 24 Jan 2017 09:50 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
गुरु की राश‌ि धनु में आज चन्द्रमा का संचार होने जा रहा है। वैसे चन्द्रमा का करीब पूरे द‌िन वृश्च‌‌िक राश‌ि में शन‌ि के साथ होगा। ऐसे में आज आपके ल‌िए द‌िन का समय बेहतर है या शाम। देख‌िए आज आपके ल‌िए द‌िन कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन

मेष राशि: लाभ से भरा है आज का दिन

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप खुद को बुरी संगत में फंसा हुआ पएंगे जिससे आपकी छवि बिगड़ सकती है। अब आपको जरा संभल कर चलना चाहिए क्योंकि इंसान अपनी संगति से ही पहचाना जाता है। ग्रहों के प्रभाव से आप अपने प्यार के साथ आज गर्मजोशी महसूस करेंगे और उनके साथ में आनंद कर सकेंगे। वे विद्यार्थी जो विदेश से किसी खबर की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उनके लिये आज का दिन शुभ है। व्यवसाइयों के लिये आज का दिन विदेश से लाभ प्राप्त करने का है। अगर आप जमीन जायदाद से जुड़े किसी सरकारी मामले में फंसे हुए हैं तो आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आज आपको किसी लम्बे अरसे से चल रहे विवाद से छुटकारा मिल सकता है। ध्यान रहे, जोखिम उठाकर आप अपने घर से ज्यादा दूर ना निकल जाएं क्यों की सड़कों की हालत ज्यादा अच्छी नहीं होगी। घर के आस-पास की सड़कें ज्यादा बारिश होने से या फिर सड़क निर्माण की वजह से खराब हो सकती हैं जिसकी वजह से आप लम्बे समय तक ट्रैफिक में फंस सकते हैं। 
विज्ञापन

वृष राशि: आज खुद पर तनाव न आने दें

3 of 13
वृष राश‌ि
अपने मिञ के साथ हुई गलतफहमी को शीघ्र सुलझाएं। इस विषय पर और अधिक विवाद से आप दोनों के संबंधों को हानि होगी। आज रोमांस के मामले में आपके लिए सहनशील बने रहना फायदेमंद होगा, क्योंकि बीती बातों को उधेड़ना सिर्फ आपको ही हानि पहुंचाता रहेगा, ना कि उसे जिस पर आप गुस्सा हो रहे हैं। आज के दिन आप महसूस करेंगे कि आपको जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर नौकरी के प्रस्ताव के रूप में मिला है। हो सकता है कि ये प्रस्ताव आपके वर्तमान स्थान से थोड़ा दूर हो और आपको वहां जाकर बसना पड़े। लेकिन अपने भविष्य को सुधारने के लिये इस अवसर को हाथ से मत जानें दें।
आज खूब खर्चे वाला दिन है पर मौज मस्ती में खर्च ना करें। आज भविष्य के लिए कुछ निवेश करें। मसलन बच्चों के लिए कोई शिक्षा योजना ले लें। आज किया गया छोटा सा निवेश कल बड़ी बचत बनकर सामने आयेगा। आज आप आराम पर ध्यान दें और खुद पर तनाव न आने दें। पर्याप्त नींद लें। आपका ऊर्जा स्तर, मूड और स्वास्थ्य सभी में फायदा होगा।

मिथुन राशि: आज ज्यादा जोखिम ना उठाएं

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप अपने घर की सजावट को एक नया रूप देना चाहेंगे। इससे आपको अपनी जिंदगी में भी नएपन का एहसास होगा। घर में किए गए ये परिवर्तन आपके अंदर के परिवर्तन को ही दर्शाएंगे। आज का दिन दिक्कतों भरा दिन है, जिसमें आपको ये समझना कठिन होगा कि आपसी गलतफहमियों को कैसे दूर किया जाए। अपनी समझदारी से इस कठिन परिस्थिति से बचकर निकलना होगा। आपकी समप्रेषण कला, आत्मविश्वास तथा आकर्षक व्यक्तित्व आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपनी कुशलता दिखाने में मदद करेंगे। हालांकि आपको अपनी बात मनवाने व अपने लक्ष्यों के प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आप आज निवेश का कोई नया विकल्प तलाशेंगे। ज्यादा जोखिम न उठाएं। आप फायदे में रहेंगे। अगर आपको सेहत से सम्बन्धित परेशानी है तो आज वो दिन है जब आपको अपनी परेशानी का हल निकालना होगा। तले-भुने खाने से दूर रहें और तनाव को कम रखें ताकि आपकी बल्डप्रेशर की परेशानी ना बढ़ जाए।
विज्ञापन

कर्क राशि: अच्छी सेहत के लिए आज व्यायाम करें

5 of 13
कर्क राशि
आज उन विद्यार्थियों का मन मौज-मस्ती करने को करेगा जो कि अब तक कड़ी मेहनत कर रहे थे। आपने पढ़ाई में जो मेहनत की है उसका फल आपको सफलता के रूप में मिलेगा। आज विद्यार्थी एक लंबे सत्र के बाद फिर से किताबों में मन लगाएंगे। आज के दिन परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। आज के दिन शैक्षणिक लक्ष्यों की ओर चलने से उन्हे प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सकता है।
आज का समय आपकी वित्तीय योजनाओं को सही करने के लिये आदर्श है। इस दिन किये जाने वाले सही निर्णय आपको लाभ पहुंचाएंगे लेकिन बिना सोचे समझे किये जाने वाले वित्तीय निर्णय आपको हानि पहुंचा सकते हैं। अपनी अच्छी सेहत के लिए व्यायाम करें। अगर आपने हाल में व्यायाम छोड़ा है तो आज आप पहले जैसे हो सकते हैं। अगर आप अपनी जीवनशैली को और बेहतर ढंग से बनाऐंगे तो आपकी सेहत और मजबूत बनेगी और डॉक्टर के पास भी कम जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

सिंह राशि: अपने गुस्से को आज काबू में रखें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप जरा अपनी बहस करने की आदत को काबू में रखें। आज आप शायद थोड़ा उत्तेजित हो जाएं व बहस में पड़ जाएं। शांत रहें और बस अपना काम करने में लगे रहें। आज आप पाएंगे कि आप अपने प्रेमी के साथ घनिष्ठता के अलग स्तर पर पहुंच गए हैं। जिसे आप पहले आम संबंध मानते थे, वह आज खास बन जाएगा। काम के संबंध में यात्रा हो सकती है। ये समय आपके लिये अच्छा चल रहा है। इस समय का उपयोग अपने भविष्य संबंधी सूचनाओं को एकत्र करने के लिये किया जा सकता है। समुद्र या पानी से संबंधित उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी फायदेमंद दिन है। मोती हो या मछली सब पानी से मिलते हैं, और इनका धंधा करने वाले आज अच्छे फायदे में रहेंगे। जो आपके आस-पास रहते हैं भले ही वह परिवार में हों या परिवार से बाहर, आपको उनकी सेहत का ख्याल रखना होगा। आपको यह जान कर खुशी होगी कि आपकी सेहत मजबूत रहेगी, मगर जिन्हें आप बहुत प्यार करते हैं वो बीमार पड़ सकते हैं और उन्हें महसूस भी नहीं होगा।
विज्ञापन

कन्या राशि: आज कोई शुभ समाचार मिलेगा

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर परेशानी हो सकती है। आज आप खुद को कुछ मनोरंजक गतिविधियों में शामिल करना चाहते हैं लेकिन आपको काम की जिम्मेदारियां रोक रही हैं। आप को दोनो चीजों में संतुलन बनाने की जरूरत है। आज का दिन आपके लिए वह मौका लेकर आएगा, जिसमें कि आप अपने साथी से अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत कर सकें। आज आप किसी कानूनी झगड़े में फंस सकते हैं, सावधान रहें। झगड़े को आराम से बिना किसी वकील की मदद के सुलझाने की कोशिश करें। अगर आपको लगता है कि आज बिना कानूनी मदद के काम नहीं चलेगा तो भी बात को ज्यादा ना बिगड़ने दें। यदि आप स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आज का दिन आपके लिये शुभ समाचार व वित्तीय लाभ लेकर आ सकता है। केवल आप ही नहीं वरन् आपके सहकर्मी भी आपकी उन्नति व सफलता को लेकर आपकी सराहना करेंगे। आप ग्रहों की दशा के कारण आपको जोड़ों में दर्द रहेगा। आप थोड़ा आराम करें और व्यायाम करें ताकि तनाव से आराम मिले।

तुला राशि: आज अटके हुए काम बन जाएंगे

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपके सरकार से संबंधित अटके हुए काम बन जाएंगे। उन संस्थानों से आपके काम को प्राथमिकता मिलेगी जहां अब तक आपके काम पर ध्यान नहीं दिया जाता था। आज आप अपने को पार्टनर के सपनों में खोया पाएंगे, गहरे प्यार के समन्दर में गोते लगाते रहेंगे। इस समय सभी चीजें आपके अनुसार ही हैं। सब कुछ आपके नियंत्रण में ही है और आप अपनी जिम्मेंदारियां अच्छी तरह से निभा रहे हैं। आप बस इसी तरह से चलते रहें तो सब कुछ आपके हक में ही रहेगा। लेकिन, समझदारी इसी में है कि आप अपने खातों का ध्यान रखें। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से सर्वश्रेष्ठ है। जो प्रबंधन के कार्यों में लगे हैं वे पायेंगे की उनकी कम्पनी एक अच्छी प्रोत्साहन राशि देगी। आपको सावधानी बरतने की जरूरत है, लापरवाही से बैठे ना रहें इससे आपकी कमर को परेशानी हो सकती हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप ठीक तरह से बैठने की आदत डालें। इससे आपकी सेहत और विश्वास ही नहीं बढ़ेगा बल्कि काम भी अच्छा होगा।

वृश्चिक राशि: कार्यक्षेत्र में समय शुभ रहेगा आज

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप किसी ऐसी गतिविधि में भाग ले सकते हैं जो अध्यात्म से वास्ता रखती है। इससे आपको खुशी व संतुष्टी मिलेगी। इससे आपकी सही मार्ग दर्शन हो सकेगा इसलिए इसका पूरा लाभ उटाएं। अगर आपकी इच्छा हो तो आप किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। साथी के प्रति आपकी भावनाएं विकसित हो चुकी हैं। आप प्रेम से भरे हुए हैं, केवल साथी से मिलकर उपयुक्त माहौल में अपने दिल की बात बताने की आवश्यकता है। आज कार्यक्षेत्र में समय शुभ रहेगा। आप अपने काम से अपने बॉस व ग्राहकों को खुश कर सकेंगे। अपना व्यवहार पूरी तरह से सभी के साथ अच्छा रखें ताकि किसी को भी शिकायत का कोई मौका ना मिले। व्यापार में तगड़ा झटका लगने का भय है। इससे बचने की कोशिश करें। अच्छा तो यह रहेगा कि इस तात्कालिक झटके से अपने व्यवसाय को बचाने का प्रयास करें। आज खुद पर काबू रखें। कहीं किसी उच्च अधिकारी के सामने आप अपना सयंम न छोड़ दें। आप खुद का संयम बना के रखें।

धनु राशि: आज केवल अपने दिल की सुनें

10 of 13
धनु राश‌ि
जरूरी नहीं कि विदेश से मिली खबर आपके हित में हो। जिस खबर का आपको इंतजार था शायद वो खबर आपको सुनने को ना मिले। धीरज रखें व परिस्थिति को समझने की कोशिश करें। आज रोमांस में जोखिम उठाने का दिन है। आप अपने रोमांटिक संबंधों में काफी सोच विचार कर कदम उठाते हैं। किन्तु आज अपने दिल की बात सुनकर काम करें। नई योजना में आपको अपनी सच्ची भावनाओं व रचनात्मकता को अभिव्यक्त करना चाहिए। अनुभवी लोगों की सलाह लेने से आपको लाभ ही होगा। अगर आप अपने काम को पूरा कर सके तो आज आप पाएंगे कि भविष्य में आपके कैरियर में तेजी से सुधार आएगा। आज काफी दिनों के बाद आप खरीदारी करने के लिये जाने वाले हैं। आज आपको मनोरंजक खरीदारी और बचत, दोनों का संतुलन बनाकर रखना है। अनचाहा दबाव हमेशा से हाई ब्लडप्रेशर बढ़ाता आया है। इसलिए निराशा को दूर रखें और पौष्टिक आहार लें। हैल्थ से सम्बन्धित टिप्स अपनाएं उससे आप जल्द ही ठीक होंगें।

मकर राशि: दोस्तों के साथ घूमने-मजे करने का दिन है

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप अपने परिवार जनों या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। इस यात्रा से आपका तनाव दूर हो जाएगा और आप खूब मजा करेंगे। प्यार भरी जिंदगी में आज वादा करने का दिन है, अपने साथी के साथ जीवन का भरपूर आनंद उठायें। आज विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगा पाने में परेशानी होगी और वे कोई बदलाव चाहेंगे। अपने आप को बदलाव अवश्य दीजिये, लेकिन इसका अर्थ किताबों से नाता ही तोड़ लेना नहीं है। आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं और इस मेहनत को खोना नही चाहेंगे। सोच समझकर किये गये निवेश से आज बड़ा लाभ मिलने वाला है। आगे कोई निवेश करने जा रहे हैं तो दोस्तों से इस संबंध में सलाह ले सकते हैं। वे आपको अच्छी सलाह दे सकते हैं। उनकी बात मानिये, फिर निवेश कीजिए। आप काल्पनिक विचारों को अपने लक्ष्यों के आगे न आने दें। आप को यह समझना होगा कि काल्पनिक विचार कभी सच नहीं होते। आप बिना बात की परेशानी न लें जिससे आपका स्वास्थ्य खराब हो।

कुंभ राशि: किसी प्रिय से मुलाकात होगी आज

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज अचानक ही आपका कोई मित्र आपको ई-मेल भेजेगा या फिर फोन करेगा। ये दोस्त शायद कुछ दिनों के लिए आपके घर रहने आ जाए, उसकी खातिरदारी करने के लिए तैयार रहें। नए पार्टनर की कईं दिनों से चली आ रही असफल खोज आज सकारात्मक दिशा दिखाएगी। अगर आपको अपने काम में उपलब्धियों के लिए प्रशंसा मिले तो आपको अपने कार्यालय और उसके बाहर हो रही प्रतिस्पर्धा से सावधान रहना चाहिए। आपके विरोधी आप पर झूठा इलजाम लगा सकते हैं। इसलिए, किसी से भी कोई बात ना करें। यदि किराये के घर में रह रहे हैं तो आज अपने सपनों का घर खरीदने के लिए खोजबीन शुरू कर दें। इस दिशा में आज की कोशिश से अच्छे नतीजे मिलेंगे। मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहने का प्रयत्न तनाव को दूर रखने के लिए किया जाता है। इसलिए आप इस मन्त्र को अपनाएं और सकारात्मक विचार लाएं। आप शरीर की मालिश कराएं ताकि थकावट दूर रहे। ध्यान रखें, कि मानसिक और शारीरिक सेहत ही आपका अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करेगी।
विज्ञापन

मीन राशि: खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे आज

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपको लगेगा कि आप गुस्से और चिंता की चपेट में आ रहे हैं। आज अपनी जिंदगी के बहुत से क्षेत्रों में उन्नति की धीमी रफ्तार के कारण कुछ हताश भी हैं। इससे आप अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए नई योजनाएं भी बना सकते हैं। अगर आप अकेले हैं तो आज अपने ऐसे दोस्त के साथ ना निकलें जो पहले इजहार करता रहा है और डेट पर बुलाता रहा है। यह रिश्ता उबाऊ साबित हो सकता है। अपने समय और योग्यताओं का उपयोग करने के लिए अपने आप को कुछ रचनात्मक काम में व्यस्त रखने का ये सही समय है। अच्छा होगा अगर आप इस समय अपने कार्यालय में चुनौतियों को स्वीकार करें, इससे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज किसी नये करार पर हस्ताक्षर करने से पहले होशियार रहना पड़ेगा। आज सेहत को लेकर आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आप कोई भी शारीरिक काम कर सकते हैं, जिसे करने में आपको अच्छा लगता है। और इसके बाद आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आज आप पूरे दिन ऊर्जा से भरे रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें