आज सितारों की चाल का आपकी राशि पर क्या असर होगा, क्या नौकरी, व्यवसाय में आपको कामयाबी मिलेगी और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, पढ़ें आज का राशिफल।
विज्ञापन
मेष राशि: आज भावनाओं को संतुलन में रखें
2 of 13
मेष राशि
आज आप किसी प्रतियोगिता के मूड में हैं। आज आपको अपनी भावनाओं को संतुलन में रखना होगा। अकेले व्यक्ति जो अपने ऑफिस के किसी व्यक्ति को प्रस्ताव भेजना चाहते हैं, आज धीरज रखें। परेशानी में भी शांत रहने की कला आपके साथियों को प्रभावित करेगी। आपकी संप्रेषण कला से आपको तो लाभ होगा ही साथ ही, आपकी शांत रहने का कला भी सभी को आश्चर्य में डाल देगी। समस्याओं से निपटने की अपनी क्षमता और धैर्य के बल पर आप आर्थिक मुश्किलों से पार पा लेंगे। अपना प्रदर्शन और कमाई की क्षमता को बढ़ाने के लिए सभी जरूरी बातों पर ध्यान दें और अपने आधीनस्थों की भी राय लें। आज आप कुछ परेशान रहेंगे। आपकी सोच आपको ज्यादा परेशानी में डाल सकती है। यह जब भी हो तो ध्यान रखें कि यह विचार अल्प समय के लिये हैं इसलिए इन पर ध्यान न दें। अगर आप ऐसा करने से सक्षम नहीं हैं तो आप परेशान हो सकते हैं और आपके सामाजिक जीवन पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
वृष राशि: अब खुशी मनाने का समय है
3 of 13
वृष राशि
आज आप अपनी जिंदगी में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को सुलझते देख खुश हो जाएंगे। इस समस्या का देर से सुलझने का कारण शायद आपकी दूसरों के साथ असहमती हो। कारण चाहे कुछ भी हो लेकिन अब खुशी मनाने का समय है। अपने संबंध के बारे में गहराई से सोचें। सोच समझकर साथी का चुनाव करें। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा को दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। आप लोगों को बता सकेंगे कि आप क्या काम बहुत अच्छी तरह से कर सकते हैं। अचल सम्पत्तियों से जुड़े व्यावसायिक निवेश व्यर्थ नहीं जाते अब उचित समय आ गया है जब आप अपने पारिवारिक भूखण्ड को सही ढंग से बेच दें क्योंकि यदि आप उचित खरीददार का चुनाव कर लें तो यह आपके लिए एक बड़े लाभ का स्त्रोत बन सकता है। आज आपके लिए अच्छा होगा कि आप कोई वाहन ना चलाएं खासकर अगर आप ऊपर से खुले हुए वाहन चलाते हों।
मिथुन राशि: आज सोच-समझ कर बोलें कुछ भी
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपके आस-पास के लोग आपको गलत समझ सकते हैं इसलिए अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करें। जो भी बोलें सोच समझ कर ही बोलें क्योंकि अगर आपके शब्दों को गलत समझ लिया गया तो परेशानी हो सकती है। आप किसी दूर रहने वाले पार्टनर के साथ निरन्तर संवाद बनाये रहेंगे। अड़चनों के बावजूद आपको लगेगा कि बात कहां जा रही है। आप स्वाभाविक रहें और जो हो रहा है उसे देखते रहें। ऐसा संकेत नहीं है कि आपको उसे पैदा होने से पहले ही खत्म कर देना चाहिए। आज अपने गुस्से पर काबू रखें। आज संकेत हैं कि आप अपने कार्यालय में अपना आपा खो देंगे जिससे आपकी छवि बिगड़ सकती है। अपना ध्यान अपने लक्ष्यों पर रखें और अपने व्यावसायिक संबंधों को बिगड़ने ना दें। अगर आप संपत्ति का काम कर रहे हैं या फिर शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है।
विज्ञापन
कर्क राशि: नये मौके मिलेंगे जो आपको आकर्षित करेंगे
5 of 13
कर्क राशि
आज आप जुबान पर काबू रखें वरना अपने प्रियजनों को ठेस पहुंचा बैठेंगे। बेकार की बातें करने से परहेज करें और अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। आज आपकी किसी अजनबी के साथ डेटिंग की संभावना है। यह रिश्ता शादी का रूप ले सकता है। आज आप अपने निश्चित लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। अगर आप अपने काम की रूपरेखा को सुधारना या बदलाव लाना चाहते हैं तो अपने इस लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर मेहनत करते रहें। इससे आपको जल्दी सफलता मिलेगी। जो लोग किसी उद्योग से जुड़े हैं और उनकी दूर किसी व्यक्ति या किसी विदेशी से लेन-देन है तो आज आर्थिक फायदा होगा। नये मौके मिलेंगे जो आपको आकर्षित करेंगे। आज आप अपने परिवार वालों की अच्छी सेहत के लिए जांच कराएं। भले ही वे ठीक क्यों ना हों। आज वे दर्द या किसी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। आज उन्हें टहलने और ताजी हवा के लिए बाहर लेकर जाएं। वो जल्दी ही ठीक हो जाऐंगे।
विज्ञापन
सिंह राशि: कार्यक्षेत्र में मेहनत व ईमानदारी की प्रशंसा होगी
6 of 13
सिंह राशि
आज अचानक ही आपके घर मेहमान आ सकते हैं। आपको उनका स्वागत करने के लिए तैयार रहना चाहिए। आपके घर में हंसी की किलकारियां गूंज उठेंगी इन लम्हों को कैमरे में कैद करना ना भूलें।
आज रोमांस के लिए अत्यन्त सकारात्मक समय है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत व ईमानदारी की प्रशंसा होगी। हालांकि अभी भी अपने कैरियर को आगे ले जाने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी। इसके लिए आप कुछ नई तकनीक भी सीख सकते हैं। आपको कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है क्योकि आपके अधिकारियों की नजरें आप पर टिकी हैं। आप इसका अनुभव करें या न करें लेकिन आपके संस्थान में आपके साथ कार्य करने वाले लोगों का ध्यान आपकी कार्य कुशलता की ओर अवश्य रहता है। अगर आप लगातार काम करते रहे हैं तो अब समय है थोड़ा आराम करें ताकि आप फिर से वही ऊर्जा प्राप्त कर सकें। किसी नये और रचनात्मक कार्य पर ध्यान लगायें जिससे आप थकी हुई नियमित जीवनचर्या से समय निकाल सकें।
विज्ञापन
कन्या राशि: आज विदेश जाने का मौका मिल सकता है
7 of 13
कन्या राशि
आपको विदेश जाने का न्योता मिल सकता है। इसलिए अपने आंखें और कान खुले रखें ताकि आप सही अवसर को हाथ से ना जाने दें। ये न्योता काम से संबंधित हो सकता है। आज आप भाग्यवश ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिसकी सोच व कार्य-शैली आपसे बहुत मिलती है। नए विचारों से काम करने के कारण आपका व्यावसाय बहुत ही अच्छा रहेगा। अपने अधिकारियों को अपना उत्साह दिखाने की कोशिश करें। कुछ को इसका प्रतिफल पदोन्नति के रूप में भी मिल सकता है। आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है। यहां तक कि आमदनी आपकी कमाई से भी ज्यादा हो सकती है। जरूरी है कि अपने खर्च का एक बार लेखा-जोखा ठीक से निकालें नहीं तो स्थिति चिंताजनक भी हो सकती है। अगर आप बल्डप्रेशर और मधुमेह के शिकार हैं तो आज आप अपनी सेहत में बदलाव देखेंगे। आप डॉक्टर की सलाह मानते चले आ रहे हैं इसलिए इस वक्त भी उनकी सलाह के अनुकूल चलें।
तुला राशि: अपनों के साथ रिश्ते मधुर करें
8 of 13
तुला राशि
आजकल अपनों के साथ आपके रिश्ते मधुर नहीं हैं। हो सकता है उनकी गलतियां ज्यादा हों लेकिन एक समझदार इंसान होने के नाते आपको अपनी जुबान पर काबू रखना चाहिए। आज आप नकारात्मक विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आपका साथी आपकी रोमांस भरी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरेगा। आज आप इस भ्रम में रहेंगे कि अपनी रूचि व व्यवसाय में मेल कैसे बैठाया जाए। आपके व्यवसाय के साथ ही आपमें अनेकानेक रूचियों व सृजनात्मक प्रतिभा का विकास हो रहा है। आज आप यह तो विचार कर ही लीजिए कि आपको किस तरह की बचत योजना में अपना पैसा लगाना है। हाल ही में सेहत से सम्बन्धित परेशानियों से जूझने के बाद आज आप अपने पैरों पर खड़े होकर अच्छा महसूस करेंगे। आज वह दिन है जब आप अच्छी सेहत के महत्व को समझेंगे। इसलिए ध्यान रखें की आप सही भोजन लें और रोज व्यायाम करें।
वृश्चिक राशि: खर्चे का है आज का दिन
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज अपने उस दोस्त से सचेत रहें जो कि आपके साथी के साथ आपका संबंध बनाना चाहता है। यह मुद्दा आपके और आपके प्रिय के बीच का है। इसमें आपके दोस्त का आना अवांछनीय है। यदि आपके काम में यात्रा करना शामिल है तो आज का दिन यात्रा करते हुए ही गुजरेगा। तनाव भरी होने के बावजूद ये यात्रा आपको भविष्य के लाभ देगी। यदि आप यात्रा एजेन्ट हैं तब बहुत से यात्रियों के लिये आपको काम करना पड़ सकता है। आज फिजूल खर्च का दिन है, जेब ढीली हो जायेगी। पारिवारिक मामलों में भी आज आपके लिए खर्च का दिन है। क्या पता दवाइयों का कोई मोटा बिल ही आ पड़े और आपको उसे चुकाना पड़े। खैर इस स्थिति को संभालिए, रोज ऐसे खर्चे थोड़े ही होंगे। यह कुछ दिनों की चिंता है। और दिनों के मुकाबले आज आपको कम भूख लगेगी। हो सकता है यह ज्यादा तनाव की वजह से हो रहा हो। आप खुद पर ज्यादा तनाव ना डालें और ना ही खुद को ज्यादा खाने पर मजबूर करें, कुछ ही समय में आपको ठीक भूख लगने लगेगी।
धनु राशि: कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी
10 of 13
धनु राशि
आज आप आत्म विश्लेषण के मूड में रहेंगे। आप सोचेंगे की आपने अभी तक जीवन में जो सफलता पाई है वो कितनी मेहनत से पाई है और भविष्य में आपको क्या करना चाहिए। आज आप के प्रेम जीवन पर आपके माता-पिता के विचारों का प्रभाव हावी रहेगा, आप आश्चर्यजनक रूप से अपने पुराने पार्टनर से मिलेंगे। आज का दिन अपना पूरा जोर लगाकर अधिकारियों को प्रसन्न करने का है। यदि इस समय पदोन्नति का काम चल रहा है और आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं तब निश्चय ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। यदि आप फार्मा के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। आज के दिन अपने क्षेत्र से संबंधित किसी विशेष अवसर को लेकर सचेत रहें व उसका लाभ उठाएं। आज आपको कोई चोट लगने की आशंका है इसलिए सावधानी बरतें। अपने शारीरिक व्यायाम में बदलाव लाइए, आंखों और अपनी कमर को भी आराम दीजिए।
मकर राशि: घर की सुरक्षा का खास ध्यान रखें
11 of 13
मकर राशि
आज अपने घर की सुरक्षा का ध्यान रखें क्योंकि कीमती सामान खोने का डर है लेकिन अगर आप सावधान रहें तो नुकसान से बच सकते हैं। आज आपको प्रेम संबंध के मामले में निराशा या आघात लग सकता है, क्योंकि आज आपके रिश्ते में दरार पड़ने की संभावना है। नई नौकरी के बारे में अभी आप कोई निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि क्या करें। ध्यान रखें कि अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो आपको व्यावसायिक क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप अपने और अपने परिवार के लिए नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज आपको मनचाही जगह मिल जायेगी। आज आप संपत्ति के कई विकल्प देखेंगे, इससे सही घर के चुनाव में आसानी होगी। आज आप खुद को और परिवार वालों को सुरक्षित खाना खिलाकर छोटी-छोटी बीमारियों को होने से रोकें। कोशिश करें कि भीड़ वाली जगहों से आप दूर रहें। आप छोटी-छोटी बीमारी जैसे कि कफ या कोल्ड को थोड़ी सी अक्ल लगाकर रोक सकते हैं।
कुंभ राशि: कहीं से अचानक धन मिलने के संकेत हैं
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप अपनी सीमाओं से बाहर आ कर कोई जोखिम उठाना चाहेंगे। आप अपनी जिंदगी में बहुत सी चीजों को आगे बढ़ाना चाहेंगे जैसे आपके रिश्ते, आपका व्यवसाय आदि। नया रोमांस आपकी जिंदगी को रंगों से सराबोर करके आपको खुशमिजाज बना देगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में हुई प्रगति पर नजर डाल सकते हैं और देख सकते हैं कि आपने क्या पाया है। इस सफलता को प्राप्त करने में जिन लोगों ने आपकी मदद की है, आपको उन्हें धन्यवाद कहना नहीं भूलना चाहिए। उनकी मदद के बिना आप वहां नहीं पहुच सकते थे, जहां आज आप हैं। लॉटरी पर दांव लगाना जारी रखिए, क्योंकि आज आपको कहीं से अचानक धन मिलने के संकेत हैं। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप अपनी जमी जमाई नौकरी छोड़ दें। किसी भी शारीरिक परेशानी का कारण ढ़ूंढ़ें और अगर जरूरत हो तो डाक्टरी सलाह भी लें। स्वयं उपचार से आपकी तबियत में सुधार होगा।
आज आप बहुत ही दयालु मूड में हैं और किसी जरूरतमंद की मदद करना चाहते हैं। आप पाएंगे कि अपने नकारात्मक विचारों को त्याग कर आप ना केवल अपने रिश्तों में सुधार ला पाएंगे बल्कि खुद भी बहुत खुशी महसूस करेंगे। सकारात्मक सोच, कुशल संप्रेषण कला व सबके साथ मिल कर काम करने की क्षमता के कारण आप अपने कैरियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकेंगे। इससे आपको अपने लंबे समय के उद्देश्यों के प्राप्त करने में तो सफलता मिलेगी ही, वित्तीय लाभ भी मिलेगा। होटल प्रबंधन व्यवसायकर्ताओं के लिए आर्थिक मौका उनका इंतजार कर रहा हैं। अपनी मेहनत और लगन से आप काफी पैसा कमा सकते हैं, बस आपको लगातार मेहनत और किस्मत की जरूरत है। आज आपको वाहन चलाते समय बेहद सावधान रहने की आवश्यकता हैं।