फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम में क्षेत्र में कर्क राशि वालों को मिलेंगे नए बदलाव, जानें राशिफल

Mon, 24 Apr 2017 07:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : getty images
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌िः अदालत संबंधित मुद्दों का फैसला रहेगा आपके हक में

2 of 13
मेष राश‌ि
अदालत संबंधित मुद्दों का फैसला आज आपके हक में हो सकता है। आज आपके प्यार की जिन्दगी शुरू हो सकती है। आप अपने सपनों के सौदागर से मिल सकते हैं। नई नौकरी के बारे में अभी आप कोई निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि क्या करें। ध्यान रखें कि अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो आपको व्यावसायिक क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप सेवा के क्षेत्र में काम करते हैं तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। आपको ये ध्यान रखना है कि आप अपने व्यापार का सही विज्ञापन व विस्तार कर रहे हैं। अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिए आपको सकारात्मक विचारों पर ध्यान देना होगा। मगर आपको ताकतवर, हठ पूर्वकता और भावुकता की जरूरत है ताकि आप अच्छे स्वास्थ्य की तरफ आने वाली हर परेशानी को दूर कर दें।
विज्ञापन

वृष राश‌िःअभी ना बदलें नौकरी

3 of 13
इस समय आपका आकर्षण धर्म की ओर रहेगा। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। अपने पार्टनर की खोज में लगे लोगों को आज अपने पेशे के अन्दर ही कोई जीवनसाथी मिल सकता है। आज आप अपनी नौकरी या कार्यक्षेत्र बदलना चाहेंगे और इसकी तीव्रता को महसूस करेंगे, लेकिन जहां आप कार्यरत हैं वहीं टिके रहना भी भविष्य में आपके लिये लाभकारी हो सकता है। प्रबंधक स्तर के लोगों को अच्छी तरक्की के लिए सकारात्मक सोच और अच्छी संचार क्षमता का होना बहुत जरूरी है। अगर आप में ये सब है तो समझिए कंपनी में आपकी तरक्की निश्चित है। आप स्वास्थ्य के मामले में आज अच्छा महसूस नहीं करेंगे। यह ज्यादा गंभीर तो नहीं परन्तु आप कुछ ढ़ीला महसूस करेंगे। 

म‌िथुन राश‌िः पुराने निवेश से मिलेगा बड़ा फायदा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप अपने घरेलू जीवन से संतुष्ट रहेंगे। बहुत समय से आप अपने घरेलू जीवन के बारे में नहीं सोच रहे थे। आज आप ऐसे दोस्त से मिल सकते हैं जिसके लिए आप लम्बे समय से खोज में थे। आपका परिचय इसके साथ चूंकि थोड़े समय का है, इसलिए तुरन्त निर्णय ना लें। आज आपको इस बात की खुशी होगी कि अपनी मेहनत के कारण आप अपने काम में सफल हो सके हैं। आज कहीं से धन की प्राप्ति दिख रही है। पुराने निवेश से आपको आज बड़ा फायदा भी मिल सकता है। कोई छोटी परेशानी आपको परेशान कर सकती है। इसलिए जरूरी उपचार करें। कार्य से सम्बन्धित तनाव आपको परेशान कर सकता है। आप बाहर की परेशानी घर मे न लाएं, क्योंकि इससे घर का वातावरण खराब हो सकता है।
विज्ञापन

कर्क राशिः काम में क्षेत्र में होगा बदलाव

5 of 13
कर्क राशि
आज घर पर अफरा-तफरी मची रहेगी। घर पर बहुत से काम एक साथ चलते रहेंगे। आज आपके घर विदेश से मेहमानों के आने की संभावना है। आज आप पाएंगे कि आपका काम का क्षेत्र बदल दिया गया है। अथवा आप कोई नया काम भी पा सकते हैं। किसी न किसी प्रकार का बदलाव आपके साथ अवश्य ही होगा। इसमें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है ये तनाव क्षणिक है और आप जल्द ही इससे उभरने में कामयाब हो जाएंगें। यदि आप नियमित निवेश करते हैं, तो आज शेयर बाजार में आपको लाभ मिलने की संभावना है। अगर आपको ब्‍लडशुगर जैसी समस्या है तो आज आपको ध्यान रखना होगा कि शुगर की कितनी मात्रा आप ले रहे हैं। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः मानसिक सुधार पर दें ध्यान

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप शायद खुद को किसी सामाजिक मुद्दे में फंसा हुआ पाएंगे। इससे बाहर निकलने के लिए कूटनीति के सहारा लें। ये परेशानी आपकी वजह से खड़ी नहीं हुई है लेकिन फिर भी आप इसमें फंस गए हैं। सितारों के प्रभाव से आज आप दोनों के रिश्ते में गहराई बढ़ेगी। अगर आपको किसी मामले में कठिनाई महसूस हो रही है तो अपने पार्टनर से सलाह लें। अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो आपके सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं। अपनी सच्ची भावनाओं के बारे में उन्हें बताएं कि आप सोचे समझे सही तरीके से काम करना चाहते हैं। आप इन दिनों पैसे कमाने के कुछ नए रास्ते तलाश रहे हैं। और कोई नई बढ़िया नौकरी भी तो आज आपको कोई बड़ी खबर मिलने वाली है। आज आप अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान ना लगाकर अपने मानसिक सुधार पर ध्यान देंगे। आज आप परेशान रहेंगे और आत्मविश्वास भी कम रहेगा। अगर आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो उसे खत्म करने का समय आ गया है।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः व्यापार के मिलेंगे नए-नए प्रस्ताव

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपको अपने उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा वरना दूसरे लोग आपसे दूरियां बना लेंगे। अपनी जिंदगी के मुद्दों को लेकर आप बहुत भावुक हो रहे हैं लेकिन फिर भी अपने दिमाग को शांत रखें। आज आपके रोमांस के लिए बहुत अच्छा दिन है। आपकी मुलाकात आज किसी खास के व्यक्ति से होगी। घर पर ना बैठकर दोस्तों के साथ बाहर निकलें और सामाजिक मेल-जोल बढ़ाएं। यदि आपके काम में यात्रा करना शामिल है तब आज आपको विदेश जाने के लिए कहा जा सकता है। आज की आपकी यात्रा सफल रहेगी और आप अपना सही प्रदर्शन करते हुए प्रभाव व प्रतिभा का सिक्का जमा पाएंगे। आपका दिन शुभ हो।अगर आप आयात निर्यात के धंधे में हैं तो आज का दिन बड़े काम का दिन है। व्यापार के नए नए प्रस्ताव आएंगे जो पहले कभी नहीं आए। सभी विकल्पों को गौर से समझिए, जो अच्छा लगे उसमें आगे बढ़िए, क्योंकि आज का दिन तो आपके लिए बड़ा ही भाग्यशाली है।

तुला राश‌िः पहले तय करें लक्ष्‍य

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपको अपने कीमती सामान को ध्यान से रखने की जरूरत है वरना आपको कोई सामान खो सकता है। यदि आप ग्राफिक डिजाइनिंग के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका उच्च आत्मविश्वास ही आपको सही सफलता दिला सकता है। आज कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह बड़े काम की होगी। यदि कोई बड़ी योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं, सही वक्त आने दें। अपने आर्थिक लक्ष्य को मजबूत करने के लिए आपको सही दिशा अपनाने की जरूरत है। अपना लक्ष्य तय करें और उसे पाने में दिन रात एक कर दें। आज आप थोड़ा बीमार महसूस करेंगे।

वृश्‍च‌िक राश‌िः सकारात्मक ढ़ंग से सोचें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आपके घर में खुशियों का माहौल बना हुआ है क्योंकि आप जानते हैं कि आप अपने परिजनों और दोस्तों के साथ का मजा ले रहे हैं। अगर आप पार्टनर के सामने अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो आज न करें। अगर वह व्यक्ति आपका दोस्त या अपेक्षित है, लेकिन आपका उतना निकट नहीं है तो निर्णय लेने से पहले दोबारा सोचें। यदि आपको किसी अच्छे काम की तलाश है तब आज का दिन इसके लिए शुभ है। आप कुछ अच्छे साक्षात्कार देंगे, इनमें से कोई एक साक्षात्कार आपके लिए नौकरी का पथ आसान कर सकता है। जरूरत है कि आप व्यवसाय के नए विकल्प पर तुरंत और सकारात्मक ढंग से सोचें। इसका आपको बड़ा फायदा मिलेगा। आप इस आइडिया को अपनी मेहनत से हकीकत में बदल दीजिए। आज आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है जिससे आप अच्छा स्वास्थ्य कायम रख सकें।

धनु राश‌िः मिले अवसर पर सोच विचार जरूर करें

10 of 13
धनु राश‌ि
आज विद्यार्थियों का मन किताबों से हट कर अपने दोस्तों के साथ मजे करने को करेगा। आज आप प्यार को महसूस करेंगे। आज आपको व्यवसायिक सफलता मिल सकती है। विदेशी संबंधों से लाभ संभावित है। अगर अपने काम से संबंधित विदेश में आप किन्हीं लोगों को जानते हों तो देखें कि उन लोगों के द्वारा आपको कौन से व्यवसायिक अवसर मिल सकते हैं। अगर आपको कोई अवसर मिले तो उसके बारे में सोच -विचार जरूर करें। पर्यटन के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के लिए आज धन लाभ का दिवस है। आज अपने काम के कुछ अधिक समय देते हुए उस अवसर का पूरा लाभ लें जो आपके व्यवसाय को लाभ देने के लिए आ रहा है। आज आप कुछ आराम महसूस करेंगे। अगर आप अपनी कूलह या कमर की परेशानी से परेशान हैं तो आराम करने से आपको अच्छा महसूस होगा और आपके काम करने की क्षमता भी बढ़ेगी और दर्द को आराम मिलेगा।

मकर राश‌िः आर्थिक मामलों को लेकर रहेगी चिंता

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप अपने ऊपर काम का बोझ महसूस करेंगे। चाहे आप कितने भी थके हुए क्यों ना हों हर बॉल को हवा में ही रखने की कोशिश करें। इस समय जो आप अतिरिक्त काम कर रहे हैं वो भविष्य को लिए आपका निवेश है जिससे कि आने वाले समय में आपको लाभ मिलेगा। अभी हाल में आर्थिक मामले में लिया गया कोई निर्णय आपके लिए थोड़ी चिंता का कारण बन सकता है। आपके व्यवसाय में खड़ी हो रही कोई बाधा या चुनौती भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। हो सकता है, आपको अभी छोटा मोटा नुकसान हो, लेकिन कुछ दिनों में उसकी भरपाई भी हो जाएगी और कमाई भी। लेकिन जब तक आपकी गाड़ी ठीक से पटरी पर नहीं आ जाती आप पैसे रुपए को खर्च करने या निवेश करने के मामले में हाथ बांध कर ही चलें। किसी भी शारीरिक परेशानी का कारण ढ़ूंढ़ें और अगर जरूरत हो तो डॉक्टरी सलाह भी लें। स्वयं उपचार से आपकी तबियत में सुधार होगा। 

कुंभ राश‌िः चुनौतियों से सीखें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। जिंदगी हमें हर मोड़ पर कुछ ना कुछ सीख देती है इसलिए जीवन की हर चुनौती से हमें कुछ ना कुछ सीख लेनी चाहिए। आप सामाजिक जीवन के हर क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। चाहे वो कोई अध्यापक हो, किसी एनजीओ से जुड़ा कोई क्षेत्र हो या फिर कोई विख्यात व्यक्तित्व हो। लोग आपकी ओर देख रहे हैं और उन्हें आप में एक लीडर दिखाई दे रहा है। आपको उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करनी चाहिए। आज विदेश से आपको आर्थिक लाभ के संकेत हैं। कहीं दूर से आसानी से पैसा मिलने के संकेत हैं। यदि आपने विदेश में निवेश किया है या विदेश से किसी अच्छे समाचार की प्रतीक्षा है तो आज वह दिन है। खुशखबरी मिलेगी। सितारे आपके पक्ष में हैं सकारात्मक विचार बनाए रखें। आज आप महसूस करेंगे कि आपके अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास का स्तर ज्यादा बना रहेगा। 
विज्ञापन

मीन राश‌िः साथी से ना करें बेकार की बहस

13 of 13
मीन राश‌ि
इस समय आपके रिश्तों में और विश्वास बढ़ेगा। आप अपने प्रियजनों के नजदीक आएंगे और अपनी जिंदगी में उनके महत्व को जान पाएंगे। यदि आप विवाहित हैं तो अपने साथी के साथ व्यर्थ बहस ना करें। आज कोई खास काम या आकर्षक योजना आपको सारा दिन घेरे रहेगी। आपका सारा दिन इसके बारे में सोचने में ही निकल जाएगा। इसे पूरा करने में आप अपनी सारी मेहनत लगा देंगे। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से सर्वश्रेष्ठ है। जो प्रबंधन के कार्यों में लगे हैं वे पाएंगे कि उनकी कम्पनी एक अच्छी प्रोत्साहन राशि देगी या उनको कम्पनी के प्रति कठिन परिश्रम एवं समर्पण के कारण कम्पनी में भागीदार बनाया जा सकता है। आप सुबह उठेंगे तो आपको सिरदर्द, दांतदर्द जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिन खत्म होने तक आप आराम महसूस करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें