फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृष राशि वालों को अपना स्वभाव बदलने की जरूरत, जानें अपना राशिफल

Sun, 23 Apr 2017 09:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राशिः यात्रा के कार्यक्रम में करना पड़ सकता है बदलाव

2 of 13
मेष राश‌ि
इस दिन का प्रयोग नए दोस्त बनाने के लिए करें। सामाजिक समारोह में भाग लें व नए दोस्त बनाएं। आज आपकी प्यार भरी जिंदगी में तनाव उत्पन्न हो सकता है। किसी भी कारण से अपने साथी को अपना दुश्मन ना मानें। विक्रय के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने लक्ष्य पूरे करने में कठिनाई हो सकती है और संभव है कि आज अधिकारियों की डांट भी खानी पड़े। आपको दिन के प्रत्येक क्षण में पूरी तरह से तैयार रहना होगा। विदेश से होने वाले लेन-देन या साझे के काम से अच्छे लाभ के संकेत हैं। खासकर किसी विदेशी पार्टी से साझेदारी की सोच रहे हैं तो बातचीत के लिए यह बहुत बढ़िया समय है। जो लोग किसी यात्रा पर निकले हैं उन्हें अपने कार्यक्रम में बदलाव भी करना पड़ सकता है क्योंकि इस दौरान उनके व्यवसाय में कोई नई प्रगति हो सकती है। आज उन लोगों को आराम मिलेगा जो पेट के रोग से ग्रस्त हैं।
विज्ञापन

वृष रा‌‌‌शिः बहस करने की आदत पर काबू रखें

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप अपनी बहस करने की आदत को काबू में रखें। आज आप शायद थोड़ा उत्तेजित हो जाएं व बहस में पड़ जाएं। शांत रहें और बस अपना काम करने में लगे रहें।  आज आप यह अनुभव करेंगे कि पार्टनर के साथ बिताया गया समय कितना महत्व रखता है। आपसी प्यार को गहरा बनाने के लिए खुलकर ईमानदारी के साथ पेश आएं। अपनी सही जगह प्राप्त करना आपके लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि आप एक जगह से दूसरी जगह घूमते फिर रहे हैं। आज आप सोच रहे हैं कि आप अपनी सुविधा के दायरे से बाहर निकल कर कोई नया करियर शुरू करें। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बहुत हद तक मुमकिन है कि ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाए, जिससे कि आपको आर्थिक लाभ होगा। आज आपको अपना स्वास्थ्य अच्छा महसूस होगा। आज आप मनोरंजक गतिविधियां करें।

म‌िथुन राश‌िः बदल सकते हैं अपना काम

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है और आपकी मेहनत रंग लाई है। आज आप अपने साथी से मिलने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपका काम किसी ऐसी दिशा में जाता हुआ प्रतीत होगा जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। परेशान ना हों, ये बदलाव अच्छे के लिए ही है। अब आपको अपने पंख फैलाने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। आप इस समय अपना काम भी बदल सकते हैं, इससे आपके काम की ओर आपका रुझान और बढ़ जाएगा। आज आप पब्लिक रिलेशन बनाने के लिए खूब खर्च करेंगे और इससे लोगों में आपकी साख भी बढ़ेगी।जिन्हे भी बल्डप्रेशर और मधुमेह की शिकायत है उन्हें अपनी सेहत के लिए सावधान रहना होगा। ध्यान रहे आप वही भोजन खाएं जो आपके लिए उचित है और व्यायाम भी करें।
विज्ञापन

कर्क राशिः उपहार व धन का ‌होगी प्राप्ति

5 of 13
कर्क राशि
आज आपके घर पर शांति बनी रहेगी। अपनी घरेलु जिंदगी को सुधारने में आपने बड़ा योगदान दिया है। आज आपको अपने प्रयासों का फल मिलेगा जिससे आपकी जिंदगी ही बदल जाएगी। शादी या प्रेम के बारे में आज आप हैरत में पड़ सकते हैं। आप पाएंगे कि आपका कोई नजदीकी दोस्त आप से बहुत ज्यादा प्रेम करता है। शुरुआती हैरत के बाद आप भी उससे आकर्षित होंगे। आज उनके लिए सुनहरा दिन है, जो रक्षा सेवा में जाना चाहते हैं। आज आपका भाग्य जोरों पर है इसलिए उपहार व धन आदि की प्राप्ति हो सकती है। आज आप पाएंगे कि छोटी-मोटी बीमारी लेकर आप डॉक्टर के पास जाएंगे। यह आपने अच्छा सोचा क्योंकि आप नहीं चाहते की कोई भी बीमारी या समस्या का इलाज ना हो।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः खिलाड़ियों को मिल सकती है नई टीम

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप शारीरिक और मानसिक दोनो रूप से स्वस्थ रहेंगे। घर हो या कार्य स्थल आपका आकर्षक व्यक्तित्व सबको रिझा लेगा। यदि आप खेल के व्यवसाय में हैं तब आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज आपको नवीन छात्रवृत्ति, प्रस्ताव, नई टीम या कोई विशेष खबर मिल सकती है। इन क्षणों का भरपूर आनंद लें। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बहुत हद तक संभावना है कि ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएं, इससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। यही नहीं इससे आपकी तनख्वाह में बढ़ोतरी होने के भी संकेत हैं। स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानी आ सकती हैं। आप महसूस करेंगे कि आप किसी बीमारी से पीड़ित नहीं हैं परन्तु यह सब आपकी रोज की भाग दौड़ के कारण है।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः आज ना करें कोई निवेश

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपका किसी से नया रिश्ता कायम हो सकता है। ये प्रेम से संबंधित रिश्ता नहीं होगा बल्कि दोस्ती या गुरू- शिष्य का रिश्ता होगा। आज आपकी जिंदगी में कोई ऐसा व्यक्ति आएगा जो आपका सही मार्ग दिखाएगा। आज का दिन एक यादगार दिन साबित हो सकता है,जिसमें आपने अपने साथी के साथ एक अच्छा लंबा समय व्यतीत किया हो। वे विद्यार्थी जो विदेश से किसी खबर की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। व्यवसाय में लगे लोगों को आज विदेश से लाभ प्राप्त हो सकता है। आज कोई नया निवेश ना करें। आपके ग्रहों की स्थिति आज से बदल रही है इसलिए जीवन में बहुत कुछ बदलाव आयेगा। अभी आर्थिक मामलों में सावधानी से कदम उठाने की जरूरत है। लम्बे समय से जो व्यायाम आप सीख रहे थे, उसे याद कर लें। 

तुला राश‌िः आमदनी बढ़ने का योग

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपके घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अपने परिवार के साथ बिताए समय का भरपूर आनंद लेंगे। आज आपको लगेगा कि आपका व्यवसाय बढ़ रहा है। ये सिर्फ आपकी मेहनत का नतीजा है। ऐसे ही आगे बढ़ते रहें, भविष्य में इससे आपको बहुत लाभ होगा। आपको अपनी मेहनत के लिए अपने साथियों से भी प्रोत्साहन मिलेगा। कड़ी मेहनत की बदौलत आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन बड़ा व्यस्त जाएगा, लेकिन यह मेहनत बेकार नहीं जाएगी। आपकी आमदनी भी आज बढ़ने वाली है, शायद कहीं से कोई बोनस मिलने की या फिर कहीं पैसा लगा रखा है तो उसकी कीमत बढ़ने की खबर मिले। आज आपको अपने दिमाग को आराम देने की आवश्यकता है।

वृश्‍च‌िक राश‌िः कर्ज ले सकते है आज आप

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज अचानक ही आपके घर मेहमान आ सकते हैं। आपको उनका स्वागत करने के लिए तैयार रहना चाहिए। आज आप कितने भी व्यस्त क्यों ना हों सामाजिक उत्सव में भाग अवश्य लें, ऐसा मौका बार-बार नहीं आता। आज अपने प्रेमी के साथ छुट्टी पर जाने के बारे में विचार करें। आप यदि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हैं तो आज का दिन आप के लिए ही बना है। आपको किसी बडी कंपनी से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। हाल में दिखावा और ठाट-बाट पर खर्च करने के कारण आज आपको नकदी की कमी खलेगी। इसके चलते आज कोई कर्ज ले सकते हैं। आज आप पीछे रहें, दोस्तों को ही खर्च करने दें। पिछली गलतियों से सीखें, खर्च पर लगाम रखें, कुछ तो भरपाई होगी। आपका अच्छा स्वास्थ्य और ऊर्जा आपको आने वाली हर परेशानी से पार लगा देंगे।

धनु राश‌िः आर्थिक रूप में अच्छा है दिन

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप अपने ज्ञान का दायरा बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आज का दिन इस काम के लिए शुभ भी है। अगर आप अपनी जिंदगी से ऊब गए हैं तो आपको इसमें नयापन लाने के लिए कुछ अच्छी किताबें पढ़नी चाहिए। आज आप कुछ नया सीखने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपनी रुचियों को एक नई दिशा में बढ़ता हुआ पाएंगे। आज आप यही सोचते रहेंगे कि मेरा पार्टनर कैसा होना चाहिए। आपका दिमाग इसी चीज को लेकर चक्कर काटता रहेगा कि वह कहां मिलेगा। ये विचार अच्छे हैं पर इसे जिद का रूप दें। कोई बड़ा नुकसान नहीं दिख रहा है, बल्कि कुछ अच्छे फायदे हो सकते हैं इसलिए कुल मिलाकर आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा है। पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाएं, ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें। आज आपको कोई हानि या क्षति हो सकती हैं इसलिए छोटी-छोटी चोटों से सावधान रहें।

मकर राश‌िः अपना घर खरीदने के लिए खोजबीन शुरू कर दें

11 of 13
मकर राश‌ि
घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। ये शायद कोई छोटी सी बात हो लेकिन आने वाले समय में ये आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकती है। आपका आकर्षक व्यक्तित्व आज आपको आपकी मंजिल तक पहुंचा सकता है। आप आगे बढ़कर इस नए रिश्ते को अपनाएंगे और आपको इससे बहुत खुशी मिलेगी। आपमें से कुछ लोग अपने शहर से बाहर जा कर काम करना चाहते हैं। अपने दिमाग से इस विचार को निकाल दें, क्योंकि अभी आप जहां काम कर रहे हैं, वहीं आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी। यदि किराए के घर में रह रहे हैं तो आज अपने सपनों का घर खरीदने के लिए खोजबीन शुरू कर दें। इस दिशा में आज की कोशिश से अच्छे नतीजे मिलेंगे। अगर आप लगातार काम करते रहे हैं तो अब समय है थोड़ा आराम करें ताकि आप फिर से वही ऊर्जा प्राप्त कर सकें।

कुंभ राश‌िः नुकीली चीजों से रहें दूर

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपकी खुशियों का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप अपने परिजन या दोस्तों के साथ किसी खुशी का उत्सव मनाएंगे या फिर कहीं बाहर घूमने जाएंगे। आज उनके लिए शुभ दिन है, जो नौकरी बदलना चाहते हैं। हो सकता है कि ये विचार आपके मन में कईं दिनों से आ रहा हो, लेकिन आपने सही प्रस्ताव को देखकर अपना मन पक्का बनाया हो। आपको आगे चलकर इस प्रस्ताव को स्वीकार करना चाहिए, जिससे भविष्य उज्वल हो सके। यदि आप अपनी गाड़ी बेचने का मन बना रहे हैं तो उसे बेच देने के लिए आज का दिन अच्छा है।  आज आपके  साथ कुछ ऐसा घट सकता है जो आपके हित में ना हो। आपके लिए बहतर होगा कि आज आप आग या फिर नुकीले चीजों से दूर रहें।
विज्ञापन

मीन राश‌िः अपने निर्णय पर अटल रहें

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। अच्छा होगा कि आप अपने ही विचारों को सुने। जिनके पार्टनर दूर रहते हैं, आज उनकी आश्चर्यजनक रूप से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको बहुत ही ध्यान से काम करना हेगा। अगर आपने पूरे ध्यान से काम नहीं किया तो आप इच्छित परिणाम नहीं प्राप्त कर पाएंगे। आप उस काम को चुन लें, जिसे आप सबसे पहले करना चाहते हैं। आज आप शाकाहारी भोजन का रूख कर सकते हैं। आज आप महसूस करेंगे कि पौष्टिक और हल्का खाना खाने से आपकी जिन्दगी में बदलाव आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें