जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: यात्रा करनी पड़ सकती है आज आपको
2 of 13
मेष राशि
आज आप अपना मन प्रार्थना और ध्यान में लगाएं और अपने भीतर शांति ढ़ूंढ़ने की कोशिश करें। आज अपने साथी से मिलने के लिए उस तरह से तैयार हो जाएं, जैसे कि कुछ समय से रोजमर्रा की घरेलू दिनचर्या के कारण संभव नहीं हो पाया। आजीविका के क्षेत्र में आपको अच्छा परिणाम मिला है और आज आप अपनी सफलता का आनंद ले सकते हैं। आपको यात्रा करनी पड़ सकती है जो कि आपकी सफलता का ही एक भाग है। आज आय के कईं स्रोतों से धन आने की संभावना है। आज वह दिन है जिससे आपको लम्बी अवधि के लिए किए गए पूंजी निवेश से लाभ होने वाला है। आप किसी बुरे सपने के कारण दिनभर परेशान रहेंगे। आपको पता है कि नींद और अच्छा खाना आपके लिए आवश्यक हैं। इससे हमें उर्जा मिलती हैं और हम खुश रहते हैं।
विज्ञापन
वृष राशि: विरोधी को नहीं बिगाड़ पाएंगे आपकी छवि
3 of 13
वृष राशि
आज आप अपनी सीमाओं से बाहर आकर कोई जोखिम उठाना चाहेंगे। आप अपनी जिंदगी में बहुत सी चीजों को आगे बढ़ाना चाहेंगे जैसे आपके रिश्ते, आपका व्यवसाय आदि। आपके प्रेम संबंध में आज नई जान आएगी। अपनी पुरानी आदतों को छोड़कर आप नई शुरुआत करने को तैयार हैं। आज आप अपने विरोधियों पर विजय पा सकेंगे। आज आपके विरोधियों को आपकी छवि बिगाड़ने में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और आप हर परेशानी पर आसानी से विजय पा लेंगे।आज आपको जोड़ों की परेशानी हो सकती है। इसलिए आपको तुरन्त उसका उपचार करना चाहिए। खुद को व्यायाम और योग में व्यस्त रखें। आप ज्यादा काम का बोझा न लें वरना आपको दुष्परिणाम उठाने होंगे।
मिथुन राशि: नए संपर्कों से मिलेगा फायदा
4 of 13
मिथुन राशि
आप यदि मुद्रण या प्रकाशन के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। आप पाएंगे कि आपको चारों ओर से प्रस्ताव मिल रहे हैं व काम तेजी से चल रहा है। आपको इसके लिए तारीफे भी मिल रही हैं। वैसे ये समय अपनी कड़ी मेहनत के मीठे फलों का आनंद लेने का है। व्यवसाय के क्षेत्र में बन रहे नए संपर्कों से आपको फायदा पहुंचाने वाले मौके मिलेंगे। हालांकि इन्हें हासिल करने से पहले इसके दोनों पक्षों को ठीक से समझना बहुत ही महत्वपूर्ण है। भविष्य की व्यवसायिक योजनाओं के लिए आपको पूरी प्लानिंग करके चलनी चाहिए। इससे अपना आर्थिक लक्ष्य भी पा सकेंगे। आपकी व्यस्तता आपको थका सकती है। आपको स्वास्थ्य का आंनद लेने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
कर्क राशि: परिवार के साथ हो सकती है बहस
5 of 13
कर्क राशि
आज आप और आपके परिवार के लोगों के बीच छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं जिनके कारण आप उदास हो जाएंगे। अपने पार्टनर की योग्यता को लेकर आज आप थोड़ा असन्तुष्ट होंगे। आपको अपनी अपेक्षा में बहुत नीचे जाने की जरूरत नहीं है। आज आपको ध्यान रखना है कि आप अपने व्यावसायिक सहकर्मियों के साथ बेकार की बहस में ना पड़ें। ये बहस लड़ाई में भी बदल सकती है। आप शांति से आगे बढ़ें साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि कोई आपका गलत फायदा ना उठा ले। आज सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि आप किसी बहस के प्रति कैसी प्रतिक्रिया करते हैं। अगर आप व्यापार में हैं तो आपके लिए बहुत बढ़िया दिन है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और कोई आर्थिक समस्या है तो वह दूर हो जाएगी। आपके लिए व्यापार और करियर के कुछ अच्छे विकल्प खुल रहे हैं, इसलिए आप कुछ नए आइडिया और संपर्क ढूंढने शुरू कर दीजिए।
विज्ञापन
सिंह राशि: नई कार या बाइक खरीदनें का शुभ दिन
6 of 13
सिंह राशि
आज आपको शायद थोड़ा तनाव महसूस हो, क्योंकि आपके परिजन आपसे मदद मांगने को आएंगे। आज आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी लेनी पड़ सकती हैं। आपको जो भी करने को कहा जाए पूरे मन से करें। आज अपने करियर के संबंध में आपने जो अच्छा काम किया है उसके लिए आपको खुश होना चाहिए। ये पहचान बनाने के लिए आप बहुत समय से मेहनत कर रहे थे। आप पिछले कुछ दिनों में कोई बड़ी खरीदारी करने की सोच रहे हैं, शायद कोई नई कार या बाईक। तो आज ये खरीदारी करने का शुभ दिन है। आर्थिक मामले में आज का दिन आपके अनुकूल है, तो आज अपनी कार या बाइक के सही मॉडल का चुनाव कर ही लें। आज आप अच्छा महसूस करेंगे और कोई स्वास्थ्य विकार भी नहीं रहेगा
विज्ञापन
कन्या राशि: कानूनी लड़ाई में मिलेगी जीत
7 of 13
कन्या राशि
अगर आप कोई कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं तो आपकी जीत निश्चित है। किसी अनुभवी वकील की सलाह लें। अगर आप कुंवारे हैं और पार्टनर की खोज लम्बे समय से कर रहे हैं तो आज सफलता मिल सकती है। आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आप में रुचि रखता है। काम से संबंधित आपकी कुछ परेशानियां आसानी से हल हो सकेंगी। इनके हल करने के लिए आपको अपने दिमाग को शांत रखना चाहिए और तनाव को दूर रखना चाहिए। यदि आप अपनी कम्पनी में किसी ऊंचे औहदे पर हैं तो आप देखेंगे कि आज आपका दिन आपके लिए विशेष लाभकारी है। हाल ही में आपकी कम्पनी को बहुत बड़ा (टर्न ओवर) व्यवसाय मिला है जिससे कम्पनी प्रबन्धन ने आपको प्रोत्साहन राशि देना निश्चत किया है। आज सड़क दुर्घटना होने की सम्भावना ज्यादा है इसलिए सतर्क रहें।
तुला राशि: पूंजी निवेश के लिए दिखेंगे नए विकल्प
8 of 13
तुला राशि
आज घर के बहुत से कामों को लेकर आपका सर चकरा सकता है, लेकिन घर पर हो रही सारी गतिविधियां सकारात्मक ही रहेंगी। इसलिए आप अपना काम ठीक से पूरा करें। आज आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आपको कईं अच्छे प्रस्तावों के बीच चुनाव करने में कठिनाई की नौबत आ सकती है। आज आप किसी करियर सलाहकार से सलाह लेने की चाह रखेंगे। ये व्यक्ति आपकी करियर से संबंधित सभी परेशानियों को दूर कर देगा, लेकिन आपको ध्यान रखना है कि आप सही सलाहकार का चुनाव करें, ताकि आपका सही मार्ग दर्शन हो और आप अपनी आवश्यकता अनुसार सही करियर का चुनाव कर सकें। आज आपको पूंजी निवेश के लिए एक नई योजना मिलेगी। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इसलिए आप बिना किसी कारण व्यायाम करना ना छोड़ें।
वृश्चिक राशि: कुछ लोगों से रहें सावधान
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपको अपने आस-पास के कुछ लोगों से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वो आपके प्रति ईर्ष्या रखते हैं। आज आप अपने मित्रों के साथ फिल्म देखने के मूड में हैं। यह इसलिए भी हो सकता है कि आपकी रोमांटिक जिंदगी में अड़चन आ गई है। हालांकि आने वाला समय चुनौतियों से भरा है, लेकिन अब आपको सकारात्मक परिणाम ही मिलेंगे। बाधाएं खत्म हो जाएंगी और आप आसानी से अपने काम पर ध्यान लगा सकेंगे। आज आप बचकर रहें, ज्यादा तनाव और चिंता से ब्लडप्रेशर बढ़ सकता हैं। दिमाग को ठन्डा रखें और ज्यादा चिंता ना लिया करें।
धनु राशि: नकारात्मकता हावी ना होने दें
10 of 13
धनु राशि
आज आप घर के काम में बहुत व्यस्त रहेंगे। अचानक आपके मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकते हैं। आपकी सफलता से आपके आस-पास के लोगों को ईर्ष्या होगी। पूरी कोशिश करें कि ये नकारात्मकता आप पर हावी ना होने पाए। आज खर्च करने से पहले सोचें, क्योंकि आपकी नकदी की आवक बहुत ज्यादा नहीं है। हो सकता है कि आपकी ज्यादा खरीदारी की आदत के कारण कुछ लोगों को परेशानी हो रही हो, इसलिए आज थोड़ा सा नियंत्रण रखें। आज का दिन आपको वित्तीय अवसाद की सोच दे सकता है। आप अपने लिए या परिवार के लिए कुछ खरीदना चाहते हैं लेकिन अपने आप को उस प्रतिस्थिति में नहीं पाते। आज आप कुछ शान्त दिखेंगे। परन्तु अंदर से आप परेशान हैं। दिमागी तनाव आज ज्यादा रहेगा।
मकर राशि: विदेश से मिलेगी कोई खुशखबरी
11 of 13
मकर राशि
आज आपको विदेश से कोई खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। अगर आपके दोस्त या परिवार के लोग विदेश में रहते हैं तो ये खुशखबरी उनकी तरफ से आ सकती है। आज साथी द्वारा उचित समय ना दिए जाने की भावना के कारण आप स्वयं को दया योग्य समझेंगे। दरअसल, आपके साथी के पास कार्यभार की वजह से समय कम है। आज आपका अपने काम को लेकर आत्मविश्वास बना रहेगा। आपकी अपने कार्यालय में कुछ समस्याओं को सुलझाने की आपकी क्षमता को आपके उच्च अधिकारी सराहेंगे और आपको प्रशंसा भी मिलनी शुरू हो जाएगी। आज खूब खर्चे वाला दिन है पर मौज मस्ती में खर्च ना करें। आज भविष्य के लिए कुछ निवेश करें। आज का दिन सेहत के अनुसार काफी अच्छा रहेगा। आज आप सभी कार्य अच्छे करेंगे और शारीरिक श्रम से भी पीछे नहीं हटेंगे। आज खाना बनाते समय थोड़ी सी चोट भी आ सकती हैं।
कुंभ राशि: अधिकारियों से अच्छे रिश्तें बनाने की करें कोशिश
12 of 13
कुंभ राशि
किसी मित्र या साथी के साथ झगड़ने से आप को तनाव हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण करना सीखना पड़ेगा। इस तनाव से बचने का एक रास्ता है कि बातचीत की दिशा में पहला कदम आप ही बढाएं। आज आपका साथी आपको प्यार के इजहार से हैरान कर देगा। आप दोनों ने सम्बन्ध सुधारने के लिए जो प्रयास किए हैं, यह उसी का फल है। आर्थिक क्षेत्र में आपकी स्थिति थोड़ी डांवाडोल रहेगी, लेकिन आप इस स्थिति से आसानी से निपट लेंगे। अपने सीनियर अधिकारियों से मधुर संबंध बना कर रखें। आपकी कार्यशैली बहुत अच्छी है फिर भी कई बार लोगों को आपकी बातें चुभ जाती हैं। आज आप अपने खान-पान का असर अपनी त्वचा पर देखेंगे। अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो तेल वाला खान-पान अपने भोजन से हटा दें।
आज आप शायद किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं, क्योंकि आजकल आध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ गया है। आज आप एक या दूसरे किसी व्यक्ति के साथ बातचीत में लगे रहेंगे। हर कोई आज आपसे बात करना चाहेगा। आज का दिन नौकरी में बदलाव के संकेत करता है, लेकिन ये बात ध्यान में रखें कि दूर के ढोल सुहावने होते है। आपको नवीन संस्थान में काम करने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा देनी होगी। आर्थिक मामलों में आज आपके सामने बड़ी मुश्किलें हैं। आप समझ नहीं पाएंगे कि इस आर्थिक संकट से कैसे पार पाया जाए। आप शर्मनाक स्थिति में फंसे लग रहे हैं। अपनी बीमारी को दूर करने के लिए आप तरह-तरह के नुस्खे अपनाएंगे।ऐलोपैथिक दवाइयां आपको सन्तुष्ट नहीं कर पाएगी, इसलिए हो सकता है आप आयुर्वेदिक इलाज कराएं।