अप्रैल का यह सप्ताह कई राशियों के प्रेमी जीवन के लिए विपरीत हो सकता है। क्या पूरे सप्ताह ही करना होगा आपको संघर्ष, या फिर थोड़ी सी कोशिश से ही संभल जाएगी बात, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल
विज्ञापन
मेष राशि : आने वाले समय प्रेम संबंध के विपरीत
2 of 13
मेष राशि
आपके प्रेम संबधो के लिए सप्ताह का आरंभ तो अच्छा कहा जा सकता है लेकिन बाद का आने वाला समय आपके लिए अनुकूल नहीं रहेगा। । आपके व्यवहार में भी कुछ बातें ऐसी नजर आएंगी, जिन्हें आप दूसरों से छिपा नहीं पाएंगे। आपके व्यवहार से आपके आसपास के लोग भी आश्चर्य चकित हुए बिना नहीं रह पाएंगे। आप चाहेंगे कि कोई आपके प्रेम संबंधों को सुलझाने में आपकी मदद करें, लेकिन ऐसा नहीं हो पाएगा। जिन लोगों के प्रेम संबध अभी स्थापित नहीं हुए हैं और वह प्रेम का इजहार भी नहीं कर पा रहे हैं तब आपको अपने किसी दोस्त का सहारा लेकर अपना मैसेज पहुंचाना चाहिए परन्तु उतावलापन ना दिखाते हुए आपको थोडा इंतजार तो करना ही पडेगा। जल्दबाजी बिलकुल ना दिखाएं क्योंकि सप्ताह के पहले भाग को छोडकर बाकी समय आपके लिए प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है।
विज्ञापन
वृष राशिः आपका अड़ियलपन है आपके प्रेमीजीवन की कमजोरी
3 of 13
वृष राशि
आप बहुत से कामों को बड़ी आसानी से पूरा कर लेते हैं, लेकिन कभी-कभी आपका अडि़यलपन आपके प्रेमी जीवन को ग्रहण लगाने जैसा काम कर देता है। अगर आप एक बार किसी बात पर अड़ जाए तो बाद में आपको उससे हटाना बहुत ही मुश्किल होता है। यही आपके प्रेमी जीवन की सबसे बड़ी कमजोरी साबित हो रही है। इस सप्ताह आपकी ईगो आपके प्रेम संबधों को पनपने से रोक सकती है। प्रेम संबंधों में अहंकार शामिल हो जाए तो इन्हें आगे बढ़ाना बहुत मुश्किल होता है। आपके प्रेम संबधों में आई दूरी आपको किसी ओर की तरफ़ आकर्षित कर सकती है जिससे आपको एक सुकून मिल सकता है।आप फ़िर से एक संबध स्थापित करने की सोच रख सकते हैं लेकिन आपको यह भी याद रखना होगा कि पहले वाला प्रेम संबध अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।
मिथुन राशिः शुरुआत में सामने आ सकती है कुछ परेशानियां
4 of 13
मिथुन राशि
प्रेम संबधों के बारे में आप कुछ प्लानिंग करें या ना करें आपके संबंध सुचारू रूप से चलते नजर आ रहे हैं लेकिन सप्ताह के आरंभ में कुछ परेशानियां उभरकर सामने आ सकती हैं। इसलिए आपको प्रेमी से बहुत अधिक अपेक्षाएं नहीं रखनी चाहिए। वैसे आप प्रेम संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए कुछ रचनात्मक चीजों की योजना बना सकते हैं, जिससे संबंधों में एक बार फिर से ताजगी का अनुभव करेंगे। आप बहुत ही बढ़िया तरीके से चीजों को प्रेमी के सम्मुख पेश करेंगे। प्रेम संबंधों में नित नए प्रयोग करना आपकी खूबी ही कही जाएगी।
विज्ञापन
कर्क राशिः समस्या का सामना करें ना कि भागें
5 of 13
कर्क राशि
आप खुद को असमंजस की स्थिति में फंसा पाएंगे। ऐसा जरूरी नहीं कि जो चीज आपके नजरिए से सही हो, वो दूसरों की नजरों में भी सही ही हो । जिस चीज से आप जितना भागना चाहेंगे वह उतना ही ज्यादा आपका पीछा करती नजर आएगी, इसलिए बेहतर यही है कि उसका सामना करें। इससे आपको ताजगी का अनुभव होगा। आवश्यक नहीं कि आपका प्रेमी ही हर बात में पहल करें, आपको भी अपनी ओर से कु़छ प्रयास करने होगें। आप एक कदम बढाएंगे तभी आपका प्रेमी चार कदम चलकर आगे आएगा।
विज्ञापन
सिंह राशिः आपस में तालमेल बनाएं
6 of 13
सिंह राशि
सप्ताह का आरंभ आपके लिए बहुत अच्छा नहीं कहा सकता, क्योंकि प्रेम संबंधों को तरोताजा बनाए रखने के लिए आपके पास बहुत सारी योजनाएं होंगी, लेकिन इन युक्तियों पर अकेले ही चिंतन मनन करेगें। प्रेमी से इस विषय पर बात करना आपको नापसंद हो सकता है, लेकिन आप भूल रहे हैं कि प्रेम संबंध एकतरफा नहीं होते हैं। दो लोगों के आपसी तालमेल से ही संबंध चलते हैं। आप प्रेमी से बात करें और उसकी रुचि व राय को ध्यान में रखते हुए ही किसी नतीजे पर पहुंचे। प्रेम संबंधों का लुत्फ उठाते हुए आप दोनों आगे बढ़े।
विज्ञापन
कन्या राशिः शुरुआती समय अनुकूल नहीं होगा
7 of 13
कन्या राशि
सप्ताह का शुरुआती समय आपके लिए अनुकूल नहीं होगा। आप बुद्धिमान और व्यवहारिक हैं, लेकिन जीवन के कुछ ऐसे पहलू भी हैं जहाँ व्यवहारिकता को एक तरफ कर हवाई यात्रा भी करनी चाहिए। प्रेमी जीवन में कुछ उपमाएं होना जरुरी है नही तो व्यवहारिकता की कसौटी पर प्रेम संबंध खरे नहीं उतर पाएंगे। वास्तविकता की पहचान आपके प्रेमी को भी है पर क्या यह जरुरी नहीं कि आप प्रेमी के लिए दो-चार उपमाएं लगाकर उसकी प्रशंसा करें। इससे संबंधों में मिठास ही आएगी। सप्ताह के मध्य भाग से आपके दिमाग की बत्ती एकदम से जल सकती है तब आप अपने चारों ओर के प्रेमी जोड़ो को देख कुछ
प्रेरणा पा सकते हैं।
तुला राशिः सप्ताह के बीच में होगा आपको गलती का अहसास
8 of 13
तुला राशि
सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी, लेकिन फिर अचानक ही आपके व्यवहार में कुछ बदलाव आ सकता है जिससे आपका प्रेमी स्तब्ध रह सकता है। यह भी हो सकता है कि आपने प्रेमी से कुछ वादे किए हों, लेकिन अब उन्हें निभाने से बच चुरा रहे हैं या आप प्रेमी से कुछ समय के लिए छुटकारा पाने के लिए भी अजीब व्यवहार कर सकते हैं क्योंकि आप सपनों की दुनिया में अधिक रहते हैं और उससे बाहर नहीं आना चाहते। आपके लिए यह सप्ताह बस प्रेम संबंधों को चलाए या ना चलाएं की सोच में ही बीत सकता हैं। आप प्रेमी को किए वादों को भी भूल जाएंगे लेकिन सप्ताह मध्य बाद से आपको अपनी भूल का अहसास भी हो सकता है और आप अब इस भूल को सुधारने का प्रयास भी कर सकते हैं।
वृश्चिक राशिः दबाव की वजह से डगमगा सकता है साथी पर से विश्वास
9 of 13
वृश्चिक राशि
सप्ताह के आरंभिक समय में आप खुद में उस तरह की ऊर्जा महसूस नहीं करेगें जो आपके व्यक्तित्व की विशेषता होती है। आप प्रेम संबंधों को भी ढीला-ढाला सा ही छोड़ देगे जिससे आप दोनों के मध्य कुछ कसाव देखा जा सकता है। आपको इतना भी लचीला नहीं रहना है जिससे आपका प्रेमी आप पर अकारण हावी रहने का या अपनी मनमानी करने की कोशिश कर सके। प्रेमी के दबाव की वजह से आपका उस पर से विश्वास डगमगा सकता है इसलिए आप उतना ही झुके जिससे आपको बाद में तकलीफ ना पहुंचे। बिना डरे सीधे ही प्रेमी से खुलकर बात करनी चाहिए ताकि आपको यह स्पष्ट हो जाए कि प्रेमी जीवन किस ओर रुख करने वाला है।
धनु राशिः साथी के बिताएं कुछ समय
10 of 13
धनु राशि
अपने साथी को कुछ समय दें, क्योंकि पिछले कुछ समय से आप उसे अधिक समय नहीं दे पा रहे हैं। प्रेमी जीवन को छोड़ आप उन क्षेत्रों में बिजी हो गए जिनसे जीवनयापन होता है। आप अपनी जगह सही हैं और यहां ना आप दोषी होगें और ना ही आपका प्रेमी गलत है। आप दोनों के तर्क अपनी-अपनी जगह बिल्कुल सही हैं। कुछ गिले-शिकवों के बाद आपका फिर से पटरी पर लौट आएंगें।
मकर राशिः दूसरों के प्रेमी जीवन को देंगे सलाह
11 of 13
मकर राशि
अपने प्रेमी जीवन को छोड़ आप दूसरों के प्रेमी जीवन में सलाह देते नजर आ सकते हैं क्योंकि आपसे सलाह लेने वालों की लंबी लिस्ट आपके पास हो सकती है। अपने प्रेम संबंधों की चर्चा आप किसके साथ कर सकते हैं, इसी उधेड़बुन में आपको देखा जा सकता है। आप कशमकश में रहेगें। कोई इस लायक आपको लगता नहीं हैं तो जाने दें, क्योंकि समय एक ऎसी चीज है जो सब ठीक कर देता है ।
कुंभ राशिः मिलने की बनाएं योजना
12 of 13
कुंभ राशि
सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। बिता किसी को बताए मिलने की योजना बनाएं। इस सप्ताह आप प्रेमी के लिए कोई उपहार भी खरीदने का मन बना सकते हैं जिससे प्रेमी की खुशी का ठिकाना नहीं कहा जा सकता है। आप प्रेमी को साथ ले उसकी मनपसंद की शॉपिंग भी करा सकते हैं। इस सप्ताह आप प्रेम संबंधों को लेकर प्रेमी से कुछ बातें भी शेयर कर सकते हैं कि कैसे आप दोनों इस संबंध को अधिक से अधिक मजबूत बना सकते हैं। आप एक सुलझे हुए व्यक्तित्व के धनी है इसलिए अपने प्रेमी की बात को भी आप पूरी तवज्जो देते हैं ताकि प्रेम ही प्रेम जीवन में सरलता से बहता रहे।
इस सप्ताह में आपके प्रेमी जीवन का ग्राफ काफी ज्यादा उपर-नीचे होता दिखाई दे रहा है। आप कोशिश करें कि इसे कैसे एक सीध में लाया जा सकता है। आपने पिछले कुछ समय से खुद को एक दायरे में सीमित कर लिया है जिसे आपका प्रेमी भी समझ नही पा रहा है कि कैसे इसका निवारण करे। परेशानियों को अपने साथी से बांटे। सप्ताहांत में आप प्रेम संबंध में अपनी ओर से सुधार की पहल कर सकते हैं और किसी रोमांचक जगह पर आप दोनों साथ जा सकते हैं।