जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें
2 of 13
मेष राशि
आज साहित्य पढ़ने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। शायद आपको लगे कि आपने जो कुछ पढ़ा है उसे आप अपने काम या व्यक्तिगत उन्नति के लिए प्रयोग कर सकते हैं। आज आपके साथी को आपसे रोमांस के अतिरिक्त दोस्ती की जरूरत है। आज आप अपने कार्यालय में तनाव पूर्ण माहौल पाएंगे। आज शांति से काम करें और अपने लंबे समय के लक्ष्यों पर ध्यान दें। आत्म-विश्वास आपकी त्वचा में निखार लाएगा इसलिए आप अपनी अच्छाइयों को याद करते रहें।
विज्ञापन
वृष राशि: नौकरी के मामलों में मिल सकती है खुशखबरी
3 of 13
वृष राशि
आज आपको अपनी भावनाओं को संतुलन में रखना होगा। आज का दिन आपके लिए आनंद से भरा है। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो वो खुश खबरी आपको जल्दी ही मिलने वाली है। अपने विचारों को सकारात्मक रखें, इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर होगा। आज आपको लगेगा कि रुपये पैसे से किसी की मदद करनी चाहिए, क्योंकि आपको पता है कि ऐसे नेक कामों का भविष्य में अच्छा फल मिलता है। आपके अच्छे स्वास्थ्य के कारण आप को सब अच्छा लगेगा।
मिथुन राशि: अपने प्रिय वस्तु का ध्यान रखें
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपकी जिंदगी में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, सावधान रहें। विक्रय व विपणन क्षेत्र के व्यक्तियों पर अपने पिछले काम व अधिकारियों का दबाव रहेगा। आज बदलाव के रूप में थोड़ा सा आराम किया जाना चाहिये। आप सावधान रहें, क्योंकि आज आपकी कोई प्रिय वस्तु के खोने का भय है। यह तय कर लें कि आप को जानकारी है कि आपने अपनी सभी मूल्यबान वस्तुएं कहां-कहां रखी हैं। आज खुद पर काबू रखें। कहीं किसी उच्च अधिकारी के सामने आप अपना सयंम न छोड़ दें।
विज्ञापन
कर्क राशि: पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी
5 of 13
कर्क राशि
पिछले दिनों से जिन सामाजिक या पारिवारिक समस्याओं से आप परेशान रहे हैं, वे आज दूर हो जाएंगी। अगर आप अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो आज आपको थोड़ी परेशानी होगी। ध्यान रखें कि आप जितने ऊंचे पद पर होते हैं, नौकरी बदलना आपके लिए उतना ही मुश्किल हो जाता है। जहां तक आर्थिक मामलों की बात है, आपको आज किसी आर्थिक सलाहकार की सलाह की जरूरत पड़ेगी। किसी निवेश संबंधी मामले को लेकर आप उलझन में रहेंगे, ऐसे में कोई समझदार आर्थिक सलाहकार ही आपको सही सुझाव दे सकता है।
विज्ञापन
सिंह राशि: विदेश से आर्थिक लाभ के संकेत
6 of 13
अगर आपको लग रहा है कि आपके परिवार के सदस्यों के बीच कोई तनाव चल रहा है तो आपके उस समस्या को जड़ से उखाड़ फेंकने की कोशिश करनी चाहिए। रिश्तों के बीच कड़वाहट पैदा ना होने दें। सरकारी महकमे से संबंधित कामों के लिए समय शुभ है, आप अपने सभी काम बिना ज्यादा परेशानी के आसानी से पूरे कर लेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, आज का दिन उनके लिए भी शुभ ही रहेगा। आज विदेश से आपको आर्थिक लाभ के संकेत हैं।
विज्ञापन
कन्या राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहेंगे
7 of 13
कन्या राशि
आज आप पाएंगे कि सत्ता से जुड़े लोगों के साथ आपके संबंध बहुत प्रगाढ़ हैं। इनमें से कोई व्यक्ति आज आपकी मदद को आगे आएगा। आज आप अपने प्रेम संबंध को अगले स्तर पर ले जाने के बारे में सोच सकते हैं। आपके सहकर्मी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी इच्छा शक्ति और दृढ़-निश्चय से विजयी हो जाएंगे।अगर आपका अपना व्यवसाय है तो आप लम्बे समय के लिए अपनी कंपनी का विस्तार करना चाहेंगे और इसके लिए अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहेंगे। अगर आप किसी कंपनी में काम कर रहे हैं तो कंपनी की मजबूती के लिए आपसे अतिरिक्त योगदान मांगा जा सकता है।
तुला राशि: काम पूरा करने के लिए सहकर्मियों को करें प्रेरित
8 of 13
तुला राशि
आज अपने नए व्यक्तित्व के कारण आप नए दोस्त बनाएंगे। जिस तरह के संयोग बन रहे हैं, आपकी ये दोस्ती ताउम्र कायम रहेगी आज आपकी सहनशीलता की परीक्षा होगी। आप बेचैन व चिड़चिड़े हो सकते हैं। बचे हुए काम को जल्दी से पूरा करने के लिए आपको शायद अपने अधीनस्थों को प्रेरित करना पड़े कि वो अपनी पूरी क्षमता से काम करें। आज विदेश से आपको लाभ मिलने के संकेत हैं। यदि आपने विदेशों में निवेश किया है अथवा विदेश से किसी अच्छे समाचार की प्रतीक्षा है, तो आपकी इच्छा पूरी होगी, खुशखबरी मिलेगी।
वृश्चिक राशि: पिछले केस का फैसला आपके पक्ष में
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज कुछ अलग करने का दिन है। आप बहुत लंबे समय से किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में हुई प्रगति पर नजर डाल सकते हैं और देख सकते हैं कि आपने क्या पाया है। इस सफलता को प्राप्त करने में जिन लोगों ने आपकी मदद की है, आपको उन्हें धन्यवाद कहना नहीं भूलना चाहिए। अगर आप कानून संबंधित काम करते हैं तो आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। हालांकि आपको खुशी होगी कि पिछले मामले आपके पक्ष में हैं।
धनु राशि: खान पान का असर चेहरे पर दिखेगा
10 of 13
धनु राशि
कोई कानूनी फैसला अब आपके हक में रहेगा। अब आपको अपने प्रयासों का फल मिल सकेगा। सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन आपको अपने गुस्से को काबू में रखना होगा। यदि आप बेरोजगार हैं तब आज का दिन आपके लिये शुभ समाचार ला सकता है। हो सकता हे कि ये आपका वो काम न हो, जिसे आपने सोचा था, लेकिन इससे आपकी स्थिति में तो सुधार अवश्य ही होगा। बहुत दिनों से आप कुछ दान धरम की सोच रहे थे। वह समय आ गया है। आज दान कीजिए। आज आप अपने खान-पान का असर अपनी त्वचा पर देखेंगे।
मकर राशि: सकारात्मक व्यक्तियों से मिलें
11 of 13
मकर राशि
लंबे समय से लटका हुआ कोई कानूनी मुद्दा आज आपके हक में रहेगा। ये मुद्दा आपको बहुत परेशान कर रहा था । अब आपकी सारी परेशानियां हल हो जाएंगी और जिन्दगी सामान्य रूप से चलने लगेगी। अगर आप अकेले हैं तो आज आप यह सोचने के लिए थोड़ा समय निकालें कि आप कैसा पार्टनर चाहते हैं। पिछले समय में आप गलत व्यक्तियों से मिलते रहे हैं, जिससे आपका दिल टूटा। वैसे व्यक्ति से मिलें जो आपको खुश रखे।
कुंभ राशि: सिरदर्द की समस्या रहेगी
12 of 13
कुंभ राशि
आज आपको थोड़ा बुरा लगेगा, क्योंकि आप अपने परिवार जनों के साथ किसी यात्रा पर नहीं जा पाएंगे। यदि आप चार्टर्ड अकाऊँटेंट के रूप में काम करते हैं तब आज का दिन विशेष फलदायी हो सकता है। हो सकता है कि आपको वेतन वृध्दि मिले। अगर आप शेयर बाजार में काम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष आपके लिए मजबूत बना रहेगा। आज आपको थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि आप सिरदर्द या फिर पेट की समस्या से परेशान हो सकते हैं।
आज के दिन आराम करें और दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करें। हाल के दिनों में मानसिक तनाव के कारण आप कुछ अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे, लेकिन आज सारी परेशानियां भूल कर आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। आप यदि होटल या सेवा के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन आपके भविष्य के लिये शुभ है। आज यदि आपने अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रखा तो वित्तीय संकट आ जाने की आशंका है।