जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: निवेश के लिए नई योजना पर विचार करें
2 of 13
मेष राशि
आज काम के सिलसिले में आपकी किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। यदि आप लेखक या पत्रकार हैं तब आज का दिन श्रेष्ठ व शुभ है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। अपने नवीन काम के लिए समय दें और आप देखेंगे कि कैसे समय करवट बदलता है। रुपए-पैसे को लेकर थोड़ा दबाव तो होगा पर आप अपने गंभीर प्रयासों से इससे पार पा लेंगे। निवेश के मामले में आप कुछ नए प्रयोग करें और नई योजना पर भी विचार करें। आपकी आर्थिक सफलता आपके खुद के निर्णय पर ही निर्भर करेगी। इस मामले में दूसरों को दखल नहीं देने दें। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मगर आज आपको छोटे मोटे दर्द से लड़ना होगा।
विज्ञापन
वृष राशि:पैसे कमाने की आएगी समझ
3 of 13
वृष राशि
आज अपने प्रियजनों से किसी बहस में ना पड़ें। इस समय कुछ झगड़ों की संभावना है इसलिए अपनी जुबान पर काबू रखें। आज के दिन आपको अपने कवच से बाहर निकल कर अपने चाहने वाले के समक्ष अपना उत्साह व प्रेम प्रकट करना होगा। आपको अपने काम में थोड़ा ज्यादा समय देने से हिचकना नहीं चाहिए। इसके सुखद परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे। अभी आपको अनुभव लेना है और उसके लिए कड़ी मेहनत करनी है। आज आपके आर्थिक रूप से मजबूत होने का दिन है। आपको खुद लगेगा की आपमें पैसे कमाने की अच्छी समझ है। आज आप तनाव को काबू में रखने की कोशिश करें। आप पाएंगे कि बल्डप्रेशर बढ़ने का कारण चिंता है।
मिथुन राशि: अपने लकी नंबर का इस्तेमाल करें
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप अपना ज्यादा समय अपने परिवार के साथ गुजारेंगे। यदि आप बैंक के क्षेत्र में काम करते हैं तो लंबे समय के बाद आज आपको प्रगति का मार्ग मिलेगा। सभी के साथ अच्छे संबंध रखना आपके लिए फायदेमन्द होगा। अपने फैसले को और प्रभावशाली बनाने के लिए अपने लकी नंबर का इस्तेमाल करें। कोई बड़ी खरीदारी कर रहे हैं तो उसके दस्तावेजों का भी अपने लकी नंबर से मिलान करें। आप अपने मन को पढ़ाई या किसी अन्य कार्य में व्यस्त रखेंगे ताकि आप अपना मन अपनी बीमारी से हटा सकें।
विज्ञापन
कर्क राशि: लक्ष्यों का आसानी से करेंगे हासिल
5 of 13
कर्क राशि
घर पर आज लड़ाई-झगड़े से दूर रहें तो अच्छा होगा। आज आप साथी के साथ समय बिताना चाहते हैं, किन्तु कार्यभार के कारण आपको यह संभव नहीं लग रहा। आज आप अपने निश्चित लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। अगर आप अपने काम की रूपरेखा को सुधारना या बदलाव लाना चाहते हैं तो अपने इस लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर मेहनत करते रहें। आज साझेदारी का अच्छा फायदा मिलने वाला है। इसलिए अगर आप कोई साझेदारी करने की सोच रहे हैं तो आज उसे करने का बढ़िया दिन है। अगर आपके सामने अच्छी अवधि के लिए भी कोई प्रस्ताव आता है तो भी आप उसे स्वीकार कर सकते हैं। किसी भी लापरवाही के कारण कोई घटना घट सकती है इसलिए सावधानी बरतें।
विज्ञापन
सिंह राशिः समय देकर मौके का फायदा उठाएं
6 of 13
आपकी शायद किसी उच्च अधिकारी के साथ ना बनें, लेकिन आपके लिए अच्छा होगा कि आप समझ और कूटनीति से अपना काम निकलवा लें। आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा, जिसे जिदांदिली से भरपूर जिएं। आपसी वाद-विवाद इस प्रेममयी सहृदयता को बर्बाद कर सकते है। आज का दिन विशेष रूप से उन सभी के लिए अच्छा है जो चार्टर्ड अकाउंटेंसी के क्षेत्र में काम करते हैं। आज आपको नवीन ग्राहकों के अनेक संपर्क मिलेंगे। आपको थोड़ा सा अधिक समय देकर इन अवसरों का लाभ लेना चाहिए। आज बड़ी आसानी से आपको आर्थिक लाभ और साथ ही प्रसिद्धी भी मिलने वाली है। आज तो बिना किसी मेहनत के कोई मोटी रकम मिलने वाली है। जिन्हे जोड़ों में दर्द रहता है उन्हें आज आराम मिलेगा।
विज्ञापन
कन्या राशि: काम में आ रही रूकावटें दूर होगी
7 of 13
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए खुशी और संतुष्टी भरा रहेगा। ये दिन आपके लिए बड़ी सफलताओं वाला है। ये सब आपेक धैर्य, इच्छा शक्ति और कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। आज प्रेम के क्षेत्र में कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आज के दिन काम के लिए यात्रा हो सकती है। आज आपको वित्तीय क्षेत्र से एक अच्छी खबर मिलने की संभावना है। यदि आप अपनी पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे हैं अथवा किसी नवीन व्यापारिक प्रस्ताव के पाने की उम्मीद कर रहे हैं, तब आज इसके बीच आने वाली रूकावट हट जाएगी। आपको कोई जोड़ों की चोट लगने के संकेत हैं, इसलिए घुटनों व एड़ी की चोटों से सावधान रहें।
तुला राशिः घर की शांति भंग ना होने दें
8 of 13
तुला राशि
आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। आज आप अवांछित मतभेदों से बचने का प्रयास करें। आपका प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा। अगर किसी का ध्यान आपकी ओर नहीं है तो भी निराश ना हों। भविष्य में इससे आपको लाभ ही होगा, क्योंकि आपके बॉस आपको ज्यादा केंद्रित व लगन से काम करने वाला समझेंगे। आज आप आपने आपको बहुत ऊर्जावान एवं सकारात्मक अनुभव कर रहे हैं, क्योंकि आपकी जिन्दगी में बदलाव आने की संभावना है इस सकारात्मक पहलू का अच्छा असर आपके बैंक खाते व आपकी कार्यशैली पर पड़ सकता है। अगर आपके बालों की समस्या है तो अब वह सुधारती नजर आयेगी।
वृश्चिक राशिः नकारात्मक भावनाओं को हावी होने ना दें
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आप खुद को वो काम करने के लिए प्रेरित करेंगे, जिसे दूसरे लोग असंभव मानते हैं। आज किसी भी नकारात्मक भावना को अपने उपर हावी ना होने दें। आज का दिन आपके लिए आनंद से भरा है। यदि आप पिछले कुछ दिनों से बेरोजगारी की स्थिति में हैं तब आने वाला समय कुछ अच्छे परिणाम आपके लिए ला सकता है। कोई अभिन्न मित्र या नजदीकी व्यक्ति भी आपसे ॠण मांगने आ सकता है, लेकिन आप इस वक्त कुछ भी देने की स्थिति में नहीं हैं। आज आपको महसूस होगा कि आप व्यायाम करने में खुद को सक्षम महसूस नहीं कर पा रहे हैं। आज आपको वास्तव में ज़िम जाने की आवश्यकता है ताकि आपको अच्छा लगना शुरू हो जाए।
धनु राशिः खोई चीज मिलेगी
10 of 13
धनु राशि
आज आपके घर पर शांति बनी रहेगी। अपनी घरेलु जिंदगी को सुधारने में आपने बड़ा योगदान दिया है। शादी या प्रेम के बारे में आज आप हैरत में पड़ सकते हैं। आप पाएंगे कि आपका कोई नजदीकी दोस्त आप से बहुत ज्यादा प्रेम करता है। आज आपको लगेगा कि आपका व्यवसाय बढ़ रहा है। ये सिर्फ आपकी मेहनत का नतीजा है। कुछ वस्तुएं जिन्हें आप बहुत पहले खो चुके थे आपको आज वह मिल जाएंगी। यह आपके लिए कोई विशेष वस्तु हो सकती है। आज आपको अपना ध्यान व व्यायाम करने के नए तरीके खोजने होंगे। किसी भी चीज को चुनते समय आपको ध्यान रहे कि आपका उसमें मन लग जाए और पसीना भी निकले।
मकर राशिः विशेष लाभ मिलने की संभावना
11 of 13
मकर राशि
आज आप घर पर बड़ा संतुष्टी भरा दिन बिताएंगे। आज आप अपने परिवार की सुंदरता को पहचानेंगे। आज के दिन आपसी रिश्ते बनाएं एवं उनपर अपना ध्यान केन्द्रित करके अमल करें। आपके सहकर्मी आपका जीना दूभर कर सकते हैं। आज अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। यदि आप सेवा के क्षेत्र में काम करते हैं तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। आपको ये ध्यान रखना है कि आप अपने व्यापार का सही विज्ञापन व विस्तार कर रहे हैं जिसके सही फायदे आपको मिल सकें। आज आपको बोनस व विशेष लाभ मिलने की भी संभावना है। अच्छी सेहत पाने के लिए अगर आपने जिम जाने का विचार कर लिया है तो पहले चिकित्सक की सलाह लेना ना भूलें। उसकी सलाह आपको निर्देशित ही नहीं करेगी, बल्कि आपको उन व्यायाम को करने के लिए सचेत करेगी।
कुंभ राशिःउच्चधिकारी पूरी करेंगे अपनी धन की आवश्यकता
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप शांति पूर्वक घर पर किसी झगड़े को सुलझाने की कोशिश करेंगे। आज आपको आश्चर्यजनक रूप से इंटरनेट के माध्यम से आपकी खोज का कोई पार्टनर मिल सकता है। आप में से कुछ लोग अपने करियर को लेकर दुविधा में हैं और अपनी रणनीति पर फिर से विचार कर रहे हैं। यदि इस समय आपको धन की आवश्यकता है तब ये तय है कि आपके उच्चाधिकारी आपको कुछ धन अग्रिम दे सकते हैं। आपको इस मौके का फायदा उठाते हुए अपनी फिलहाल की तंगी से छुटकारा पाना चाहिए। कोई छोटी परेशानी आपको परेशान कर सकती है। इसलिए जरूरी उपचार करें। कार्य से सम्बन्धित तनाव आपको परेशान कर सकता है।
आज आप अपने घर में सुख-शांति की अपेक्षा कर सकते हैं। अपना साथी चुनने में सावधानी बरतें व पहले की तरह गलती ना दोहराएं। अगर हो सके तो अपनी समस्या सुलझाने के लिए अपने सहकर्मियों की मदद लें। समय पर की गई उनकी मदद से आपको फायदा होगा। आज आप लम्बी अवधि के लिए किसी सौदे पर निवेश कर सकते हैं। आपको यह अवसर जल्दी से ग्रहण कर लेना चाहिए। आपके भाग्य में किन्ही स्त्रोतों से जमीन प्राप्त करने का योग है। आज आप महसूस करेंगे कि आपकी ऊर्जा उच्च स्तर पर है। अगर आपके शहर मे आज लम्बी दौड़ है तो अवश्य भाग लें।