आज सितारों की चाल का आपके जीवन, नौकरी, व्यवसाय, धन, कैरियर और पारिवारिक जीवन क्या असर होने वाला है, जानने के लिए पढ़ें अाज का राशिफल।
विज्ञापन
मेष राशिः आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है
2 of 13
मेष्ा राशि
परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने से आपके रिश्तों में और मजबूती आएगी। याद रखें कि खुद को तरोताजा महसूस करने के लिए परिवार के साथ समय बिताने से ज्यादा अच्छा कोई विकल्प हो ही नहीं सकता । इन सुनहरे पलों का पूरा आनंद लें और अपने जीवन को जी भरकर जिएं। आप अपनों के साथ समय बिताने के लिए उनके साथ किसी छोटी सी यात्रा पर भी जा सकते हैं।
आज आप किसी गैर सरकारी संगठन में काम करने का मन बना सकते हैं। रोज़ाना ऐसा अवसर आपको नहीं मिलेगा। आपका काम करने का तरीका अनेक लोगों को प्रभावित करेगा और आपकी हृदयशीलता और चरित्र की तारीफें होंगी। बधाई हो।
अगर आप व्यवसाय में हैं तो आपको कुछ ऐसे इनाम मिलने वाले हैं जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। आपको अपने सहयोगियों से कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। ये भी हो सकता है कि उनकी सहायता से आपको कोई बड़ी सफलता मिल जाए और आपका फायदा हो। अपने व्यवसाय के लिए आप इसे बड़ी धरोहर समझिए।
आज आपको अपनी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक क्षमता को बढ़ाना होगा। आप जिम और योग से अपने में काम करने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं। व्यायाम के अन्त में आप पाएंगे कि आप पहले से ज्यादा ताकतवर हो गए हैं। आपकी सेहत और आत्मविश्वास दोनों ही बेहतर होंगे।
विज्ञापन
वृष राशिः आज आपका दिन मौज-मस्ती का है
3 of 13
वृष्ा राशि
आज आपको हैरानी होगी कि आपने उस समस्या को सुलझा लिया जिसे कोई भी नहीं सुलझा पा रहा था। ये समस्या वो भी हो सकती है जो आपकी जान पहचान के लोगों के बीच चल रही थी। अपने आप को इस काम के लिए सराहें और अपने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती करें।
अगर आप अकेले हैं तो आपको आज अनेक प्रस्ताव मिल सकते हैं। वह व्यक्ति भी आज आपको प्रस्ताव भेज सकता है, जिससे आप आकर्षित रहे हैं। पर निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें। समय की प्रतीक्षा करें और किसी के प्रति आज गंभीर रूप से सोचने से बचें। आज आपका दिन मौज-मस्ती का है।
आज का दिन व्यावसायियों के लिये श्रेष्ठ है, क्योंकि वे अपने प्रतियोगियों से बेहतर स्थिति में रहेंगे। आज के दिन कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन ध्यान न दिये जाने पर वे हानि में भी बदल सकते है। पार्ट टाईम काम कर रहे कर्मचारियों के लिये भी यह व्यस्तता का समय हो सकता है।
इस वक्त आपको उचित पूंजी निवेश का निर्णय करना चाहिए अत: आप को इसके लिए आश्वस्त होना चाहिए। पूंजी निवेश के जरिये मिले आर्थिक लाभ आपको फायदे की ओर ले जा रहे हैं, जब कि यह आपकी उम्मीद से कम हैं। यदि आप अपने व्यवसाय को विस्तार देने की सोच रहे हैं तो इस व्यवसायिक उछाल का अवश्य फायदा उठा लें। प्रोपर्टी डीलिंग के माध्यम से यह ज्ञात हो चुका है और यदि पूंजी निवेश सोच समझ कर कीया जाए तो निश्चित रूप से अधिक समय तक लाभ मिल सकता है। आप अपनी इच्छाओं को भली-भांति परख लें, लेकिन इस लाभकारी समय का इस्तेमाल आप भविष्य की सफलताओं को ध्यान में रख कर करें।
मिथुन राशिः लाभ मिल सकता है
4 of 13
मिथ्ाुन राशि
आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। आज आप कुछ नए लोगों से मिलेंगे काम में भी आप खुद को ज्यादा अच्छी तरह से स्थापित कर पाएंगे। इससे आपके नए दोस्त बनेंगे और आप जिंदगी को एक नए नजरिए से देख पाएंगे।
जीवनसाथी के साथ शांत एवं निस्तब्ध रिश्ता कायम होगा। ना केवल शारीरिक अपितु मानसिक स्तर से भी एक अच्छा समय साथ-साथ बीतेगा। जीवन की खुशियों के लिए इस रिश्ते को बनाये रखें।
जहां तक आपके कैरियर या स्कूली शिक्षा की बात है, आपको किसी अच्छे सलाहकार की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। आज किसी अच्छे सलाहकार द्वारा दी गई सलाह से आपको मदद मिलेगी, इसलिए उनसे बात करने में संकोच ना करें। लेकिन ध्यान रहे कि सलाह किसी अच्छे सलाहकार से ही लें, ताकि आप किसी गलत राह पर ना चल पड़ें।
वास्तव में आज आपको निश्चित रूप से पुरानी पैतृक संपत्ति जमीन-जायदाद या आभूषण के रूप में प्राप्त होगी। यह आप के द्वारा कमाया हुआ धन नहीं है अत: यह आप के लिए एक आकर्षक इनाम है। इस आकर्षक तोहफे की सराहना करें क्योकि यह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा।
विज्ञापन
कर्क राशिः आर्थिक लाभ के संकेत हैं
5 of 13
कर्क राशि
हो सकता है आप अपने काम को निश्चित समय में पूरा ना कर पाएं इसलिए अभी से सावधान रहना जरूरी है। अगर आप नौकरी के लिए आवेदन या किसी छात्रवृत्ति के कागजों पर काम कर रहे हैं तो पूरी तरह से सतर्क रहें। जितना जल्दी हो सके अपना काम खत्म कर लें वरना अनचाही मुश्किलें आ सकती हैं।
इस समय आपका काम अच्छा चलता रहेगा, लेकिन अगर आप अपने काम में और अधिक सफलता चाहते हैं तो आपको विज्ञापन का सहारा लेना चाहिए। इसकी मदद से आपके लिए नए अवसरों के दरवाजे खुल जाएंगे और आपके करियर में भी वृद्धि होगी। अपनी योजना ध्यान से बनाएं और अपने श्रोताओं को भी ध्यान से चुनें और फिर देखें इसका फायदा आपको कितनी जल्दी मिलता है।
इस समय संपत्ति को लेकर किसी पारिवारिक झगड़े की संभावना हो सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर बहस को ना होने देने की कोशिश करें। दूसरे परिवारों के कब्जे से होने वाले विभाजन से भी बचना चाहिए। इन दिनों दोनों पक्षों में मैत्रीपूर्ण हल नहीं दिख रहा है इसलिए न्यायपूर्ण हल के लिए बहस को कुछ दिनों के लिए टाल देना चाहिए।
आपने जो बहुमूल्य पत्थर पहना है उसे ज्योतिषी के पास जाकर चैक कराएं। कहीं ऐसा तो नहीं वही आपको नुकसान पहुंचा रहा हो। गलत समय पर गलत पत्थर पहनने से भी उसका बुरा असर पड़ता है। सुरक्षित रहना ही बाद में पछताने से अच्छा होता है इसलिए किसी अच्छे प्रोफैश्नल के पास जाएं।
विज्ञापन
सिंह राशिः आज आप निराशा महसूस कर सकते हैं
6 of 13
सिंह राशि
आज आपका पारिवारिक जीवन सुख- शांति से भरा रहेगा तथा आप इसका पूरा मजा उठा सकेंगे। अपने परिजनों का साथ दें क्योंकि जब आपको उनकी जरूरत पड़ेगी, वो हमेशा आपकी मदद को तैयार रहेंगे।
आज किसी नए रिश्ते को शुरू करने से पहले अच्छी तरह उसे परख लें। इस रिश्ते की सफलता के लिए तर्कसंगत बुद्धि का इस्तेमाल करें और बिना सोचे-समझे हवा में ना बहें। आपके लिए रिश्ता अच्छा साबित हो सकता है अगर आप इसके प्रति आश्वस्त हों। आज आपको अपने पार्टनर के चुनाव के वक्त यथार्थवादी और तर्कसंगत होना जरूरी है।
आज के दिन आप थोड़े से अवसाद में आ सकते हैं, यदि आप किसी नौकरी की तलाश में है। आप लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं और अब अपना आवेदन कंपनियों में डालते हुए परेशान हो चुके हैं। आपके प्रयास व्यर्थ नहीं जाएंगे। सकारात्मक सोच रखें और सब कुछ आसान हो जाएगा।
व्यापारिक प्रोफेशनल्स आसानी से अपने लक्ष्य को पा लेंगे। यह मौका है कि आप अपनी व्यवसायिक क्षमता बढ़ाने के लिए कोई जरूरी कोर्स कर लें। इसके लिए आज किया गया खर्च कल बडे फायदे देगा। अपने कैरियर को नई ऊंचाई और नया आयाम देने के लिए कुछ पैसे तो खर्च करने ही पड़ेंगे। लेकिन जब आपको भविष्य में इसका फायदा मिलेगा तब आपको लगेगा कि आपने कितनी समझदारी का काम किया।
विज्ञापन
कन्या राशिः आज का दिन लाभदायक होगा
7 of 13
कन्या राशि
आज आपका मन करेगा कि आप घर और ऑफिस से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लें। आप अपने तनाव को खत्म करके अपने दिमाग को शांत करना चाहते हैं। इसके लिए आप अपने परिवार के साथ किसी बाग-बगीचे में घूमने जा सकते हैं और वहां बैठ कर गप्पें मार सकते हैं। आजका दिन आराम करने के लिए अच्छा है।
आज कार्यालय में समूह के साथ काम करने के लिये काफी अच्छा दिन है। आपको ये महसूस होगा कि जिस प्रोजेक्ट को आप आगे बढ़ा रहे हैं, उसे इस स्तर तक लाने के लिये आपके समूह के सदस्यों का ही सहयोग आपको यहां तक लाया है। आपकी प्रेरणादायी बातों से आपके समूह को स्फूर्ति मिल सकती है।
अगर आप यात्रा संबन्धी काम करते हैं तो आज का दिन लाभदायक होगा। अपने आप को सतर्क रखें, अगर कोई नया मौका आता है तो उसे हाथ से ना जाने दें। अनचाहे लाभ का अंदेशा है।
आज आपके साथ कोई हादसा घट सकता हैं, जिसमें चोट लगने के संकेत हैं, इसलिए वाहन चलाते समय या खाना बनाते समय आपको बहुत सतर्क रहने की जरूरत हैं। इस बात का ध्यान रहें की आप जो भी काम करें ध्यान से करें ताकि आपको कोई नुकसान ना हो। कोई भी आग का काम या किसी भी नुकीले पदार्थ का काम करते समय ध्यान अवश्य दें।
तुला राशिः खरीदारी लाभप्रद रहेगी
8 of 13
तुला राशि
आपको अपने समूह से समर्थन मिल सकता है अगर आप आगे बढ़ कर उनके सामने अपने विचार अभिव्यक्त करें। आप खुद ही सब कुछ कर सकते हैं लेकिन अपने काम को अपने साथियों में भी बांट दें। ध्यान रखें कि सिर्फ बात करते रहने से कुछ नहीं होगा। अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए पूरी तरह से प्रयास करें।
आज आप महसूस करेंगे कि आपका हाल ही में किया गया स्थानांतरण आपको कष्ट दे रहा है और आप असंतुष्ट हैं। लेकिन इस स्थिति के लिये आप अभी ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। आपको यही करना है कि अपने आस पास के वातावरण के साथ सामंजस्य बैठाकर अपना काम करते जाना है।
आज आपको कुछ अल्प अवधि में होने वाली आय का लाभ मिल सकता है, यह शेयर बाजार से भी हो सकता है। अगर आप ट्रेडिंग में हैं तो आपको लगेगा कि होशियारी से की गई कुछ खरीदारी का आज आपको बड़ा लाभ मिला। फिर भी आज कोई नया जोखिम ना उठाएं, लाभ की संभावनाएं हैं तो नुकसान से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
हो सकता है, आज आप जुकाम या कोल्ड के शिकंजे में फंस जाएं, इसलिए धूल-भरे वातावरण से दूर रहें। अपनी सेहत को तन्दुरुस्त बनाए रखने के लिए पत्ते वाली हरी सब्जियां और सिटरस फल खांएं। शोर वाले इलाके से दूर रहें, क्योंकि आज आपको सरदर्द बने रहने की सम्भावना है।
वृश्चिक राशि: आर्थिक मोर्चे पर आई चुनौतियों से निबट लेंगे
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज का दिन अपनी रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा है। अगर आप अपनी रचनात्मकता को बढ़ाना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत ही अच्छा है। इस अवसर का लाभ उठाएं और नए तरीके से काम करने का कोई भी मौका हाथ से ना जाने दें। आज अपने अंदर के कलाकार को बाहर आने दें।
आज आपका एक निराशापूर्ण संबंध टूट सकता है। इसे रोकने के लिए आवश्यक है कि आप आपस में बातचीत करें। खुलकर अपने दिल की बात अपने साथी से करें।
आपकी नौकरी बदलने की सोच आज सत्य में परिणित हो सकती है। इससे आपको लंबे समय से चले आ रहे मानसिक दबाव से मुक्ति मिल सकेगी। नवीन प्रकल्प व अवसर सामने अवश्य हैं लेकिन आपको अपनी प्रतिभा तो सामने लानी ही होगी। इसी तरीके से आप अपने भविष्य को सुखद बना सकेंगे।
अपने दृढ़ संकल्प और निर्णय लेने की क्षमता के बल पर आप आर्थिक मोर्चे पर आई चुनौतियों से निबट लेंगे। जहां तक रुपये-पैसे का सवाल है जरूरी है कि आप जल्दी फैसले लें। बेमतलब के कामों और बातों में समय जाया करने से आपका ही आर्थिक नुकसान है। सफलता के लिए जरूरी कदम उठाएं।
पशेवर लोग आज अपना ज्यादा समय ऑफिस में बितायेंगे जिसके कारण परेशानी आ सकती है। आप अपनी सफलता की इच्छा से खुद को और घरवालों को खुश रखेंगे। ज्यादा काम आपके स्वास्थ्य और रिश्तों पर असर डालेगा। आप परेशानियों को दूर करने के लिए घर और ऑफिस में अतंर रखें।
धनु राशिः पेट को ठीक रखने के लिए पौष्टिक खाना खाएं
10 of 13
ध्ानु राशि
विदेश से संबंधित किसी काम में आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो ये सफलता किसी विश्वविद्यालय में दाखिले के रूप में भी मिल सकती है। ये सफलता विदेश में नई नौकरी जिसके प्रति आप आशा लगाए बैठे थे, भी हो सकती है। या फिर ये कोई अंतर्राष्ट्रीय सौदा भी हो सकता है।
आज यदि आप सरकारी क्षेत्र में हैं तब आप नौकरी में बदलाव के लिये सोच सकते हैं। इसके पीछे ये कारण नही है कि आप अपने काम से संतुष्ट नही हैं, इसके स्थान पर आपको अच्छा अवसर मिल रहा है। ये एक ऐसा अवसर होगा, जिसे आप मना नहीं करना चाहेंगे।
कभी-कभी कुछ दान देना ठीक ही होता है। इससे टैक्स तो बचता ही है पुण्य भी कमाया जाता है। याद रहे आपके पास कुछ आ रहा है तो उसे आगे भी दीजिए। आखिरकर आप कुछ देंगे तो पाने के भी सही हकदार आप ही बनेंगे। यही जिंदगी है।
आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मगर आज आपको छोटे मोटे दर्द से लड़ना होगा। आज आपको हल्का व्यायाम करना होगा। बड़ी समस्या से ना घबराएं, क्योंकि स्वास्थ्य की परेशानी ज्यादा दिन के लिए नहीं है। पेट को ठीक रखने के लिए पौष्टिक खाना खाएं।
मकर राशिः अपने साथी के साथ आज के दिन आप भरपूर चटकारे लेंगे
11 of 13
मकर राशि
आज वो दिन है जबकि आप अपने रुके हुए काम को पूरा कर पाएंगे। खास तौर से उन कामों को जिनको पूरा करने के लिए उच्च अधिकारियों की स्वीकृती चाहिए थी। अपनी पूरी ऊर्जा और जान पहचान का प्रयोग करते हुए जितनी जल्दी हो सके अपने काम को पूरा करवा लें। ध्यान रहे कि आप सभी जरूरी कागजात तैयार रखें। आज आपके रास्ते की सारी परेशानी खत्म हो जाएंगी।
अपने साथी के साथ आज के दिन आप भरपूर चटकारे लेंगे। रोजाना की तनावपूर्ण दिनचर्या से कुछ समय निकाल कर साथ बैठें एवं अपने प्यार को तरो-ताजा कर लें। आपके शारीरिक संबंध बहुत अच्छे नहीं होंगे, तथापि साथ बैठकर कुछ मनोरंजन अवश्य करें।
यदि आप फैशन के जगत से ताल्लुक रखते हैं तब आज का दिन विशेष फलदायी है। आज का दिन जनसंपर्क में बीतेगा, जिसमें लोगों से मिलना जुलना और सेमिनर व वर्कशॉप आदि में भाग लेना हो सकता है।
अपने खर्चों पर नियंत्रण लगायें, सिर्फ खरीदना है इसलिये खर्चते रहने की बात को काबू में लायें। आज आपको ये भी लगता है कि आपके पास कुछ धन है जिसे खर्च करना जरूरी है और आप खरीदारी पर निकल पडेंगे। आज का दिन स्वयं के विषय में विचार करने का है। यदि आप अपने लिये कुछ करना ही चाहते हैं, तब अपने दोस्तों के साथ समय बिताते हुए संतुलित खरीदारी कीजिये।
कुंभ राशिः पाचन क्रिया की समस्या से आप परेशानी में पड़ सकते हैं
12 of 13
कुंभ्ा राशि
जरूरी नहीं कि विदेश से मिली खबर आपके हित में हो। जिस खबर का आपको इंतजार था शायद वो खबर आपको सुनने को ना मिले। धीरज रखें व परिस्थिति को समझने की कोशिश करें। अपने आपको समय दें ताकि आप अपने उद्देश्य को नया रूप दे सकें और साथ ही अपना आत्मविश्वास भी बढ़ाएं।
आज आप अपनी छाती चौड़ी करके शान से चल सकते हैं। क्योंकि, आपने व्यावसायिक क्षेत्र में एक ऐसी समस्या को हल किया है, जिसे कि हल करना किसी के लिए भी संभव नहीं था। आपकी मेहनत से आपके घर व कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां सुधर रही हैं, इसलिए आप मजा लें।
आज कोई उधार मांगने आऐ तो उससे बचिये, वह चाहे मित्र या घर का ही कोई क्यों न हो। आज कोई पैसा उधार मांगे तो समझदारी से टाल दीजिए। हां धंधे में भी किसी को ज्यादा उधार मत दीजिए।
पाचन क्रिया की समस्या से आप परेशानी में पड़ सकते हैं। जिसकी वजह से आपको पेटदर्द या मानसिक तनाव भी हो सकता है। आप धूम्रपान और शराब से दूर रहें। अगर आप किसी तनाव से गुजर रहे हैं तो जल्द ही उसे दूर करने की कोशिश करें, सफलता मिलने पर मानसिक और शारीरिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।
मीन राशिः कैरियर और आर्थिक लक्ष्य को हासिल करने में सफल हो सकते हैं
13 of 13
मीन राशि
आज आप शायद खुद के किसी सामाजिक मुद्दे में फंसा हुआ पाएंगे। इससे बाहर निकलने के लिए कूटनीति के सहारा लें। ये परेशानी आपकी वजह से खड़ी नहीं हुई है लेकिन फिर भी आप इसमें फंस गए हैं। आप बस अपनी संप्रेषण कला का प्रयोग करें और सब कुछ अपने आप ही ठीक हो जाएगा।
अगर आपका अपने विरोधियों के साथ झगड़ा चल रहा है तो ध्यान रहे कि वे अपने कौशल से आपको हराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसलिए, आप अपना सारा काम ध्यान से पूरा करें और अपने विरोधियों को खुद पर हावी ना होने दें। आज आपको उनसे आगे निकलना ही है। ये चुपचाप बैठे रहने की घड़ी नहीं है।
आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी, रुके हुए कई काम बनने शुरू होंगे। अपने कैरियर और आर्थिक लक्ष्य को हासिल करने में इस बढ़िया समय का उपयोग कीजिए।
आप खुद पर सयंम बना के रखें ताकि आपको कोई शारीरिक परेशानी न हो। खासकर तब जब आप दूसरों से अपनी परेशानी छुपते हैं। आप तनाव की स्थिति अपने दिमाग में ज्यों की त्यों बनाये रखेंगें। आज आप तनाव कम करें जिसका अच्छा असर आप अपने स्वास्थ्य पर देख सकते हैं।