मेष राशिः आंख बंद करके किसी पर भरोसा करना नुकसानदायक होगा
आज आप ध्यान रखें कि आप किस पर भरोसा कर रहे हैं। आपकी आदत है कि आप आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं अपनी ये आदत बदल लें वरना किसी दिन आपको पछताना पड़ सकता है व आप किसी मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। कोई भी निर्णय लेते समय अपने अंदर की आवाज जरूर सुनें। अगर सामने वाला व्यक्ति आपको सच्चा लगे तो भी अपनी जिंदगी की बागडोर उसके हाथ में ना सौंपे।
आप नई नौकरी पर विचार करना चाहेंगे। आप जिस नई नौकरी या नए काम की तलाश में हैं, उस पर ठीक से विचार कर लें। कभी-कभी हमें लगता है कि हमारी सफलता का रास्ता टेढ़ा है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उस रास्ते पर चलने से आपको कुछ नहीं मिलेगा। नई तकनीक का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें।
आज कोई लम्बित पड़ा व्यवसाय लेन देन फाइनल हो जाएगा और नये व्यवसाय के भी रास्ते खुलेंगे। नये संपर्क और व्यावसायिक रिश्ते बढ़ायें। आज के दिन को एक रचनात्मक दिन बना लीजिए।
आपको पाचन क्रिया या फिर पेट से सम्बन्धित कोई परेशानी हो सकती है। इसलिए आज ही खाने की आदत को सुधारें। ऐसा करने से आपको सेहत मन्त्र को पाने में सफलता मिलेगी। यह उचित समय है जब आप अपना ध्यान अच्छे स्वास्थ्य और व्यायाम में लगा सकते हैं। आप इस समय का लाभ उठाएं। इस समय अपने अच्छे स्वास्थ्य का मजा लें और रोज व्यायाम करें।
विज्ञापन
वृष राशिः अपनी छिपी हुई प्रतिभा को दिखाने का पूरा मौका मिलेगा
2 of 12
वृष
आज आपके दोस्तों को आपकी मदद व सलाह की जरूरत है। आपको उनकी मदद जरूर करनी चाहिए। आखिरकार आपका रिश्ता ही कुछ ऐसा है। खूब सोच समझ कर ही किसी को कोई सलाह दें। एक-दूसरे के साथ विचारों का आदान-प्रदान करें।
आज आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आपको कईं अच्छे प्रस्तावों के बीच चुनाव करने में कठिनाई की नौबत आ सकती है। पहले आपको यह कठिनाई भी अच्छी लगती थी, पर आज आप किसी को नहीं चुनना चाहते। कूटनीतिक रास्ता अपनायें और इस नौबत से बाहर निकल लें।
कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा को दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। आप लोगों को बता सकेंगे कि आप क्या काम बहुत अच्छी तरह से कर सकते हैं। अगर आप अपने लक्ष्य निर्धारित कर लें और फिर उन्हें प्राप्त करने के लिए योजना बनाएं तो आपको लाभ होगा।
यदि आप पूंजी निवेश के लिए अपने इलाके में अचल सम्पत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज ही उसका निर्णय कर लें। जमीन जायदाद पर किया गया खर्च आगे चल कर बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे अचानक धनवर्षा भी हो सकती है। ऐसे लाभ का आप तहे दिल से स्वागत कर सकते हैं।
विज्ञापन
मिथुन राशिः जिंदगी के हर पहलु में सुधार आएगा
3 of 12
मिथुन
आज आप अपने आपको ठीक से जान पाएंगे। आज आप अपने दिमाग और व्यक्तित्व को अच्छी तरह से समझने की कोशिश करेंगे। ये समय आपके लिए बहुत अच्छा है और जिस राह पर आप चल रहे हैं उससे आपकी जिंदगी के हर पहलु में सुधार आएगा।
अगर आप अकेले हैं तो आज आपको प्रेम संबंध के मामले में थोड़ी निराशा मिल सकती है। आप अपने प्यार के इजहार में घबड़ाहट महसूस करेंगे। अपने किसी दोस्त की सहायता लें। अगर आपका संदेश ठीक तरीके से पार्टनर तक पहुंच पाता है तो अनुकूल प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है और आपका प्रस्ताव स्वीकार भी हो सकता है।
कंपनी के कर्मचारियों, खासकर सरकारी कर्मचारियों को किसी काम के चलते विदेश जाना पड़ सकता है। ये काम आपके भविष्य के लिये चमत्कार के समान होगा। इससे सुनहरा भविष्य व आर्थिक लाभ, दोनों ही आपको मिल पाएंगे। आप में से कुछ बड़े रोचक व्यक्ति से मिलेंगे।
समुद्र या पानी से संबंधित उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी फायदेमंद दिन है। मोती हो या मछली सब पानी से मिलते हैं, और इनका धंधा करने वाले आज अच्छे फायदे में रहेंगे। असल में आज ग्रह और सितारे उनके पक्ष में हैं जिनका कामकाज किसी न किसी रूप से समुद्र और पानी से जुड़ा है।
कर्क राशिः उन्नति के अवसर सामने आएंगे
4 of 12
कर्क राशि
आज आप आईने के सामने अपना बहुत सा वक्त गुजारेंगे क्योंकि आप किसी सामाजिक समारोह में बहुत अच्छा दिखना चाहते हैं। आज आप शायद कुछ चिंतित सा महसूस करें क्योंकि आज आप सबको अपनी खूबसूरती से प्रभावित करना चाहते हैं। आज आप चाहे जो मर्जी करें लेकिन कल से अपने जिन्दगी के महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देना शुरू कर दें।
आज कोई व्यक्ति आपका ध्यान अपनी ओर खींचेगा। यह आपकी जिंदगी में नई उंमग और जज्बात पैदा करेगा। अपने को पहली बार प्यार में पाकर आप हैरान होंगे। अगर इस रिश्ते में आकर्षण से आगे कुछ संभावना दिखे तो उसके बारे में गंभीरता से सोचा जा सकता है।
आप अपने आप को बधाई दीजिए, क्योंकि सब काम ठीक से हो रहे हैं। और आप अपने लक्ष्यों को निश्चित समय पर पूरा कर पाएंगे। लेकिन, एक बात आपको ध्यान में रखनी चाहिए कि अपनी जिम्मेंदारियों को बखूबी निभाएं। इससे आपको उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। इसका फायदा अपने में और सुधार लाने के लिए करें।
कुछ अज्ञात कारणों से आप जो चाह रहे थे वह आपको हासिल नहीं होगा। व्यवसाय में लगे आप में से कई लोगों को हैरानी होगी कि सब कुछ करने के बावजूद मनचाही चीज नहीं मिली। आप शायद यह भी सोचें कि आज तो सब कुछ अच्छा दिख रहा है पर सप्ताहंत में परिणाम से आप निराश हो सकते हैं। अच्छा है कि आज आप दूसरे विकल्प भी देखने शुरू कर लें। हालांकि ऐसा नहीं कि आपके मौजूदा काम में सब कुछ खत्म ही हो गया। फिर भी पहले से ही संभलकर चलें तो बुरा ही क्या है।
विज्ञापन
सिंह राशिः कार्यक्षेत्र में आप पर अतिरिक्त कार्य भार सौंपा जा सकता है
5 of 12
सिंह राशि
आज आपको अचानक ही अपने भाग्य में परिवर्तन की अनुभूति होगी। आज आप जो भी काम करेंगे वो आपको आकर्षण का केंद्र बना देगा। आपके हंस मुख स्वभाव के कारण आज आपके नए दोस्त बन सकते हैं और कुछ व्यवसाइसों के साथ भी आपके अच्छे संबंध बन सकते हैं। भाग्य आपके साथ है इसलिए आज आप लॉटरी में भी भाग्य आजमा सकते हैं।
अगर आज आप अपने प्रेम जीवन के बारे में अपने दोस्तों व परिवार वालों के बीच कुछ नई प्रगति का खुलासा करने जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप कुछ और प्रतीक्षा करें, क्योंकि यह निर्णय आपका भविष्य बदल सकता है।
कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त कार्य भार सोंपा जा सकता है। सबके साथ मिल कर काम करने की आपकी क्षमता के कारण आप इसे आसानी से पूरा कर सकेंगे। ध्यान रखें कि अगर आप सफल होते हैं तो संस्था में आप को बहुत ही खास स्थान मिल सकता है। भविष्य में भी आपको इसी तरह से मिल जुल कर काम करने की आदत को बनाए रखना चाहिए।
आपके व्यापार में आने वाले इस कठिन समय से निपटने के लिये आपको सबसे पहले समय निकालकर बैठना होगा व सही योजना बनानी होगी। इस विषय में चिंता ना करें। आपकी कुशलता व गुणवत्ता के चलते आप कठिन से कठिन समय से भी पार पा लेंगे। ऐसा तो कभी भी नहीं होता है कि हमेशा ही अच्छा समय चलता रहे। ये कठिन समय भी जल्दी से निकल जाएगा, आपको सही समय पर सही निर्णय लेने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
कन्या राशिः प्रसिद्धि का जादू दिन भर छाया रहेगा
6 of 12
कन्या राशि
आज आपकी प्रसिद्धि का जादू दिन भर छाया रहेगा। आए दिन आपके आराम और मौज-मस्ती का मौका मिल जाता है। ये सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। अब आप कह सकते हैं कि आपके सभी काम ठीक से चल रहे हैं क्योंकि आपने अपने काम को ले कर पहले से ही सही योजना बना रखी है।
अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराने पर आप आपसी रिश्तों को और मजबूत बनाएंगे। आपके विचारों की अभिव्यक्ति से ना केवल आज, बल्कि भविष्य में भी मार्ग सुगम हो जायेगा आपको सावधानी पूर्वक व्यवहार करना होगा। कटु शब्दों से अपने रिश्तों में खटास ना आने दें। सदैव ध्यान रखें कि सच्चाई, ईमानदारी और प्यार ही आपसी रिश्तों की डोर को मजबूत बनाता है।
आज उनके लिये सुनहरा दिन है, जो रक्षा सेवा में जाना चाहते हैं। यदि इस प्रकार का भविष्य बनाना आपके मन में है तो आज इस विषय में आगे बढना चाहिये। आप देखेंगे कि व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी ये क्षेत्र आपके लिये फायदे का सौदा होगा।
आप पाएंगे कि दूर विदेश में बैठा कोई आदमी आर्थिक रूप से आपके लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। यह फायदा या तो उस नेटवर्क का नतीजा है जो आपने हाल में बनाया था, या ये लाभ सीधे आपके बॉस के चलते मिल रहा है। यूं ही काम करते रहें, फायदे और भी मिलेंगे।
विज्ञापन
तुला राशिः समस्याएं सुलझती नजर आएगी
7 of 12
तुला राशि
आज आप अपनी जिंदगी में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को सुलझते देख खुश हो जाएंगे। इस समस्या का देर से सुलझने का कारण शायद आपकी दूसरों के साथ असहमती हो। कारण चाहे कुछ भी हो लेकिन अब खुशी मनाने का समय है। अब आपकी जिन्दगी सही दिशा में जा रही है इस शांति का मजा लें।
आज आपकी पुरानी सोच को आपकी रोमांटिक जिंदगी पीछे छोड़ देगी, जिसके कारण नये रिश्ते बन सकते हैं। अपने साथी के समक्ष अपने विचार रखने में न हिचकें तथा खुलेपन से आपसी रिश्तों पर विचार करें। हो सके तो बाहर घूम आयें। उम्मीद है कि इससे आपकी सोच एवं रिश्ते पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आज का दिन प्यार पाने का है।
कार्यक्षेत्र में आने वाली कठिनाइयों से आपको लाभ ही होगा। लाभ प्राप्त करने के लिए आपको पूरी तरह से मेहनत करनी चाहिए। लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं को पूरा करने के लिए आपको दोबारा नए तरीके से सोचना चाहिए। उच्चाधिकारियों की मदद से आप इन्हें आसानी से पूरा कर पाएंगे।
आर्थिक लाभ के रूप में आज आपको आश्चर्य मिल सकता है, जो आपको पहले कभी नहीं मिला। इससे आपको बड़ी राहत मिलेगी इसे अपनी तरक्की में खर्च करें। रुपये-पैसे के लिहाज से जब समय अच्छा है ही तो उधार चुका कर कर्ज मुक्त हो जाइए। कुल मिलाकर आर्थिक लाभ के साथ मन की शांति भी मिलेगी।
वृश्चिक राशिः आज अपने प्रेमी के साथ आप यादगार पल बिताएंगे
8 of 12
वृश्चिक राशि
इस समय आपका आकर्षण धर्म की ओर रहेगा। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। भाग-दौड़ की जिन्दगी को आराम देने का यही सही समय है। आपके हालात चाहे जैसे भी हों अपना विश्वास बनाए रखें।
आज अपने प्रेमी के साथ आप यादगार पल बिताएंगे। सभी परेशानियों को पीछे छोड़कर साथ घूमने से संबंध में नई मजबूती आएगी। आज आपको कार्यालय में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अपने सहकर्मियों के बारे में किसी भी अफवाह को नजरअंदाज करें। अगर आप नहीं चाहते कि कोई आपके बारे में अफवाह फैलाए तो आप भी किसी के बारे में अफवाह ना फैलाएं। अगर आप अपने कार्यालय में गलत व्यवहार करेंगे तो आपके उच्च अधिकारी और सहकर्मी भी आपके साथ अच्छी तरह से पेश नहीं आएंगे।
हाल के दिनों में आप जहां भी हाथ डाल रहे हैं फायदा ही फायदा हो रहा है। यही सोचकर आप इन दिनों निवेश के मामले में कुछ बड़े जोखिम उठाने को तैयार हैं। हालांकि आप अब तक पांरपरिक तरीके से निवेश कर रहे थे और खर्च भी सोच समझकर कर रहे थे लेकिन अब आप बड़े जोखिम उठाने की स्थिति में हैं। फिर भी झटपट पैसा कमाने का रास्ता मत चुनियेगा। निवेश के लिए कई विकल्प चुनिये। इसमें कुछ ज्यादा जोखिम वाले स्टॉक भी हैं। यह आगे चलकर फायदा पहुंचायेगा।
धनु राशिः रोजगार की तलाश में बैठे लोगों को अच्छी खबर मिलेगी
9 of 12
धनु राशि
आज आप अपने गुस्से पर पूरी तरह से काबू रखें। ऐसा करके आप उस शांति को कायम रखेंगे जिसका मजा आप अब तक ले रहे थे। आज जो मुद्दा आपको बड़ा लग रहा है वही बात कल आपको छोटी लगेगी। इसलिए आप इस मुद्दे को प्यार से ही सुलझाने की कोशिश करें।
अगर आप कुंवारे हैं और पार्टनर की खोज लम्बे समय से कर रहे हैं तो आज सफलता मिल सकती है। आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आप में रुचि रखता है। वह कोई दोस्त भी हो सकता है, पर सिर्फ दोस्ती से आगे बढ़कर वह अब आप में रुचि रखने लगा है। समय की धारा के साथ चलें। क्या पता आपको वह मंजिल तक पहुंचा दें।
यदि आप पिछले कुछ दिनों से बेरोजगारी की स्थिति में हैं तब आनेवाला समय कुछ अच्छे परिणाम आपके लिये ला सकता है। आज के दिन आपको चिरप्रतीक्षित खबर मिल सकती है। आपके धैर्य का फल आपको मिलेगा।
यदि आप शेयर में निवेश करते हैं अथवा वित्त के क्षेत्र में है, तब आज का दिन आपके लिये शुभ है। आप यदि आज खतरा भी उठाना चाहे तो ये समय आपको लाभ देगा लेकिन संतुलन और सोच ज़रूरी है। आज आपको अपनी वित्तीय स्थिति को लेकर एक बार और सोचने की भी आवश्यकता है।
मकर राशिः नए संपर्क बनाइये, लाभ मिलेगा
10 of 12
मकर राशि
आज का दिन अपने प्रियजनों के साथ बाहर जाने के लिए बहुत अच्छा है। आज का दिन परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी बहुत अच्छा है इससे आपका आपसी प्यार भी बढेंगा। इस यात्रा का पूरा लाभ उठाएं क्योंकि परिवार के साथ बाहर जाने के मौके रोज-रोज नहीं आते।
आज आप एक ऐसे नए दोस्त से मिलेंगे, जो आपके भविष्य की सफलता में सहायक साबित होगा। यह आपका रोमांस पार्टनर भी हो सकता है इसके साथ अपने रिश्ते की संभावनाओं पर विचार करें, अपनी इच्छाओं और सपनों को इसके साथ शेयर करें और देखें कि आपका भविष्य कहां जाता है।
काम में बदलाव के बावजूद आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। आपमें नई चीजों को सीखने की तीव्र इच्छा है। अपनी कुशलता बढ़ाने के लिए आपको किसी नई तकनीक का सहारा लेना चाहिए। सफलता पाने के लिए आपको ध्यान से योजना बनानी होगी।
आज आप अपने व्यापार को फैलाने के लिए कुछ नये संपर्क बनाइए, ये नये संपर्क भविष्य में आपको कमाई के अच्छे साधन बन सकते हैं। आप अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहते हैं तो क्यों नहीं आप साझेदारी या साइड व्यवसाय के तौर पर कुछ करते? दिन ढलते ढलते आपने ऐसा कुछ कर लिया तो यकीनन आपको बड़ी खुशी मिलेगी।
कुंभ राशिः आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे
11 of 12
कुंभ राशि
आज आपको अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करने की कोशिश करनी चाहिए। आप बेमिसाल विचारों से भरे हैं लेकिन ये विचार अपना महत्व खो देंगे अगर आप उन्हें सही तरह से व्यक्त ना कर पाएं। जो बोलें धीरे और स्पष्टता से बोलें साथ ही इस बात का ध्यान दें कि सुनने वाला व्यक्ति आपको अच्छी तरह से समझ पा रहा है या नहीं। पूरा प्रयास करें कि दूसरा व्यक्ति वही समझे जो आप कहना चाह रहे हैं। इससे आप अंत में बहुत सी परेशानियों से बच सकेंगे।
अगर आप व्यवसाय करते हैं तो आज आप पाएंगे कि आप अपने सहकर्मियों और प्रतिस्पर्धियों से आगे निकल गए हैं। आज आपका करिश्माई व्यक्तित्व अपने चरम पर है और लोग आपसे प्रभावित होंगे। इस समय का उपयोग अपने बॉस को प्रभावित करने के लिए करें और खुद को प्रमोशन की लाइन में सबसे आगे रखने की कोशिश करें।
आज संभव है कि आपके द्वारा खरीदी गई भौतिक वस्तुओं को नुकसान पहुंचे, इसलिये बेहतर है कि उनकी खरीद को टालें। आज अपनी वस्तुओं के साथ अतिरिक्त ध्यानपूर्वक पेश आएं जिससे संभावित हानि को टाला जा सके। कुछ बिजली से संबंधित वस्तुओं को भी नुकसान होने की आशंका है।
मीन राशिः किसी ताकतवर पद की दावेदारी के लिए शुभ समय है
12 of 12
मीन राशि
आज आप अपने काम से संबंधित यात्रा की तैयारी करेंगे। ये यात्रा आपको सफलता दिलाएगी। इस यात्रा पर जाते समय अपने विजनेस कार्ड साथ ले जाना ना भूलें, हो सकता है वहां आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से हो।
अगर आपका हाल ही में तलाक हुआ है और आप अकेला महसूस कर रहे हैं तो नया रिश्ता बनाने से पहले दो बार अवश्य सोचें। आज की हालत भले ही आप बिल्कुल पसंद ना कर रहे हों, पर इसके लिए थोड़ा समय और सोचना आपके लिए बेहतर होगा। आपको कुछ और समय बाद दूसरा पार्टनर मिल सकता है।
आज किसी ताकतवर पद की दावेदारी के लिए शुभ समय है। आप जहां पहुचना चाहते हैं, उसे पाने के लिए कोई कसर ना छोड़ें। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो हो सकता है, आज आपको कोई कॉन्ट्रेक्ट पाने के लिए किसी से झगड़ा भी करना पड़े। आज अपना हाथ ही ऊपर रखें।
आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से अपेक्षा कर सकते हैं तथा आपके मित्र भी आपको ॠण के लिए पूछ सकते हैं। इसके लिए आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें कि आप ॠण किस व्यक्ति से ले रहे हैं क्योंकि ॠण चुकता करने में काफी समय लग सकता है। ऐसी स्थिति से बचें।