चन्द्रमा का तुला राशि में संचार आज इन किस राशि वालों को देगा जीवन में आनंद और लाभ, जानिए क्या वह खुशकिस्मत व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
मेष राशिः आज कोई शुभ समाचार अपेक्षित है
2 of 13
मेष राशि
आज आपको अपने उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा वरना दूसरे लोग आपसे दूरियां बना लेंगे। अपनी जिंदगी के मुद्दों को लेकर आप बहुत भावुक हो रहे हैं लेकिन फिर भी अपने दिमाग को शांत रखें। याद रखें अगर आप बेरुखी से पेश आएंगे तो दूसरों की नजर में आपकी छवि बिगड़ सकती है।
आपके संबंध में नई उत्तेजना को घर पर बैठकर व्यर्थ ना करें। साथ-साथ फिल्म देखें अथवा अन्य आनंददायक कार्य करें। इससे जीवन की नीरसता दूर हो जाएगी।
यदि आपने किसी नवीन नौकरी के लिये आवेदन दिया है तब आज कोई शुभ समाचार अपेक्षित है। यदि आपने आवेदन नही दिया है तो आज का दिन उस आवेदन को भरकर भेज देने का है। आज के दिन अपनी आजीविका को लेकर किसी न किसी नवीन योजना का श्रीगणेश कीजिये।
आज आपको अधिक खर्च के कारण सामने आने वाली स्थिति का सामना करना होगा। वो अतिरिक्त खर्चा हालांकि आपकी जेब पर भारी था लेकिन आपने हिम्मत कर उसे खरीद डाला। आज आपको अपनी वित्तीय स्थिति का सही लेखा जोखा रखना होगा।
आज तनाव का स्तर कम करने के लिए बाहर जाएं। आप कोई ऐसी मजेदार क्रिया करें ताकि आपको लगे कि आपने कोई लाफ्टर थैरेपी ग्रुप में जाना शुरु कर दिया हो।
विज्ञापन
वृष राशिः आप नई नौकरी पर विचार करना चाहेंगे
3 of 13
वृष राशि
आज आपकी प्रसिद्धी का जादू दिन भर छाया रहेगा। आए दिन आपके आराम और मौज-मस्ती का मौका मिल जाता है। ये सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। अब आप कह सकते हैं कि आपके सभी काम ठीक से चल रहे हैं क्योंकि आपने अपने काम को ले कर पहले से ही सही योजना बना रखी है।
आप नई नौकरी पर विचार करना चाहेंगे। आप जिस नई नौकरी या नए काम की तलाश में हैं, उस पर ठीक से विचार कर लें। कभी-कभी हमें लगता है कि हमारी सफलता का रास्ता टेढ़ा है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उस रास्ते पर चलने से आपको कुछ नहीं मिलेगा। नई तकनीक का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें।
आज कोई लम्बित पड़ा व्यवसाय लेन देन फाइनल हो जाएगा और नये व्यवसाय के भी रास्ते खुलेंगे। नये संपर्क और व्यावसायिक रिश्ते बढ़ायें। आज के दिन को एक रचनात्मक दिन बना लीजिए।
आपको पाचन क्रिया या फिर पेट से संबंन्धित कोई परेशानी हो सकती है। इसलिए आज ही खाने की आदत को सुधारें। ऐसा करने से आपको सेहत मन्त्र को पाने में सफलता मिलेगी। यह उचित समय है जब आप अपना ध्यान अच्छे स्वास्थ्य और व्यायाम में लगा सकते हैं। आप इस समय का लाभ उठाएं। इस समय अपने अच्छे स्वास्थ्य का मजा लें और रोज व्यायाम करें।
मिथुन राशिः आज उनके लिये शुभ दिन है, जो नौकरी बदलना चाहते हैं
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप अपने परिजनों की जिंदगी को प्यार से भर दें। आज का दिन परिवार के साथ बिताने का है। आपके परिजन आपके प्यार को सराहेंगे। आज आपकी दोस्ती में भी और मजबूती आएगी। आप अपनी ऊर्जा और समय का प्रयोग अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने में करेंगे।
आज कोई व्यक्ति आपकी जिंदगी में खुशी और उत्साह लाएगा। यह अनुभव तब होगा, जब आप उससे एकाएक मिलेंगे। उसके साथ प्यार और भावनाएं खुलकर बांटेंगे।
आज उनके लिये शुभ दिन है, जो नौकरी बदलना चाहते हैं। हो सकता है कि ये विचार आपके मन में कईं दिनों से आ रहा हो, लेकिन आपने सही प्रस्ताव को देखकर अपना मन पक्का बनाया हो। आपको आगे चलकर इस प्रस्ताव को स्वीकार करना चाहिये जिससे भविष्य उज्वल हो सके।
आज नई कार खरीदने का योग है। हालांकि आपको लगेगा पुरानी कार को बेचने में दिक्कत आ रही है, फिर भी नई कार खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। हालांकि नकदी की थोड़ी समस्या होगी किर भी नई कार के लिए शोरूम में जाइये। कई रोचक विकल्प सामने होंगे, बात बन जायेगी।
आपको लगातार बुरे सपने आयेंगे और आप नींद में जग कर बैठ जाएंगे। उसके पीछे कुछ कारण हो सकता है। आप ध्यान लगायें और दूध पीकर सोयें ताकि नींद अच्छी आये आप आराम करेंगे तो आपको सब अच्छा लगेगा।
विज्ञापन
कर्क राशिः आर्थिक मामलों में अनुकूल है आज का दिन
5 of 13
कर्क राशि
आज आपको लगेगा कि आप बहुत व्यस्त और कुछ परेशान हैं। ये समय थोड़े बदलाव का है जिसके कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। लेकिन ध्यान रखें कि ये बदलाव ही आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा और आपकी सोच के दायरे को बड़ा कर देगा। आज कितनी भी मुश्किल चुनौती को स्वीकार करने से ना डरें।
आपको जो पहचान मिलनी चाहिए थी, आज वो मिल सकेगी। आज आप सभी की नजरों में रहेंगे। सब कुछ आपकी योजना के अनुसार ही चलेगा। इस शुभ समय में आपके कैरियर में भी वृद्धि ही होगी। इसे और ऊंचा ले जाने की कोशिश करते रहें।
आपके व्यवसाय में वृद्धि हुई है लकिन आप उसके अनुरूप अधिक तेज कार्य नहीं कर पा रहे हैं लेकिन आपके द्वारा हाल ही में उठाये गये ठोस कदम के लिए आप धन्यवाद के पात्र हैं। इन दिनों आप दर्द एवं शरीर में जलन अनुभव कर सकते हैं। यह आय के दृष्टिकोण से आपके लिए समुचित समय है अत: अपने कार्य की गति तीव्र करें। आपको यह जानकर प्रसन्नता होगी, कि आपका बैंक खाता नकद रूपयों से भरा है।
बहुत दिनों से स्वास्थ्य खराब होने के कारण, आज आप अच्छा महसूस करेंगे। कम तनाव होने से ब्लड प्रैशर भी कम रहेगा इससे आपकी सेहत को फायदा होगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, ग्रहों की स्थिति भी आपको स्वस्थ रखने में मदद कर रही है। आप व्यायाम करना शुरू करें ताकि आपकी सेहत लम्बे समय तक बरकरार रहे।
विज्ञापन
सिंह राशिः सामान्य आय से हटकर आज चाहें तो कुछ कमा सकते हैं
6 of 13
सिंह राशि
आपका साहस और तेज सोच आपको और लोगों से बहुत आगे ले जाएगा। आपकी तीव्र बुद्धि और अच्छी सम्पेषण कला लक्ष्य प्राप्ति में आपकी मदद करेगी। अपनी सभी योग्यताओं का उपयोग अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक सफलता की नीव रखने के लिए करें।
आज प्रेम के क्षेत्र में कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। इसे रोकने के लिए अपने मन की भावनाओं को खुलकर साथी के साथ बांटें।
आज उन व्यक्तियों को अच्छा महसूस होगा, जो नौकरी की तलाश में अवसाद में चले गए थे। आपको कुछ अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे, जिनमें प्रारंभिक रुकावटों के बाद आप सफलता अर्जित करेंगे। आज के दिन किसी भी नवीन काम की शुरूआत अवश्य करें।
आज ये संभव है कि आप उस वस्तु से धन प्राप्त करें जिसे आप शौक के खातिर करते हैं। ये धन का स्रोत सामान्य आजीविका के समान नहीं होगा। यदि आप खेल, कला या फोटोग्राफी में रूचि रखते हैं, तब इनसे आपको धन की प्राप्ति के तरीके मिल सकते हैं। इस विशेष अवसर का पूरा लाभ उठाएं।
विज्ञापन
कन्या राशिः यात्रा की योजना बना सकती है
7 of 13
कन्या राशि
आज आपके घर पर शांति बनी रहेगी। अपनी घरेलु जिंदगी को सुधारने में आपने बड़ा योगदान दिया है। आज आपको अपने प्रयासों का फल मिलेगा जिससे आपकी जिंदगी ही बदल जाएगी। अब आप व आपके परिवार के लोग एक-दूसरे को आसानी से समझ पा रहे हैं। अपने प्रयास जारी रखें और खुशहाल जीवन का मजा लेते रहें।
आज आपको अपने निर्णय को ले कर अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, फिर चाहे उन्हें अपने विचारों से प्रभावित करने में कुछ ज्यादा ही समय क्यों ना लगाना पड़े। अंत में आप अपने उच्च अधिकारियों और अधीनस्थों को अपनी ही तरफ पाएंगे। अब आप अपने काम को लेकर आगे बढ़ सकते हैं। इस अवसर पर अपनी योजनाओं को आरम्भ कर अपने नेतृत्व का यश बढ़ाएं।
आपको काम के सिलसिले में विदेश भी जाना पड़ सकता है। हालांकि आप जैसा उम्मीद करेंगे यात्रा उतनी फायदेमंद साबित ना हो। आपको लगेगा कि पूरी योजना में कोई खामी रह गई। इसलिये कोई बड़ी उम्मीद करें।
आज आप अपने साथी के स्वास्थ्य के लिए चिंतित रहेंगे परन्तु उनका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। उन्हे स्वच्छ हवा में ले जाएं। आप उन पर नजर रखें और पता करें की उन्हे क्या अच्छा लगता है और उसी के अनुसार उनके साथ समय बिताएं।
तुला राशिः आपके विरोधी नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं
8 of 13
तुला
आज आपको अपने आस-पास के कुछ लोगों से सावधान रहने की जरूरत है क्योकि वो आपके प्रति ईर्ष्या रखते हैं। आपके विचार चाहे उनके लिए ठीक ना भी हों तो भी उनके मन में अपने प्रति गलत भावना को ना उकसाएं। आप बस अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। ऐसा करने से सब कुछ ठीक रहेगा।
जिन लोगों से आपकी नहीं बनती है वो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आप सावधान रहें। जो लोग आपकी सफलता से ईर्ष्या करते हैं, वो आपको नीचा दिखाने के साथ ही आपकी छवि बिगाड़ने की भी कोशिश में रहेंगे। ध्यान रहे कि आप अपने विरोधियों को ऐसे मौके ना दें।
आज तो आपके सामने व्यवसाय के एक दो नहीं बल्कि बहुत सारे प्रस्ताव होंगे जो आपके व्यवसाय को एक नई चमक देंगे। इस नये मौके का भरपूर लाभ उठाइये क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते। इन दिनों हो रही भरपूर आमदनी में से कुछ रकम आड़े वक्त के लिए बचाकर रखिए।
आज उचित खान-पान के कारण मोटापे में कमी आएगी। आप व्यायाम करने से काफी सुधार पा सकते हैं। यह आप के ऊपर है कि आप अपने शरीर को किस व्यायाम से ज्यादा फायदा दिला सकें। इससे आप व्यायाम से मजा भी लेंगे और आप स्वस्थ भी रहेंगे।
वृश्चिक राशिः घर पर मेहमान आ सकते हैं
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आप घर के काम में बहुत व्यस्त रहेंगे। अचानक आपके मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकते हैं। उनके साथ का खूब मजा लें। लेकिन आज आपको अपने काम पर भी ध्यान देना है इस लिए काम व मस्ती के बीच संतुलन बनाके रखें।
अगर आप अपने अकेलेपन से ऊब चुके हैं तो आज अपनी किसी दोस्ती को रिश्ते में बदलते देख सकते हैं जो प्यार और भरोसे से लबालब होगा। फिर भी दोनों एक दूसरे की राय और शर्तों से अच्छी तरह वाकिफ हो लें।
सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों के लिये आज का दिन शुभ है। आपको अपने प्रोजेक्टों की देरी पर जो खीज हो रही थी, उसका सही कारण आज समझ में आएगा। आज सभी प्रोजेक्टों को पूरा करने की कोशिश करें।
जीवन में भौतिक चीजें आने से जिन्दगी का आनंद उठाएंगे। लेकिन सुख सुविधा में जीवन की अनमोल चीजें जैसे कि परिवार, मित्र और सेहत को नजरअंदाज ना कर दें।
जिन्हें भी ब्लडप्रेशर जैसी बीमारी है उन्हें आज तनावपूर्ण कार्यों से दूर रहना होगा। मन को शान्त रखने के लिए योग करें ताकि आपकी ब्लडप्रेशर की समस्या कम हो जाए।
धनु राशिः आपके सामने कई अच्छे अवसर आ सकते हैं
10 of 13
धनु राशि
घर पर आज लड़ाई-झगड़े से दूर रहें तो अच्छा होगा। आपके घर में शांति बनी रहेगी लेकिन अगर आपने अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो घर की शांति भंग हो सकती है। सब को सम्मान दें ताकि बदले में आपको भी सम्मान मिले। अगर आपकी कार्यालय की समस्याएं घर लाने की आदत है तो घर वालों की खुशी के लिए अपनी ये आदत बदलने की कोशिश करें।
आज आप दोनों के मिलकर सामना करने से संबंध की मुश्किलें दूर हो जाएंगी। अपने संबंध को यादगार व खुशगवार बनाने की कोशिश करें। एक दूसरे को हर समय सलाह व साथ दें। संबंध बनाए रखने के लिए याद रखें कि आपसी समझ लंबे समय तक चलने वाले संबंध की नींव रखेगी।
आज आपके सामने अनेकानेक नवीन अवसर आएंगे। लेकिन उनका लाभ उठाने के लिये आपको सही योजना पर अमल करना होगा। आज आप अपने बेहतर भविष्य के सपने देख सकते हैं। अपनी योजनाओं को अच्छे से बनाकर उनका संपूर्ण विकास होने का तरीका तय कर लीजिये।
अपने दृढ़ संकल्प और निर्णय लेने की क्षमता के बल पर आप आर्थिक मोर्चे पर आई चुनौतियों से निबट लेंगे। जहां तक रुपये-पैसे का सवाल है जरूरी है कि आप जल्दी फैसले लें। बेमतलब के कामों और बातों में समय जाया करने से आपका ही आर्थिक नुकसान है। सफलता के लिए जरूरी कदम उठाएं।
आज आपको सेहत के प्रति सतर्कता और सावधानी बरतनी होगी। ज्यादा खाना खाने से हो सकता है आपको जिम जाना पड़ जाए। आपको दिन-भर के स्नैक्स पर नियंत्रण रखना होगा।
मकर राशिः आज लाभ प्राप्ति की उम्मीद कर सकते हैं
11 of 13
मकर राशि
विदेश से संबंधित किसी काम में आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो ये सफलता किसी विश्वविद्यालय में दाखिले के रूप में भी मिल सकती है। ये सफलता विदेश में नई नौकरी जिसके प्रति आप आशा लगाए बैठे थे, भी हो सकती है। या फिर ये कोई अंतर्राष्ट्रीय सौदा भी हो सकता है।
आज हालात कुछ ऐसे होंगे कि आप अपने प्यार को भरपूर रूप से नही पा सकेंगे, उन हालात पर काबू पाने के लिए अपने अहम को एक तरफ करके जिंदगी का भरपूर आनन्द अनूभव करें। आप अपने चाहने वाले के साथ मस्ती का अनुभव करेंगे।
आज शायद आप अपने पारिवारिक व्यवसाय से जुड़ने के बारे में सोचेंगे। पहले आप इस प्रस्ताव को लेकर कुछ घबराए हुए थे। लेकिन, अब आपको ये प्रस्ताव अच्छा लगने लगा है। आप पूरा भरोसा रखें अगर आप इस समय इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेते हैं तो बाद में आपको पछतावा नहीं होगा। यह आपका सबसे बेहतर चुनाव होगा।
आज के दिन आपको नवीन व सकारात्मक वित्तीय विकास के संकेत मिलेंगे, ये किसी प्रकार की पदोन्नति या वेतनवृध्दि हो सकती है। यदि आप अपना व्यवसाय भी चलाते है, तब आज आय के नवीन स्रोत मिलने की उम्मीद है। इन वित्तीय संभावनाओं का लाभ उठाईये और अपने भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों को पूरा कीजिये।
आज खुद पर संयम रखें ताकि आपको परेशानी न हो। तनाव से आपको अनिद्रा की परेशानी भी हो सकती है। आज अपनी जुबान पर भी संयम रखें तभी आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
कुंभ राशिः मौके का लाभ उठाएंगे तो लाभ मिल सकेगा
12 of 13
कुंभ राशि
आज चाहे जो भी हो जाए लेकिन आप अपने करीबी लोगों से बहस करने से बचें। परिस्थिति चाहे जितना भी उकसाए आप बहस से दूर ही रहें। आपको अपना दिमाग ठंडा रखना है और बहस से बचते हुए अपनी और अपनों की खुशियों को बचाना है। अपनी भावनाओं को नम्रता और स्पष्टता से व्यक्त करें, अपके प्रियजन आपकी बात जरूर सुनेंगे।
सरकारी महकमे से संबंधित कामों के लिए समय शुभ है, आप अपने सभी काम बिना ज्यादा परेशानी के आसानी से पूरे कर लेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, आज का दिन उनके लिए भी शुभ ही रहेगा। आज सब कुछ आराम से चलता रहेगा। आज के दिन का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें।
कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी लेकर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। आपको दूर के फायदे को सोचकर चलना होगा इसलिए दूसरों की प्रेरणा के बगैर ही खुद पहल करके अपने काम को आगे बढ़ाना होगा। अपना व्यावसायिक और आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए अपनी रचनात्मक क्षमता काम में लाइये। कोई भी नयी व्यवसायिक योजना शुरू करने से पहले उसकी समझदारी से प्लानिंग कर लेना जरूरी है। पैसा कमाने के लिए जरूरी है कि आप हाथ आये मौके को न गवाएं। जल्दी और सही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाएं, इससे भविष्य की चुनौतियों से लड़ने में आसानी होगी।
आज आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है इसलिए खुद पर शारीरिक श्रम और तनाव कम रखें। आज आपकी मांसपेशियां या जोड़ों से सम्बन्धित कोई परेशानी आ सकती हैं इसलिए हल्का व्यायाम करें। अगर आप बाइक चलाते है तो ध्यान रहें हैलमेट का प्रयोग करें ताकि आप कोई भयानक दुर्घटना से बच जाए।
आज नई दोस्ती की नींव रखने का दिन है। आज नए व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बनने के प्रबल संकेत हैं। किसी सामाजिक समारोह में आप नए- नए लोगों से मिलेंगे जिससे कई नए संबंध भी स्थापित हो सकते हैं। आज आपको अपना फोन नम्बर या ई-मेल आई डी बदलने में जरा भी नहीं हिचकना चाहिए।
आज के दिन आपको अपने समूह के सदस्यों का सहयोग लेना होगा। इसके लिये प्रेरणास्पद विचार साथ में रखने होंगे, जिससे समूह एक साथ चल सके। सभी को ये बता दें कि आपकी उनसे क्या अपेक्षाएं हैं व उन्हे कैसे सारा काम करना है। अपने नेतृत्व के कौशल को दिखाने का यह सही समय है।
आज आपको उन टैक्सों को चुकाने की चिंता सतायेगी जिन्हें टाला नहीं जा सकता। इसको लेकर बेवजह परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि टैक्स तो चुकाने ही पडेंगे। इसलिए अच्छा रहेगा कि किसी प्रफेशन टैक्स एकांउन्टेंट या वकील से सलाह लें ताकि वह टैक्स की सही रकम बता सके। इससे आपके मन को चैन भी मिलेगा।
आज वो दिन है जब आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी सड़क दुर्घटना होने से बचें। और बेहद सावधानी से रोड पर चलें। अगर आप कार या मोटरसाईकिल चलाते हैं, तो बेहद सावधान और सतर्क रहकर चलाएं। आज अगर आप सतर्क एवं सचेत होकर वाहन चलाऐंगें तो आप छोटी दुर्घटनाओं को होने से बचा सकते हैं। आज आपका सतर्क रहना बहुत जरूरी हैं।