आज बुध गुरू के नक्षत्र विशाखा में आ रहे हैं। बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन आपकी राशि पर क्या असर डालेगा, जानने के लिए देखें आज का राशिफल।
विज्ञापन
मेष राशिः कार्यस्थल पर कुछ सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे
2 of 13
मेष राशि
आज आपको वो प्रशंसा मिलेगी जिसकी आप अपेक्षा भी नहीं कर रहे थे। आपने निस्वार्थ भाव से काम किया जिसका फल आपको अब मिलेगा। शायद आपने अपना काम बहुत मेहनत से किया है और आपको इस बात का एहसास भी नहीं था कि उच्चाधिकारी आप पर नजर रखे हुए हैं। जब आपको आपके काम के लिए सराहा जाएगा तो आपको बहुत खुशी होगी । आपको कोई इनाम भी मिल सकता है।
आज कार्यस्थल पर कुछ सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे। यदि आप स्थानांतरण के विषय में सोच रहे हैं तो वो आज संभव है। अथवा पदोन्नति या वेतनवृध्दि मिल सकती है। इनमें से कुछ भी हो, आपका सकारात्मक विकास निश्चित है।
अपने व्यवसाय में होने वाले छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव से आप विचलित ना हों। व्यवसाय में अच्छी सफलता के लिए आप निरन्तर कठिन परिश्रम करते रहें। आपके आस पास के लोग आपके व्यवसाय के तरीकों की सराहना करेंगे। अत: आप उन महत्वपूर्ण व्यवसायियों से व्यवसाय के अच्छे गुण अपनाने की कोशिश करें। वे व्यक्ति जो आश्वस्त हैं एवं व्यवसाय के प्रति समर्पित हैं तथा वे आर्थिक जोखिम उठाने को तैयार हैं उन्हे अच्छे व्यवसाय के अवसरों की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
वृष राशिः आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है
3 of 13
वृष राशि
आज आपको अपने उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा वरना दूसरे लोग आपसे दूरियां बना लेंगे। अपनी जिंदगी के मुद्दों को लेकर आप बहुत भावुक हो रहे हैं लेकिन फिर भी अपने दिमाग को शांत रखें। याद रखें अगर आप बेरुखी से पेश आएंगे तो दूसरों की नजर में आपकी छवि बिगड़ सकती है।
आज आपके साथी के पास समुचित समय न होने के कारण आपको अकेलापन झेलना पड़ सकता है। यदि आपने किसी नवीन नौकरी के लिये आवेदन दिया है तब आज कोई शुभ समाचार अपेक्षित है। यदि आपने आवेदन नही दिया है तो आज का दिन उस आवेदन को भरकर भेज देने का है।
आज आपको अधिक खर्च के कारण सामने आने वाली स्थिति का सामना करना होगा। वो अतिरिक्त खर्चा हालांकि आपकी जेब पर भारी था लेकिन आपने हिम्मत कर उसे खरीद डाला। आज आपको अपनी वित्तीय स्थिति का सही लेखा जोखा रखना होगा।
आज तनाव का स्तर कम करने के लिए बाहर जाएं। आप कोई ऐसी मजेदार क्रिया करें ताकि आपको लगे कि आपने कोई लाफ्टर थैरेपी ग्रुप में जाना शुरु कर दिया हो।
मिथुन राशिः अपने भाग्य में परिवर्तन की अनुभूति होगी
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपको अचानक ही अपने भाग्य में परिवर्तन की अनुभूति होगी। आज आप जो भी काम करेंगे वो आपको आकर्षण का केंद्र बना देगा। आपके हंस मुख स्वभाव के कारण आज आपके नए दोस्त बन सकते हैं और कुछ व्यवसाइसों के साथ भी आपके अच्छे संबंध बन सकते हैं। भाग्य आपके साथ है इसलिए आज आप लॉटरी में भी भाग्य आजमा सकते हैं।
यदि आप लेखक अथवा पत्रकार हैं तब आज का दिन श्रेष्ठ व शुभ है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। अपने नवीन काम के लिये समय दें और आप देखेंगे कि कैसे समय करवट बदलता है।
जमीन से जुड़े सभी लेन-देन आपके लिए शुभ हो रहे हैं। अगर आप किसान हैं तो आपकी फसल अच्छी होगी। यदि आप माली हैं तो मुरझाए हुए फूल भी खिलते नजर आयेंगे। बीते समय में किया गया परिश्रम आज फलदायक सिद्ध होगा। आप अपने आप को आज दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान समझ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा। फिर भी आपको थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है इसलिए आप नियमित व्यायाम करें। अगर आप खुद को ढीला महसूस करें तो तुरन्त समझ जाएं कि आपका स्वास्थ्य गिर रहा है। थोड़ा सतर्क रहें तो आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
विज्ञापन
कर्क राशिः आपके व्यावसायिक सपने पूरे हो सकेंगे
5 of 13
कर्क राशि
आज आपके दोस्तों को आपकी मदद व सलाह की जरूरत है। आपको उनकी मदद जरूर करनी चाहिए। आखिरकार आपका रिश्ता ही कुछ ऐसा है। खूब सोच समझ कर ही किसी को कोई सलाह दें। एक-दूसरे के साथ विचारों का आदान-प्रदान करें।
काम में सफलता मिलने के कारण आपके व्यावसायिक सपने पूरे हो सकेंगे। लेकिन फिर भी आपको मेहनत जारी रखनी चाहिए व अपनी सोच को सकारात्मक रखने की कोशिश करनी चाहिए। अपनी सफलता से प्रेरणा ले कर आप और मेहनत से काम कर सकते हैं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए आपको पूरे मन से काम करने की कोशिश करनी चाहिए।
आज आप पब्लिक रिलेशन बनाने के लिए खूब खर्च करेंगे और इससे लोगों में आपकी साख भी बढ़ेगी। बहुत दिनों से आप अपनी छवि को लेकर चिंतित थे, आपको मलाल था कि इतना सब कुछ होते हुए भी लोगों में आपका प्रभाव कायम नहीं हो रहा था सो आपने यह ठीक ही कदम उठाया है। अब तो सब आपके कायल होंगे। बस ध्यान रखिएगा कि उन्हीं लोगों पर पैसा खर्च कीजिए जो आगे आपके काम आएं।
विज्ञापन
सिंह राशिः प्रभावशाली लोगों से आपका संपर्क बनेगा
6 of 13
सिंह राशि
आज आप कोई उत्सव मनाने के लिए तैयार हो जाइए। दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठे होकर खूब मजे करेंगे जिसकी मीठी यादें आप कभी नहीं भूल पाएंगे। आज का दिन एक दूसरे के साथ खूब मजे करने का है।
आज कुछ परेशानियों की वजह से आपका काम कुछ धीरे ही चल रहा है। इस समय का लाभ उठा कर आप इस बात पर विचार कर सकते हैं कि आप अपने काम से क्या चाहते हैं। अगर आपको लगता है कि आपके काम का प्रतिफल आपके अनुसार नहीं है तो आपको इस पर एक बार फिर से विचार करना चाहिए।
व्यवसाय के सिलसिले में छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ेगी, इसका अच्छा फायदा भी मिलेगा। क्योंकि इसमें कुछ प्रभावशाली लोगों से आपका संपर्क भी बनेगा, जिनके जरिये आप अपने व्यवसाय में भी आगे बढेंगे। इस ट्रिप में आप जो निवेश करेंगे उसका भी बड़ा फायदा मिलने वाला है।
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे, क्योंकि पेट का रोग हो सकता है। बाहर का खाना और बेकार पेय पदार्थ न लें परेशानी हो सकती है। साधारण खाना लें और खूब पानी पीएं। आप जल्द अच्छा अनुभव करेंगे।
विज्ञापन
कन्या राशिः छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी
7 of 13
कन्या राशि
आज आपके घर पर समुद्र पार से मेहमानों के आने की प्रबल संभावना है। इससे आपके घर पर खुशियां छाई रहेंगी। अगर आप काम में व्यस्त भी हैं तो भी समय निकाल कर उनके साथ का आनंद लें। आपके दोस्तों का साथ आपको बहुत खुशियां देगा।
आप अपनी नई और अच्छी सोच के कारण अपने साथी का ध्यान अपनी और केन्द्रित करेंगे। आप में इस बदलाव के कारण आपका साथी आपका साथ पाने में खुशी महसूस करेगा। आपकी सकारात्मक सोच भविष्य में आपके रिश्तों को और अधिक मजबूत आयाम प्रदान करेगी।
विदेशी संस्थान से छात्रवृत्ति या प्रवेश संबंधी खबर की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी। किसी छात्रवृत्ति या फैलोशिप के लिये चुना जाना या किसी परीक्षा में सफलता भी आपके लिये हो सकती है।
आज संभव है कि आप ये महसूस करें कि काफी वित्तीय बहिर्गमन हो रहा है क्योंकि काफी समय से विदेशी मेहमान आपके साथ हो सकते हैं। हो सकता है कि ये खर्च आपको अभी भारी लगे लेकिन आगे चलकर ये आपके लिये फायदे का सौदा साबित होने वाला है। आपको अपनी सेहत का खयाल रखना होगा। हो सकता है, बुखार से आप बीमार पड़ जाएं।
तुला राशिः दिमाग को इधर-उधर अधिक ना भटकने दें
8 of 13
तुला राशि
आज शायद अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित ना कर पाएं। चंचल दिमाग शायद आपका दिमाग अपने काम से हटा दे। लेकिन दिन के अंत तक अपने सौभाग्य के कारण आप अपने हर काम को पूरा कर पाएंगे। कोशिश करें कि आप अपने दिमाग को इधर-उधर अधिक ना भटकने दें। हम सब कभी ना कभी अपने भविष्य को लेकर अधिक सोचने लगते हैं। लेकिन हमें हकीकत को भी नहीं भूलना चाहिए।
आज भले ही आपके दिमाग में कोई नया आजीविका का विकल्प हो, लेकिन आज का दिन उसे चुनने का बिल्कुल भी नही है। किसी भी नई योजना के लिये लंबा समय लेकर सोच विचार करें। अपने सभी विकल्पों की पड़ताल करने के बाद ही कोई निर्णय लें।
आज के दिन ट्रेडिंग स्टॉक में आप अच्छी प्राप्ति करेंगे। ये आपकी सिर्फ किस्मत पर ही नहीं आपके अनुमान पर भी निर्भर करता है कि आप किस तरह अपना कार्य कर रहे हैं। आज आप खान-पान का आपनी त्वचा पर होने वाले असर को देख सावधानी बरतें। अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो अपने भोजन से तेल को कम कर दें। ज्यादा पानी पीयें और ताजा भोजन करें जिससे आपकी त्वचा स्वस्थ होगी।
वृश्चिक राशिः अनचाही खबर से तनाव को बढ़ने न दें
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपको ये जान कर बहुत बुरा लगेगा कि जिनको आप अपना दोस्त समझते थे, वही पीठ पीछे आपकी बुराई करते हैं। ये सब सुन कर आप अपना आपा ना खो बैठें बल्कि शांति व धैर्य से परिस्थिति को संभालने की कोशिश करें। इन लोगों से बात करें और ये जानने की कोशिश करें कि आपके रिश्ते में खटास का क्या कारण है।
आज का दिन काम और वित्तीय क्षेत्र में उत्पादक रहेगा। आपकी सोची हुई पदोन्नति भी आपको मिल चुकी है। आपको अपने समर्पण और निरंतरता का प्रतिफल मिल रहा है। विद्यार्थियों के लिए खर्चीले दिन आने वाले हैं। आपकी फीस तो नहीं बढ़ेगी लेकिन आपने कुछ कोचिंग क्लासेज लगा कर रखें हैं जो महंगे हैं। इसलिए कड़ी मेहनत करें ताकि आप अपने परिणाम से साबित कर सकें कि आपने अपनी पढ़ाई पर जो खर्च किया वह बर्बाद नहीं गया। आज आप महसूस करेंगे कि तनाव का स्तर बढ़ रहा है और उर्जा कम हो रही है। आप किसी भी अनचाही खबर से तनाव को बढ़ने न दें। आप ठण्डा दिमाग रखें और ज्यादा तनाव न लें। थोड़ा योग और आराम करें। तभी आप अच्छा फल प्राप्त का सकेंगे।
धनु राशिः कार्यालय में तनावपूर्ण माहौल पाएंगे
10 of 13
धनु राशि
इस दिन का प्रयोग नए दोस्त बनाने के लिए करें। सामाजिक समारोह में भाग लें व नए दोस्त बनाएं। आप कुछ नए रिश्ते भी कायम कर पाएंगे। नए लोगों से मिलने पर आप अपना फोन नंबर अथवा ई-मेल आई डी भी आपस में बदल सकते हैं। क्या पता कब अवसरों के नए द्वार खुल जाएं।
आज आप अपने कार्यालय में तनावपूर्ण माहौल पाएंगे। आप अपने आपको शांत रखें वरना इसके कारण परेशानी आ सकती है। आज आपका सबसे महत्वपूर्ण काम यही है कि आप शांति से काम करें और अपने लंबे समय के लक्ष्यों पर ध्यान दें। अच्छा होगा कि छोटी-छोटी बातों पर ध्यान ना दें।
अगर आप व्यवसाय में हैं तो आपको कुछ ऐसे इनाम मिलने वाले हैं जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। आपको अपने सहयोगियों से कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। ये भी हो सकता है कि उनकी सहायता से आपको कोई बड़ी सफलता मिल जाए और आपका फायदा हो। अपने व्यवसाय के लिए आप इसे बड़ी धरोहर समझिए। आज आपको डॉक्टर के पास सामान्य चैक-अप के लिए जाना चाहिए। हो सकता है आप ठीक महसूस करें मगर आज आपको अपने शरीर के उपर ध्यान देना शुरु कर देना चाहए। जो भी फैसला आप आज लेंगे हो सकता है वो आपको आगे भविष्य में आने वाली परेशानी से बचाए।
मकर राशिः अपनी आमदनी से लगातार बचत करें
11 of 13
मकर राशि
जरूरी नहीं कि विदेश से मिली खबर आपके हित में हो। जिस खबर का आपको इंतजार था शायद वो खबर आपको सुनने को ना मिले। धीरज रखें व परिस्थिति को समझने की कोशिश करें। अपने आपको समय दें ताकि आप अपने उद्देश्य को नया रूप दे सकें और साथ ही अपना आत्मविश्वास भी बढ़ाएं।
आज का दिन आपके और आपके साथी के लिए विशेष हो सकता है, जिसके फलस्वरूप आप बाहर जाकर भरपूर मनोरंजन कर सकें। घर से बाहर निकलें और जिंदगी को खुशियों से गुलजार कर लें। आज आपको लगेगा कि आपका व्यवसाय बढ़ रहा है। ये सिर्फ आपकी मेहनत का नतीजा है। ऐसे ही आगे बढ़ते रहें, भविष्य में इससे आपको बहुत लाभ होगा। आपको अपनी मेहनत के लिए अपने साथियों से भी प्रोत्साहन मिलेगा।
अब आपके द्वारा होने वाली आय आसानी से प्राप्त नहीं होगी बल्कि इसके लिए अतिरिक्त योजनाएं तैयार करनी पड़ेंगी। हिम्मत ना हारें, कोशिश जारी रखें, सही रास्ते अपनाएं, एवं अपनी आमदनी से लगातार बचत करें। व्यवसाय में लगाई गई पूंजी से लाभ अवश्य मिलेगा।
आपके अच्छे स्वास्थ्य के कारण आप को सब अच्छा लगेगा। दूसरे लोग आपको देख रहे हैं और आपकी तारीफ भी करेंगे। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और आनंद लें।
कुंभ राशिः आज का दिन बडा शुभ हो सकता है
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप घर में झगड़ा कर सकते हैं, अपने गुस्से पर काबू रखें। ये झगड़ा घर की साफ-सफाई या घर की जिम्मेदारियों को ले कर हो सकता है। झगड़ा करने से बचें और अपने घर की शांति बनाए गखें।
आज आप अपने काम को लेकर खुश रहेंगे। आपकी मेहनत का फल भी आपको मिलेगा। जिन कर्मचारियों को उत्पादन बोनस मिलता है वो आज किसी ईनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आज धन लाभ हो सकता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि ये लाभ मिलते ही आप आलसी हो जाएं। ध्यान रहे कि आपके प्रयासों के लाभ उड़न छू हो सकते हैं। यदि आप लेखे जोखे से संबंध रखते हैं, तो आज का दिन बडा शुभ हो सकता है। आज का दिन इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये बड़ा शुभ है। आपको कड़ी मेहनत करते रहना होगा जिसके सही परिणाम आपके सामने जल्दी ही आनेवाले हैं। आज आप अपना ध्यान ज्यादा काम करने में लगाएंगे। दूसरे लोग आपके आत्मविश्वास को महसूस करेंगे।
आज आप जो भी बोलें सोच समझ कर ही बोलें ताकि बाद में आपको पछताना ना पड़े। आज कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं इसलिए सावधान ही रहें। अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करें और साथ ही दूसरे व्यक्ति की बात को भी ध्यान से सुन कर समझने की कोशिश करें। ऐसा करने से आप आसानी से किसी भी गलतफहमी को दूर कर सकेंगे।
आज आपको महसूस होगा कि आपका भविष्य वाकई अच्छा आकार ले रहा है। सकारात्मक व अनापेक्षित परिवर्तन होंगे। किसी भी उन्नति को अपने लिये प्रेरणा का स्रोत मानकर अधिकारियों को प्रसन्न करने का प्रयत्न करें। वे आपको अधिक उत्तरदायित्व सौंपना चाहते हैं।
विदेशियों और दूर के लोगों से व्यवसाय की अच्छी संभावना बन रही है। यदि आप किसी विदेशी व्यक्ति या विदेशी बाजार में अपना व्यापार कर रहे हैं तो आज फायदा होगा। इसके लिए थोड़ा और प्रयत्न करें, और लाभ मिलेगा। आपकी कड़ी मेहनत का मीठा फल आज जरूर मिलेगा।
आज आप खुश हैं। सब आपके अनुसार चलेगा। आपनी इच्छा और संयम से आप खुद के लक्ष्य और कम्पनी के लक्ष्यों की भी प्राप्त करेंगे। इस समय आप कुछ व्यायाम करें और खुद को स्वस्थ रखें।