फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर का राशिफलः चार ग्रहों का राशि परिवर्तन आपके लिए कितना भाग्यशाली रहेगा

Tue, 01 Nov 2016 11:43 AM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
नवंबर महीने में मंगल, सूर्य, बुध, शुक्र इन चार ग्रहों का राश‌ि पर‌‌िवर्तन होगा वहीं शन‌ि भी इस महीने में अस्त होगा। ग्रहों की इस स्‍थ‌ित‌ि में हो रहे बदलाव का नवंबर महीने में क‌िस राश‌ि के लोगों को अध‌िक फायदा होने जा रहा है और दीपावली के बाद शुरू हुआ यह महीना क‌िसे आर्थ‌िक रूप से परेशान करेगा जानने के ल‌िए पढ़ें नवंबर महीने का राश‌िफल।
विज्ञापन

मेष राश‌िः आपके ऊपर देवी लक्ष्मी की कृपा हो गई है

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
इस महीने आप ऐसा महसूस करेंगे क‌ि दीपावली पर आपके ऊपर देवी लक्ष्मी की कृपा हो गई है। इसकी वजह यह है क‌ि आपकी राश‌ि का स्वामी मंगल उच्च राश‌ि में होकर आपकी राश‌ि को देखेगा। इससे जो लोग बीमार चल रहे हैं उन्हें स्वास्‍थ्‍य लाभ म‌िलेगा। आर्थ‌िक क्षेत्रों में क‌‌िया गया प्रयास सफल होगा। धन का लाभ म‌िलेगा। मान-प्रत‌िष्ठा में वृद्ध‌ि होगी। लेक‌िर शन‌ि की ढैय्या का प्रभाव भी है इसल‌िए पार‌िवार‌िक मामलों में संयम और धैर्य बनाए रखना होगा नहीं तो परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

वृष राश‌िः आर्थ‌‌िक लाभ म‌िलेगा, भौत‌िक सुखों में वृद्ध‌ि होगी

3 of 13
वृष
महीने की शुरुआत  में आपको लगेगा क‌ि आपकी क‌िस्मत का दरवाजा खुल गया है और राश‌ि स्वामी शुक्र की दृष्ट‌ि है आपकी राश‌ि पर। आपके कई अधूरे काम बनेंगे। आर्थ‌‌िक लाभ म‌िलेगा, भौत‌िक सुखों में वृद्ध‌ि होगी। संतान पक्ष से अच्‍छी खबर म‌िल सकती है। दांप्‍त्य जीवन में भी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। लेक‌िन महीने के दूसरे हफ्ते में शुक्र के राश‌ि पर‌िवर्तन के बाद स्थ‌ित‌ि प्र‌त‌िकूल हो सकती है। स्वास्‍थ्य संबंधी परेशानी एवं पार‌िवार‌ि उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।

म‌िथुन राश‌‌िः आर्थ‌िक मामलों में परेशानी बनी रह सकती है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
यह महीना आपके ल‌िए काफी उथल-पुथल भरा रह सकता है। खर्चे बढ़ेंगे, आर्थ‌िक मामलों में परेशानी बनी रह सकती है। अनावश्यक भागदौड़ करना पड़ सकता है। स्वास्‍थ्‍य में उतार-चढ़ाव बन रह सकता है। लेक‌िन आपके ल‌िए राहत की बात यह है क‌ि महीने की शुरुआत में संतान पक्ष से अच्छी खबर म‌िल सकती है।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः अध‌िक व्यय के कारण आपका बजट ब‌िगड़ सकता है

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
इस महीने आय से अध‌िक व्यय के कारण आपका बजट ब‌िगड़ सकता है। मन अशांत और परेशान हो सकता है ज‌िससे आप क्रोधी हो सकते हैं। लेक‌िन आपके ल‌िए सलाह है क‌ि यह थोड़े समय की परेशानी है इसल‌िए संयम से काम लें और क्रोध से बचें नहीं तो खुद का ही नुकसान होगा। चोट लगने की भी आशंका है, सजग रहें। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बना रहेगा।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः महीने के दूसरे भाग में म‌िलेगा लाभ

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
महीने के पहले भाग में आपकी राश‌ि का स्वामी सूर्य नीच होने के कारण आपको जीवन के व‌िभ‌‌िन्न क्षेत्रों में परेशान‌ियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने कार्यों में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। पार‌िवार‌िक जीवन में उलझनों का सामना करना होगा। लेक‌‌िन महीने के उत्तरार्द्ध में राश‌ि स्वामी सूर्य के राश‌ि पर‌िवर्तन के बाद स्थ‌ित‌ि बेहतर होने लगेगी और आपको कार्यक्षेत्र में प्रगत‌ि, मान‌स‌िक शांत‌ि एवं लाभ म‌‌िल सकता है।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः शुभ और लाभ वाला है महीना

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
आपके ल‌िए यह पूरा महीना शुभ और लाभ वाला है। आपको आकस्म‌िक लाभ एवं उन्नत‌ि का मौका म‌िलेगा। उच्च प्रत‌िष्ठ‌ित लोगों के साथ आपकी जान-पहचान होगी। जीवनसाथी से सुख एवं सहयोग म‌िलेगा। जो लोग वाहन खरीदना चाहते हैं उन्हें अपने प्रयास में कामयाबी म‌िलेगी। मौज मस्ती और मनोरंजन पर आपका खर्च होगा।

तुला राश‌िः खर्च बढ़ने से मानस‌िक तनाव बना रहेगा

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
इस महीने भी आप स्वास्‍थ्य संबंधी परेशान‌ियों का सामना कर सकते हैं क्योंक‌ि आपकी रश‌ि में सूर्य स्थ‌ित है और आप साढेसाती के प्रभाव में चल रहे हैं। आपको पारिवार‌िक जीवन में आपसी मतभेद एवं तालमेल की कमी का सामना करना पड़ सकता है। अध‌िक खर्च होने की वजह से मानस‌िक तनाव बना रह सकता है। व्यवसाय में लाभ सामान्‍य रहेगा। जोख‌िम से बचें चोट लगने की आशंका है।

वृश्च‌िक राश‌िः उन्नत‌ि का मौका म‌‌िलेगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
यह महीना आपके ल‌िए म‌िलाजुला रह सकता है। आर्थ‌िक स्थ‌ित‌ि सामान्य रहेगी लेक‌िन पार‌िवार‌िक उलझनों के कारण आप परेशान रह सकते हैं। मनोरंजन एवं भौत‌िक साधनों पर आपके व‌‌िशेष खर्चे होंगे। इस महीने प्रत‌िष्ठ‌ित लोगों से जान-पहचान हो सकती है। व्यवसाय‌ियों को उन्नत‌ि का मौका म‌‌िलेगा।

धनु राश‌िः आपके खर्चे बढ़ेंगे

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
इस महीने आय सामान्य रहेगी लेक‌िन व‌‌िलास‌िता की चीजों की ओर आपका ध्यान रहेगा ज‌िससे आपके खर्चे बढ़ेंगे। बनते कामों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मानस‌िक तनाव बना रहेगा। पार‌िवार‌िक जीवन में उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राश‌िः मान-प्रत‌िष्ठा में वृद्ध‌ि होगी

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
इस महीने धन लाभ का मौका म‌िलेगा एवं मान-प्रत‌िष्ठा में वृद्ध‌ि होगी। आपके रुके हुए काम बनेंगे लेक‌िन आप आपने कार्यक्षेत्र में काफी व्यस्त रह सकते हैं। लेक‌िन पार‌िवार‌िक जीवन में परेशान‌‌ियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्‍थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। क्रोध पर न‌ियंत्रण बनाए रखना होगा।

कुंभ राश‌िः आपके खर्चे बढ़ेंगे

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
इस महीने कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थ‌िक मामलों में स्‍थ‌ित‌ि सामान्य रहेगी। महीने के उत्तरार्द्ध में भागदौड़ अध‌‌िक रहेगी। भाई बंधुओं से मतभेद हो सकता है। आपके खर्चे बढ़ेंगे।
विज्ञापन

मीन राश‌िः भाग्य आपको धन का लाभ द‌िलाएगा

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
यह महीना कई मायनों में आपके ल‌िए अच्छा रह सकता है। नौकरी व्यवसाय में स्थ‌ित‌ि बीते महीने से बेहतर होगी। अपने काम से आप तारीफ पा सकते हैं। भाग्य आपको धन का लाभ द‌िलाएगा। लेक‌िन स्वास्‍थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। पर‌िवार में कुछ बातों को लेकर मतभेद एवं एवं आपसी तनाव हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें