फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के सितारे कह रहे हैं रक्षाबंधन का त्योहार इन राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा

Thu, 18 Aug 2016 12:42 AM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
मेष राश‌िः अाज का द‌िन अपनों से प्यार का इजहार करने के लिए शुभ है

आज आप सभी परेशानियों और चिंताओं को पीछे छोड़ कर अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहेंगे। ये समय अपनों से अपने प्यार का इजहार करने के लिए शुभ है। ईश्वर का धन्यवाद करें कि आपका परिवार आपके साथ है। अपनों के साथ का पूरा मजा लें क्योंकि ऐसा समय हमेशा नहीं रहता।

आज आपसी वार्तालाप द्वारा अपने रोमांटिक रिश्तों पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें। यदि आपसी विश्वास में कमी आती है तो आप दोनों ही जिम्मेदार होंगे। इसलिए आप यह सुनिश्चित करें कि समय-समय पर आपसी बातचीत द्वारा आपके बीच मे फैली हुई नीरसता को दूर करके अपने रिश्तों को मजबूत बनाएंगे।

आपकी समप्रेषण कला, आत्मविश्वास तथा आकर्षक व्यक्तित्व आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपनी कुशलता दिखाने में मदद करेंगे। हालांकि आपको अपनी बात मनवाने व अपने लक्ष्यों के प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। परेशानी में आसानी से काम कर पाने की आपकी क्षमता सभी को प्रभावित करेगी।

हाल ही में आपके दिमाग में कुछ आर्थिक परेशानियां उत्पन्न होंगी लेकिन आज आपकी सभी समस्याओं का निदान हो जायगा। यह संकट की घड़ी समय के साथ साथ स्वयं समाप्त हो जायेगी। कुछ घाटे तत्काल पूरे हो जायेंगे तथा कुछ को पूरा होने में अधिक समय लग सकता है। जो भी हो अब आप स्वयं को आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। आप देख सकते है कि आपका आर्थिक भाग्य एक मोड़ लेगा और आपका अच्छा दिन आपके पास होगा। अत: इस आर्थिक बदलाव का लाभ उठाएं।

ज्यादा तनाव मे रहने वाले लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। अगर आप ज्यादा वजन से परेशान हैं तो उसे अभी कम करें, क्योंकि यही आपके लिये लाभदायी है। सिर्फ शाकाहारी खाना लें और नियमित व्यायाम करें। आपको लाभ होगा यदि आप साधना को अपने जीवन का नियमित स्थान दें।
विज्ञापन

वृष राश‌िः कमर में परेशानी हो सकती हैं

2 of 12
वृष राश‌ि
घर पर छाई उदासी आज आपकी चिंता का कारण बनेगी। आपको जरूरत है कि परिस्थितियों को समझें और ये जानने की कोशिश करें कि गलती किससे, कहां हुई। अपनी तरफ से अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें। आपके गुस्से के कारण आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है। अपना सारा ध्यान दोस्तों व रिश्तेदारों से अपने रिश्तों को मजबूत बनाने मे लगाएं।
अगर आप किसी शादी को लेकर बातचीत कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। कोशिश कीजिए, सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी। आज डेट भी फाइनल हो सकती है।
इस समय काम की मांग के अनुसार आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। इस समय आपका कैरियर व कार्यक्षेत्र बदल रहा है, इसलिए आपको पूरी मेहनत से काम करना चाहिए। इसलिए अपने क्षेत्र में हो रहे बदलावों को समझने के लिए आपको कुछ समय लगाना ही चाहिए। आप इस मामले में जितना समय लगाएंगे आने वाले समय में आपको उतना ही लाभ होगा।
यदि आपका अपना व्यवसाय है, तब आज का दिन आपके लिये ही बना है। नवीन कार्य बड़ी तेजी से आएंगे और वर्तमान कार्य भी सही तरीके से चलते रहेंगे। यदि आपकी राजनीतिक पकड़ अच्छी है, तब ये समझ लीजिये कि आज काफी बडा लाभ किसी विकल्प के रूप में आपको मिलने वाला है। 
आपको सावधानी बरतने की जरूरत है, लापरवाही से बैठे ना रहें इससे आपकी कमर में परेशानी हो सकती हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप ठीक तरह से बैठने की आदत डालें। इससे आपकी सेहत और विश्वास ही नहीं बढ़ेगा बल्कि काम भी अच्छा होगा। ध्यान रहे, कि आप पूरी नींद लें क्योंकि कम नींद लेने से आपकी पाचन क्रिया और मानसिक शक्ति कमजोर पड़ सकती है।
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः जल्दबाजी का निर्णय आपकी आय को प्रभावित कर सकता है

3 of 12
म‌िथुन राश‌ि
आज आप आराम फरमाएं व अपने आस-पास के लोगों के साथ मजा करें। इन रिश्तों से आपको भविष्य में बहुत लाभ होगा। आपने अपने घर वालों के साथ भी एक गहरे रिश्ते की नीव रख दी है। अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को ऐसे ही बनाए रखने की कोशिश करें।
आज आपका अपने पार्टनर के साथ अच्छा रिश्ता रहेगा। वे जो आज नया रिश्ता जोड़ना चाहते हैं, उनके लिए वह रिश्ता लम्बे समय तक चलेगा और खुशनुमा रहेगा। आज आप अपने पार्टनर से ऐसी भेंट प्राप्त करेंगे, जो लम्बे समय तक यादगार रहेगी।
कार्यक्षेत्र में आज आपको बहुत ही ध्यान से काम करना होगा। अगर आपने पूरे ध्यान से काम नहीं किया तो आप इच्छित परिणाम नहीं प्राप्त कर पाएंगे। आप उस काम को चुन लें, जिसे आप सबसे पहले करना चाहते हैं और मन लगा कर उसे पूरा करने की कोशिश करें। तभी आप अपने लक्ष्यों के प्राप्त कर सकेंगे।
अपने भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों को तय करने से पहले कईं बार सोचें। ये ध्यान रखें कि आपकी ओर से किया गया कोई भी जल्दबाजी का निर्णय आपकी आय को प्रभावित कर सकता है। हो सकता है कि कईं बार परिस्थितिवश आपको तेजी से निर्णय लेने पड़े हों लेकिन यहां ये भी ध्यान रखें कि जल्दबाजी होने के बावजूद हानिकारक निर्णयों से बचें। अपने निर्णयों और विकल्पों की समीक्षा करें।
आज आप थोड़ा गुस्से में रहेंगे और आलस्य भी रहेगा। खुद का अध्ययन करें और कमियों पर काबू पायें। इससे दूसरे को भी परेशानी नहीं होगी। आप नकारात्मक सोच को खत्म करें और तनाव पर ध्यान दें। इससे आप फिर से नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। दूसरे भी आपके मूड की तारिफ करेंगे।

कर्क राश‌िः आज आपको आश्चर्यजनक रूप से पैसा मिलेगा

4 of 12
कर्क राशि
इस समय आपको पैसा, पहचान और सफलता सब कुछ मिल सकता है। आज आपके मजे करने का दिन है। आखिरकार जिन्दगी ने आपको जो कुछ भी दिया है उसके लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज के दिन अपने काम को एक तरफ रखें और अपनी सफलताओं का मजा लें।
अगर संभव हो तो प्रेम दिखाने के नए व अलग तरीके का प्रयोग करें। एक छोटी कविता लिखकर प्रेमी के पास भेजने से बहुत फायदा होगा। यह आपके साथी का मन बेहतर करेगा व आपके संबंध में मजा भी भर देगा।
यदि आप फैशन उद्योग में मॉडल के बतौर काम कर रहे हैं तब आज का दिन लाभदायक है। यदि आप किसी  बड़े प्रस्ताव के लिये बाट जोह रहे हैं तब आज वो आपको मिल सकता है। याद रखें कि आज आपके सारे संपर्क व तैयारी पूरी हो जिससे कोई भी मौका न चूकना पड़े। 
आज आपको आश्चर्यजनक रूप से पैसा मिलेगा, ये आपके किसी सहयोगी या व्यवसाय से आ सकता है। हो सकता है, किसी रिश्तेदार के साथ आपकी व्यावसायिक साझेदारी हो, और यह पैसा उसकी तरफ से आ जाय। उनका शुक्रिया अदा करें। आप दोनों एक दूसरे के लिए भाग्यशाली हैं।
पेट रोग सम्बन्धी परेशानी हो सकती है। अगर आप तनाव में हैं तो पता करें आपने क्या खाया था जिससे परेशानी आ रही है। हल्का और स्वच्छ खायें ताकि आपका पाचन ठीक रहे। आप शराब का सेवन भी न करें।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः सोच समझकर खर्च करें

5 of 12
स‌िंह राश‌ि
आज आपनी जिंदगी की समस्याओं को सुलझाने के लिए किसी सलाहकार को ढूंढ़ेंगे। ये सलाहकार शायद आपको ज्योतिषी हो जो आपको सही दिशा दिखा सके। ध्यान रहे कि आप सही व्यक्ति से ही सलाह लें ताकि बाद में आपको पछताना ना पड़े।
साथी से मिलने के उपरान्त आये परिवर्तनों से अपने साथी को अवगत कराने का यही उत्तम समय है, जिसके फलस्वरूप आप दोनों ही उमंगों से भरपूर जिंदगी का सफर तय करने में सक्षम हो सकेंगे। आज आप अपने प्यार का इजहार अपने साथी के सम्मुख कर दें।
आज आप काम के बोझ से घिरे रहेंगे। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सफलता के लिए एकाग्रचित हो कर काम करना बहुत जरूरी है। इस समय तनाव को दूर ही रखें। हालांकि सफलता बहुत ही धीरे मिल रही है, लेकिन फिर भी चिंता ना करें। उन स्थानों पर अपना ध्यान केंद्रित करें, जहां अभी आगे बढ़ने की जरूरत है।
आप अपनी कमाई को पूरा करने पर थोड़ा ध्यान दें। पिछले दिनों आपने खुल्ला खर्च किया, कमाई तो गई। इसलिए आज सतर्क हो जाइये। पाई-पाई सोच समझकर खर्च करें। जो चीज जरुरी नहीं, उसे कतई ना लें।
आज आप महसूस करेंगे कि आप बहुत समय से बैठे रहने का काम कर रहे हैं और उसका हर्जाना आपके शरीर को देना पड़ रहा है। आपने कभी सोचा भी नहीं होगा, पर आपको कुछ दर्द हो सकता है। अब वह समय आ गया है जब आपको उठकर जिम जाना होगा। इससे आपको दुनिया अच्छी लगने लगेगी।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः नई गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो आज चुनाव कर लें

6 of 12
कन्‍या राश‌ि
आज आपको शायद अपने परिवार के किसी सदस्य के द्वारा लिया गया कई निर्णय सही ना लगे। इस निर्णय का असर आप पर भी पड़ सकता है लेकिन आप इस स्थिति में नहीं हैं कि इसको बदल सकें। इसलिए अच्छा यही होगा कि आप इसकी शिकायत ना करके इसे यूं ही स्वीकार कर लें । ध्यान रखें कि कुछ लड़ाइयां बिना लड़े भी जीती जाती हैं।
आज की शाम अपने जीवनसाथी के साथ घर में ना बिताकर बाहर निकल कर कुछ मनोरंजन, जैसे कि फिल्म या नृत्य देखने जाएं, जिससे नीरसता खत्म हो जाएगी और आपको फिर से बात करने का अवसर मिलेगा।
रास्ते में रुकावटों के कारण आप अपने जीवन को एक नई दिशा देना चाहेंगे। उत्साहित या उग्र होना तो स्वाभाविक ही है और इसलिए, आप उस दिशा में चल पड़ेंगे जिस पर आप पहले कभी नहीं चले हैं। लेकिन अगर आप बिना किसी पूर्व तैयारी के ही इस दिशा में बढ़ेंगे तो जल्दी ही वापस भी आना पड़ सकता है।
यदि आप कोई नई गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो आज उसका चुनाव कर लें। आज का चुनाव काफी संतोषजनक लगेगा। ग्रह नक्षत्र आपके पक्ष में हैं। यदि आज आप गाड़ी नहीं लेना चाह रहे तो कम से कम आज से शोरूम तो जाना शुरू कर ही दीजिए। 
आज आपको अपने परिवार के साथ व्यायाम करने के नए रास्ते खोजने होंगे। आज आप सभी को बाहर जाकर व्यायाम करने की जरूरत है और इसमें आपको मजा भी आएगा। एक साथ व्यायाम करने में अगर आपको अच्छा लग रहा है तो इसे आप लम्बे समय तक कर सकते हैं। आज इस काम के लिए सब आपकी सराहना करेंगे।
विज्ञापन

तुला राश‌िः आज का दिन आपके लिए आनंद से भरा है

7 of 12
तुला राश‌ि
आज साहित्य पढ़ने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। शायद आपको लगे कि आपने जो कुछ पढ़ा है उसे आप अपने काम या व्यक्तिगत उन्नति के लिए प्रयोग कर सकते हैं। हो सकता है इस जानकारी से जीवन के प्रति आपका नजरिया ही बदल जाए।
आज का दिन आपके लिए आनंद से भरा है। आप अपने करीबी लोगों के साथ यादगार पल बिताएंगे। अपने दिमाग को बोझिल करने वाले सभी कामों को भूलकर दोस्तों के साथ मौज मस्ती कीजिए।
विक्रय व विपणन क्षेत्र के व्यक्तियों पर अपने पिछले काम व अधिकारियों का दबाव रहेगा। आज बदलाव के रूप में थोड़ा सा आराम किया जाना चाहिये। बीमा क्षेत्र के लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है।
अगर आप अपने कार्यक्षेत्र और आर्थिक क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहते हैं तो यह बहुत जरूरी है कि आप रचनात्मक और अपने मिजाज के लोगों से साझेदारी करके चलें। इससे आपको अपनी योग्यता साबित करने का भी मौका मिलेगा। आपके हित में है कि आप नित नई आ रही तकनीक की जानकारी रखें। इस तरह आप जमाने के साथ कदम से कदम मिलाकर तो चलेंगे ही कि आप अपनी क्षमता भी साबित कर पायेंगे। यह सही समय है कि आप अपनी रचनात्मक ऊर्जा को अपना आर्थिक लक्ष्य पाने की तरफ लगायें। समय को अपने पक्ष में करने का सबसे बढ़िया रास्ता है अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना।
हो सकता है, आज आप अपनी स्वास्थ्य दिनचर्या को अपने सामाजिक जीवन से मिलाएं, जिसका मकसद आपका स्वास्थ्य हो सकता है। आज अपने दोस्त को व्यायाम करने या फिर क्लब जाने के लिए कहें। हो सकता है, जिम में आपको अपना दोस्त मिल जाए। यह सब करने से आपको अच्छा लगेगा और इस बहाने आप अपने दोस्तों के भी करीब आऐंगे।
 

वृश्च‌िक राश‌िः वाहन सावधानी से चलाएं

8 of 12
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपका मन करेगा कि आप कहीं बाहर जाएं और लोगों से मिलें। आज आप अपनी जिंदगी को लेकर कुछ तनाव में हैं। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने क्यों नहीं चले जाते। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जा रहे हैं तो वहां आपको बहुत से लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।
आज का दिन आपकी खुशियों से भरपूर दिन होगा। आप अपने साथी के साथ अकेले में समय बिताकर अपनी बोरियत को दूर करेंगे। उन मूल्यवान पलों को अपनी यादों में समेटने का प्रयास करें, जिन्हें जिंदगी भर याद रख सकें।
यदि आप बैंक के क्षेत्र में काम करते हैं तो लंबे समय के बाद आज आपको प्रगति का मार्ग मिलेगा। सभी के साथ अच्छे संबंध रखना आपके लिये फायदेमन्द होगा। आपको कार्यालय में अपना अच्छा व्यवहार रखना होगा।
आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बहुत हद तक मुमकिन है कि ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाये, जिससे कि आपको आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक सफलता से आपकी जिन्दगी में ना सिर्फ एक नई चमक आयेगी बल्कि उन्नति के और भी कई रास्ते खुलेंगे। यह भी मुमकिन है कि आपके वेतन में बढ़ोतरी हो। जो लोग इंटीरियर डिजाइन का कोर्स कर नई नौकरी ढूंढ रहे हैं उन्हें आज नौकरी के लिए बुलावा आने की भी संभावना है।
आज आप स्वास्थ्य को लेकर खुशनुमा स्थिति में रहेंगे। आज आप अपना दिमाग सकारात्मक भावनाओं जैसे प्यार, आशा और विश्वास की तरफ लगाएं इससे आपको लाभ मिलेगा। आप अपनी ओर से किसी भी कार्य को अच्छे तरीके से करें ताकि आपका स्वास्थ्य और दिमाग ठीक रहें।

धनु राश‌िः आजकल आप बहुत रोमांटिक महसूस कर रहे हैं

9 of 12
धनु राश‌ि
आज आपको अपने कर्यालय या घर पर थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। संभावना है कि आपके आस-पास के लोग गुस्से में रहें जिसका असर आपके मूड पर भी पड़ सकता है। चिंता ना करें ये समय भी बीत ही जाएगा। आप अपने कामों पर ध्यान दें। अपने काम पर ध्यान देने से आपका ध्यान परेशानियों पर नहीं जाएगा। सबका मूड जल्दी ही अच्छा हो जाएगा और सब कुछ ठीक हो जाएगा।
आजकल आप बहुत रोमांटिक महसूस कर रहे हैं और अपने दोस्तों के साथ प्यार का इजहार करना चाहते हैं। आप विशेषरूप से किसी खास दोस्त से आकर्षित भी हैं। आज आप अपने मन को खुशगुबार रखें, क्योंकि आज आपका प्यार परवान चढ़ने को है। आज की सारी कोशिशें सफल होंगी। अपने पार्टनर या दोस्त पर ध्यान केन्द्रित करें। परिणाम अनुकूल होगा। 
आज आप अपने व्यवसाय को लेकर किसी भी प्रकार के भागीदारी संबंधी प्रश्न को हल नहीं कर पाएंगे। आपको ये महसूस होगा कि भागीदारी तो चल रही है, परंतु संबंध समाप्त हो चुके हैं। आज के दिन किसी भी प्रपत्र में शामिल होने से पहले भी कई बार सोचें। 
आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा, इससे पिछले दिनों के नुकसान की भरपाई हो जाएगी। इस फायदे को और बढ़ाने की कोशिश कीजिए अपने सारे पैसे अभी खर्च ना कर दें। ये मत सोचिए कि पैसा यूं ही आता रहेगा। इसलिए खर्च के मामले में मुट्ठी बांध के चलिए।
आज बल्डशुगर की समस्या आपके लिए बनी रहेगी। अगर आपको लगता है कि बल्डशुगर की समस्या बढ़ती जा रही है तो अब वो दिन आ चुका है जब आपको डॉक्टर के पास जाना पड़ेगा। बाद में पछताने से अच्छा है कि पहले ही आप खुद को सुरक्षित रखें।

मकर राश‌िः अचानक कोई आर्थिक लाभ हो सकता है

10 of 12
मकर राश‌ि
आज आप शारीरिक और मानसिक दोनो रूप से स्वस्थ रहेंगे। घर हो या कार्य स्थल आपका आकर्षक व्यक्तित्व सबको रिझा लेगा। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ के कारण आपका उत्पादन व गुणवत्ता दोनो ही बढ़ेंगे। आज पूरी कोशिश करें कि आप समय पर ही अपना काम खत्म कर लें।
अपने साथी के साथ मौज मस्ती भरी यात्रा आप दोनों के संबंधों को अधिक गहरा व भरोसेमंद बना देगी। आप दोनों को जीवन का एक साथ आनंद उठाने का मौका मिलेगा। रोज की परेशानियों को भूलाकर इस समय का हर क्षण यादगार बनाइए।
अगर आज आप अपने ऑफिस में परेशानियों को हल करने के लिए नवीन विचारों का प्रयोग करें तो आपको बहुत लाभ होगा । ध्यान रखें कि कभी-कभी छोटी सोच भी बड़े काम आती है। ये सोच आपको अपनी परेशानियों को हल करने का मौका देगी। इससे आप कम समय में अधिक काम कर पाएंगे और बहस से भी बच सकते हैं।
आज अचानक कोई आर्थिक लाभ हो सकता है। इस तरह आप देखेंगे कि आपके पास जो चीजें कल तक नहीं थीं वो आज हो गईं। हो सकता है, शेयर बाजार से आपको आज बड़ी आमदनी हो गई या फिर कहीं से आपको उपहार के रूप में कोई ऐसी बड़ी रकम मिल गई जिसकी आप सोच भी नहीं सकते। तो फिर इस तरह जेब मालामाल होने का जश्न मनाइये।
बुरे सपने आप को परेशान कर सकते हैं। इसलिए सोने से पहले अच्छा सोचें जिससे नींद भी अच्छी आये आप चितां न करें यह तो बस स्वप्न है। दिन की शुरुआत हंस कर करें।

कुंभ राश‌िः आर्थिक लाभ और साथ ही प्रसिद्ध‌ि भी मिलने वाली है

11 of 12
कुंभ राश‌ि
आज आप शांति पूर्वक घर पर किसी झगड़े को सुलझाने की कोशिश करेंगे। अगर आपके और परिजनों के बीच कोई बहस हो जाए, तो आप अपने आप को उन लोगों के बीच फंसा हुआ पाएंगे। आज आपको बिचौलिया बन कर घर पर झगड़ा होने से बचाना है, इस तरह जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।
पिछले दिनों से जिन सामाजिक या पारिवारिक समस्याओं से आप परेशान रहे हैं, वे आज दूर हो जाएंगी। इस मौके का फायदा उठाएं और अपने परिवार को यह अहसास दिलाएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं और उनकी शुभकामनाओं का आदर करते हैं। इस कारण आज आपका पार्टनर भी आपकी खातिरदारी करेगा।
यदि आप आईटी के क्षेत्र में काम करते हैं तब पाएंगे कि आप पर दबाव कुछ ज्यादा ही है। बहरहाल ये किसी बड़े प्रोजेक्ट के पूर्ण होने से पहले की दबावपूर्ण स्थिति है। चाहे कितना भी दबाव क्यों न हो, आप अपना काम सही समय पर पूरा कर लेंगे।
आज बड़ी आसानी से आपको आर्थिक लाभ और साथ ही प्रसिद्ध‌ि भी मिलने वाली है। आज तो बिना किसी मेहनत के कोई मोटी रकम मिलने वाली है। जैसे मान लीजिए कोई आपको अपना उत्तराधिकारी ही बना ले अब इसे समझदारी से खर्च कीजिए।
आप स्वैच्छिक चीजों के लिए परेशान रहेंगे, समय पर आपका वश नहीं है परन्तु आप अपने कार्यों को आगे बढ़ा सकते हैं। इसलिए अच्छी आदत डालें और हर समय खुश रहने की कोशिश करें। आप जीवन के हर मोड़ पर लुत्‍फ उठाएं।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आज आप खुद को ज्यादा ऊर्जावान् समझेंगे

12 of 12
मीन राश‌ि
आज आप अपनी जिंदगी में किसी ऐसे व्यक्ति के आने की उम्मीद कर सकते हैं, जो अच्छे के लिए आपके जीवन में बहुत कुछ बदल देगा। आप अचानक ही शायद किसी ऐसे व्यक्ति से मिलें जो आपको आपके व्यावसायिक या निजी जीवन से संबंधित सलाह देगा। अपने बड़ों से सलाह लेने के लिए तैयार रहें, क्योंकि उनके अनुभव व समझ से आपको बहुत लाभ मिलेगा।
आज आप अपने प्रेम संबंध को अगले स्तर पर ले जाने के बारे में सोच सकते हैं। हो सकता है आप अपने साथी के साथ लम्बे समय से संबंध में हैं व अब इसे स्थायी बनाने का विचार आपके दिमाग में हो। ये सभी दिमागी कसरतें आपको सही दिशा में लेकर जाएंगी मगर अपने पांव जमीन पर रखें व अपने दिल की सुनें, क्योंकि आप लम्बे समय का वादा कर रहें हैं।
अगर आप विदेश जाने के लिए वर्क परमिट या वीजा का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। इसके लिए आपने बहुत इंतजार किया है, इसलिए ये खुशखबरी आपके लिए बहुत मायने रखती है। इस अवसर का पूरा फायदा उठाएं और मजा लें।
हो सकता है, आप अपनी कम बचत और डांवाडोल आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हों। इसलिए आप किसी फिक्स्ड डिपोजिट या ऐसी ही किसी लम्बी लेकिन निश्चित आय वाली योजना के बारे में सोचें। आप अपना बजट थोड़ा संतुलित कीजिए और खर्च के बारे में पहले से ही हिसाब किताब बनाकर चलें, फिर देखें तुरंत सब कुछ ठीक हो जाएगा।
आज आप पेट से सम्बन्धित बीमारी से ग्रस्त हो सकते हैं इसलिए आपको अपनी खुराक में शुद्धता की मात्रा देखनी होगी और अपनी खुराक को और बेहतर बनाने के उपाय खोजने होंगे। आपको चिप्स छोड़कर फल और सोडा छोड़कर जूस पर निर्भर होना होगा। यह आपकी जिन्दगी में अच्छा बदलाव आया है और इसे कायम रखने के लिए आपको तरीके खोजने होंगे। आज आप खुद को ज्यादा ऊर्जावान् समझेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें