जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशिः अपने काम पर ध्यान लगाएं
2 of 13
मेष राशि
आज आपकी खुशियों का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप अपने परिजन या दोस्तों के साथ किसी खुशी का उत्सव मनाएंगे या फिर कहीं बाहर घूमने जाएंगे। आप में से कुछ लोग अपने ऑफिस में आज किसी अजनबी के आकर्षण का केन्द्र बनेंगे। चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने कार्यक्षेत्र से बाहर का काम मिलेगा और उन्हे आश्चर्य मिश्रित आनंद होगा। आपको अपने काम पर ध्यान केन्द्रित करना है। ये समय जल्दी ही बीतेगा।
विज्ञापन
वृष राशिः आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा दिन
3 of 13
वृष राशि
आज अध्यात्म की ओर आपका रुझान पहले से अधिक रहेगा। आप धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यताओं के बारे में सोच विचार करेंगे। अपनी योजनाओं के आपको शुभ परिणाम ही मिलेंगे। कोई बड़ा नुकसान नहीं दिख रहा है, बल्कि कुछ अच्छे फायदे हो सकते हैं। इसलिए कुल मिलाकर आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा है। आज आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे। आज आप बाहर जाने के लिए उत्साहित होंगे।
मिथुन राशिः किसी मुश्किल में फंसने के संकेत
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपको उच्च अधिकारियों की वजह से शायद कुछ परेशानियों का सामना करना पडे। ये समय सोच-समझ कर कदम उठाने का है। आपके आस-पास का वातावरण कुछ खास अच्छा नहीं है इसलिए जरा सावधानी से काम लें वरना किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। आज आपको महसूस होगा कि आपने कुछ वित्तीय परेशानियों से निजात पा ली है। कहीं से अचानक आए हुए धन के कारण आप राहत महसूस करेंगे। आपको अपने धन को लेकर जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेने चाहिए। आज आपको बिस्तर से उठकर खुद को व्यायाम करने के लिए बढ़ावा देना होगा।
विज्ञापन
कर्क राशिः पैसा बचाने में सावधानी बरतें
5 of 13
कर्क राशि
किसी मित्र या साथी के साथ झगड़ने से आप को तनाव हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण करना सीखना पड़ेगा। रोमांस की नजर से आपका यह दिन अच्छा है। आज आपको अपने पार्टनर के प्यार से बहुत खुशी मिलेगी। आज आपका ध्यान आसानी से अपनी जिम्मेंदारियों से भटक रहा है। पैसे रुपये के मामलों में आज आपको थोड़ा सावधान रहना पड़ेगा। भविष्य के लिए पैसा बचाने के लिए यह भी सावधानी रखना जरूरी है कि आप अपना पैसा किन बचत योजनाओं में लगा रहे हैं। आज आप कुछ परेशान रहेंगे।
विज्ञापन
सिंह राशिः उच्चअधिकरियों से मिलेगी खुशखबरी
6 of 13
आज आप शायद कुछ पेशानियों में फंसे हैं, ऐसे समय में आपको जो मदद मिलेगी उससे आपको बहुत राहत मिल सकती है। आपको इस बात से बहुत खुशी होगी कि आपके बुरे वक्त में आपके नजदीकी मित्र आपका साथ देने को तैयार हैं। उच्च अधिकारियों से आप खुशखबरी की उम्मीद कर सकते हैं। आपने अपनी संस्था के लिए जो कड़ी मेहनत की थी, अब उसका फल आपको जरूर मिलेगा। ये लाभ किसी भी रूप में मिल सकता है। यदि आप अपने और अपने परिवार के लिए नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज आपको मनचाही जगह मिल जाएगी।
विज्ञापन
कन्या राशिः बड़े लोगों से मिलने में ना हिचकें
7 of 13
कन्या राशि
अपने परिजनों के साथ आपके संबंध मधुर हैं। अपने रिश्तों को मधुर बनाने के लिए आपने बहुत मदद की है। आज आपको लोगों से मिलते रहना चाहिए। इससे आप कई महत्वपूर्ण लोगों से संबंध कायम कर सकेंगे। अपनी संस्था के बड़े लोगों से मिलने में ना हिचकें। सोच समझकर किए गए निवेश से आज बड़ा लाभ मिलने वाला है। आगे कोई निवेश करने जा रहे हैं तो दोस्तों से इस संबंध में सलाह ले सकते हैं। आज वो दिन है जब आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी सड़क दुर्घटना होने से बचें।
तुला राशिः विदेश से मिल सकता है कोई नया अवसर
8 of 13
तुला राशि
आज आप कुछ तनाव में रहेगे, जिसके कारण आप अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपका दिमाग अपने दोस्तों की तरफ ही लगा रहेगा। आप अपना ज्यादातर समय उनको संदेश भेजने या उनसे फोन पर बात करने में ही बिताएंगे। अगर आपका खुद का व्यवसाय है तो हो सकता है कि आज आपको विदेश से कोई अवसर मिल जाए। ये अवसर आपके उत्पाद या सेवा को एक नई दिशा में ले जाएगा। आपकी राजनैयिक योग्यताओं एवं कठिन परिश्रम से आपकी अच्छी आय की वापसी हो सकती है जिससे आपके अधिकारियों पर आपके प्रति अच्छी धारणा बन सकती है।
वृश्चिक राशिः उद्देश्यों को प्राप्त करने में लगेगा समय
9 of 13
वृश्चिक राशि
किसी बात या अफवाह को सुनकर कोई भी निर्णय ना लें। आपके और आपके साथी के मिलने के लिए यह उपयुक्त समय है। यदि आप अपने साथी के समक्ष कोई प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो यही उपयुक्त समय है, जबकि वह मान जाएगा। लगातार रोक-टोक के कारण आप अपने उद्देश्यों को समय पर प्राप्त नहीं कर पाएंगे। आपको खुद ही इस बात का निर्णय लेना होगा कि इन बातों से कैसे निबटा जाए। अगर आप विद्यार्थी या नौजवान हैं तो आपको लगेगा कि आपको कोई ऐसा धन मिल गया जिसकी दूर-दूर तक कोई उम्मीद नहीं थी। अगर आपको सेहत से सम्बन्धित परेशानी है तो आज वो दिन है जब आपको अपनी परेशानी का हल निकालना होगा।
धनु राशिः उलझनों से निकलने के लिए सलाहकार की मदद लें
10 of 13
धनु राशि
आज आप अपने परिवार की किसी समस्या को सुलझाने का प्रयास करेंगे। दूसरे लोग फैसले के लिए आपकी कुशलता व योग्यता पर निर्भर कर रहे हैं। सभी आप पर ही निर्भर हैं, शायद इस बात से आपको कुछ अजीब सा लगे। आज आप अपने भविष्य को लेकर कुछ उलझन में रहेंगे और किसी सलाहकार की सलाह लेना चाहेंगे। इस व्यक्ति से पूरी तरह खुलकर बात करें। आज ये संभव है कि आप उस वस्तु से धन प्राप्त करें जिसे आप शौक के खातिर करते हैं। ये धन का स्रोत सामान्य आजीविका के समान नहीं होगा।
मकर राशिः अपने प्रयासो में होंगे सफल
11 of 13
मकर राशि
आज अपने आपको व्यवस्थित करने का दिन है। आज आप अपने प्रयासों में सफल होंगे और इससे आपको आने वाले समय में लाभ होगा। काम के क्षेत्र में आपके पास बहुत से विकल्प हैं, जिनमें से कुछ सुरक्षित हैं और कुछ में खतरा भी है। अब आपको ये निर्णय लेना है कि आपको क्या करना है। सभी विकल्पों पर ठीक से विचार करके उनकी अच्छाइयों व बुराइयों को ध्यान से समझने की कोशिश करें। जो लोग व्यापार में हैं उन्हें आज कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलने वाला है। साथ ही आपकी साख भी कायम होने वाली है।
कुंभ राशिः अच्छी नौकरी मिलने के संकेत
12 of 13
कुंभ राशि
आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। लम्बे समय तक आपको व आपके परिवार को सुख प्रदान करने वाले साथी का चुनाव करें। आपकी क्षमता के कारण आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। इस मौके का लाभ उठाकर आपको अपने क्षेत्र की और जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। आज खर्च करने से पहले सोचें, क्योंकि आपकी नकदी की आवक बहुत ज्यादा नहीं है। हो सकता है कि आपकी ज्यादा खरीदारी की आदत के कारण कुछ लोगों को परेशानी हो रही हो, इसलिये आज थोड़ा सा नियंत्रण रखें।
आज आप खुद को सही मायने में जानने की कोशिश करेंगे। आप अपनी मान्यताओं पर ध्यान देंगे। इसी राह पर चलते रहें, क्योंकि इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। अपने प्रेम को ताजा रखने का प्रयास करें। अपने अधिकारियों को अपना उत्साह दिखाने की कोशिश करें। कुछ को इसका प्रतिफल पदोन्नति के रूप में भी मिल सकता है। आमतौर पर आर्थिक रूप से आज आपके लिए अच्छा दिन है।