फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेष राशि वालों की बढ़ सकती है आमदनी, जाने किस राशि के लिए फायदेमंद होगा आज का दिन

Thu, 16 Mar 2017 10:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है, जानिए।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आमदनी बढ़ने का संयोग

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप अपने परिवार व दोस्तों द्वारा की गई मदद के लिए आभार प्रकट करेंगे। आपके परिवार के अलावा भी अगर किसी को आपकी मदद की जरूरत हो तो उसकी मदद करने से भी पीछे ना हटें। आपके पसंदीदा कामों से आज आपका साथी भी भरपूर आनन्द प्राप्त करेगा। साथ–साथ काम करने से आपसी रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे। यही उचित समय होगा जब आप अपने मन के भावों को साथी के समक्ष रख सकें, जिसका अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। मानसिक व शारीरिक स्वास्थय के कारण आपके कार्य प्रदर्शन में वृद्धी होगी। आपके काम व पढ़ाई में आप पूरा मन लगा कर काम करना चाहेंगे। आपकी आमदनी भी आज बढ़ने वाली है। शायद कहीं से कोई बोनस मिलने की या फिर कहीं पैसा लगा रखा है तो उसकी कीमत बढ़ने की खबर मिले। आज आप खतरनाक उपकरणों से दूर रहें क्योंकि आज कोई दुर्घटना होने की सम्भावना हैं।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: घर और आॅफिस में अंतर रखें

3 of 13
वृष राश‌ि
आज शायद आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करें। अगर आप आज अवैध रिश्ते के लिए किसी के द्वारा प्रलोभित किए जाएं तो बैठकर ठंडे दिमाग से अच्छी तरह सोचें और अपने पार्टनर की खासियतों को याद करें। आप उसी रास्ते को चुनें जो जिन्दगी की लम्बी दौड़ में आप दोनों के लिए बेहतर है। आप आज अपने व्यावसायिक जीवन की कुछ महत्वपूर्ण पायदानों को चढेंगे। आप अपनी सफलता की इच्छा से खुद को और घरवालों को खुश रखेंगे। ज्यादा काम आपके स्वास्थ्य और रिश्तों पर असर डालेगा। आप परेशानियों को दूर करने के लिए घर और ऑफिस में अतंर रखें।

म‌िथुन राश‌ि: अपने जुबान पर नियंत्रण रखें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
किसी वृद्ध व्यक्ति से आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। अगर आप किसी बड़े झगड़े में फंसे हैं तो उसे अब हमेशा के लिए सुलझा दीजिए। अपनी जबान पर नियंत्रण रखें वरना अपने कटु शब्दों को ले कर आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आज आपके प्यार के इजहार का दिन है। आज आप अपने मन की बात खुलकर कहने को तैयार हैं। आपका पार्टनर भी शुरुआती शर्म के बाद वैसी ही प्रतिक्रिया व्यक्त करेगा। आपके साथी व उच्चाधिकारी आपके काम की एक मत से प्रशंसा करेंगे। आज आप कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी पर पैसा खर्च करेंगे, चाहे वे जरूरत से महंगी ही क्यों न हों। खर्च करने के लिए आज का दिन ठीक है लेकिन बहुत बड़ी या मंहगी खरीदारी से फिर भी बचें। आज व्यस्तता के बाद भी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप कुछ मानसिक क्रियाएं करें जैसे पढना, क्रासवर्ड करना आदि इससे आप पुनः उर्जा एकत्र कर अपने कार्य कर सकते हैं।
विज्ञापन

कर्क राशि: पारिवारिक झगड़े के संकेत

5 of 13
कर्क राशि
शाम को आपके किसी सामाजिक समारोह में जाने के संकेत हैं। आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं या फिर अपने दोस्त के घर हुए समारोह में भाग ले सकते हैं। आप आज किसी ऐसे दोस्त के साथ प्यार का इजहार करने के लिए ललचाएंगे, जिससे आप खुद आकर्षित रहे हैं। फिर भी दोस्ती के अलावा किसी भी तरह के व्यवहार के लिए आप तैयार नहीं होंगे। आज रचनात्मक लोगों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें उनके हुनर को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। अगर आप इस अवसर को हाथ से ना जाने दें तो आप सफल होंगे। इस समय संपत्ति को लेकर किसी पारिवारिक झगड़े की संभावना हो सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर बहस को ना होने देने की कोशिश करें। दूसरे परिवारों के कब्जे से होने वाले विभाजन से भी बचना चाहिए। आज आपको सड़क दुर्घटनाओं से बचकर रहना होगा और अगर आप मोटरसाईकल चालक हैं तो बेहद सावधानी की जरुरत है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: परिवार के किसी निर्णय से होंगे नाराज

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपको शायद अपने परिवार के किसी सदस्य के द्वारा लिया गया कोई निर्णय सही ना लगे। इस निर्णय का असर आप पर भी पड़ सकता है लेकिन आप इस स्थिति में नहीं हैं कि इसको बदल सकें। इसलिए अच्छा यही होगा कि आप इसकी शिकायत ना करके इसे यूं ही स्वीकार कर लें । आज आप भाग्यवश ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिसकी सोच व कार्य-शैली आपसे बहुत मिलती है। आप इस संबंध को आगे ले जाने के विषय में सोचेंगे। आपके परिवार के सदस्य भी इसमें आपके साथ हैं। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए शुभ है। आज यह जरूरी है कि आप अपने आर्थिक मामलों से संबंधित सभी सूचनाएं जुटाएं। आज आपको आग से बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता हैं। संकेत तो यह है कि आपको आग या गर्म उपकरणों से दूर रहना हैं। आज आप जल भी सकते है जिसकी वजह से दर्द हो सकता हैं।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: प्रेम विवाह के लिए परिवार के राजी होने के संकेत

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप पाएंगे कि विदेशी लोगों से आपके रिश्ते बनते जा रहे हैं। विदेश में रह रहे आपके दोस्त आपको वहां आने का निमंत्रण दे सकते हैं या फिर काम के सिलसिले में भी आपको वहां बुलाया जा सकता है। इस अवसर का फायदा उठाते हुए अपने रिश्तों को मजबूत बनाएं और साथ ही अपनी सोच के दायरे को बढ़ाएं। पारिवारिक स्तर पर आ रही अड़चनें आज दूर हो जाएंगी। आपकी पसंद के पार्टनर के साथ आपकी शादी को लेकर आपके परिवार वालों का विरोध आज थम सकता है। आज आप अपने निश्चित लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। अगर आप अपने काम की रूपरेखा को सुधारना या बदलाव लाना चाहते हैं तो अपने इस लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर मेहनत करते रहें। आज मधुमेह और मोटापे से ग्रस्त लोगो को ध्यान रखना होगा। इसके कारण आप जरूरी काम भी छोड़ सकते हैं। आपको इससे छुटकारा पाना होगा।

तुला राश‌ि: विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन 

8 of 13
तुला राश‌ि
आज नई दोस्ती की नींव रखने का दिन है। आज नए व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बनने के प्रबल संकेत हैं। किसी सामाजिक समारोह में आप नए-नए लोगों से मिलेंगे, जिससे कई नए संबंध भी स्थापित हो सकते हैं। आज आपको अपना फोन नम्बर या ई-मेल आई डी बदलने में जरा भी नहीं हिचकना चाहिए। आज आपको अपने प्रेमी से एक तोहफा मिलेगा, जो आपको हैरानी में डालेगा। वह प्रेमी हाल में की गई सहायता के लिए आपका प्रशंसक रहा है। एमबीए के वे विद्यार्थी जिन्होंने किसी साक्षात्कार में अपना प्रदर्शन किया था, वे अच्छे प्रस्ताव पाकर खुश होंगे। लेखा शास्त्र और वित्त के क्षेत्र के व्यक्ति आज नौकरी में बदलाव ला सकते हैं। बेरोजगारों के लिए रोजगार के अच्छे अवसर सामने आएंगे। अगर आप इंजीनियर हैं तो यह आर्थिक दृष्टी से लाभदायक दिन है। आज आप पुराने समय से चली आ रही बीमारी से मुक्त हो सकते हैं। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: विदेश में व्यवसाय करने की योजना को टाल दें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज अपने प्रियजनों से किसी बहस में ना पड़ें। इस समय कुछ झगड़ों की संभावना है, इसलिए अपनी जुबान पर काबू रखें। जो बोलें सोच-समझ कर बोलें। इससे आप अनचाही परेशानी से अपने आप को बचा पाएंगे। अगर आप विवाहित हैं तो आप और आपका पार्टनर आज एक जैसे मूड में होंगे। दिन सामान्य है। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत व ईमानदारी से ही आप बढ़ते काम के बोझ को संभाल पाएंगे। आपकी मेहनत से आपको व आपकी संस्था दोनो को ही लाभ होगा। आपके ग्रह और सितारे इस हक में नहीं हैं कि आप साझेदारी में कोई काम करें। अगर आप अपने देश में अपना व्यवसाय बंद करके कहीं और व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो अभी यह भी आपके लिए ठीक नहीं। इस योजना को थोड़े दिनों के लिए टाल दीजिए। आज आपके लिए खुश खबरी है कि आपके सकारात्मक व्यवहार के कारण आप अच्छे स्वास्थ्य का आनन्द लेंगे।

धनु राश‌ि: तनावपूर्ण रहेगा ​आपका दिन

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप पूरे दिन चिंतित और परेशान रह सकते हैं। इस तनाव का कारण चाहे जो भी हो आप बस अपनी भावनाओं पर काबू रखें और ज्यादा परेशान ना हों। आज आपके किसी नए व्यक्ति के साथ रिश्ते बनने की प्रबल संभावना है। कुछ करने से पहले निश्चित कर लें कि यह सिर्फ आकर्षण तो नहीं, क्योंकि उससे आपको बाद में निराशा ही हाथ लगेगी। आज आपको कोई बढ़िया विचार सूझ सकता है जो कि भविष्य में आपको धन लाभ दिलाएगा। आज आपको पूंजी निवेश के लिए एक नई योजना मिलेगी। यह ऑनलाइन व्यवसाय के रूप में हो सकती है। आज का दिन आपके लिए नए तरीके अपनाने के लिए बेहतर हो सकता है। योग विशेषज्ञ द्वारा दिए गए बहुमूल्य टिप्स आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। ध्यान रहे आप कुछ समय निकाल कर आराम जरूर करें।

मकर राश‌ि: गुस्से में ना लें गलत निर्णय

11 of 13
मकर राश‌ि
आज की पार्टी को आप हमेशा याद रखेंगे। आज आपका घर मेहमानों से भरा रहेगा। आज शायद वो आपके घर ही रुकें, इसलिए पूरी तैयारी कर लें। अभी के रिश्ते से दूर हटकर रिश्ता बनाने की कोशिश ना करें। वह आपके लिए समस्याएं खड़ी करने के अलावा आपको कुछ नहीं देगा। नकारात्मक सोच के कारण अभी के रिश्ते से दूसरी क्षणिक सन्तुष्टी भले ही बेहतर लग रही हो, पर वह जल्दी ही खत्म हो जाएगी। काम करते समय आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश करनी चाहिए। गुस्से में आप कुछ गलत निर्णय भी ले सकते हैं। अधिकारियों की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए आपको और मेहनत से काम करना चाहिए। अगर आप किसान हैं तो आपकी फसल अच्छी होगी। आज आप खुद को ऊंचाई पर महसूस करेंगे। आज आपका आत्मविश्वास और बल भी ऊंचे रहेंगे, जिससे आप किसी भी कार्य को कर सकेंगे।

कुंभ राश‌ि: क​​ठिन समय से निपटने के लिए शांति से योजना बनाएं

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपको उनके साथ समय बिताना चाहिए जो बहुत लंबे समय से आपके साथ कुछ पल बिताने का इंतजार कर रहे हैं। अपने दोस्तों से मिलें या फिर अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताएं। अपने पार्टनर के चुनाव में सावधानी बरतें, आकर्षण के प्रवाह में अपनी जिंदगी भर की खुशी से समझौता ना करें। अगर आपको अपनी पसंद मिल गई है तो उसे अच्छी तरह जानने की कोशिश करें। आपको अपने समूह के सहयोग की जरूरत पड़ेगी। इसलिए उन्हें प्रेरित करके एक सामूहिक मीटिंग के लिए बुलाएं। उन्हें साफ-साफ बता दें कि आप उनसे क्या आशा रखते हैं। आपके व्यापार में आने वाले इस कठिन समय से निपटने के लिए आपको सबसे पहले समय निकालकर बैठना होगा व सही योजना बनानी होगी। इस विषय में चिंता ना करें। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मगर आज आपको छोटे मोटे दर्द से लड़ना होगा। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: कोई नया व्यवसाय शुरू होने के संकेत

13 of 13
मीन राश‌ि
आज पूरे दिन मानसिक शांति बनी रहेगी। आज किसी भी चीज से अपनी शांति भंग ना होने दें। कुछ लोग आपको गुस्सा दिला सकते हैं या फिर अपने रास्तो से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। जो बात आपसे संबंधित नहीं है उसमें बिल्कुल ना उलझें। ग्रहों के प्रभाव से आप अपने प्यार के साथ आज गर्मजोशी महसूस करेंगे और उनके साथ में आनंद कर सकेंगे। आज आप कोई नया व्यवसाय या कोई और सह-व्यवसाय शुरू कर सकेंगे, जिससे आपके कैरियर में वृद्धी होगी। इस नए काम को जमने में थोड़ा समय तो लगेगा, लेकिन भविष्य में इससे आपको लाभ ही होगा। आपको काम के सिलसिले में विदेश भी जाना पड़ सकता है। हालांकि आप जैसा उम्मीद करेंगे यात्रा उतनी फायदेमंद साबित ना हो।  आज आप महसूस करेंगे कि आपका दृढ़-निश्चय और दिमाग आपको कुछ बीमारियों से उभरने में सहायक है, चाहे वह किसी भी प्रकार का दर्द हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें