फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों के लिए आर्थिक लेन-देन अच्छा रहेगा, जानें अपना राशिफल

Sun, 16 Jul 2017 06:36 AM IST
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन इन ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: कई जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है

2 of 13
मेष राश‌ि
आज शायद आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करें। आज आप अपने प्यार का इजहार अपने साथी के सम्मुख कर दें। नई योजना में आपको अपनी सच्ची भावनाओं व रचनात्मकता को अभिव्यक्त करना चाहिए। अनुभवी लोगों की सलाह लेने से आपको लाभ ही होगा। अगर आप अपने काम को पूरा कर सके तो आज आप पाएंगे कि भविष्य में आपके करियर में तेजी से सुधार आएगा। अगर आप प्रबंधन के क्षेत्र में हैं तो आप अपनी संस्था में अच्छे मूल्यों को बढ़ा सकेंगे। अगर आप आयात निर्यात के धंधे में हैं तो आज का दिन बड़े काम का दिन है। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: आज मिले मौके का फायदा उठाएं

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपको अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करने की कोशिश करनी चाहिए। आप बेमिसाल विचारों से भरे हैं लेकिन ये विचार अपना महत्व खो देंगे अगर आप उन्हें सही तरह से व्यक्त ना कर पाएं। जो बोलें धीरे और स्पष्टता से बोलें साथ ही इस बात का ध्यान दें कि सुनने वाला व्यक्ति आपको अच्छी तरह से समझ पा रहा है या नहीं। आज आप अपने कार्यस्थल पर अपने काम से सम्बन्धित किसी समस्या को लेकर किसी सलाहकार या फिर किसी उच्च अधिकारी से सलाह लेना चाहेंगे। आप सलाह ले सकते हैं। 
अन्तर्राष्ट्रीय लेन-देन और अंतराष्ट्रीय बाजार से जुड़े व्यवसायियों के लिए आज लाभकारी दिन है। इस मौके का फायदा उठायें और जहां तक संभव हो अपना व्यापार बढ़ायें। 

म‌िथुन राश‌ि: घर परिवार में उदासी रह सकती है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
घर पर छाई उदासी आज आपकी चिंता का कारण बनेगी। अपनी तरफ से अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें। आपके गुस्से के कारण आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है। अपना सारा ध्यान दोस्तों व रिश्तेदारों से अपने रिश्तों को मजबूत बनाने मे लगाएं। आज आप किसी जानकार द्वारा दिए गए व्यावसायिक प्रस्ताव के बारे में सोचेंगे। आप इस बात से कुछ परेशान रहेंगे कि आपको क्या करना चाहिए आप इससे जुड़ें या नहीं। आज समय निकाल कर अपने अवसरों के बारे में सोच लें, वैसे ये व्यवसाय आपके लिए अच्छा रहेगा। वित्तीय प्रबंधन से जुड़े व्यवसायी अपनी कंपनी में महत्वपूर्ण पद पाने की उम्मीद कर सकते हैं। अपनी संचार क्षमता के दम पर कंपनी के लिए अच्छा लेन देन करने में कामयाब होंगे। 
विज्ञापन

कर्क राशि: काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं

5 of 13
कर्क राशि
इस समय आपके रिश्तों में और विश्वास बढ़ेगा। आप अपने प्रियजनों के नजदीक आएंगे और अपनी जिंदगी में उनके महत्व को जान पाएंगे। आज आप फैसला करेंगे कि अपने साथी के साथ संबंध लंबे समय तक चलायें अथवा नहीं। अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने व निर्णय लेने के लिए यह उत्तम समय है। आज आप अपनी मेहनत और स्पष्ट बातचीत से अपने व्यवसायिक विरोधियों को निरस्त कर देंगे। अगर आप ये दिखाएं कि आपके इरादे नेक हैं और आपके काम करने का ढंग सही है तो आपके विरोधी आपको बिल्कुल भी अस्थिर नहीं कर पाएंगे।इन दिनों काम के सिलसिले में आपको काफी यात्रा करनी पड़ रही है। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आज अचानक कोई आर्थिक लाभ हो सकता है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप मानसिक शांति से वंचित रहेंगे। अच्छा होगा कि आप कुछ मनोरंजक गतिविधियों में भाग लें। आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। अगर ना भी जा पाएं तो फोन पर ही अपने किसी प्रियजन से बात कर लीजिए। यदि आप ग्राफिक डिजायनिंग के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन काफी उत्पादक सिद्ध हो सकता है। आज आपकी सृजनात्मकता अपने चरम पर है। आपके उच्च अधिकारियों द्वारा आपकी कड़ी मेहनत पर आपको प्रशंसा व प्रगति प्रदान की जाएगी। आज अचानक कोई आर्थिक लाभ हो सकता है। शेयर बाजार से आपको आज बड़ी आमदनी हो गई या फिर कहीं से आपको उपहार के रूप में कोई ऐसी बड़ी रकम मिल गई जिसकी आप सोच भी नहीं सकते। आज आपकी तबीयत थोड़ी नाजुक हो सकती हैं। किसी भी चीज को खाते समय सावधानी बरतें।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: किसी तरह का नकारात्मक निर्णय लेने से बचें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
व्यवसायी, खासतौर से जिनका छोटा-मोटा व्यवसाय है, आज शायद उन्हें अपने कर्मचारियों को ले कर कुछ परेशानी का सामना करना पड़े। चाहे कितनी भी मजबूरी हो फिर भी किसी तरह का नकारात्मक निर्णय ना लें। वो लोग जो वित्त से संबंधित काम करते हैं, उन्हें आज अपने लक्ष्यों को पाने में परेशानी होगी। आपको काम के सिलसिले में विदेश भी जाना पड़ सकता है। हालांकि आप जैसा उम्मीद करेंगे यात्रा उतनी फायदेमंद साबित ना हो। आपको लगेगा कि पूरी योजना में कोई खामी रह गई। इसलिये कोई बड़ी उम्मीद करें। 

तुला राश‌ि: अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपको सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं। अगर आपको अपनी सफलता के लिए दूसरों से सराहना मिले तो परेशान ना हों। ये सफलता आपको किसी भी रूप में मिल सकती है जैसे कि अपने उच्च अधिकारी द्वारा सराहना, तरक्की या फिर कोई इनाम आदि। इसी तरह आगे भी जिन्दगी में सफलता हासिल करते रहें। आज आपको कोई नई नौकरी या कोई नया काम अचानक ही मिल सकता है, जिससे आपको आश्चर्य होगा। आगे बढ़ कर इसे पकड़ लें, क्योंकि इसके लिए समय शुभ है। आपकी कार्य क्षमता इस समय ऊंचाई के शिखऱ पर है और इस समय आप जो भी करेंगे उससे आपको लाभ ही होगा।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: बेवजह के तनाव से बचें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप आत्म विश्लेषण के मूड में हैं। आप सोचेंगे कि आप जिंदगी में कहां तक सफल हुए हैं और इसके लिए आपको कितनी मेहनत करनी पड़ी है। आप ये भी सोचेंगे कि अब आगे जिन्दगी आपको कहां ले जाएगी। इस आत्मविश्लेषण से आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। अपनी सफलताओं के लिए अपने आप को शाबाशी दीजिए। आपसी संबंध स्थापित करते समय कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। वैवाहिक दंपति अनावश्यक वाद-दिवाद में उलझ सकते हैं। आप इस तनाव की स्थिति से बचना चाहते हैं तो भावनात्मक रूप से अपने साथी की जरूरतों की समझें। इस समय शांत रह कर एक दूसरे को समझने का प्रयास करें। आपके व्यापार में आने वाले इस कठिन समय से निपटने के लिये आपको सबसे पहले समय निकालकर बैठना होगा व सही योजना बनानी होगी। 

धनु राश‌ि: करियर में शुभ समाचार मिलेगा

10 of 13
धनु राश‌ि
अगर आप अकेले हैं तो आज किसी आश्चर्यजनक स्रोत से आपको प्रस्ताव मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए संकेत करता है कि आपको अपने किसी दोस्त से प्रस्ताव मिल सकता है। तुरन्त निर्णय सुनाने के बजाय गंभीरतापूर्वक सोचें। अन्ततः आप सही निर्णय ले सकेंगे। करियर में वृद्धि के लिए समय शुभ है। अगर आप पिछले कुछ समय से अपने करियर के बारे में कोई शुभ समाचार सुनने की प्रतीक्षा कर रहे थे तो अब किसी दोस्त या सहकर्मी से आपको वो शुभ समाचार मिल सकता है। अपने कान खुले रखें क्योंकि आप इसे किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहेंगे। आपको पदोन्नति मिल सकती है या फिर वो नई नौकरी मिल सकती है, जिसका इंतजार आपको बहुत  समय से था।

मकर राश‌ि: पैतृक संपत्ति के मामले में चर्चा से बचें

11 of 13
मकर राश‌ि
ये समय प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए अच्छा है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें व इस परीक्षा में पूरे आत्म-विश्वास के साथ भाग लें।
आज आप के प्रेम जीवन पर आपके माता-पिता के विचारों का प्रभाव हावी रहेगा, आप आश्चर्यजनक रूप से अपने पुराने पार्टनर से मिलेंगे। आपको लगेगा कि आप कल ही साथ-साथ थे। पुरानी यादें ताजी हो जाएंगी। इस व्यक्ति के साथ ज्यादा जुड़ने की कोशिश बेकार है, क्योंकि इससे फिर अलगाव हो सकता है। काम के मामले में आप उदासीन हो सकते हैं इसका कारण काम आपकी रुचि का न होना हो सकता है। इस वक्त पैतृक संपत्ति से सम्बंधित मामलों को सामने नहीं लाना चाहिए। यह समय पैतृक संपत्ति के मामले में चर्चा के लिए उचित नहीं है। 

कुंभ राश‌ि: आर्थिक लेनदेन अच्छा होगा

12 of 13
कुंभ राश‌ि
शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। इस दिशा में बढ़ाए गए कदम ना केवल आपकी मानसिक योग्यता को बढ़ाएंगे बल्कि आपके व्यावसायिक भविष्य के लिए भी लाभदायक सिद्ध होंगे। आज आपकी कुछ नया सीखने की चाहत अपनी चरम सीमा पर होगी। शायद विदेश जा कर पढ़ने का ध्यान आपके मन में आ जाए। अगर ऐसा कोई अवसर मिले तो उसे हाथ से ना जानें दें। आज आप के ऊपर माता-पिता के दबाव के कारण शादी को लेकर परेशानी रहेगी। यदि आपका विदेशी ग्राहकों से लेने देन है तो आज आपको आर्थिक फायदा होगा। नये ग्राहक भी बनेंगे और बड़ा आर्डर भी देंगे, इसलिए इस मौके का फायदा उठायें। आपको लगेगा कि आपने इसके लिए बड़े परिश्रम भी किये हैं। बहरहाल आर्थिक रूप से दिन काफी लाभकारी है। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आज घर में सुख-शांति बनी रहेगी

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी। ये समय आपके और आपके परिवार वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। आप लोग एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। आप की जिंदगी में आज कोई अजनबी पार्टनर आएगा। शुरुआती संकोच के बाद आप कॉफी टेबल पर खुलकर बात कर पाएंगे और आपको इस रिश्ते में काफी दम लगेगा। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना ही चाहते हैं तो फिर काम में थोड़ी गंभीरता से मन लगाइये। ये भी देखिए कि इस राह में क्या क्या समस्याएं आ रही है, उन्हें तुरंत दूर करने के उपाय भी कीजिए आज आपको दांतो की परेशानी हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें