फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्ाुक्रवार का दिन किन-किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा

Fri, 17 Feb 2017 10:19 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
आज श्‍ाुक्रवार है और स‌ितारों की स्‍थ‌‌ित‌ि बता रही है क‌ि आज कई राश‌ियों में लाभ और धन प्राप्त‌ि का योग बना हुआ है। ऐसे में आज का द‌िन आपके ल‌िए कैसा रहेगा जान‌िए।
विज्ञापन

मेष राशि: आज कोई शुभ समाचार मिलेगा

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपके परिवार के किसी सदस्य को नई पहचान मिल सकती है। इसके लिए शायद उनको खूब प्रशंसा मिले। वो इस प्रशंसा के हकदार हैं क्योंकि उन्होंने इसको प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत की है। आज आपको अपने परिवार के कुछ सदसयों का खास ख्याल रखना होगा। आपके सितारे स्थिरता व शांति प्रदर्शित कर रहे हैं। आज घरेलू स्तर पर अपने परिवार के साथ का पूरा आनंद लीजिए। यदि आप बेरोजगार हैं तब आज का दिन आपके लिये शुभ समाचार ला सकता है। आज यदि आपने अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रखा तो वित्तीय संकट आ जाने की आशंका है। आज वित्तीय रूप से आप थोड़े से अवसाद में भी रह सकते हैं। आप अपने लिये या अपनों के लिये कोई वस्तु खरीदना चाहते हैं लेकिन खरीद नही पा रहे हैं। आप अवश्य ही उसे खरीद पाएंगे लेकिन वो समय अभी नहीं है। जिन्हें आप प्यार करते हैं, आज आपको उनकी सेहत का ख्याल रखना होगा। उनकी सेहत अच्छी रहेगी मगर उन्हें जांच की आवश्यकता भी है। आज आपको हर समय उनकी सेहत का ख्याल रखना होगा।
विज्ञापन

वृष राशि: कोई संपत्ति हाथ लगेगी

3 of 13
वृष राश‌ि
आपकी शायद किसी उच्च अधिकारी के साथ ना बने। लेकिन आपके लिए अच्छा होगा कि आप समझ और कूटनीति से अपना काम निकलवा लें। आप अपनी बात उनको अच्छी तरह समझाने की कोशिश करें। आज शादी का निर्णय हो सकता है। पिछले दिनों से इस बारे में चली आ रही असमंजस की स्थिति आज खत्म हो जाएगी। सूरत पर ना जाएं, वह ठग सकती है। अगर आपको अपने कैरियर को ले कर कोई उलझन है तो उसको सुलझाने की दिशा में कदम बढ़ाएं। आज उन लोगों को ढूढ़ें जिन्होंने अपने कैरियर में बहुत सफलता प्राप्त की है। उनसे आपको ये समझने की कोशिश करनी चाहिए कि वो उस स्थान तक कैसे पहुंचे हैं। आज आपको ऐसी सम्पत्ति हाथ लगेगी जिसकी आपने कभी कल्पना भी ना की होगी। या यह भी हो सकता है कि आप जुआ खेलें और जीत जाएं। अगर आपको ब्लडप्रेशर से सम्बन्धित कोई परेशानी है, तो आज आप पाएंगे कि आपकी यह परेशानी काफी हद तक ठीक हो रही है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी मगर अपने खान-पान और कसरत पर अवश्य ध्यान दें।

मिथुन राशि: आज कोई नया रिश्ता बनेगा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपका किसी से नया रिश्ता कायम हो सकता है। ये प्रेम से संबंधित रिश्ता नहीं होगा बल्कि दोस्ती या गुरू- शिष्य का रिश्ता होगा। आज आपकी जिंदगी में कोई ऐसा व्यक्ति आएगा जो आपका सही मार्ग दर्शन करेगा। आज आप इंटरनेट आदि किसी खास जरिये पर किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। पूरी संभावना है कि वह विदेश में रहता हो। उत्साह ना खोयें, क्योंकि यह रिश्ता शादी तक पहुंच सकता है।
आज का दिन आपको बहुत अच्छे से बिताना है, क्योंकि पदोन्नति यदि लंबे समय से नहीं हुई है तो ये उसका अंतिम चरण हो सकता है। आज का दिन आपको सभी तरफ से लाभ पहुंचाने वाला है। आपको आज इस बात का बड़ा संतोष होगा कि आपकी स्थिति अब सुदृढ़ हो रही है। आपकी कोई लॉटरी तो नहीं निकलने वाली लेकिन इतना तो है कि आपकी परीक्षा का अच्छा परिणाम तो मिलने ही वाला है। चिंतित ना हों, कुल मिलाकर आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती जा रही है। दिल के मरीजों के लिए अच्छा होगा कि वे कसरत करें और अपनी सेहत ठीक रखें। ध्यान रहे, लगातार कसरत करने से दिल अच्छा काम करता हैं।
विज्ञापन

कर्क राशि: नए दोस्त बनेंगे

5 of 13
कर्क राशि
आज नई दोस्ती की नींव रखने का दिन है। आज नए व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बनने के प्रबल संकेत हैं। किसी सामाजिक समारोह में आप नए- नए लोगों से मिलेंगे जिससे कई नए संबंध भी स्थापित हो सकते हैं। रोमांटिक पक्ष में सावधानी की आवश्यकता है, क्योंकि लड़ाई-झगड़े व नोक-झोंक की पूरी आशंका है। आप अपने बोलने पर संयम रखकर स्थिति की सामान्य रख सकते हैं। आज आपके आसपास के लोग आपकी तारीफें करते नही थकेंगे। आपकी कड़ी मेहनत अंत में रंग लाई है। आपके अच्छे प्रदर्शन के कारण अधिकारियों द्वारा आपको अधिक उत्तरदायित्व सौंपने पर विचार किया जाएगा। आपकी आय में कमी होने वाली है अत: किसी भी नये व्यवसाय को करने में सावधानी बरतें। आपके आय के स्त्रोत में भारी नुकसान होने की सम्भावना है। अत: आप सुरक्षित प्रस्तावों का चुनाव करें। आपको लगातार बुरे सपने आयेंगे और आप नींद में जग कर बैठ जायेंगे। उसके पीछे कुछ कारण हो सकता है। आप ध्यान लगायें और दूध पीकर सोयें ताकि नींद अच्छी आये आप आराम करेंगे तो आपको सब अच्छा लगेगा।
विज्ञापन

सिंह राशि: शिक्षा के क्षेत्र में आज सफलता मिलेगी

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप पढ़ाई में खुद को आगे पाएंगे। आपको किसी नई जगह पर अथवा किसी नए तरीके से पढ़ाई करने का अवसर भी मिल सकता है। आज आपको कोई बहुत महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है। आज का दिन प्यार की नजर से आपके लिए सुनहरा साबित होगा। पार्टनर और परिवार के लोगों से मिले प्यार में आज आप डूबे रहेंगे। आपकी मेहनत का प्रतिफल आज आपको जरूर मिलेगा। हो सकता है, आपमें से कुछ लोगों को पदोन्नति मिले। फिलहाल पैसे के बारे में ना सोचें, क्योंकि भविष्य में आपको और बहुत तरह के लाभ मिल सकते हैं। 
अचल सम्पत्तियों से जुड़े व्यावसायिक निवेश व्यर्थ नहीं जाते अब उचित समय आ गया है जब आप अपने पारिवारिक भूखण्ड को सही ढंग से बेच दें क्योंकि यदि आप उचित खरीददार का चुनाव कर लें तो यह आपके लिए एक बड़े लाभ का स्त्रोत बन सकता है। आज आप खुद को और परिवार वालों को सुरक्षित खाना खिलाकर छोटी-छोटी बीमारियों को होने से रोकें। कोशिश करें कि भीड़ वाली जगहों से आप दूर रहें। आप छोटी-छोटी बीमारी जैसे कि कफ या कोल्ड को थोड़ी सी अक्ल लगाकर रोक सकते हैं।
विज्ञापन

कन्या राशि: परिवार व दोस्तों पर भरोसा रखें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज के लिए आपका मूल मंत्र है -विश्वास। आपको ये जानने की कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने ही प्रियजनों, जो कि आपसे प्यार करते हैं, पर विश्वास करने में हिचक क्यों कर रहे हैं। बल्कि आपको अपने परिजनों और नजदीकी दोस्तों पर पूरा भरोसा करना चाहिए। आपका आकर्षक व्यक्तित्व आज आपको आपकी मंजिल तक पहुंचा सकता है। आप आगे बढ़कर इस नये रिश्ते को अपनाएंगे और आपको इससे बहुत खुशी मिलेगी। यदि आप काम के लिहाज से यात्रा करने वाले हैं तब आपकी उत्तेजना बढ़ेगी। चिंता ना करें, आपकी यात्रा सफल रहेगी। आप एक अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अपना प्रभाव जमाने में सफल रहेंगे। आपके ग्रह और सितारे इस हक में नहीं हैं कि आप साझेदारी में कोई काम करें। अगर आप अपने देश में अपना व्यवसाय बंद करके कहीं और व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो अभी यह भी आपके लिए ठीक नहीं। मधुमेह से ग्रसित व्यक्तियों को आज अपनी बीमारी पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। इसलिए आप खुद को तनावमुक्त रखें, काम करने की क्षमता बढा़एं और साथ ही खान-पान को और बेहतर रखें।

तुला राशि: पार्टनर के साथ रिश्ता बढ़ाने का अच्छा मौका है

8 of 13
तुला राश‌ि
आप ऐसी स्थिति में हैं कि आपको कई अधिकार और सत्ता मिलेंगे। इससे आपको बहुत खुशी होगी लेकिन ध्यान रहे कि इन अधिकारों के साथ आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी मिलेंगी। जो आपको कड़ी मेहनत के बाद मिला है उसे खो ना बैठें। आज आप अपने पक्के व पुराने दोस्त से किसी ऐसी जगह मिल सकते हैं, जिसके बारे में आपने सोचा ना हो। उसके साथ रिश्ते को लेकर आप सोचते रहे हैं। आज रिश्ते को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। आज व्यापार में लाभ व नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपके समक्ष आपके भविष्य के सुनहरे रास्ते खुलेंगे। आगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव या किसी नई जगह घूमने की सोच रहे हैं तो आज इसकी शुरुआत के लिए बढ़िया दिन है। कोई नई नौकरी मिल सकती है या कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। आप अपने जीवन मे संतुलन बनाने की कोशिश करें, क्योंकि तनाव आपको परेशान कर सकता है। आप कुछ शांति के पल भी निकालें ताकि आप आराम कर सकें और दिमाग को शान्ति मिले।

वृश्चिक राशि: दोस्तों से खूब प्रशंसा मिलेगी

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपको अपने दोस्तों से खूब प्रशंसा मिलेगी। शायद आपके सहकर्मी भी आपकी तारीफ के पुल बांधें। आप बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं। अगर कोई आपसे सलाह मांगने आए तो उसे निराश ना करें और जितना आप उसके लिए कर सकते हैं करें। आज आपके किसी खास व्यक्ति के साथ मिलन के संकेत हैं। बाहर निकलकर सामाजिक मेल-जोल करें। आपका नया काम उत्तरदायित्वों का बोझ आपके सिर पर डालेगा और आपको संस्थान की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी। खैर, आपको ये संतोष मिलेगा कि आपकी मेहनत के फल आपको मिल रहे हैं। आज आप अपना बजट बढ़ा सकते हैं एवं आपके पास आगामी योजनाओं के लिए कुछ धनराशि उपलब्ध होनी चाहिए। आप अपनी आर्थिक योजनाओं को ठीक रखें और बचत की प्रवृत्ति को भी जारी रखें। आप तनाव और बुखार के बाद पूरे दिन सिरदर्द महसूस करेंगे। थोड़ी शान्ति से काम लें और तनाव से बचने की कोशिश करें ताकि आप परिस्थिति के हिसाब से उचित कार्य कर सकें।

धनु राशि: परिवार के साथ समय बिताएं, अच्छा महसूस होगा

10 of 13
धनु राश‌ि
आज का दिन अपने परिवार जनों के साथ किसी यात्रा की योजना बनाने के लिए बहुत ही अच्छा है। परिजनों के साथ आपकी ये यात्रा बहुत ही अच्छी रहेगी। अगर आप पार्टनर के सामने अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो आज न करें। अगर वह व्यक्ति आपका दोस्त या अपेक्षित है, लेकिन आपका उतना निकट नहीं है तो निर्णय लेने से पहले दोबारा सोचें। यदि आप अंकों के व्यवसाय में हैं तब आज का दिन कईं सुखद प्रस्ताव लिये हुए है। अवसरों से भरा और उत्पादक अवसरों से भरा दिन है आज का। आज आपको लगेगा कि आपकी संस्था आपको काम के सिलसिले में विदेश भेजना चाह रही है हालांकि आप थोड़े हिचक रहे हैं, पर बेहिचक विदेश जाने की तैयारी करें। विदेश में निवेश संबंधी आपका कोई भी कामकाज बड़ा फायदेमंद साबित होने वाला है। आज आप तनाव को काबू में रखने की कोशिश करें। आप पाएंगे कि बल्डप्रेशर बढ़ने का कारण टैन्शन है। और यह वही समय है जब आप बल्डप्रेशर को बढ़ने से रोक सकते हैं। बढ़ता तनाव आपकी सेहत और जिन्दगी को प्रभावित कर सकता है जिसे आप देख नही पा रहे हैं। इसलिए कुछ समय निकाल कर ध्यान में बैठें।

मकर राशि: आज खर्चों में बढ़ोतरी होगी

11 of 13
मकर राश‌ि
आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। आप अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखें। गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। आज आप किसी अच्छे प्रोफेशनल से मिल सकते हैं, जो कि अपना अनुभव आपके साथ बांटेगा और आपको प्रोत्साहित करेगा। यह भी संकेत हैं कि वह आपको सफलता की राह पर आगे बढ़ाएगा। इसलिए, ये आपके हित में है कि आप इस अवसर को हाथ से ना जाने दें और इससे कुछ सीख ले कर लाभ उठाएं। आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी व बचत में कमी होगी। घरेलु खर्चों में वृद्धी के कारण आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। हो सकता है कि दवाइयों पर भी कुछ ज्यादा ही खर्च करना पड़े। आज त्वचा से सम्बन्धित कोई परेशानी हो सकती है। सूरज से बचकर रहें और ज्यादा पानी पीयें। इससे आपकी त्वचा स्वस्थ होने के साथ-साथ चमकने भी लगेगी।

कुंभ राशि: व्यवसाय के नए अवसर मिलेंगे

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपको ये सीखने की जरूरत है कि आप दूसरों के सामने खुद को कैसे ज्यादा अच्छी तरह से अभिव्यक्त कर सकते हैं ताकि दूसरे लोग वही समझें जो आप उन्हें समझाना चाह रहे हैं। इससे आप बहस और गलतफहमी से बच जाएंगे। यदि आप विवाहित हैं तो अपने जीवन साथी के साथ अन्यथा अपने मित्र या परिवार के किसी सदस्य के साथ मस्त हो जाएंगे। आपकी सामाजिक गतिविधियां मनोरंजन से भरपूर रहेंगी। कार्यालय में आपसी परेशानी पैदा हो सकती है। आज आपको चल रही परेशानी को झेलना होगा, जिसने आपको थोड़ा चिड़चिड़ा बना दिया है। घबराएं नहीं क्योंकि ये रुकावटें अस्थाई हैं और जल्दी ही दूर हो जाएंगी। आज आप पायेंगे कि जिन क्षेत्रों में आपने कभी निवेश नहीं किया है वैसे व्यवसाय आपके सामने नजर आयेंगे। आज आपको व्यायाम और अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। आज आप मीठे और चटपटे स्नैक्स में व्यस्त रहेंगे, इसलिए अच्छा खाने की आदत को भूल ना जाएं।
विज्ञापन

मीन राशि: पुराने दोस्तों से मिलेंगे

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप अचानक ही अपने पुराने दोस्तों से मिल पाएंगे जिससे आपको बहुत खुशी होगी। आज आप अपने पुराने मित्रों के साथ अपनी पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं। इस शुभ अवसर का पूरा लाभ उठाएं। आज के दिन आप अपने साथी के साथ सहयोग की अपेक्षा करेंगे और वह भी आपको पूर्ण रूपेण सहयोग देने में खुशी महसूस करेगा। आप अपने साथी से सहयोग लेने में ना हिचकें, क्योंकि वह आपको सहयोग देने की भरपूर कोशिश करेगा। आप ऐसे व्यक्तित्व हैं, जिनकी बातों को इन दिनों प्रबन्धन द्वारा विचारणीय माना जाने लगा है। यही वो समय है, जब आपको अपने मन की बातों को प्रबन्धन के सामने रख देना चाहिये। इसके सकारात्मक परिणाम मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। आज व्यवसायिक संपत्ति लेन देन करना आपके फायदे में होगा, इसमें हिचकिचाइये नहीं। आज आप पुराने समय से चली आ रही बीमारी से मुक्त हो सकते हैं। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और इस सेहत का लाभ आपको भविष्य में होगा। व्यायाम से आप खुद को पुनर्जीवित महसूस करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें