चन्द्रमा का गोचर आज तुला राशि में हो रहा है। शुक्र की राशि में चन्द्रमा का यह संचार आज किन-किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा देखिए।
विज्ञापन
मेष राशि: खर्चों का लेखा-जोखा रखें
2 of 13
मेष राशि
समय निकाल कर कहीं बाहर घूमने जाएं। आपको प्रकृति की गोद में जाने की जरूरत है इससे आप अपनी सही पहचान भी कर पाएंगे। अब आपको घर की चार दीवारी से बाहर निकलना ही होगा क्यों ना आप कहीं बाहर छुट्टियां बिताने चले जाएं। आपके व आपके जीवन साथी के बीच में किसी अन्य के आने के खतरे से सचेत रहें। इस बारे में अपने जीवन साथी से खुलकर बात करें, क्योंकि वह अन्य व्यक्ति दिल से आपका भला नहीं चाहता। अगर आप अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो आज आपको थोड़ी परेशानी होगी। ध्यान रखें कि आप जितने ऊंचे पद पर होते हैं, नौकरी बदलना आपके लिए उतना ही मुश्किल हो जाता है। जरूरी है कि अपने खर्च का एक बार लेखा-जोखा ठीक से निकालें नहीं तो स्थिति चिंताजनक भी हो सकती है। तय कर लें की पांव उतना ही फैलाना है जितनी लम्बी चादर है। आज आप अच्छे मूड में रहेंगे। अगर आप किसी परेशानी में हैं तो जल्द ही उस परेशानी से निजात मिल जाएगी और आप फिर से राहत की सांस ले सकेंगे।
विज्ञापन
वृष राशि: परिवार के साथ समय बिताएं
3 of 13
वृष राशि
आजका दिन अपने परिजनों के साथ बिताने के लिए शुभ है। आज आप उनके साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे। आज आप किसी पारिवारिक समारोह में भी भाग लेंगे। आज आपको अपने आप में झांकने का अवसर मिलेगा। अपने संपूर्ण विकास के लिए कुछ अच्छे निर्णय लेने होंगे। इसलिए अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराएं। अगर आप अपने किसी काम के परिणाम को ले कर चिंतित हैं तो आपको डरने की कोई जरूरत नहीं है। सब कुछ ठीक होगा और आपको ये एहसास होगा कि आप बिना किसी बात के ही तनाव ले रहे थे। यदि आज आप अपने लिये कुछ संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तब इस काम को कुछ समय के लिये स्थगित किया जाना चाहिये क्योंकि आपके ग्रह आपके पक्ष में नहीं हैं और इसके चलते निकट भविष्य में नुकसान होने की आशंका है। बहुत दिनों से स्वास्थ्य खराब होने के कारण, आज आप अच्छा महसूस करेंगे। कम तनाव होने से ब्लड प्रैशर भी कम रहेगा इससे आपकी सेहत को फायदा होगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि: किसी झगड़े में फंसने से बचें
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप किसी भी हाल में कानूनी परेशानियों से छुटकारा पा लेंगे। आपके किसी झगड़े में फंसने के संकेत हैं। अगर हो सके तो इस गंभीर मुद्दे को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करें। आज का दिन आपके लिए आनंद से भरा है। आप अपने करीबी लोगों के साथ यादगार पल बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत व ईमानदारी से ही आप बढ़ते काम के बोझ को संभाल पाएंगे। आपकी मेहनत से आपको व आपकी संस्था दोनो को ही लाभ होगा। काम में कुताही करने पर संस्था इसे आपकी कमजोरी के रूप में ले सकती है, इसलिए निरंतर प्रयास जारी रखें। आज अपनी आय को बढ़ाने के लिए सारे विकल्पों की तलाश करें। यह सोचें कि आप अपनी योग्यता व समय का पैसा कमाने में कितना बढ़िया उपयोग कर सकते हैं। कोई ऐसा व्यवसाय शुरू कर सकते हैं जो आप घर से बाहर रहकर भी संभाल सकें। आज आप शान्त रहेंगे और दूसरों को आकर्षित करेंगे। आज आप शारीरिक और भावनात्मक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। इसलिए दान करने का यह उचित समय है। मानसिक तनाव भी कम रहेगा।
विज्ञापन
कर्क राशि: बाहर घूम आने को दिल कहेगा
5 of 13
कर्क राशि
आज आपका मन करेगा कि आप कहीं बाहर घूमने जाएं। आप सोच में पड़ जाएंगे कि जाएं तो कहां जाएं क्योंकि आपका मन कई जगहों पर अटका पड़ा है। आपके साथ जो घूमने जा रहे हैं उनकी पसंद का भी ध्यान रखें। आप किसी दूर रहने वाले पार्टनर के साथ निरन्तर संवाद बनाये रहेंगे। अड़चनों के बावजूद आपको लगेगा कि बात कहां जा रही है। आप स्वाभाविक रहें और जो हो रहा है उसे देखते रहें। अगर आप अपने निश्चय पर अटल रहे तो जहां पहुंचना चाहते हैं, वहां पहुंच सकते हैं। आप अपनी क्षमता के प्रति ईमानदार रहें और नए-नए क्षेत्रों में अपनी रुचि बनाएं। अपने बैंकर्स, इंन्श्युरेंस कंपनी और आपसे जुड़ी दूसरी विभिन्न संस्थाओं से लेन देन करने के लिए आज का दिन बड़ा बढ़िया है। थोड़ा फुरसत से बैठिये और ठीक से विचार कीजिए। आज आपको पेट से सम्बन्धित कोई परेशानी हो सकती है। लेकिन इस परेशानी का हल निकल सकता है अगर आप सन्तुलित भोजन और स्वस्थ भोजन पर ध्यान दें। आज वह दिन है जब आपको अपने खान-पान पर ध्यान रखना होगा, क्योंकि सन्तुलित और स्वस्थ भोजन ही पेट की बीमारी से बचा सकता है।
विज्ञापन
सिंह राशि: कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा
6 of 13
सिंह राशि
आज आपको अपने आप से ये सवाल करना होगा कि आप क्यों अपने प्रियजनों से बेकार की बहस कर रहे हैं। हो सकता है, आप किसी तनाव के कारण ये सब कर रहे हैं। आज आप अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करें। रोमांस की दुनिया में आपके खाते में आज पुनः मिलन का योग है। आज आप अपने पुराने पार्टनर से मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के लिए अच्छा प्रतिफल मिलेगा। इसके लिए आपको अपनी सभी प्रतिभाओं को प्रयोग करना होगा। सफलता पाने के लिए आपको अपने लंबे समय के उद्देश्यों को भी ध्यान में रखना चाहिए। बहुत दिनों से आप कुछ दान धरम की सोच रहे थे। वह समय आ गया है। आज दान कीजिए। आप दान करने योग्य हैं, आपके इस नेक काम की बड़ी प्रशंसा होगी। इस नेक काम का पुण्य आपको भविष्य में आश्चर्यजनक ढंग से मिलेगा। आज आपके साथ कुछ ऐसा घट सकता है जो आपके हित में ना हो। आपके लिए बहतर होगा कि आज आप आग या फिर नौकीले पदार्थो से दूर रहें जैसे की चाकू।
विज्ञापन
कन्या राशि: पुराने लेन-देन से लाभ मिलेगा
7 of 13
कन्या राशि
इस समय शायद आप कुछ मुश्किल काम में लगें हैं । अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। शादी या प्रेम के बारे में आज आप हैरत में पड़ सकते हैं। आप पाएंगे कि आपका कोई नजदीकी दोस्त आप से बहुत ज्यादा प्रेम करता है। शुरुआती हैरत के बाद आप भी उससे आकर्षित होंगे। यह रिश्ता आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज उन लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है, जिन्हें विदेश में व्यापार करने का अवसर मिला है। दूर बैठे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी लाभ होगा। आज तो सब तरफ से खुशी का दिन है। बहुत पहले आपने जो निवेश कर रखा था उसका आज बढ़िया लाभ मिलने वाला है। कोई पुराना लेनदेन जो आप भूल ही चुके थे उसका भी आपको आज लाभ मिलेगा। यह अचानक ही होगा। लेकिन इस पैसे को यूं ही मत खर्च कर दिजिएगा बल्कि इसे बचा कर बैंक में डाल दीजिए। आज आप महसूस करेंगे कि गलत खाना खाने, कम व्यायाम और नकारात्मक विचारों का ही परिणाम बीमारी है। हरी सव्जियां, फल लेना ना भूलें और साथ ही शुगर, नमक और फैट्स से सम्बन्धित भोजन ना लें।
तुला राशि: आज कोई अच्छी खबर मिलेगी
8 of 13
तुला राशि
आपके आस-पास के लोग आपके मधुर व्यवहार को देख कर हैरान रह जाएंगे। आप सबकी मदद करने के लिए आगे रहेंगे। आज आप पाएंगे कि जिन्दगी के प्रति आपका नजरिया पूरी तरह से बदल गया है।
आज आपके किसी नये व्यक्ति से मिलने की पूरी संभावना है। वह विदेशी हो सकता है। चाहे आप अकेले माता या पिता हैं। आपको एक ऐसा पार्टनर किसी समारोह में मिलेगा, जो आपकी समस्या व भावना को समझेगा। आज आप किसी कानूनी झगड़े में फंस सकते हैं, सावधान रहें। झगड़े को आराम से बिना किसी वकील की मदद के सुलझाने की कोशिश करें। अगर आपको लगता है कि आज बिना कानूनी मदद के काम नहीं चलेगा तो भी बात को ज्यादा ना बिगड़ने दें। आपको आज लगेगा कि पिछले दिनों आपको जो आर्थिक नुकसान हुआ उसकी आज कुछ भरपाई हो गई। आपके लिए गये कुछ फैसले अच्छे साबित होंगे और इससे आपका आर्थिक संकट भी काफी हद तक दूर होगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य के बारे में अच्छी खबर मिलेगी। आज आप अपनी अस्वस्थ आदतों को छोड़कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाएंगे जिसमें आपकी लगन और मित्र महयोग देंगे।
वृश्चिक राशि: आज मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। अपनी योज्ञताओं व ज्ञान में वृद्धि से आपका आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही साथ ही आपको लाभ भी मिलेगा। आप चाहे विद्यार्थी हों या नौकरी- पेशे वाले आज आपके अपनी सोच को सुधारने के प्रयास सफल होंगे और आने वाले समय में आपको इन से लाभ मिलेगा। आज आप दूसरे सारे कामों को छोड़कर पार्टनर के साथ समय बिताना चाहेंगे। काम में सफलता मिलने के कारण आपके व्यावसायिक सपने पूरे हो सकेंगे। लेकिन फिर भी आपको मेहनत जारी रखनी चाहिए व अपनी सोच को सकारात्मक रखने की कोशिश करनी चाहिए। अपनी सफलता से प्रेरणा ले कर आप और मेहनत से काम कर सकते हैं। अगर आप जेवर सम्बन्धित काम करते हैं तो आपको आज फायदा होगा और आपका काम फलेगा। सारे विकल्पों को खोजें व अपने काम को बढ़ाएं। आज आपको अपना ध्यान खुद को मजबूत और स्वस्थ रखने में लगाना होगा। खुद को बहाना बनाने से रोकें और जिम में जाने के लिए खुद को प्रोत्साहित भी करें। आपको ऐसा करके खुशी मिलेगी।
धनु राशि: काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है
10 of 13
धनु राशि
अगर आपको काम के सिलसिले में या निजी काम के लिए किसी यात्रा पर जाना था तो किसी कारण आपकी इस योजना में बाधा आ सकती है। या तो आपकी यात्रा कुछ दिनों के लिए टल सकती है या फिर आपकी योजना पूरी तरह से बदल सकती है। व्यावसायिक काम को समय पर पूरा करने की आपकी लगन के कारण आपको सफलता मिलेगी। हालांकि अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको अपनी तकनीक में थोड़ा बदलाव लाना होगा। आपकी मेहनत से आपके साथी व उच्चाधिकारी भी आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेंगे। आज का दिन सभी तरह के लोगों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा है, खासकर व्यापारियों के लिए। आपका व्यवसाय तरक्की कर रहा है व आपको पता है कि इसका क्या फायदा उठाया जा सकते हैं। आप आपने लक्ष्य से मत भटकिये। आप जरूरत के हिसाब से अपने स्वास्थ्य मे ऐहतियात बरतें। आपको आपका स्वास्थ्य बिगड़ा नजर आयेगा परन्तु वह सब छोटी-छोटी बीमारियों के एक साथ होने के कारण है। अपने दिमाग पर इन को हावी न होने दें और सभी का उपचार एक बार में ही करें।
मकर राशि: सामाजिक मेल-मिलाप अच्छा रहेगा
11 of 13
मकर राशि
आज आपके आस-पास के लोग आपको गलत समझ सकते हैं इसलिए अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करें। जो भी बोलें सोच समझ कर ही बोलें क्योंकि अगर आपके शब्दों को गलत समझ लिया गया तो परेशानी हो सकती है। गलतफहमी को दूर करें और अपने रिश्तों को मजबूत बनाएं। बाहर निकलें, मुलाकात होगी। सामाजिक मेल मिलाप आज आपके लिए सफल रहेगा। ऑफिस जाने वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको जिस पदोन्नति का इंतजार था, वो या तो आपको मिल सकती है या आपके आस-पास ही हो सकती है। परेशान ना हों, विद्यार्थियों ने जो मेहनत की है, उसका शुभ परिणाम अंत में उन्हें जरूर मिलेगा। आज आप आपने आपको बहुत ऊर्जावान एवं सकारात्मक अनुभव कर रहे हैं क्योंकि आपकी जिन्दगी में बदलाव आने की संभावना है इस सकारात्मक पहलू का अच्छा असर आपके बैंक खाते व आपकी कार्यशैली पर पड़ सकता है। आज आप ऐलर्जी से परेशान रहेंगे। नाक के रुकने और आंखों से पानी निकलने जैसी ऐलर्जी आपको दुविधा में डाल सकती है।
कुंभ राशि: घरेलु जीवन में थोड़ी परेशानी होगी
12 of 13
कुंभ राशि
आज आपके घरेलु जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। लेकिन परेशान ना हों जो होगा अच्छे के लिए ही होगा। घर पर मेहमानों के आने से शोर तो बढ़ेगा ही खुशियां भी बढ़ेंगी। आज आपको अपने प्रेमी से एक तोहफा मिलेगा, जो आपको हैरानी में डालेगा। वह प्रेमी हाल में की गई सहायता के लिए आपका प्रशंसक रहा है। आप उसकी कृतज्ञता से हैरान होंगे। आप दोनों एक दूसरे के लिए गर्मजोशी महसूस करेंगे। अगर आज आप कोशिश करें तो यह रिश्ता सफल हो सकता है। आज आपको लगेगा कि आपका व्यवसाय बढ़ रहा है। ये सिर्फ आपकी मेहनत का नतीजा है। हाल में दिखावा और ठाट-बाट पर खर्च करने के कारण आज आपको नकदी की कमी खलेगी। इसके चलते आज कोई कर्ज ले सकते हैं। आज आप पीछे रहें, दोस्तों को ही खर्च करने दें। पिछली गलतियों से सीखें, खर्च पर लगाम रखें, कुछ तो भरपाई होगी। आज त्वचा के मामले मे थोड़ी सावधानी बरतें। खुद को ढक कर चलें और सूर्य से बचने के उपाय करें। आप सूर्य के कारण त्वचा के जलने को अनदेखा न करें और जरूरी बचाव करें।
आज कोई बहस या झगड़ा होने की संभावना है इसलिए पूरी कोशिश करें कि आप किसी बहस या झगड़े में ना पड़ें। अगर आपको लगे कि परिस्थितियां बिगड़ रही हैं तो अपने आप को उन से दूर रखें। ऐसा भी हो सकता है कि परिस्थिति इतनी बिगड़ जाए कि बात आपके हाथ से ही निकल जाए। लेकिन फिर भी बहस से दूर रह कर ही आप खुश रह जाएंगे। काम करने के आपके नवीन तरीकों के कारण आपको उच्चाधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। अपनी इस रचनात्मकता से आपको और लाभ उठाने की कोशिश करनी चाहिए। आपको अपने नकारात्मक अनुभवों से भी कुछ सीखना चाहिए। यदि आज आप अपने निवेश को केवल शेयर एवं स्टाक बॉन्ड से अलग करना चाह रहे हैं तो आपको घरेलू या व्यावसायिक जमीन जायदाद में निवेश करने का मन बना लेना चाहिए। आज आपको जमीन जायदाद में चुनाव करने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन यदि आप इस पर पुन: खोज-बीन करते हैं तो उसका परिणाम भी सकारात्मक हो सकता है। आज किसी भी कार्य को पूरी मेहनत और हिम्मत से करने का आपका मन करेगा। इससे आपका दिमाग और मूड दोनों ही शान्त रहेंगे और जिन्दगी में छोटी-छोटी परेशानियों से घबराऐं नहीं।