आज सूर्य का कन्या से तुला में राशि परिवर्तन हो रहा है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा। जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे।
विज्ञापन
मेष राशिः कार्यक्षेत्र में आने वाली कठिनाइयों से आपको लाभ ही होगा
2 of 13
मेष राशि
आज विद्यार्थियों का मन किताबों से हट कर अपने दोस्तों के साथ मजे करने को करेगा। जो लोग रात दिन एक करके मेहनत कर रहे थे वो थोड़ा आराम कर सकते हैं। लेकिन अपनी पढ़ाई और मस्ती में संतुलन बना कर रखें।
कार्यक्षेत्र में आने वाली कठिनाइयों से आपको लाभ ही होगा। लाभ प्राप्त करने के लिए आपको पूरी तरह से मेहनत करनी चाहिए। लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं को पूरा करने के लिए आपको दोबारा नए तरीके से सोचना चाहिए। उच्चाधिकारियों की मदद से आप इन्हें आसानी से पूरा कर पाएंगे।
आप पायेंगे कि दूर विदेश में बैठा कोई आदमी आर्थिक रूप से आपके लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। यह फायदा या तो उस नेटवर्क का नतीजा है जो आपने हाल में बनाया था, या ये लाभ सीधे आपके बॉस के चलते मिल रहा है। यूं ही काम करते रहें, फायदे और भी मिलेंगे।
किसी भी लापरवाही के कारण कोई घटना घट सकती है इसलिए सावधानी बरतें। आज आपको ध्यान देना होगा कि आपको बेहद सावधानी बरतनी है ताकि कोई दुर्घटना ना घटे। आपकी लापरवाही से कोई दुर्घटना हो सकती है जिसकी वजह से आपके वाहन और आपको चोट लग सकती हैं। आज आपको ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता हैं।
विज्ञापन
वृष राशिः आज आप अपने आप को प्रेम से भरपूर पाएंगे
3 of 13
वृष राशि
आज आप आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होंगे। आप भगवान से अपना रिश्ता जानना चाहेंगे। इससे आपको ये जानने में मदद मिलेगी कि आपके साथ जो हो रहा है वो क्यों हो रहा है और आप अपनी जिंदगी को और बेहतर कैसे बना सकते हैं।
आज आप अपने आप को प्रेम से भरपूर पाएंगे, क्योंकि आपको अपने साथी से मनचाहा साथ प्राप्त होगा। आप महसूस करेंगे कि किन्हीं शर्तो के बिना आपको पहली बार अपने साथी का सहयोग मिलेगा। यह आपसी रिश्ता व प्रेम आपकी जिंदगी को उड़ने के लिए भरपूर पंख देगा। आज के इस आत्मीयता-पूर्ण संबंध से आप भरपूर रूप से संतुष्ट होंगे।
आज आप पाएंगे कि पिछले कुछ समय से जो बात आपको परेशान कर रही थी आज वो परेशानी कम हो रही है। आप पर काम का बहुत बोझ रहेगा, लेकिन काम से संबंधित कुछ तनाव आज कम हो जाएगा। कम तनाव के इस दौर को नजरअंदाज ना करें व अपना प्रयास जारी रखें।
आप परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। ज्यादा खुला खर्च करना आपके तनाव का कारण बन सकता है। एक बार फुरसत से अपने खर्च का हिसाब लगाइये, गैर जरूरी खरीदारी भी बंद कर दीजिए। क्यों नहीं इस सब के लिए किसी आर्थिक सलाहकार से सलाह ले लेते?
आज मधुमेह और मोटापे से ग्रस्त लोगो को ध्यान रखना होगा। इसके कारण आप जरूरी काम भी छोड़ सकते हैं। आपको इससे छुटकारा पाना होगा। इसके लिये आपको मसालेदार व बाहर का खाना छोड़कर नियमित रूप से व्यायाम करना होगा। इस बदलाव का लाभ आपको शीघ्र मिलेगा।
मिथुन राशिः आज मनचाही संपत्ति मिलने के संकेत है
4 of 13
मिथुन राशि
आज अध्यात्म के प्रति आपकी भूख बढ़ेगी। आज आपको ये जानने की इच्छा होगी कि आप किस दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। इस राह पर चल कर आप खुद को सही मायने में समझ पाएंगे। आगे बढ़ें और अपनी सभी योग्यताओं को उजागर करें।
विक्रय व विपणन क्षेत्र के व्यक्तियों पर अपने पिछले काम व अधिकारियों का दबाव रहेगा। आज बदलाव के रूप में थोड़ा सा आराम किया जाना चाहिये। बीमा क्षेत्र के लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है।
आज आपका अपने घर की मरम्मत या इसे बड़ा करवाने या फिर नया घर खरीदने का विचार बन सकता है। खुद के रहने के लिए नहीं तो कम से कम निवेश के ख्याल से ही नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। अपने बच्चों या अपने अभिभावक के कमरों को बड़ा करवाने का भी मन बनेगा। आज मनचाही संपत्ति मिलने के संकेत है।
आज आपके लिए अच्छा दिन नहीं है, आपको बुखार या फिर दर्द हो सकता है। अपने आप को बचाने के लिए सावधानी बरतें। अगर आपको ज्यादा परेशानी हो तो उसे लापरवाही से ना लें और तुरन्त डॉक्टर के पास जाएं।
विज्ञापन
कर्क राशिः आप आज निवेश का कोई नया विकल्प तलाशेंगे
5 of 13
कर्क राशि
आपके और आपके दोस्तों में आपसी संबंधों में और प्रगाढ़ता आएगी। आप दोनो की आपसी समझ बहुत अच्छी है इसलिए आपको एक साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगेगा। इस रिश्ते को यूं ही बनाए रखें। मजे करने के लिए आप दोनो कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं अथवा खरीददारी भी कर सकते हैं।
अगर आपकी पिछले दिनों अपनी प्रेमिका से अनबन हुई है तो आज आप थोड़ी राहत महसूस करेंगे। आप अकेले रहना भी पसंद कर सकते हैं। पिछले झगड़े को लेकर आपको चिन्तित होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे झगड़े अभी भले ही मनमुटाव पैदा कर रहे हों पर वे कुछ समय बाद खुद सुलझ जाएंगे और आपके रिश्ते पर उनका दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ेगा। वैसे तो अभी आप अकेला महसूस करेंगे, पर आपका रिश्ता फिर से सही राह पर आ जाएगा।
अगर आपके माता-पिता व्यवसाय करते हैं तो आपको इस व्यवसाय का हिस्सा बनने का न्योता दे सकते हैं, जिससे कि आप असमंजस में रहेंगे। ये निर्णय लेने में आपको समय लगेगा। लेकिन आप चिंता ना करें, क्योंकि आप जो भी निर्णय लेंगे उसके लिए आपको बाद में पछताना नहीं पड़ेगा।
आप आज निवेश का कोई नया विकल्प तलाशेंगे। हो सकता है, आप किसी ट्रेडिंग की सोचें या फिर ऑनलाइन शेयर बाजार में हाथ आजमाना चाहें। नये प्रयोग करने के लिए आज का दिन बुरा नहीं है पर शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर आपको हर पल नजर रखनी होगी। ज्यादा जोखिम न उठाएं। आप फायदे में रहेंगे।
विज्ञापन
सिंह राशिः धन पाने के लिए गलत तरीका अपनाने से बचें
6 of 13
सिंह राशि
किसी वृद्ध व्यक्ति से आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। अगर आप किसी बड़े झगड़े में फंसे हैं तो उसे अब हमेशा के लिए सुलझा दीजिए। अपनी जबान पर नियंत्रण रखें वरना अपने कटु शब्दों को ले कर आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।
आज का दिन विपणन के क्षेत्र के कर्मचारियों के लिये काफी अच्छा रहेगा जब वे अपने आप को किसी प्रशिक्षण आदि के द्वारा आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। ये अवसर आपका भविष्य तो निखारेगा ही, आपको अपने सहकर्मियों के बीच ऊंचा उठा देगा। आप अपने व्यावसायिक लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ साथ प्रशंसा व प्रसिद्धि भी पा सकेंगें।
आज आप किसी ऐसी वित्तीय योजना के झांसे में मत फंस जाइएगा जो बाहर से दिखने में तो बहुत आकर्षक लगे लेकिन उससे उतना फायदा नहीं हो। झटपट अमीर होने वाली ऐसी योजनाओं से बच कर ही रहें। क्योंकि अंतत: इससे आपका नुकसान ही होने वाला है। इसलिए ख्वाबों की दुनिया में नहीं बल्कि हकीकत की जमीन पर रहिये।
अगर आपको आंख से सम्बन्धित कोई परेशानी है तो डॉक्टर के पास चैक-अप के लिए जाएं। फिर भी अगर आपको आंख से दिखने में कोई परेशानी है तो आज आप शरीर की जांच करा सकते हैं। आपकी आंख से सम्बन्धित कोई परेशानी होने के संकेत हैं, इसलिए बाद में पछताने से अच्छा होगा आप पहले ही सावधान रहें।
विज्ञापन
कन्या राशिः आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए आज का दिन बड़ा ही शुभ है
7 of 13
कन्या राशि
अपने कौशल व हिम्मत से आप अपने रास्ते में आने वाली सभी परेशानियों को हल कर लेंगे। आपकी इन खूबियों का जादुई असर होगा व सारी परेशानियां खुद ही खत्म हो जाएंगी। अपना उत्साह बनाए रखें क्योंकि इसी से आपकी सारी परेशानियां खत्म हो सकेंगी।
व्यावसायिक काम को समय पर पूरा करने की आपकी लगन के कारण आपको सफलता मिलेगी। हालांकि अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको अपनी तकनीक में थोड़ा बदलाव लाना होगा। आपकी मेहनत से आपके साथी व उच्चाधिकारी भी आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेंगे।
अपना आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए आज का दिन बड़ा ही शुभ है। बस ध्यान रखें कि आपके सामने जो काम है उसे आप समय से पहले पूरा कर लें। इसके लिए जरूरी है कि आप सकारात्मक सोचें और आशावादी बने रहें। आपकी राह में कोई रोड़ा आयेगा भी तो आप अपने हौसले से उससे पार पा लेंगे। ठीक ढंग से की गई प्लानिंग और सही मौके की बदौलत आपके व्यावसायिक सपने जरूर साकार होंगे। इसमें आप अपने किसी सहकर्मी की मदद भी ले सकते हैं। इससे आपका आत्मसम्मान तो बढ़ेगा ही आप समय रहते अपने आर्थिक लक्ष्य को भी पा लेंगे।
जो लोग पेट के रोग से ग्रस्त हैं आज उन्हे उसका उपचार मिलेगा। पर शुरुआती दौर मे पेट का ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। सलाह अनुसार खाना लें और व्ययाम करें। जिससे आप जल्द ठीक हो सकेंगे।
तुला राशिः आज का प्यार आपकी जिंदगी को बदल सकता है
8 of 13
तुला राशि
आज आपको ये जान कर बहुत बुरा लगेगा कि जिनको आप अपना दोस्त समझते थे, वही पीठ पीछे आपकी बुराई करते हैं। ये सब सुन कर आप अपना आपा ना खो बैठें बल्कि शांति व धैर्य से परिस्थिति को संभालने की कोशिश करें। इन लोगों से बात करें और ये जानने की कोशिश करें कि आपके रिश्ते में खटास का क्या कारण है।
आज का प्यार आपकी जिंदगी को बदल सकता है। आपकी जिंदगी जोश से भर जाएगी। अपने नए पार्टनर के साथ आनंद करने के लिए घूमने का प्लान बनाइए। यह प्लान एक-दूसरे को जानने के साथ-साथ दोनों को नजदीक लाने में सहायक होगा। इसके साथ किसी रोमांटिक दोस्त का साथ रहने से आप अपनी बात बिना संकोच कह सकेंगे, जो कि आपको रोमांसभरी जिंदगी और ऊंचाई दे सकते हैं।
विक्रय के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने लक्ष्य पूरे करने में कठिनाई हो सकती है और संभव है कि आज अधिकारियों की डांट भी खानी पड़े। आपको दिन के प्रत्येक क्षण में पूरी तरह से तैयार रहना होगा। यदि आप अपने घर में ही काम करते हैं तो आज व्यावसयिक परिसर की ओर भी आपको जाना पड़ सकता है।
जो कपड़ा या हस्तशिल्प संबंधित काम करते हैं वे अपने काम व आय में एक विकास देखेंगे। हाथ से बनी चीजों में इस समय एक उछाल देखने को मिलेगा जो आपके व्यापार में दिखेगा। इस बात का ध्यान रखें कि आप अपने हस्तशिल्प का प्रचार अच्छी तरह से करें। इससे आपको अत्याधिक मुनाफा होगा।
आज आप सकारात्मक सोच के साथ रहेंगे ओर सारी नकारात्मक सोच गायब हो जाएगी। लोग आपकी सुन्दरता की तारीफ करेंगे। असल में यह आपकी अन्दरुनी खूबसूरती और आत्मविश्वास है जो झलक रहा है।
वृश्चिक राशिः उपहार जैसा कुछ लाभ मिलेगा
9 of 13
वृश्चिक राशि
क्या आपने कभी सोचा है कि आपके घर में इतने झगड़े क्यों होते हैं। शायद आपको ही अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। अगर आप और सकारात्मक और सहनशक्ति वाले व्यक्ति बन जाएं तो आप अपने घर में खुशनुमा माहौल पैदा कर पाएंगे। याद रहे गलती हर इन्सान से होती है, कोई भी सम्पूर्ण नहीं होता। अपने परिजनों के साथ इज्जत से पेश आएं परिणामस्वरूप वो भी आपके साथ वैसा ही व्यवहार करेंगे।
यदि आज आपका विवाह होने जा रहा है तो मतभेद पैदा न हों और ना आपके रोमांस में कमी आए। ग्रह नक्षत्रों के कारण आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपसी प्रेम को बनाये रखने का प्रयास करें।
लगातार रोक-टोक के कारण आप अपने उद्देश्यों को समय पर प्राप्त नहीं कर पाएंगे। आपको खुद ही इस बात का निर्णय लेना होगा कि इन बातों से कैसे निबटा जाए। अपनी चतुरता से आप इस समस्या का समाधान आसानी से खोज सकेंगे।
वास्तव में आज आपको निश्चित रूप से पुरानी पैतृक संपत्ति जमीन-जायदाद या आभूषण के रूप में प्राप्त होगी। यह आप के द्वारा कमाया हुआ धन नहीं है अत: यह आप के लिए एक आकर्षक इनाम है। इस आकर्षक तोहफे की सराहना करें क्योकि यह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा।
धनु राशिः कार्यक्षेत्र या मित्रों की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है
10 of 13
धनु राशि
आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। आज आप कुछ नए लोगों से मिलेंगे काम में भी आप खुद को ज्यादा अच्छी तरह से स्थापित कर पाएंगे। इससे आपके नए दोस्त बनेंगे और आप जिंदगी को एक नए नजरिए से देख पाएंगे।
आज आप महसूस करेंगे कि आपकी जिंदगी आपके प्यार एवं चाहतों के अनुकूल चल रही है। सुनिश्चित करें कि आप अपने बनाए आदर्शों के अनुसार अपना जीवन व्यतीत करें, ना कि अन्य लोगों के अनुसार। आपका साथी आपको भरपूर प्यार भरा साथ देगा, जिससे परिवार में आज खुशियां आएंगी।
फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज किसी भी मौके को ना चूकें। व्यावसायियों को अपने कार्यक्षेत्र या मित्रों की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। इन अवसरों को हाथ से ना जाने दें। इन सफलताओं से आर्थिक लाभ भी मिलेगा।
यदि आपके पास व्यवसायिक सम्पत्ति है और आप उसे बेचना चाहते हैं या बेचने का मन बना चुके हैं तो आज का दिन लोगों से सम्पर्क करने का उचित समय है जो वास्तविक रूप से आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर सकता है। आप अपनी आंखे खुली रखें एवं अपनी व्यावसायिक गतिविधियां जारी रखें, आप कभी भी नहीं जान पायेंगे कि संभावनाएं किस दिशा से आ रही हैं।
मकर राशिः अच्छी खबर मिल सकती है
11 of 13
मकर राशि
आज आप किसी यात्रा पर जाने के मूड में हैं। आपकी विदेश यात्रा के भी संकेत हैं। ये यात्रा काम के सिलसिले में या परिजनों के साथ भी हो सकती है। इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी। अगर आप अपने परिवार के साथ जा रहे हैं तो आपके रिश्तों में और मजबूती आएगी।
आज अपने रोमांटिक जीवन में कठिनाइयों को उत्पन्न ना होने दें। आपके व आपके साथी या आपके माता पिता के बीच मनमुटाव हो सकता है। गलतफहमी छोटी सी बात से शुरू होकर घर का चैन खराब कर सकती है। अपने व अपने साथी के बीच में संबंध सामान्य करने का प्रयास करें।
आज का दिन कुछ अच्छी खबर आपके लिये ला सकता है। आप धैर्य और उत्तेजना के साथ इस दिन की प्रतीक्षा कर रहे थे। आपकी उपलब्धि से परिजनों का सीना भी गर्व से फूला नहीं समाएगा। करियर के लिहाज से यह दिन आपके जीवन का एक अहम दिन साबित हो सकता है।
आर्थिक क्षेत्र में आपकी स्थिति थोड़ी डांवाडोल रहेगी, लेकिन आप इस स्थिति से आसानी से निपट लेंगे। अपने सीनियर अधिकारियों से मधुर संबंध बना कर रखें। आपकी कार्यशैली बहुत अच्छी है फिर भी कई बार लोगों को आपकी बातें चुभ जाती हैं। इससे आपका ही आर्थिक नुकसान है। इसलिए अपने काम पर ध्यान दें। शांत रहें। आप तरक्की करेंगे और जब आपकी बारी आयेगी तो आपकी पदोन्नति भी होगी।
कुंभ राशिः अचानक लाभ होने की संभावना बन सकती है
12 of 13
कुंभ राशि
आज आपको अपने कीमती सामान को ध्यान से रखने की जरूरत है वरना आपको कोई सामान खो सकता है। इसका मतलब ये नहीं कि आप चिंतित हो जाएं बस थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।
आज आप अपने पार्टनर के साथ बहस से परहेज करें। जज्बाती होने के कारण आज आपके लिए छोटे-छोटे मुद्दे भी तूल पकड़ सकते हैं। अपने पार्टनर को शान्त करने की कोशिश करें। छोटी-छोटी समस्यायें खुद दूर हो जाएंगी।
आज आपकी आजीविका में भौगोलिक परिवर्तन परिलक्षित हो रहे हैं। आप नौकरी बदल सकते हैं। यदि आप घर से काम करते हैं या आपका स्वयं का प्रतिष्ठान है तो आज का दिन आप अपना कार्यालय भी बदलने का सोच सकते हैं। इस अवसर को अपनी सुविधाएं बढ़ाने के लिहाज से उपयोग में लाएं।
आज आपको जमीन-जायदाद, व्यवसायिक प्रतिष्ठान आदि खरीदने से लाभ हो सकता है, क्योंकि इस प्रकार के खरीदने बेचने का चलन आजकल व्यावहारिक हो गया है। इस प्रकार के व्यवसाय में अचानक लाभ होने की सम्भावना बन सकती है। यदि आपके पास ऐसी किसी सम्पत्ति को खरीदने का अवसर आ रहा है तो आप उसे जल्दी खरीद लें। आज आप लम्बे अरसे से जमीन-जायदाद भवन जैसी अचल सम्पत्ति का विज्ञापन देख रहे हों तो देर ना करें, उसे जल्दी खरीद लें।
आज आपको ध्यान लगाने का महत्व समझ आयेगा। इससे आपके दिमाग में शांति होगी और दिन की अच्छी शुरुआत कर सकेंगे। आपको इसका फायदा अल्प विधि और लगते समय में मिलेगा।
आज उन विद्यार्थियों का मन मौज-मस्ती करने को करेगा जो कि अब तक कड़ी मेहनत कर रहे थे। आपने पढ़ाई में जो मेहनत की है उसका फल आपको सफलता के रूप में मिलेगा।
आज आप पाएंगे कि आपका कार्यक्षेत्र बदल गया है या फिर आपने कोई नई नौकरी कर ली है। ये किसी नई शुरुआत का समय है, इसलिए आपको ऐसा लग रहा है। इस बदलाव से परेशान ना हों, इससे आपको लाभ ही होगा और आपको अपने लक्ष्य के और नजदीक जाने में मदद मिलेगी।
आज का दिन आपके अपने लिये है इसलिये इसे अपने लिये ही बना रहने दें। आज अपने साथ समय बिताइये और सृजनात्मक होते हुए कुछ खर्चा भी किया जा सकता है। इस दौरान अति खर्च से बचें। संतुलन बनाए रखें।
आज आप दिमाग को शान्ति प्रदान करने पर जोर डाले और उन चीजों पर ध्यान दें जो आपके जीवन में महत्व रखती है। आप सांस और ध्यान लगाने की क्रियाओं पर ध्यान दें ताकि आप शान्ति पा सकें आप देखेंगे कि आपका स्वास्थ्य, काम और रिश्तेदारी सब सुधरती नजर आयेगी।