फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बन रहा त्रिग्रही योग किस राशि के लिए कितना भाग्यशाली है, देखिए

Fri, 16 Sep 2016 09:33 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
ज्योत‌िष की दृष्ट‌ि से आज का द‌िन कई राश‌ियों के ल‌िए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं क्योंक‌ि ग्रहों के राजा सूर्य राहु और शन‌ि के प्रभाव से न‌िकल जाएंगे और अपने म‌ित्र गुरु से म‌िलेंगे। ग्रहों का यह म‌िलन आपके ल‌िए क‌ितना भाग्यशाली हैं कहते हैं आपके स‌ितारे।
 
विज्ञापन

मेष राश‌िः लाभ और उन्नत‌ि प्राप्त कर सकते हैं

2 of 13
मेष्‍ा राश‌ि
इस समय आपके रिश्तों में और विश्वास बढ़ेगा। आप अपने प्रियजनों के नजदीक आएंगे और अपनी जिंदगी में उनके महत्व को जान पाएंगे। पहले आप उन पर इतना ध्यान नहीं देते थे लेकिन अब उनको गले लगा कर पहले की सभी शिकायतें और दूरियां मिटा दें, फिर देखें इससे आपकी जिंदगी में कितना बदलाव आएगा।
आज आप रंगीले मूड में होंगे और आप की किसी आस-पास के व्यक्ति से मुलाकात होगी। हल्का-फुल्का रोमांस करना हानिकारक नहीं, पर इसको लेकर गंभीर ना हों। अकेले व्यक्ति के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं। अगर बात आगे बढ़ती दिख रही है तो उसे आप दिल पर ना लें और यथार्थवादी बनें।
आज व्यापार में लाभ व नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपके समक्ष आपके भविष्य के सुनहरे रास्ते खुलेंगे। हो सकता है कि ये आपके भविष्य की शुरूआत मात्र हो। आपका समय शुभ हो।
अगर आप किसी उद्योग धंधे से जुड़ें हैं जहां कल्पनाओं व उम्मीदों पर काम काम होता है तो आज का दिन लाभ वाला है। अपनी व्यापार की तरक्की या कम्पनी को आगे बढ़ाने की ताक में रहिए। अचानक ही कोई बड़ा फायदा होने वाला है। ऐसे मौके पर लाभ के और भी कई रास्ते खुलते हैं। सबका फायदा उठाइये। 
विज्ञापन

वृष राश‌िः अनापेक्षित क्षेत्रों में भी सफलता संभव है

3 of 13
वृष्‍ा राश‌ि
आज आप आत्म विश्लेषण के मूड में रहेंगे। आप सोचेंगे की आपने अभी तक जीवन में जो सफलता पाई है वो कितनी मेहनत से पाई है और भविष्य में आपको क्या करना चाहिए। इससे आपके भविष्य में अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
आज आपको अपने फौलादी इरादों से अपने साथी के बारे में अवांछित विचारों को निकाल देना चाहिए। आपस में व्याप्त गलतफहमियों को मिटाने का भरसक प्रयत्न करें, जिससे आपसी प्रेम व समझदारी बढ़ सके।
यदि आप योजना बनाकर चलेंगे तो अनापेक्षित क्षेत्रों में भी सफलता संभव है। लेकिन नपे-तुले जोखिम लेना ही समझदारी होगा। आपके कार्यस्थल पर ओने वाली नवीन वस्तुओं को लेकर आश्चर्य ना करें। हो सकता है कि ये सब कुछ पूर्वनियोजित हो और आपके अधिकारी आपकी क्षमता जांचना चाहते हों।
प्रबंधक स्तर के लोगों को अच्छी तरक्की के लिए सकारात्मक सोच और अच्छी संचार क्षमता का होना बहुत जरूरी है। अगर आप में ये सब है तो समझिए कंपनी में आपकी तरक्की निश्चित है। सजग रहें और ध्यान रखें कि यह मौका हाथ से निकल न जाए। आपमें से कुछ को विदेश में नौकरी का मौका मिलेगा, मौका हथिया लें, अच्छी आमदनी तय है।
आज आप जो भी खाएं उस पर सावधान रहने की आवश्यक्ता है। तले-भुने और चटपटे खाने से दूर रहें, ये आपका पेट खराब कर सकता है। कोशिश कीजिए की आप सादा और पौष्टिक भोजन करें। आज आपको खाने से सम्बन्धित सतर्क रहने की आवश्यकता है। जल्दी ही आप अपनी पहले जैसी अच्छी सेहत में नजर आऐंगे।

म‌िथुन राश‌िः आपके काम में रुकावट भी आ सकती है

4 of 13
म‌िथ्‍ाुन राश‌ि
आज आप अपने घर वालों व दोस्तों के साथ का मजा लेंगे जिससे आपके घर पर खुशियों का माहौल बना रहेगा। बहुत समय से घर पर चल रहे झगड़ों से आपको मुक्ति मिलेगी। आज आपके कुछ रिश्तेदार आपके घर आ सकते हैं। आज आपके घर व उसके आस-पास का माहौल आपको संपूर्णता का एहसास कराएगा।
आज आप शहर से बाहर भ्रमण के लिए जा सकते हैं, जिससे आपके अपने साथी के साथ दोबारा से अच्छे संबंध कायम होंगे। आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। आपका साथी आपके सम्मुख अपना प्रगाढ़ प्रेम एवं आत्मीयता प्रदर्शित करेगा, जिससे प्रेम की अनुभूति होगी। बच्चों को उनके दादा-दादी या नाना-नानी के पास छोड़कर जाने पर अपने को दोषी ना महसूस करें, क्योंकि आपके घर में ना रहने के बावजूद भी वह अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
आज ऑफिस में आपको अपना ध्यान अपने काम पर ही केंद्रित रखने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि आपके आस-पास बहुत से व्यवधान हैं। इन परेशानियों से आपके काम में रुकावट भी आ सकती है, इसलिए इन्हें नजरअंदाज करने की पूरी कोशिश करें।
आज के लिए निर्देशित सिध्दान्त यह है कि आप अपने पूंजी निवेश के क्षेत्र में परिवर्तन लाएं। आज के इस दिन के लिए आवश्यक है कि आप यह सुनिश्चित कर लें कि अधिक से अधिक कितना धन अलग से बचा कर रख सकते हैं। इसीलिए आप कईं प्रकार के पूंजी निवेश पर अपना ध्यान केन्द्रित करें। अलग अलग व्यवसाय में पूंजी निवेश करने के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। आपके द्वारा इस क्षेत्र में किया गया प्रयास अन्तत: लाभकारी सिद्ध होगा। 
विज्ञापन

कर्क राश‌िः आपको व्यावहारिक होकर निर्णय लेने होंगे

5 of 13
कर्क राश‌ि
आज आपका मन करेगा कि आप अपने सारे काम को एक तरफ रख कर अपने परिवार व दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करें। अपने मनचाहे गाने लगाएं और अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करें।
ऐसी संभावना है कि आज आपका पहला आकर्षण पहला प्यार बन सकता है। आज आप अपने सपनों के सौदागर से मिलेंगे और उसके सारे गुण आपको दिखेंगे। कल्पना के प्रवाह में बहने से पहले निश्चित कर लें कि यह सिर्फ आकर्षण तो नहीं। अगर ऐसा नहीं तो इसे जिन्दगी भर का रिश्ता बनाने की कोशिश कीजिए।
आज आपको अपने व्यवसाय की वृद्धि के लिये भागीदारी के विषय में सोचना चाहिये। आप देखेंगे कि यदि आज आपने सही भागीदार चुना तो आपके व्यवसाय की उत्पादकता, लाभ और ऊंचाई इतनी अधिक होगी जितनी कि आपने अकेले कभी सोची भी नहीं होगी। आपको व्यावहारिक होकर निर्णय लेने होंगे।
आप अपनी गाड़ी या अपना घर बेचना चाह रहे हैं तो इसका अखबार में या इंटरनेट पर विज्ञापन आज ही दे दें। इस दिशा में किया गया आज का प्रयास सार्थक होगा। गाड़ी बदलने की सोच रहे हैं तो आप पायेंगे कि आज आपको मनचाही गाड़ी मिल गई।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः अपने कार्यालय में चुनौतियों को स्वीकार करें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
अपने नियंत्रण के बाहर की स्थिति में उलझने की जरूरत नहीं है। उसमें बहुत अधिक उलझने से स्थिति बिगड़ सकती है। कुछ मुश्किलों का सामना करने के बाद आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धैर्य और साहस बनाए रखें।
अपने समय और योग्यताओं का उपयोग करने के लिए अपने आप को कुछ रचनात्मक काम में व्यस्त रखने का ये सही समय है। अच्छा होगा अगर आप इस समय अपने कार्यालय में चुनौतियों को स्वीकार करें, इससे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। इस समय आपको अपने ही जैसे लोगों से जुड़ना चाहिए ताकि आप अपने प्रयासों में उनकी मदद ले सकें। उनके सुझावों से आपको सफलता मिल सकती है।
आज आप गैजेट्स और ‌ब‌िजली के उपकरण खरीदेंगे। हो सकता है कि आपको इनकी इतनी जरूरत ना हो। इन्हे खरीदने से पहले एक बार अवश्य सोच लें। कहीं ये आपका बजट तो नही बिगाड़ रहे? इन्हे खरीदने से पहले अच्छे से सोचें कि कहीं आगे चलकर पछताना ना पड़े। धन के संतुलन को बनाए रखें।
आज आपको सेहत को लेकर सावधानी बरतने और नियमित व्यायाम करने की आवश्यकता है। ज्यादा मेहनत वाली व्यायाम करें ताकि आपका पसीना निकले। अपना ध्यान व्यायाम में लगाएं, इससे आप खुद को ऊर्जावान् महसूस करेंगे। हो सकता है, शुरुआत में आप थकावट महसूस करें, मगर बाद में आप खुद महसूस करेंगे कि आपकी सेहत बेहतर हो रही है।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः आपके प्रेम संबंध में आज नई जान आएगी

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
अगर आज आपको मदद की जरूरत पड़ी तो आज आपके मित्र व रिश्तेदार पीछे नहीं हटेंगे। आज अपनों के सहयोग से आप अपनी समस्या आसानी से हल कर लेंगे। ये समय उनको ये बताने का भी है कि उनका सहयोग आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है। अपना प्यार जताने में बिल्कुल संकोच ना करें।   
आज आपको एहसास होगा कि आप जो सफलता प्राप्त करते हैं, उसका सीधा संबंध आपकी मेहनत से होता है। अपनी मेहनत से आप अपने कैरियर को ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। आज अगर आप अपने काम को मेहनत से करते हैं तो भविष्य में आपको उसका लाभ जरूर मिलेगा।
घर और जमीन संबंधी निवेश आपके लिए आय के स्रोत बन सकेंगे। अगर आप इस वक्त कोई भी जमीन खरीदते या बेचते हैं तो आपकी पूंजी बढ़ेगी। अचल सम्पत्ति के बाजार में आपके लिए सुनहरे अवसर हैं जो आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकते हैं। आप इनमें चतुराई एवं सावधानी से निवेश करें। आप पायेंगे कि आपकी आर्थिक स्थिति में भरपूर इजाफा हो रहा है।
आज आपको पेट से सम्बन्धित कोई परेशानी हो सकती है। लेकिन इस परेशानी का हल निकल सकता है अगर आप सन्तुलित भोजन और स्वस्थ भोजन पर ध्यान दें। आज वह दिन है जब आपको अपने खान-पान पर ध्यान रखना होगा, क्योंकि सन्तुलित और स्वस्थ भोजन ही पेट की बीमारी से बचा सकता है। ऐसा करने से आपको अच्छा लगेगा और आपका भोजन भी पौष्टिक रहेगा।

तुला राश‌िः विरोधी सक्रिय रहेंगे

8 of 13
तुला राश‌ि
घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को ले कर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। ये शायद कोई छोटी सी बात हो लेकिन आने वाले समय में ये आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकती है। अपने परिजनों व मित्रों से पूछें कि वो आज कैसा महसूस कर रहे हैं। ऐसा करके शायद आप आने वाली परेशानियों से बच सकें।
आज आपके किसी नये व्यक्ति के साथ रिश्ते बनने की प्रबल संभावना है। कुछ करने से पहले निश्चित कर लें कि यह सिर्फ आकर्षण तो नहीं, क्योंकि उससे आपको बाद में निराशा ही हाथ लगेगी। पहली मुलाकात में ज्यादा जज्बाती होने के बजाय लम्बे रिश्ते की नींव डालने में विश्वास रखें।
अगर आपको अपने काम में उपलब्धियों के लिए प्रशंसा मिले तो आपको अपने कार्यालय और उसके बाहर हो रही प्रतिस्पर्धा से सावधान रहना चाहिए। आपके विरोधी आप पर झूठा इलजाम लगा सकते हैं। इसलिए, किसी से भी कोई बात ना करें। आपके विरोधी सक्रिय हैं, लेकिन आप उनसे निबटना जानते हैं।
आज का दिन आपको सुनिश्चित रूप से उस प्राप्ति अथवा पदोन्नति के अवसर देगा जिसके विषय में आप लंबे समय से सोच रहे थे। आज अपनी गुणवत्ता का पूरा उपयोग कीजिये जिससे आपको लेकर किसी प्रकार की नकारात्मक बातें न हो सकें। आज का दिन आपको कोई अच्छा व्यापारिक अवसर दिला सकता है। ये समय सभी को प्रभावित करने का है, तो खुद को श्रेष्ठ सिद्ध करने के लिये, चल पड़िये।

वृश्च‌िक राश‌िः आर्थिक लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी कोशिश करें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज शायद आपको अपने घर अथवा व्यवसाय के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े। फैसला करने से पहले बुरे भले का विचार कर लें तो अच्छा होगा। आज का दिन किसी अनुसंधान अथवा कोई निर्णय करने के लिए बहुत ही अच्छा है। अगर आप खुले दिमाग से सोचें तो आप पाएंगे कि मुश्किल से मुश्किल निर्णय भी आसानी से लिए जा सकते हैं।
अभी के रिश्ते से दूर हटकर रिश्ता बनाने की कोशिश ना करें। वह आपके लिए समस्यायें खड़ी करने के अलावा आपको कुछ नहीं देगा। नकारात्मक सोच के कारण अभी के रिश्ते से दूसरी क्षणिक सन्तुष्टी भले ही बेहतर लग रही हो, पर वह जल्दी ही खत्म हो जाएगी। आप अपने रिश्ते पर भरोसा रखें। अन्यथा आपकी दुर्गति निश्चित है। आज आप ऐसे आकर्षण से बचें।
आज आपके विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं। आप अपना काम पूरी मेहनत और लगन से कर रहे हैं, लेकिन विरोधी आपके रास्ते में रोड़े अटकाने की पूरी कोशिश में हैं। आप चिंता ना करें और अपने काम की ओर ध्यान दें। इससे आपको जल्दी ही सफलता मिलेगी।
यह सही वक्त है कि आप अपनी आर्थिक जिम्मेदारियों को समझें और अपने आर्थिक लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी कोशिश करें। चाहे इसमें जो भी जोखिम हो और जितनी भी कड़ी मेहनत करनी पड़े, आगे बढ़ें। आज आप शेयर बाजार में निवेश करना चाह रहे हैं तो यह सही मौका है। निवेश के जो नये मौके सामने आ रहे हैं उनमें पूरी समझदारी से आगे बढ़ें और मौके को जल्दी हथिया लें। बस ध्यान रखिये कि आर्थिक लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत और सही फैसला बहुत जरूरी है।

धनु राश‌िः अपनी सेहत की तरफ ध्यान दें

10 of 13
ध्‍ानु राश‌ि
आज आप अपने अधूरे सपनों को ले कर कुछ निराशा सी महसूस करेंगे। निराशा में समय व्यर्थ ना गंवाएं बल्कि ये सोचें कि आप किस तरह से अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।  अगर आप सही तरीके और आत्म-विश्वास के साथ आगे बढ़ें तो अवश्य ही सफल हो पाएंगे।
आज तनाव के संकेत हैं, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप बेकार का लड़ाई झगड़ा ना करें। प्रतियोगिता शायद आपको थोड़ा परेशान कर दे । बेकार में अपनी मानसिक शांति को भंग ना करें। अपने तनाव को कम करने की कोशिश करें और अपनी सेहत की तरफ ध्यान दें। शांति बनाए रखें।
आप अपना लेन-देन ठीक रखें ताकि बाजार में आपकी साख बनी रहे, विशेषकर उन लोगों के सामने जिनसे आपने बीते समय में ॠण लिये हैं। आप अपने कर्तव्यों को ना भूलें। यदि आप एक बार अपना ॠण चुकता कर देते हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि हो जायेगी।
आज आपको पाचन में समस्या होने के संकेत हैं। आज शुद्ध और शाकाहारी भोजन लें। मिठाई और शराब से दूर रहें। आपको ऐसा करने में मुशकिल ही सकती है मगर दिन के अन्त में अच्छे परिणाम देखकर आप चौंक जाएंगे।

मकर रश‌िः कीमती सामान गुम हो सकता है

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप अपने घर की सजावट को एक नया रूप देना चाहेंगे। इससे आपको अपनी जिंदगी में भी नएपन का एहसास होगा। घर में किए गए ये परिवर्तन आपके अंदर के परिवर्तन को ही दर्शाएंगे। एक बात का ध्यान रखें कि आप सजावट के लिए केवल वो ही सामान खरीदें जिसकी आपको जरूरत है। फिजूलखर्ची से बचें।
पिछले दिनों आपकी जिंदगी नये पार्टनर की संभावनाओं और गुप-चुप प्रेम संबंधों से भरी रही है। आज भी यह स्थिति बनी रहेगी। इन दिनों को देख आप भी यह सोचेंगे कि प्यार की दुनिया में कब क्या हो, कुछ नहीं बताया जा सकता। इन मौकों पर आनंद करें।
आज का दिन काम और वित्तीय क्षेत्र में उत्पादक रहेगा। आपकी सोची हुई पदोन्नति भी आपको मिल चुकी है। आपको अपने समर्पण और निरंतरता का प्रतिफल मिल रहा है। 
आज आपकी महत्वपूर्ण वस्तुएं अथवा कीमती सामान गुम हो सकता है, आज आपको बेकार में कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप अपने कीमती एवं महत्वपूर्ण सामान के प्रति विशेष सजग रहें। यह सुनिश्चित कर लें कि आप अपने सामान को बुरी नजरो से दूर रखें। 

कुंभ राश‌िः आज आपके प्यार के इजहार का दिन है

12 of 13
कुंभ्‍ा राश‌ि
आखिरकार वो वक्त आ ही गया जब कि आपको व्यवस्थित हो ही जाना चाहिए। आज अपनी जिंदगी का सबसे मुशकिल क्षेत्र चुन लें वो चाहे पैसे से संबंधित हो, घर से या फिर काम से संबंधित हो और उस पर काम करना शुरू कर दें। उस क्षेत्र के हर पहलु को सुलझा लें, कल से शायद आप खुद को एक अलग रास्ते पर पाएं। इससे भविष्य में आपकी उत्पादन क्षमता बढेगी।
आज आपके प्यार के इजहार का दिन है। आज आप अपने मन की बात खुलकर कहने को तैयार हैं। आपका पार्टनर भी शुरुआती शर्म के बाद वैसी ही प्रतिक्रिया व्यक्त करेगा और आप दोनों सकारात्मक भावनाओं में बहते रहेंगे। इस मौके का आनंद लें।
विक्रय के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने लक्ष्य पूरे करने में कठिनाई हो सकती है और संभव है कि आज अधिकारियों की डांट भी खानी पड़े। आपको दिन के प्रत्येक क्षण में पूरी तरह से तैयार रहना होगा। यदि आप अपने घर में ही काम करते हैं तो आज व्यावसयिक परिसर की ओर भी आपको जाना पड़ सकता है।
आप इन दिनों पैसे कमाने के कुछ नये रास्ते तलाश रहे हैं। और कोई नई बढ़िया नौकरी भी, तो आज आपको कोई बड़ी खबर मिलने वाली है। आप बहुत ऊर्जावान व्यक्ति हैं, जज्बे को बनाये रखिये इसका फायदा आपको अपने काम में दिखने वाला है। अपनी इच्छा पूरी करने में इस मौके का इस्तेमाल कीजिए।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आर्थिक रूप से दिन काफी लाभकारी है

13 of 13
मीन राश‌ि
आज के लिए आपका मूल मंत्र है -विश्वास। आपको ये जानने की कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने ही प्रियजनों, जो कि आपसे प्यार करते हैं, पर विश्वास करने में हिचक क्यों कर रहे हैं। बल्कि आपको अपने परिजनों और नजदीकी दोस्तों पर पूरा भरोसा करना चाहिए। अपने रिश्तों में शक को ना आने दें।
आज आपके रोमांस के सितारे आपको आगे बढ़ने से रोक रहे हैं। आप अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने या डिनर के लिए निकल सकते हैं। ऐसे काम आपको आज खुश रखेंगे। रोमांस की दुनिया में कोई भी कदम आगे बढ़ाने से आज बचें।
यदि आपका विदेशी ग्राहकों से लेने देन है तो आज आपको आर्थिक फायदा होगा। नये ग्राहक भी बनेंगे और बड़ा आर्डर भी देंगे, इसलिए इस मौके का फायदा उठायें। आपको लगेगा कि आपने इसके लिए बड़े परिश्रम भी किये हैं। बहरहाल आर्थिक रूप से दिन काफी लाभकारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें