फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनु राशि वालों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए और कौन-सी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 15 Mar 2017 09:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है, जानिए।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपका कोई अपना आपको अचंभित कर सकता है। मुद्दा आपसे संबंधित हो भी सकता है और नहीं भी। लेकिन हर हाल में आपको शांत ही रहना चाहिए और अपने प्रियजनों की मदद करने का प्रयास करना चाहिए।अगर आप अकेले हैं तो आज आपको प्रेम संबंध के मामले में थोड़ी निराशा मिल सकती है। आप अपने प्यार के इजहार में घबड़ाहट महसूस करेंगे। अपने किसी दोस्त की सहायता लें। अगर आपका संदेश ठीक तरीके से पार्टनर तक पहुंच पाता है तो अनुकूल प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है और आपका प्रस्ताव स्वीकार भी हो सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। अपने गुस्से को काबू में रखें जो भी बोलें तोल-मोल कर ही बोलें। नियमित रूप से योग और ध्यान करने से आपके चहरे पर फिर से हंसी लौट आएगी। योग करने से आप फिर से ऊर्जावान् ही नहीं बल्कि आपके अंदर आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: व्यवसाय संबंधित विवाद कानूनी मोड़ ले सकता हैं

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। आज आपके लिए रिश्ते बहुत ही महत्वपूर्ण रहेंगे। रोमांस की दुनिया में आज आपको ऐसे व्यक्ति से बचना चाहिए, जो आपका पैर जबरन खींच रहा है। आपकी समप्रेषण कला, आत्मविश्वास और आकर्षक व्यक्तित्व आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपनी कुशलता दिखाने में मदद करेंगे। हालांकि आपको अपनी बात मनवाने व अपने लक्ष्यों के प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। हाल में ही आप न चाहते हुए भी व्यवसाय संबंधित किसी विवाद में घिर गए थे। यह मामला हो सकता है, कानूनी मोड़ भी ले ले। हालांकि इस मामले में आपके पक्ष में ही फैसले होंगे। आज आप स्वास्थ्य को लेकर खुशनुमा स्थिति में रहेंगे। आज आप अपना दिमाग सकारात्मक भावनाओं जैसे प्यार, आशा और विश्वास की तरफ लगाएं इससे आपको लाभ मिलेगा। 

म‌िथुन राश‌ि: समुचित लाभ नहीं मिलने से निराश ना हो

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप खुद को वो काम करने के लिए प्रेरित करेंगे, जिसे दूसरे लोग असंभव मानते हैं। आज किसी भी नकारात्मक भावना को अपने उपर हावी ना होने दें। बल्कि सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ें। आपका हृदय अपने साथी के वियोग से व्यथित है। आज आप अपने साथी से मिलने के कार्यक्रम में कुछ प्रगति का अनुभव करेंगे, जबकि वास्तव में आज भेंट न हो सकेगी। यदि आप लंबे समय से काम के बोझ तले दबे हुए हैं तो आज के दिन आपके सहकर्मी इसमें से आपको बाहर निकलने में मदद कर सकते है। घाटे व धन की कमी से सावधान रहें। इतने प्रयास करने के बाद भी जब आपको समुचित लाभ नहीं मिल रहा है तो आप निराश होंगे। आज आपको दांतो की परेशानी हो सकती है। आप कुछ आर्युवेदिक उपचार अपनायें ताकि दर्द से आराम मिले आपको अपनी हालत में जल्द सुधार मिलेगा।
विज्ञापन

कर्क राशि: शांतिभरा व सुकून से भरा होगा दिन

5 of 13
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए शांति और सुकून ले कर आएगा। आज आपका मन अपने प्रियजनों से मिलने को करेगा। अगर आप कुंवारे हैं और पार्टनर की खोज लम्बे समय से कर रहे हैं तो आज सफलता मिल सकती है। आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आप में रुचि रखता है। आज आप ऑफिस की परेशानियों को भूल कर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करने के मूड में हैं। काम के सिलसिले में आप पिछले कुछ समय से यात्रा ही कर रहे थे। इसलिए यात्रा की थकान मिटाने के लिए अब आप थोड़ा मजा करना चाहते हैं। आज आप अपनी ऊपरी कमाई को अपने दोस्तों और परिवार के मनोरंजन पर खर्च करेंगे। आज आप महसूस करेंगे कि आप बहुत समय से बैठे रहने का काम कर रहे हैं और उसका हर्जाना आपके शरीर को देना पड़ रहा है। आपको कुछ दर्द हो सकता है। अब वह समय आ गया है जब आपको उठकर जिम जाना होगा। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: काल्पनिक साथी के स्थान वास्तविक संबंध सुधारें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपको अपने उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा, वरना दूसरे लोग आपसे दूरियां बना लेंगे। अपनी जिंदगी के मुद्दों को लेकर आप बहुत भावुक हो रहे हैं लेकिन फिर भी अपने दिमाग को शांत रखें। किसी काल्पनिक साथी के बारे में सोचने के स्थान पर अपने वास्तविक संबंध सुधारने की कोशिश करें। आज अपने कार्यस्थल में गुस्से को काबू में रखें । आपके लिए काम करने वालों के साथ आपकी छोटी-मोटी बहस हो सकती है, लेकिन आपको धैर्य से काम लेना होगा और सही प्रोफेशनल व्यवहार करना होगा। यदि आपका विदेशी ग्राहकों से लेना देना है तो आज का दिन आपके लिए फायदे का है। लम्बे समय से जो व्यायाम आप सीख रहे थे, उसे याद कर लें। ऐक्टिव बने रहने के लिए आप तरह-तरह के रास्ते खोजेंगे और ऐसा करने से आपको कोई भी सेहत की समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: समझ का उपयोग कैरियर को आगे बढ़ाने में करें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज अपने नए व्यक्तित्व के कारण आप नए दोस्त बनाएंगे। अच्छा होगा कि इस दिशा में पहला कदम आप बढ़ाएं और बात की शुरूआत करें। आज आपकी किसी अतिआकर्षक व्यक्ति से मुलाकात की प्रबल संभावना है। संभव है आप उससे कार्यस्थल पर मिलें। यह मुलाकात आपके लिए बहुत रोचक साबित हो सकती है। आपको अपने ज्ञान व समझ का प्रयोग अपने कैरियर को बढ़ाने के लिए करना चाहिए। आपको अपने व्यावसायिक फैसलों पर भरोसा करना चाहिए, वे सही हैं। अगर समय के लिहाज से देखा जाएं तो यह समय आपके लिए काफी भाग्यशाली रहने के आसार हैं। आपके आर्थिक हालात स्थिर हैं। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी अच्छी खबर मिलेगी। आज आपके मित्र आपको शराब की आदत से छुटकारा दिला सकते हैं।

तुला राश‌ि: कोई खुशखबरी मिल सकती हैं

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपका किसी से नया रिश्ता कायम हो सकता है। ये प्रेम से संबंधित रिश्ता नहीं होगा, बल्कि दोस्ती या गुरू- शिष्य का रिश्ता होगा। आज आपकी जिंदगी में कोई ऐसा व्यक्ति आएगा जो आपका सही मार्ग दर्शन करेगा। आप अपने उन गोपनीय शंकाओं से जूझ रहें है, जोकि आपके साथी की जानकारी में नहीं हैं। रोजाना की इस जद्दोजहद के बावजूद आप किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पायेंगे। आज आप विचार करें कि क्या वास्तव में आप अपने रिश्ते से खुश हैं, यही खुशियां आपके वैवाहिक जीवन में सपनों का आधार होंगी। यदि आपने किसी नौकरी के लिए आवेदन किया है तो संभव है कि आज आपको कोई साक्षात्कार या शुभ समाचार प्राप्त हो। आज आप अपने व्यापार को फैलाने के लिए कुछ नये संपर्क बनाएं। आज आप खुद को और परिवार वालों को सुरक्षित खाना खिलाकर छोटी-छोटी बीमारियों को होने से रोकें।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: कानूनी लड़ाई में जीत मिलने संभावना

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
अगर आप कोई कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं तो आपकी जीत निश्चित है। किसी अनुभवी वकील की सलाह लें। आज प्रेम में आपको निराशा मिल सकती है। आप समझते हैं कि प्रयासों के बाद भी आप प्रेम के क्षेत्र में सफलता नहीं पा रहे हैं। आप जितने सच्चे और सहज रहेंगे उतना ही लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। अगर आप अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो आज आपको थोड़ी परेशानी होगी। ध्यान रखें कि आप जितने ऊंचे पद पर होते हैं, नौकरी बदलना आपके लिए उतना ही मुश्किल हो जाता है। आज आपको लगेगा कि आपकी संस्था आपको काम के सिलसिले में विदेश भेजना चाह रही है हालांकि आप थोड़े हिचक रहे हैं, पर बेहिचक विदेश जाने की तैयारी करें। शराब पीकर वाहन ना चलाएं। दोनों काम एक साथ करने से आपको पछताना पड़ सकता हैं। आज सड़क दुर्घटना होने की सम्भावना ज्यादा है इसलिए सतर्क रहिए।

धनु राश‌ि: बिना किसी मेहनत से मिलेगा बड़ा लाभ

10 of 13
धनु राश‌ि
आपकी आदत है कि आप आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं अपनी ये आदत बदल लें, वरना किसी दिन आपको पछताना पड़ सकता है व आप किसी मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। आज आपके रोमांस के लिए बहुत अच्छा दिन है। आपकी मुलाकात आज किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति से होगी। घर पर ना बैठकर दोस्तों के साथ बाहर निकलें और सामाजिक मेल-जोल बढ़ाएं। आप हैरान होंगे, क्योंकि आज रात आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। व्यवसायी खासतौर से जिनका छोटा-मोटा व्यवसाय है, आज शायद उन्हें अपने कर्मचारियों को ले कर कुछ परेशानी का सामना करना पड़े। आज बड़ी आसानी से आपको आर्थिक लाभ और साथ ही प्रसिद्धी भी मिलने वाली है। आज तो बिना किसी मेहनत के कोई मोटी रकम मिलने वाली है। आज आपको महसूस होगा कि रोज नियमित योग करने से आपके अंदर आन्तरिक बदलाव आ रहा है।

मकर राश‌ि: विदेश जाने का मिल सकता है मौका

11 of 13
मकर राश‌ि
उच्च अधिकारी आज आपकी मदद करेंगे। अगर आपको अपने कार्यालय में कोई परेशानी है तो अपने अधिकारियों को जरूर बताएं। आज का दिन आपके लिए वह मौका लेकर आएगा, जिसमें कि आप अपने साथी से अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत कर सकें। अगर आप फार्मेसी या किसी चिकित्सा संबंधी क्षेत्र से जुड़े हैं तो शायद आपको विदेश जाने का कोई अवसर मिल सकता है। आपको इस अवसर के बारे में सोचना चाहिए। खास तौर से तब, जब कि आपने पहले कभी इस अवसर को ठुकरा दिया हो। आप मेहनत तो काफी समय से कर रहे थे पर पैसा नही जुट पा रहा थे। ना चाहते हुए भी पैसे खर्च हो जाते हैं। आज वह दिन है कि आप अपने खर्चे और आय का ठीक से लेखा-जोखा कर लें। आपको ख्याल रखना होगा कि जो भी भोजन आप चुनें उसका आपकी सेहत पर क्या फर्क पड़ेगा और कौन सी चीज खाने से आपको ताकत आएगी।

कुंभ राश‌ि: कंपंनी में अहम जगह मिलने का संयोग

12 of 13
कुंभ राश‌ि
शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। इस दिशा में बढ़ाए गए कदम ना केवल आपकी मानसिक योग्यता को बढ़ाएंगे बल्कि आपके व्यावसायिक भविष्य के लिए भी लाभदायक सिद्ध होंगे। आज आपकी कुछ नया सीखने की चाहत अपनी चरम सीमा पर होगी। अगर आप अपने पार्टनर की खोज में हैं तो आज का दिन आपके लिए थोड़ी निराशा लायेगा। आपको इस वक्त सही पार्टनर नहीं मिल सकता है। अपनी रचनात्मकता व कार्य क्षमता का प्रयोग करने से कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। इनका प्रयोग आप वित्तीय लाभ प्राप्त करने के लिए भी कर सकते हैं। भविष्य में इससे आपको कंपनी में महत्वपूर्ण स्थान भी मिल सकता है। यदि आप लेखे जोखे से संबंध रखते हैं, तो आज का दिन बडा शुभ हो सकता है। आज पूरे दिन आपकी सेहत ठीक रहेगी।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: बहुत से क्षेत्रों में मिलेगी सफलता

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप शायद कुछ आलस सा महसूस करें। लेकिन ये समय खाली बैठने का नहीं है। अपने आराम को छोड़ें और कुछ नया करने का प्रयास करें। आप किसी नई रुचि में भाग ले सकते हैं या फिर दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। अगर आप किसी शादी को लेकर बातचीत कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल है।आज आपको अपने जीवन के बहुत से क्षेत्रों में सफलता मिलने से खुशी होगी। आप पाएंगे कि आपके घर व कैरियर में सब कुछ आपकी सोच के अनुसार ही हो रहा है। आपके व्यापार में आश्यर्यजनक तरक्की के संकेत हैं। अगर आप व्यापार में हैं तो आपको अपनी गतिविधियां और बढ़ानी पड़ेगी। हालांकि आपकी मौजूदा बिक्री अच्छे फायदे दे रही है। आज आप राहत की सांस ले सकते हैं, क्योंकि आज आपकी सेहत और मूड दोनो ही बढ़िया रहने वाले हैं। आज आप पूरे दिन खुश रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें